Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 5765

देशभर में 11.44 लाख PAN कार्ड बंद किए- गंगवार

नई दिल्ली । देशभर में करीब 11.44 लाख से अधिक पैन कार्ड या तो बंद कर दिये गये हैं या फिर निष्क्रिय कर दिये गये हैं। ऐसा अधिकांश उन मामलों में किया गया है जहां पर किसी के पास एक से अधिक पैन कार्ड था। यह जानकारी वित्त राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को दी है।

संतोष गंगवार ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया, ’27 जुलाई तक 11,44,211 ऐसे पैन कार्ड्स की पहचान की गई है जिनमें किसी एक ही व्यक्ति को एक से अधिक पैन जारी कर दिए गए हैं, अब उन्हें या तो बंद कर दिया गया या निष्क्रिय कर दिया गया है।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘पैन आवंटन का नियम है प्रति व्यक्ति एक पैन।’

साथ ही सरकार ने पैन और आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त तय कर दी है। इस तारीख तक लिंक न कराने पर करदाताओं की आईटीआर प्रोसेस नहीं होगी। इसके अलावा रेवेन्यू सेक्रेटरी ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि पैन भी कैंसिल किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि देशभर में कुल 25 करोड़ पैनकार्ड होल्डर है।

6.83 लाख से ज्यादा कंपनियों ने पैन कार्ड होने के बावजूद नहीं भरा
6.83 लाख से अधिक कंपनियों के पास स्थायी खाता नंबर (पैन) है, लेकिन उन्होंने 2016-17 के आकलन वर्ष के लिए आयकर रिटर्न दाखिल नहीं कराया। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने संसद को दी थी।

आयकर विभाग के डेटाबेस के मुताबिक दिल्ली में इस तरह की कंपनियों की संख्या सबसे ज्यादा रही है। राजधानी में ऐसी कंपनियों की संख्या करीब 1.44 लाख रही है, इसके बाद मुंबई में 94,155 कंपनियां ऐसी रही हैं जिन्होंने पैन होने के बावजूद आकलन वर्ष 2016-17 के लिए आईटीआर फाइल नहीं किया।

ब्याज दरों पर फैसला आज , RBI से सस्ते कर्ज की उम्मीद

नई दिल्ली । आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के नेतृत्व में 6 सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति बुधवार को नीतिगत ब्याज दरो में कटौती को लेकर फैसला करेगी। 1 और 2 अगस्त को प्रस्तावित इस बैठक में ब्याज दरों में 0.25 फीसद कटौती की उम्मीद है क्योंकि महंगाई दर निचले स्तर पर है।

इस बैठक का फैसला बुधवार को सामने आएगा और इंडस्ट्री के साथ-साथ स्टॉक मार्केट की नजर इस फैसले पर टिकी हुई है। बैंकरों को उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अपने मौद्रिक रुख को बदलने और बेंचमार्क उधार दर में कम से कम 0.25% की कटौती करेगा।

वहीं कुछ लोगों को उम्मीद है कि जून में खुदरा मुद्रास्फीति के 1.54% के ऐतिहासिक निम्नतम स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्रीय बैंक दरों में कटौती कर सकता है।

पिछली बैठक में क्या हुआ था फैसला
पिछले छह व सात जून को हुई एमपीसी की बैठक में रेपो रेट 6.25 फीसद पर पूर्ववत रखने का फैसला किया गया था। इसमें कहा गया था कि महंगाई बढ़ने की आशंका के चलते ब्याज दर नहीं बढ़ाई गई है।

गौरतलब है कि केंद्रीय बैंक ने आखिरी महीने कहा था कि एमपीसी की अगली बैठक 1 और 2 अगस्त 2017 को होगी जो कि वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा होगी।

इस बैठक में जो भी फैसला होगा वो 2 अगस्त 2017 को वेबसाइट के माध्यम से दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर प्रकाशित किया जाएगा।

जीप कम्पस की डिलिवरी 6 अगस्त से शुरू

नई दिल्ली। जीप इंडिया ने सोमवार को अपनी नई और एसयूपी कम्पस को लॉन्च किया। भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत 14.95 लाख रुपये से शुरू होती है। लोगों को इतनी कम कीमत की उम्मीद नहीं थी इसलिए यह प्राइस ज्यादातर लोगों के लिए चौंकाने वाला रहा।

