हरे निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स 498 अंक बढ़कर 57000 के करीब

0
142

मुंबई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 498.58 (0.88%) अंक की बढ़त के साथ 56,961.73 पर और निफ्टी 163.00 (0.96%) अंक की बढ़त के साथ 17,121.65 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के शेयर्स में सबसे ज्यादा बढ़त रिलायंस, मारुति, डॉ रेड्डीज, अल्ट्रा सीमेंट और महिंद्रा में है।

आज सेंसेक्स 278 अंक की बढ़त के साथ 56,741 पर खुला। निफ्टी में भी 87 अंक की बढ़त रही। यह 17,045 पर खुला। सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो, रियल्टी और मीडिया के स्टॉक्स में है।

मिड और स्मॉल कैप में भी बढ़त
BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों में 100 पाइंट से ज्यादा की बढ़त है। मिडकैप में अडाणी पावर, VBL, ओबरॉय रियल्टी, NHPC, नौकरी, टाटा पावर, ऑयल, MRF और टीवीएस मोटर्स में तेजी है। जबकि जिंदल स्टील, एयू बैंक और अपोलो हॉस्पिटल में गिरावट है। स्मॉल कैप में विजया, ऑन मोबाइल, ग्राविटा, थर्मेक्स, सनफ्लैग और FCL में बढ़त है।

ऑटो, मीडिया और IT इंडेक्स में तेजी
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 3 में गिरावट और 8 में बढ़त है। इसमें सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो में (2.22%) की है। इसके बाद मीडिया, FMCG, IT और रियल्टी इंडेक्स में 1% से ज्यादा की बढ़त है। वहीं बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, प्राइवेट बैंक में मामूली गिरावट है।