Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 5514

बैंकिंग शेयरों में गिरावट से टूटा मार्केट, सेंसेक्स 144 अंक गिरा

नई दिल्ली। आरबीआई द्वारा बैंकों में बढ़ते एनपीए से नि‍पटने के लिए की गई सख्ती से पीएसयू बैंकों के शेयरों में कमजोरी से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। आज दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला।

कारोबार के आखिरी घंटे में सरकारी बैंकों समेत प्राइवेट बैंकों में बिकवाली बढ़ने से सेंसेक्स 144 अंक गिरकर 34,156 अंक पर और निफ्टी 79 अंक फिसलकर 10,461 अंक पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स में सिर्फ निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में तेजी रही। हालांकि हैवीवेट शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स में बढ़त रही।

इससे पहले, आज भारतीय शेयर बाजार एक दिन के अवकाश के बाद खुला। मंगलवार को शिवरात्रि के अवसर पर मार्केट बंद था। सेंसेक्स 136 अंक की बढ़त के साथ 34,437 अंक पर खुला। निफ्टी 46 अंक चढ़कर 10,586 अंक पर खुला।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी
– लार्जकैप शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.76 फीसदी बढ़ा है। मिडकैप शेयरों में वक्रांगी, आरकॉम, चोलामंडलम फाइनेंस, इंडियन होटल, क्रिसिल, सेल, आईजीएल, अडानी पावर, 1.62-5 फीसदी तक बढ़े हैं।
– वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.90 फीसदी मजबूत हुआ है। स्मॉलकैप शेयरों में कोहिनूर, इंडिया ग्लाइको, होंडा पावर, वोल्टाएमपी ट्रांसफॉर्मर, एसपीएल 9.35-10.89 फीसदी तक चढ़े।
फार्मा-पीएसयू बैंक इंडेक्स में कमजोरी, रियल्टी इंडेक्स बढ़ा
– सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स में कमजोरी दिख रही है। हालांकि सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.71 फीसदी दर्ज की गई है। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.04%, ऑटो में 0.21%, निफ्टी एफएमसीजी में 0.06%, निफ्टी आईटी में 0.45%, निफ्टी मेटल में 0.98% की तेजी देखने को मिली है।

FII रहे बिकवाल, डीआईआई ने की खरीददारी
– सोमवार के कारोबार में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने 814.11 करोड़ रुपए की बिकावली की। वहीं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने 1342.7 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद
मंगलवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 39 अंक बढ़कर 24,640 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 32 अंक चढ़कर 7,013 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 7 अंक की उछाल के साथ 2,663 अंक पर बंद हुआ।

80 से ज्यादा स्टॉक ने बनाया साल का नया हाई
 कमजोरी के साथ कारोबार के बीच बीएसई पर 94 स्टॉक्स ने साल का नया हाई बनाया। इनमें भारत फोर्ज, भारत रसायन, अशोक लेलैंड, एसीई, आरति इंडस्ट्रीज, चोलामंडल इन्वेस्टमेंट फाइनेंस, डोनियर, डीआईएल, लुमैक्स इंडस्ट्रीज, एलटीआई शामिल हैं।

02:36 PM
GPT इंफ्राप्रोजेक्ट्स को मिला 129 करोड़ का ऑर्डर
इंफ्रास्ट्रक्चर की अग्रणी कंपनी GPT इंफ्राप्रोजेक्ट्स को ईस्टर्न रेलवे से 129 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। रेलवे से यह ऑर्डर नए रेल ब्रिज बनाने का मिला है। बीएसई फाइलिंग में कंपनी ने बताया है कि यह प्रोजेक्ट 24 महीने के अंदर पूरा करना है। ऑर्डर मिलने की खबर से कारोबार के दौरान बीएसई पर स्टॉक्स 6.28 फीसदी की बढ़त के साथ 203.90 रुपए के भाव पर पहुंच गया।

02:28 PM
पीएनबी में निवेशकों के डूबे 3400 करोड़ रु
दोपहर 2.25 बजे बीएसई पर पीएनबी का स्टॉक 8.77 फीसदी गिरकर 174.30 रुपए के निचले स्तर पर आ गया। स्टॉक्स में गिरावट से निवेशकों के 3400 करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गए।