कम्पस के लॉन्च के दौरान जीप इंडिया ने यह भी बताया कि इस नई एसयूवी की लोकप्रियता पहले से ही काफी है और पहले ही 5 हजार लोग इसे बुक कर चुके हैं। जीप कम्पस को 50 हजार रुपये के अमाउंट पर बुक किया जा सकता है, जबकि इसके डीजल वैरिअंट की डिलिवरी 6 अगस्त से शुरू होगी।

जीप के भारत में 47 शहरों में कुल 50 डीलर्स हैं। कंपनी इस साल के अंत तक 60 डीलर्स बनाने की योजना बना रही है।जीप इंडिया ने खुलासा किया कि सबसे ज्यादा जीप कम्पस के डीजल वैरिअंट की बुकिंग हुई है। यही वजह है कि कंपनी पहले डीजल वैरिअंट की ही डिलिवरी शुरू करेगी।

पेट्रोल वैरिअंट की डिलिवरी सितंबर से
पेट्रोल वैरिअंट की डिलिवरी सितंबर से शुरू होगी। जीप कम्पस मेड इन इंडिया एसयूवी है। इसे कंपनी की पुणे स्थित रंजनगांव फसिलिटी में बनाया जाता है। 5 सीट वाली कम्पस जीप की एक अफॉर्डेबल गाड़ी है। यह जीप की पिछली प्रीमियम एसयूवी गाड़ियों ग्रैंड चेरोकी और रैंगलर के मुकाबले काफी सस्ती है।

 

यह इन गाड़ियों से छोटी भी है लेकिन इन बड़ी गाड़ियों के कुछ फीचर इसमें भी दिए गए हैं। मसलन, 7 क्रोम के बने स्लैट्स की ग्रिल जीप की बाकी गाड़ियों से मिलती है। शार्प जेनन हेडलाइट्स इसे चेरोकी जैसा लुक देती हैं और फ्रंट से इसे प्रीमियम लुक देने का काम इसमें लगी क्रोम ऐडिशन करती हैं।

बड़ा वील आर्क और विंडो लाइन पर लगा क्रोम इस कार की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। बैक काफी सादगी भरा है जिसपर खूबसूरत टेल लाइट्स लगी हैं। कम्पस के कैबिन में सीटों पर स्की-ग्रे कलर का मैकिनली लेदर लगा है और सीट्स को अच्छा सपॉर्ट दिया गया है जिससे प्रीमियम फीलिंग आती है।

7 इंच के इन्फोटेनमेंट सिस्टम का टच काफी रेस्पॉन्सिव है। इसमें ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो भी हैं जिनके साथ वॉइस कमांड और ब्लूटूथ ऑडियो स्ट्रीमिंग को दिया गया है। कार में कुल 6 स्पीकर हैं।

जीप कंपास एसयूवी की कोटा सिटी के लिए कीमतें तय

कोटा । फिएट क्राइस्टलर ऑटोमोबाइल (FCA) ने  सोमवार को भारतीय बाजार में पहली मेड इन इंडिया जीप कंपास एसयूवी लॉन्च कर दी है । यह एसयूवी पिछले कई माह से मीडिया में चर्चा में बनी हुई है। 

मूंदड़ा ओटोमोबाइल डीलर के डाइरेक्टर अनिल मूंदड़ा ने बताया कि कम्पनी ने कोटा सिटी के लिए इसकी पेट्रोल और डीजल मॉडल की कीमतें घोषित कर दी हैं। जीप कंपास एसयूवी भारत में फिएट के लिए बड़ी पहल है।

कंपनी ने इसके लिए 28 करोड़ डॉलर इंवेस्ट किए हैं। खास बात यह है कि फिएट की यह पहली ऐसी एसयूवी है जिसका निर्माण भारत में हुआ है। इसका निर्माण महाराष्ट्र के पुणे में हुआ है।

कौन-कौन से वेरिएंट और क्या हो सकती है कीमत
कंपास के सात वेरिएंट- स्पोर्ट्स, लॉन्गिट्यूड, लिमिटेड, लॉन्गिट्यूड (o) और लिमिटेड (o) में लॉन्च होगी है। कंपनी के मुताबिक यह एसयूवी पांच रंगो वोकल व्हाइट, ब्रिलियंट ब्लैक, मिनिमल ग्रे, हाइड्रो ब्लू और एक्सोटिक रेड में मौजूद होगी। 

