Kavi Sammelan: दशहरा मेले में राजस्थानी कवि सम्मेलन आज, सिने संध्या कल

0
10

कोटा। Kota Dussehra 2024: 131वें राष्ट्रीय दशहरा मेला में गुरुवार को रात्रि 8:30 बजे विजयश्री रंगमंच पर मायड़ भाषा राजस्थानी कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि कवि सम्मेलन में राजेश पंवार, रतनलाल वर्मा, दिनेश खोया पाया, विनोद संगम जैन, आदित्य जैन, नयन शर्मा, अखलेश यादव, सपना सोनी, मनदीप सिंह, राजेश लोटपोट, एकता शर्मा, नरेश निर्भीक, विष्णु विश्वास, राम अवतार नागर, देवेंद्र वैष्णव, परमानंद दाधीच, भूपेंद्र राठौड़, नहुष व्यास, मुरलीधर गौड़ काव्य पाठ करेंगे। इस दौरान हिंदी के साथ मायड़ भाषा राजस्थानी की गूंज सुनाई देगी।

सिने संध्या कल, सोनू निगम आएंगे


मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि शुक्रवार को रात्रि 8:30 बजे विजयश्री रंगमंच पर सिने संध्या स्टार नाईट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से प्रायोजित इस कार्यक्रम में पार्श्वगायक सोनू निगम अपने सुमधुर गीतों भरी शाम को सजाएंगे। इससे पहले शाम 7 बजे मैसेज शुभम ग्रुप की ओर से प्रायोजित तथा कुतुर इंस्टिट्यूट एंड फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान की ओर से आयोजित परिधान उत्सव कार्यक्रम होगा।