01:31 PM
एस्टर डीएम हेल्थकेयर का IPO 34% हुआ सब्सक्राइब
एस्टर डीएम हेल्थकेयर का आईपीओ दूसरे दिन बुधवार को 34 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 180-190 रुपए प्रति शेयर तय किया है। आईपीओ 15 फरवरी को बंद होगा।

11:57 AM
PNB ने 1.77 अरब डॉलर के फ्रॉड का पता लगाया, स्टॉक 8% तक टूटा
सरकारी क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने बुधवार को बताया कि उसने 1.77 अरब डॉलर (करीब 11,330 करोड़ रुपए) के फ्रॉड और अनअथराइज्‍ड ट्रांजैक्‍शन का पता लगाया है। इस खबर के बाद पीएनबी स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली। बीएसई पर स्टॉक 7.82 फीसदी टूटकर 149 रुपए के निचले स्तर पर आ गया।

10:02 AM
RBI ने सख्‍त कि‍ए NPA के नि‍यम, पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.03% टूटा
आरबीआई द्वारा बैंकों में बढ़ते एनपीए से नि‍पटने के लिए की गई सख्ती से सभी पीएसयू बैंकों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। जिससे निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.03 फीसदी टूट गया है।

09:25 AM
एनबीसीसी इंडिया बोर्ड की स्टॉक स्प्लिट की मंजूरी, स्टॉक 3% बढ़ा
 कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग कंपनी एनबीसीसी इंडिया के बोर्ड ने स्टॉक स्प्लिट की मंजूरी दी है। बोर्ड ने 1 शेयर को 2 में विभाजित करने की मंजूरी दी। स्टॉक स्प्लिट की खबर से बुधवार के कारोबार में स्टॉक 3.16 फीसदी बढ़कर 223 रुपए के भाव पर पहुंच गया।

09:21 AM
रुपए की मजबूत शुरुआत
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन रुपए की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 64.15 के स्तर पर खुला। मंगलवार को शिवरात्रि के अवसर पर करंसी बाजार बंद था।

सोमवार को रुपया आज 9 पैसे बढ़कर 64.30 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। रुपए की मजबूती के साथ शुरुआत भी हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 64.29 के स्तर पर खुला था।

पंजाब नैशनल बैंक की मुंबई ब्रांच में 1 लाख 13 हजार करोड़ का फ्रॉड

मुंबई। भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नैशनल बैंक ने करीब 1.77 अरब डॉलर (करीब एक लाख 13 हजार करोड़ रुपये) का फर्जीवाड़ा पकड़ा है। पंजाब नैशनल बैंक ने मुंबई के एक ब्रांच से जालसाजी के जरिए अनधिकृत ट्रांजैक्शन को पकड़ा है जो कुछ चुने हुए अकाउंट होल्डर को फायदा पहुंचा रहा था।

बैंक ने बाम्बे स्टॉक ऐक्सचेंज को इसकी जानकारी दी है। इस फर्जीवाड़े का असर कुछ दूसरे बैंकों पर भी देखने को मिल सकता है। पीएनबी ने हालांकि इस फर्जीवाड़े में शामिल किसी शख्स का नाम नहीं लिया है, लेकिन कहा है कि उसने इसके बारे में जांच एजेंसियों को जानकारी दे दी है।

बैंक ने बताया कि वह बाद में इस बात का आकलन करेगा कि क्या इन ट्रांजैक्शन से उसकी कोई देनदारी तो नहीं बनती है। इस जानकारी के बाद पीएनबी का शेयर 4 फीसदी से ज्यादा टूट गया। हालांकि बुधवार को शुरुआती कारोबार में पीएनबी का शेयर 5.7% तक गिर गया था।

गौरतलब है कि पीएनबी पहले से ही इस तरह के फर्जीवाड़े की जांच कर रहा है। पिछले सप्ताह सीबीआई ने कहा था कि उसने पीएनबी की शिकायत पर अरबपति जूलर नीरव मोदी के खिलाफ जांच शुरू की है।