कोटा शहर में इसकी कीमतें इस प्रकार रहेंगी :

कैसा है इंजन और पॉवर स्पेसिफिकेशन
कंपास एसयूवी को भारत में 1.4 लीटर पेट्रोल और 2.0 लीटर डीजल इंजन के पेश किया जाएगा। इसका पेट्रोल इंजन 160 बीएचपी की पावर और 250 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करेगा। वहीं डीजल इंजन 170 बीएचपी की पावर के साथ 350 न्‍यूटन मीटर का टॉक जनरेट करेगा।

दोनों ही इंजन 6 स्‍पीड मैनुअल और 7 स्‍पीड ड्राइ डुअल क्‍लच ट्रांसमिशन से लैस होंगे। इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग भी दिए जाएंगे। साथ ही जीप की यह एसयूवी 50 से अधिक सेफ्टी और सिक्‍योरिटी फीचर्स से लैस होगी।
लॉन्च हुई अबतक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, शानदार हैं कीमत और फीचर

 

आयकर में पार्टनरशिप फर्मों को बड़ा झटका, देखिए वीडियो

कोटा। इस बार आयकर कानूनों में बदलाव के कारण पार्टनरशिप फर्मों को बड़ा झटका लगेगा। इन बदलाव के बाद या तो व्यापारी फर्म ही बंद कर देगा या फिर उसे कम्पनी में तब्दील कर देगा। इन बदलाव के बारे में हमारे टैक्स एक्सपर्ट एवं सीए एमडी सोनी वीडियो के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं।

जिसे समझने के लिए यह वीडियो देखना आपके लिए जरूरी है। हमारे चैनल LEN-DEN NEWS के माध्यम से आपको या जानकारी दी जा रही है। यदि आपको इनकम टैक्स या जीएसटी से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए तो आप हमें www.youtube.com, www.facebook.com एवं www.twitter,com पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

जीएसटी काउंसिल की बैठक में होगा एंटी प्रॉफिटियरिंग मैकेनिज्म पर फैसला

0

नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की इस हफ्ते होने वाली बैठक में एंटी- प्रॉफिटियरिंग क्लॉज को लागू करने के लिए एक तंत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा,जो कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को यह जानकारी लोकसभा में दी है।

 अरुण जेटली नेतृत्व में होने वाली जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक जिसमें राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल है, 5 अगस्त को होनी है। इस बैठक में 1 जुलाई से लागू हुए वस्तु एवं सेवा कर कानून (जीएसटी) की समीक्षा की जाएगी।

एंटी प्रॉफिटियरिंग कानून कहता है कि कम कर दरों के कारण कंपनियों को जो फायदा मिलने वाला है उसे ग्राहकों तक पहुंचाया जाए।

जीएसटी एक्ट के क्लॉज 171 के मुताबिक टैक्स की दर में कमी या इनपुट टैक्स क्रेडिट के कारण मिलने वाले लाभ को उपभोक्ताओं तक पास करना अनिवार्य है।

कीमतों पर जीएसटी के प्रभाव के संबंध में सदस्यों द्वारा उठाए गए चिंताओं का जिक्र करते हुए जेटली ने कहा कि निर्माताओं का उपभोक्ताओं को करों में कमी के से मिलने वाले लाभों को पास करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इनपुट टैक्स क्रेडिट के लाभ के कारण ऑटोमोबाइल क्षेत्र की ओर से कीमतों में कटौती का निर्णय दूसरे निर्माताओं की ओर से भी लिया जाएगा।

गौरतलब है कि जीएसटी काउंसिल ने 18 बैठकों के जरिए वस्तुओं एवं सेवाओं पर कर की दरों का निर्धारण किया था। जीएसटी लागू होने के बाद भी काउंसिल एक बैठक कर चुकी है और यह काउंसिल की 20वीं बैठक होगी।

58 लाख के क्लेम डिलीट करने की जांच होगी

कोटा। एमबीएस अस्पताल में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मरीजों के कैशलेस उपचार के बावजूद क्लेम डिलीट कर सरकार को 83 लाख का नुकसान के मामले में आखिर राज्य सरकार ने जांच के निर्देश दे दिए हैं।