दरअसल, पीएनबी ने जूलर और कुछ अन्य पर 4.4 करोड़ डॉलर के फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह पता नहीं चल पाया है कि मौजूदा खुलासा इसी मामले से जुड़ा है या इससे अलग है।

वायरल गर्ल का पहले से भी ज्यादा कातिलाना अंदाज वाला वीडियो, देखिए

मुंबई। मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर का हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वे पहले से भी ज्यादा कातिलाना अदाएं दिखातीं नजर आ रही हैं। दरअसल वीडियो में वे प्रिया अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्लासरूम में हैं। जहां सब स्टूडेंट पढ़ाई कर रहे हैं तो वहीं वे दूर-दूर से अपनू नखरीली अदाओं के साथ ब्वॉयफ्रेंड से फ्लर्ट करतीं दिख रही हैं। वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले रिलीज हुआ ट्रेलर…

प्रिया का ये नया वीडियो अपनी अपकमिंग मलयालम डेब्यू फिल्म ‘ओरू अदार लव’ का है, जो वेलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले रिलीज किया गया है। यह फिल्म 3 मार्च, 2018 को रिलीज होगी। फिल्म के गाने ‘मनिक्या मलरया पूवी’ के सामने आने के बाद नो डाउट टीजर भी ऑडियंस को काफी आने वाला है।  बता दें, ये फिल्म खासतौर पर यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

एक्टिंग के साथ-साथ सिंगर भी हैं प्रिया
प्रिया को एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग से भी खास लगाव है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे ‘चन्ना मेरेया’ सॉन्ग गातीं नजर आई हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्हें हिन्दी नहीं आती है वे सिर्फ मलयालम और इंग्लिश आती है।  बावजूद इसके वे न सिर्फ गाने पसंद करती हैं बल्कि गानें की भी शौकीन हैं।
– बता दें, वीडियो वायरल होने के बाद से 18 साल की प्रिया के अबतक इंस्टाग्राम पर 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बन चुके हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=1Mbo-237UX4

ओरू अदार लव’ प्रिया की डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म के गाने में अपने एक्सप्रेशन और स्माइल से प्रिया ने करोड़ों लोगों का दिल जीत इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं। 18 साल की प्रिया केरल की रहने वाली हैं। प्रिया फिलहाल थ्रिसूर के विमला कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं।
.

बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 10500 के ऊपर

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। आरबीआई द्वारा बैंकों में बढ़ते एनपीए से नि‍पटने के लिए की गई सख्ती से पीएसयू बैंकों के शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है।

जिससे सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 200 अंकों से ज्यादा फिसल गया है, जबकि निफ्टी ऊपर से 50 अंक गिरा है। हैवीवेट शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक में बढ़त दिख रही है। लेकिन एसबीआई, ओएनजीसी, एचयूएल, आईटीसी और मारुति में गिरावट है।

इससे पहले, आज भारतीय शेयर बाजार एक दिन के अवकाश के बाद खुला। मंगलवार को शिवरात्रि की छुट्टी के चलते बाजार बंद थे। सेंसेक्स 136 अंक की बढ़त के साथ 34,437 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 46 अंक चढ़कर 10,586 अंक पर खुला।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी
लार्जकैप शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.76 फीसदी बढ़ा है। मिडकैप शेयरों में वक्रांगी, आरकॉम, चोलामंडलम फाइनेंस, इंडियन होटल, क्रिसिल, सेल, आईजीएल, अडानी पावर, 1.62-5 फीसदी तक बढ़े हैं।

वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.90 फीसदी मजबूत हुआ है। स्मॉलकैप शेयरों में कोहिनूर, इंडिया ग्लाइको, होंडा पावर, वोल्टाएमपी ट्रांसफॉर्मर, एसपीएल 9.35-10.89 फीसदी तक चढ़े।

फार्मा-पीएसयू बैंक इंडेक्स में कमजोरी, रियल्टी इंडेक्स बढ़ा
सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स में कमजोरी दिख रही है। हालांकि सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.71 फीसदी दर्ज की गई है। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.04%, ऑटो में 0.21%, निफ्टी एफएमसीजी में 0.06%, निफ्टी आईटी में 0.45%, निफ्टी मेटल में 0.98% की तेजी देखने को मिली है।

एशियाई बाजारों का हाल
अमेरिकी बाजारों से मिले संकेतों से बुधवार को एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.75 फीसदी बढ़कर 10,544 अंक पर कारोबार कर रहा है। हालांकि जापान का बाजार निक्केई 135 अंकों की गिरावट के साथ 21,109 अंक पर कारोबार कर रहा है। लेकिन हैंग सेंग 184 अंक की तेजी के साथ 30,020 अंक पर कारोबार कर रहा है।

कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 2410 अंक पर कारोबार कर रहा है। आज ताइवान इंडेक्स में कारोबार बंद है। शंघाई कम्पोजिट 0.18 फीसदी गिरकर 3180 अंक पर कारोबार कर रहा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.05 फीसदी की हल्की बढ़त दिख रही है।

FII रहे बिकवाल, डीआईआई ने की खरीददारी
सोमवार के कारोबार में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने 814.11 करोड़ रुपए की बिकावली की। वहीं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने 1342.7 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद
मंगलवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 39 अंक बढ़कर 24,640 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 32 अंक चढ़कर 7,013 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 7 अंक की उछाल के साथ 2,663 अंक पर बंद हुआ।

RBI ने सख्‍त कि‍ए NPA के नि‍यम, पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.03% टूटा
आरबीआई द्वारा बैंकों में बढ़ते एनपीए से नि‍पटने के लिए की गई सख्ती से सभी पीएसयू बैंकों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। जिससे निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.03 फीसदी टूट गया है।

एनबीसीसी इंडिया बोर्ड की स्टॉक स्प्लिट की मंजूरी, स्टॉक 3% बढ़ा
कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग कंपनी एनबीसीसी इंडिया के बोर्ड ने स्टॉक स्प्लिट की मंजूरी दी है। बोर्ड ने 1 शेयर को 2 में विभाजित करने की मंजूरी दी। स्टॉक स्प्लिट की खबर से बुधवार के कारोबार में स्टॉक 3.16 फीसदी बढ़कर 223 रुपए के भाव पर पहुंच गया।

रुपए की मजबूत शुरुआत
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन रुपए की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 64.15 के स्तर पर खुला। मंगलवार को शिवरात्रि के अवसर पर करंसी बाजार बंद था।

सोमवार को रुपया रुपया आज 9 पैसे बढ़कर 64.30 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। रुपए की मजबूती के साथ शुरुआत भी हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 64.29 के स्तर पर खुला था।

प्रधानमंत्री रोजगार योजना में 88% लोन एप्लीकेशन बैंकों ने की रिजेक्ट

नई दिल्‍ली। बजट 2018-19 में प्रधानमंत्री इम्‍प्‍लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम (पीएमईजीपी) के तहत 7.5 लाख युवाओं को रोजगार देने का टारगेट रखा है, लेकिन अप्रैल 2017 से अब तक आंकड़े बताते हैं कि पीएमईजीपी के तहत 4 लाख से ज्यादा युवाओं ने अप्‍लाई किया, इनमें से सिर्फ 50 हजार को ही लोन मिल पाया है। यानी कि महज 12 फीसदी बेरोजगारों को लोन दिया गया, बाकी 88 फीसदी युवाओं की एप्‍लीकेशन रिजेक्‍ट कर दी गई।

क्‍या कहते हैं आंकड़े?
पीएमईजीपी के पोर्टल के मुताबिक, अप्रैल 2017 से 13 फरवरी 2018 तक 4 लाख 3 हजार 988 युवाओं ने प्रधानमंत्री इम्‍प्‍लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम के तहत लोन के लिए एप्‍लाई किया। इनमें से 3 लाख 49 हजार 208 एप्‍लीकेशन कलेक्टर की अगुआई में बनी डिस्ट्रिक्‍ट लेवल टास्‍क फोर्स कमेटी के सामने रखी गईं।