एनएचएम के निदेशक नवीन जैन ने कोटा जोन के बीएसबीवाई के नोडल ऑफिसर और चिकित्सा विभाग के उपनिदेशक डॉ. एमपी सिंह को मामले की जांच करने को कहा हैं। 

दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज और एमबीएस प्रशासन ने इस मामले में आंखें मूंदी हुई हैं। अब तक किसी ने भी योजना के क्रियान्वयन से जुड़े कार्मिकों और अधिकारियों से जवाब तक भी नहीं मांगा हैं।

गौरतलब है कि एमबीएस अस्पताल ने 7 से 9 जुलाई के बीच भामाशाह योजना के तहत कैशलेस उपचार के लिए भर्ती 997 मरीजों के 57 लाख 84 हजार 545 रुपए के क्लेमों की प्रक्रिया को पूरी कर सबमिट करने की जगह डिलीट कर दिया था।

ताकि राज्य सरकार पेडिंग क्लेम पर नोटिस व कार्यवाही नहीं करें। इन मरीजों के इलाज में करीब 25 लाख रुपए भी अस्पताल के खर्च हुए थे।

एमबीएस अधीक्षक डॉ. पीके तिवारी का कहना है कि इस मामले में जांच करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज से कोई दिशानिर्देश नहीं मिले हैं। ना ही जांच के लिए कोई कमेटी बनाई हैं। मैं इस मामले को देख रहा हूं। 

उपनिदेशक डॉ. एमपी सिंह का कहना है कि एमडी ने जांच करने को कहा है, जिसकी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द जांच कर रिपोर्ट जयपुर भेज देंगे।

 

मंजू फिर कोटा महिला नागरिक बैंक की अध्यक्ष

कोटा। कोटा महिला नागरिक सहकारी बैंक में मंजू बिरला फिर से अध्यक्ष चुनी गईं। जबकि उपाध्यक्ष विधायक संदीप शर्मा की पत्नी गीता शर्मा बनी। मंगलवार को अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव हुए। इसमें दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। बिरला गुट के पहले से ही 12 डायरेक्टर चुने गए थे। उनको ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनना था।

मंगलवार को दोनों काे निर्वाचित घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी डायरेक्टर सुरभि झामनानी, उषा न्याती, लता गर्ग, सुनीता नायक, सुनीता कोहली, श्वेता जैन, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोनिका तंवर, उर्मिला कुमारी, निलिमा मीणा, प्रियंका मौजूद थीं।

 

पेट्रोल पंप पर मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं, एयरटेल पेमेंट बैंक ने मिलाया HPCL से हाथ

नई दिल्ली । एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने बताया कि उसने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के साथ रणनीतिक समझौता किया है।

इस करार के तहत एचपीसीएल के देशभर में सभी 14,000 पेट्रोल पंप जल्द ही एयरटेल पेमेंट्स बैंक के लिए एक बैंकिंग प्वाोइंट के रूप में काम करेंगे जहां ग्राहकों को नए खाते खोलना के साथ-साथ कैश विदड्रॉल जैसी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

एयरटेल पेमेंट बैंक ने क्यों उठाया यह कदम: एयरटेल पेमेंट बैंक की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि ग्राहकों को सहूलियत देने के साथ साथ यह देश में डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहन देगा। इसमें आगे कहा गया, “एचपीसीएल के सभी 14,000 फ्यूल स्टेशन एयरटेल पेमेंट बैंक के लिए बैंकिंग प्वाइंट के रूप में काम करेंगे।

एयरटेल पेमेंट बैंक के ग्राहक इन सभी फ्यूल स्टेशन पर सुविधाजनक बैंकिंग सुविधा का फायदा उठा सकेंगे, जैसे कि नया बैंक खाता खोलना, कैश डिपॉजिट और विदड्रॉल की सुविधा के साथ साथ पैसे ट्रांसफर करना।” इससे एयरटेल पेमेंट्स बैंक का रिटेल नेटवर्क बढ़ेगा।

 वर्तमान में 300,000 एयरटेल रिटेल आउटलेट्स बैंकिंग प्वांइंट के तौर पर काम कर रहे हैं। एयरटेल पेमेंट बैंक की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, “एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहक 14,000 एचपीसीएल पेट्रोल पंपों पर ईंधन खरीदने के लिए अपने मोबाइल फोन के जरिए सुरक्षित और सुविधाजनक डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे।”