 कमेटी ने 2 लाख 52 हजार 536 एप्‍लीकेशन को मंजूरी देते हुए बैंकों के लिए फॉरवर्ड कर दिया, लेकिन इनमें से सिर्फ 49 हजार 721 एप्‍लीकेशन को बैकों ने मंजूरी देते हुए लोन सेंक्‍शन किया है।

क्‍यों रिजेक्‍ट की गईं एप्‍लीकेशन ?
दो लाख से अधिक एप्‍लीकेशन रिजेक्‍ट करने के पीछे बैंकों ने वजह भी बताई है। बैंकों के मुताबिक लोन एप्‍लीकेशन के साथ जमा प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट वाइबल नहीं होती है।

दूसरी लोन के लिए एप्‍लाई करने वाले युवाओं का ही इंटरेस्‍ट नहीं होता। इनके अलावा सिविल रिपोर्ट सही न होना, एप्लीकेंट का डिफॉल्‍टर होना, एप्लीकेंट की ओर से अपना हिस्‍सा जमा न कराना, डॉक्‍यूमेंट जमा न करा पाना, बिजनेस का नॉलेज न होना भी एप्‍लीकेशन रिजेक्‍शन की वजह बताई गई हैं।

क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट?
फेडरेशन ऑफ इंडियन माइक्रो (फिस्‍मे), स्‍मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज के जनरल सेक्रेटरी अनिल भारद्वाज ने कहा कि बैंकों का प्रोसेस सरल नहीं होता, जिसे बेरोजगार युवा पूरा नहीं कर पाते।

उन्‍होंने माना कि इस प्रोसेस में बैंकों में भ्रष्‍टाचार भी जिम्‍मेदार है। इस कारण युवाओं को लोन नहीं मिल पाता। भारद्वाज ने कहा कि डीएलएफटीसी को भी लोन एप्‍लीकेशन की छंटनी करनी चाहिए और एप्‍लाई करने वाले युवाओं को ढंग से गाइड करना चाहिए। साथ ही, सरकार को बैंकों पर लोन देने के लिए दबाव बनाना चाहिए।

बजट में हुआ दोगुना अलोकेशन
बता दें कि रोजगार के मोर्चे पर सवालों से घिरी मोदी सरकार ने इस बार प्रधानमंत्री इम्‍प्‍लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम (पीएमईजीपी) का टारगेट बढ़ा दिया। बजट 2018 में फाइनेंस मिनिस्‍टर अरुण जेटली ने पीएमईजीपी का फाइनेंशियल आउटले 1800 करोड़ रुपए रखा है, जबकि पिछले बजट 2017 में यह 1024 करोड़ रुपए था।

पीएमईजीपी के तहत 2018-19 में 7.04 लाख लोगों को रोजगार देने का टारगेट रखा गया है, जबकि पिछले बजट में 56 हजार 500 माइक्रो यूनिट लगाने और 4.52 लाख लोगों को रोजगार देने का टारगेट रखा गया था।

तकनीकी शिक्षा की हालत सुधारने के लिये 35 करोड़ होंगे खर्च

0

कोटा। तकनीकी शिक्षा की हालत सुधारने के लिए राजस्थान में 35 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रदेश के प्राइवेट कॉलेजों को टेक्निकल एजुकेशन क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम से जोड़कर इनमें ट्रेंड फैकल्टी का इंतजाम करने, पाठ्यक्रम अपडेट करने, इंटरनेशनल वर्कशॉप और सेमिनार आयोजित करने के साथ-साथ छात्रों को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग देने के लिए यह राशि खर्च की जाएगी।

मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की राष्ट्रीय परियोजना कार्यान्वयन इकाई (एनपीआईयू) ने इस काम के लिए 35 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। जिसे कॉलेज कैंपस का इन्फ्रास्ट्रेक्चर, टीचिंग, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट की गुणवत्ता सुधारने पर खर्च किया जाएगा।

एनपीआईयू ने पूरे कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर क्रियानवित कराने और उसकी निगरानी करने की जिम्मेदारी क्वालिटी एजुकेशन के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर धाक जमा चुके दो विश्वविद्यालयों को सौंपी है।

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में पहला स्थान हासिल करने वाले कोलकता के जादवपुर विश्वविद्यालय को यूनिवर्सिटी कॉलेज के कैंपस इंप्रूवमेंट प्रोग्राम का जिम्मा सौंपा है। वहीं देश का पहला तकनीकी विश्वविद्यालय जेएनटीयू हैदराबाद निजी कॉलेजों की हालत सुधारने में आरटीयू की मदद करेगा।

ये होंगे काम : प्रोग्राम कॉर्डिनेटर प्रो. धीरेंद्र माथुर ने बताया कि योजना के तहत निजी कॉलेजों के व्याख्याताओं को शैक्षणिक गुणवत्ता निखारने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। आरटीयू कैंपस में रिसर्च हब बनाया जाएगा। डिग्री हासिल करने के बाद छात्रों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम और गेट एग्जाम की प्रेक्टिस क्लास भी शुरू की जाएंगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडेशन (एनबीए) से कॉलेजों का मूल्यांकन भी करवाया जाएगा।

आरटीयू को सौंपी जिम्मेदारी
एनपीआईयू ने योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू) को सौंपी है। बजट में से 20 करोड़ रुपए निजी कॉलेजों की हालत सुधारने के लिए खर्च किए जाएंगे। 15 करोड़ रुपए विश्वविद्यालय परिसर स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज के अपग्रेडेशन पर खर्च होंगे।

कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए नौ मीटर लंबे बैनर पर लिखे स्लोगन

कोटा। बेटियां परिवार के साथ के साथ शहर और समाज के लिए कितनी जरूरी हैं इस बात का संदेश देते हुए वेलेंटाइन डे पर किशोर सागर तालाब की पाल पर 500 वर्ग फीट की रंगोली बनाई गई। इसके साथ ही 9 मीटर लंबे बैनर पर लोगों ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए स्लोगन भी लिखे।

सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं वीमेन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड द्वारा लव गर्ल फीट्स थीम के साथ रंगोली बनाई गई। शहरवासियों ने इस थीम की जमकर सराहना की। ट्रस्टी निधि प्रजापति ने बताया की वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर रंगोली से बालिका भ्रूण को बचाने का संदेश देने के लिए यह आयोजन किया गया।

9 महीने के समान 9 मीटर
वहीं दूसरी ओर 9 महीने के समान 9 मीटर बैनर पर हस्ताक्षर अभियान की अध्यक्ष नीतू भटनागर ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान का मकसद बालिका भ्रूण को 9 माह तक प्रेम और रक्षा का वचन देना है। क्योंकि, जब 9 माह तक कोई किसी अदृश्य आकार से प्रेम करता है तो वह उसे कभी बोझ, कष्ट और दुख नहीं समझेगा।

 शहरवासियों ने सहभागिता निभाई:  जिला अध्यक्ष सुमन महेश्वरी, सोसाइटी हैज ईव की जिला समन्वयक प्रियंका प्रजापति, रीना खंडेलवाल, सांची भटनागर, दीपिका मारोठिया, हनी सक्सेना, गौरव भटनागर, चंदन देतवाल, दिलावर खान, श्रुति अग्रवाल, नितेश पारीक, सुरेंद्र सुमन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

लिंगानुपात में कमी चिंता का कारण : सोसायटी की निधि प्रजापति ने बताया कि दहेज की कुरीति, बालिका भ्रूण हत्या मामले नहीं थम रहे हैं। देश में 1000 पुरुषों पर 918 महिलाएं हैं। लिंगानुपात की दृष्टि से राजस्थान देश में 21वें स्थान पर है। यहां प्रति हजार पुरुषों पर केवल 928 महिलाएं हैं।

प्रतिदिन 2 हजार बालिकाओं के भ्रूण हत्या
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, दमन एंड दीव, अंडमान- निकोबार में लिंगानुपात और भी कम है। यहां तक की कोटा जो साक्षरता की दृष्टि से प्रदेश के 33 जिलों में से पहले नंबर पर आता है, लेकिन, लिंगानुपात के आधार पर 22 वें नंबर  है। महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अनुसार देश में प्रतिदिन 2 हजार बालिकाओं के भ्रूण की हत्या होती है। 

RBI अगस्‍त में 0.25 फीसदी घटा सकता है ब्‍याज दरें

नई दिल्‍ली। महंगाई में नरमी आ रही है और यदि मानसून नॉर्मल रहता है तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) अगस्‍त में ब्‍याज दरें 0.25 फीसदी घटा सकता है।

ग्‍लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (BofAML) की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई बढ़ने का जोखिम कम हुआ है।

जनवरी में महंगाई दर 5.1 फीसदी पर रही, जो दिसंबर के 5.2 फीसदी से कम है। BofAML का मानना है कि टमाटर और प्‍याज की कीमतों में कमी से फरवरी में महंगाई दर 4.7 फीसदी पर रह सकती है।

बता दें, रिजर्व बैंक ने बीते 7 फरवरी को लगातार तीसरी बार पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया और रेपो रेट को 6 फीसदी पर बरकरार रखा। आरबीआई ने महंगाई को देखते हुए ऐसा किया।

ला- नीना देगा साउथवेस्‍ट मानसून को बूस्‍ट
BofAML के रिसर्च नोट के अनुसार, हम उम्‍मीद करते हैं, आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (एमपीसी) बेस इफेक्‍ट के चलते अप्रैल-जून में महंगाई में आई तेजी को देखेगा।

इसे देखते हुए हमें उम्‍मीद है कि यदि मानसून सामान्‍य (ला-नीना की स्थिति) रहता है तो अगस्‍त में 0.25 फीसदी की कटौती आरबीआई कर सकता है। ला- नीना के चलते साउथवेस्‍ट मानसून को बूस्‍ट मिलता है।

अफीम उत्पादकों की पट्टे बहाल करने की मांग

कोटा। अफीम उत्पादक संघर्ष समिति की ओर से मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाह एवं वित राज्यमंत्री शिवप्रकाश शुक्ला से मिलकर नई अफीम नीति में बदलाव की मांग की गई। समिति के द्वारा राष्ट्रीय संयोजक भवानीशंकर धरतीपकड़ के नेतृत्व में ज्ञापन भी सौंपा गया।

जिसमें उन्होंने 20 वर्षाें से निरस्त पट्टों को बहाल करने, ओलावृष्टि से सर्वे कराने, बीमा पाॅलिसी का लाभ किसानों को दिलाने की पुरजोर मांग की गई। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल में फल मण्डी समिति सदस्य मुकेश बघेल, अरूण सैनी मौजूद थे।

जेसीआई कोटा स्टार ने मनाया वेलेंटाइन डे, ‘‘एक दूजे के लिए’’ किया कैटवाॅक

कोटा। जेसीआई कोटा स्टार की ओर से राधिका रिसोर्ट में ‘एक दूजे के लिए’ थीम पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई। वेलेंटाइन डे के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कपल केटवाक का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम निदेशक मनु जैन व दीप्ति गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में कपल डांस व वेलेंटाइन डे स्पेशल हाऊजी भी खिलाई गई।इस दौरान आयोजित केप पासिंग कपल गेम में संदीप व दीपा बाकलीवाल और सेल्फी प्रतियोगिता में दिशांत व प्रेरणा जैन विजेता रहे। महिलाएं लाल रंग की ड्रेस में व पुरुष काले रंग के कोट में आए थे।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आशुतोष जैन, सचिव विशाल रस्तोगी, चेयरपर्सन मोनिका जैन, सचिव किरण गोयल, पूर्व चेयरपर्सन, सुनीता गोयल, खुशी डागा, साक्षी जैन, दीपा बाकलीवाल, अल्का जैन, कविता बाफना, संजय गोयल, दर्पण जैन, नवीन डागा, आशीष जैन, मोहीत जैन, पियूष जैन, रवि गर्ग सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।