Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 5513

इस ऐप से वोटर लिस्ट में घर बैठे जुड़ेगा नाम, जानिए कैसे

0

नई दिल्ली। मतदाताओं के लिए वोटिंग लिस्ट में अपना नाम जोड़ना या उसमें दी गई जानकारी में बदलाव करना अब आसान हो जाएगा। जून से यह काम वे घर बैठे एक ऐप के जरिए कर पाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग ने एक वेब बेस्ड एप्लिकेशन का इस्तेमाल शुरू किया है।

इसके जरिए वोटर आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। उस पर पता सही कराने या दूसरे राज्य में शिफ्ट होने पर पता बदलने के लिए लोगों को चुनाव कार्यालय या मतदाता केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं होगी।

वोटर्स एरोनेट (इलेक्टोरल रोल्स सर्विसेज NeT) ऐप के जरिए अपनी मतदाता पहचान संबंधी सूचनाओं में कभी भी बदलाव कर सकेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने बताया कि इस ऐप से अब तक लगभग 22 राज्य जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘गुजरात और हिमाचल जैसे राज्यों में जहां कुछ समय पहले चुनाव हुए हैं, वहां सिस्टम लागू नहीं किया जा सका था।

हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस सिस्टम से सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश जून तक जुड़ जाएंगे। उसके बाद इस सिस्टम को पूरे देश में लागू किया जाएगा।’ रावत ने कहा कि मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा और कर्नाटक जैसे राज्य विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद इस सिस्टम से जुड़ेंगे।

रावत ने कहा, ‘आप वोटर आईडी में संशोधन ओटीपी के जरिए कर सकेंगे, जिसे आपके मोबाइल फोन पर भेजा जाएगा। जैसे ही आपका अड्रेस बदलेगा, पुराना पता अपने आप मिट जाएगा।

यह काम घर बैठे किया जा सकेगा।’ इस प्लेटफॉर्म से देशभर के लगभग 7500 निर्वाचन अधिकारियों के जुड़ने की उम्मीद है। वोटर की तरफ से रजिस्ट्रेशन होने या पहचान में बदलाव किए जाने पर उसके लिए निर्वाचन अधिकारी के पास एसएमएस अलर्ट जाएगा।

रावत ने कहा कि इस सिस्टम से मतदाता सूची में पारदर्शिता आएगी और उसमें डुप्लिसिटी से बचाव हो सकेगा क्योंकि सभी अपडेशन डिजिटली होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, ‘यूजर के मोबाइल पर आने वाला ओटीपी यूनीक होगा। यह ऑनलाइन मॉनेटरी ट्रांजैक्शन के दौरान मिलने वाले ओटीपी की तरह ही होगा।’

वैश्विक तेजी से सेंसेक्स 250 अंक मजबूत, निफ्टी 10550 के ऊपर

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों से गुरूवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सरकारी बैंकों के शेयरों के साथ सभी सेक्टरों में खरीददारी देखने को मिल रही है। जिससे सेंसेक्स में 250अंकों का उछाल आया है। हैवीवेट शेयरों एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, मारुति, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला है।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त
– लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीददारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.58 फीसदी बढ़ा है। मिडकैप शेयरों में वक्रांगी, इंडियन होटल, जीएसके कंज्यूमर, एलटीआई, आरकॉम, एमफैसिस, टोरेंट पावर, ओबेरॉय रियल्टी, अल्केम, नेशनल एल्युमीनियम, क्रिसिल 1-4.98 फीसदी तक बढ़े हैं।
– वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.37 फीसदी की तेजी आई है।

11:59 AM
PNB फ्रॉड में आया गीतांजलि जेम्स का नाम, स्टॉक 19% तक लुढ़का
– पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए 11,400 करोड़ रुपए के फ्रॉड के दायरे में दूसरी कंपनियां भी आने लगी हैं। इस क्रम में अब गीतांजलि जेम्स, गिन्नी और नक्षत्र जैसी कंपनियां भी जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गई हैं। इससे गुरूवार के कारोबार में गीतांजलि जेम्स के स्टॉक में 19 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

इसके अलावा अन्य ज्वैलरी स्टॉक्स में भी गिरावट देखने को मिली। पीसी ज्वैलर 19.50 फीसदी गिरकर 303 रुपए, त्रिभुवनदास भीमजी झावेरी 4.32 फीसदी टूटकर 110.60 रुपए और थांगमेइल ज्वैलरी 2 फीसदी फिसलकर 558.55 रुपए और राजेश एक्सपोर्ट्स 1.34 फीसदी लुढ़ककर 808.70 रुपए के निचले स्तर पर पहुंच गया।

09:43 AM
PNB में दूसरे दिन भी गिरावट, शेयर 9% तक टूटा
– पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए 11,400 करोड़ रुपए के फ्रॉड की वजह से लगातार दूसरे स्टॉक में गिरावट देखने को मिली। गुरूवार के कारोबार में बीएसई पर शेयर 8.47 फीसदी टूटकर 133.45 रुपए के भाव पर आ गया।

09:06 AM
14 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया
– सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरूवार को रुपए की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ 63.95 के स्तर पर खुला।

08:55 AM
FII और डीआईआई दोनों रहे बिकवाल
– बुधवार के कारोबार में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) के साथ डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) भी घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली की। एफआईआई ने 728.71 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं डीआईआई ने 152.39 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

08:45 AM
अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
– अमेरिकी बाजार लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बंद होने में कामयाब हुए। बुधवार को डाओ जोंस 253 अंक की उछाल के साथ 24,893 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 130 अंक बढ़कर 7,144 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 36 अंक चढ़कर 2,699 अंक पर बंद हुआ।

08:42 AM
एशियाई बाजारों का हाल
– अमेरिकी बाजारों में मजबूती से गुरुवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.76 फीसदी की मजबूती के साथ 10,542 अंक पर कारोबार कर रहा है। जापान का बाजार निक्केई 280 अंक की उछाल के साथ 21,434 अंक पर कारोबार कर रहा है।

हैंग सेंग 491 अंक की तेजी के साथ 31,008 अंक पर कारोबार कर रहा है। आज ताइवान इंडेक्स और शंघाई कम्पोजिट बंद हैं। कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ 2422 अंक कारोबार कर रहा है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.98 फीसदी बढ़कर 3436 अंक पर है।

PNB फ्रॉड केस: नीरव मोदी के 9 ठिकानों पर ईडी के छापे, जानिए कैसे हुआ

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड केस में गुरुवार को एन्फोर्समेंट डायरोक्टोरेट (ईडी‌‌) ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी के 9 ठिकानों पर रेड डाली। इनमें तीन लोकेशन सूरत, चार मुंबई में और दो दिल्ली में हैं। बैंकिंग इंडस्ट्री की यह सबसे बड़ी धोखाधड़ी 177.17 करोड़ डॉलर यानी 11,356 करोड़ रुपए की है।

इसे मुंबई की ब्रेडी हाउस ब्रांच में अंजाम दिया गया। बैंक ने इस सिलसिले में नीरव, उनकी पत्नी, भाई और बिजनेस पार्टनर के खिलाफ सीबीआई में दो शिकायतें दर्ज कराई हैं। सीबीआई की एफआईआर के आधार पर एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। बैंक ने भी 10 इम्प्लॉइज सस्पेंड कर दिए हैं।

ऐसे हुआ फ्रॉड
– पीएनबी के कुछ अफसरों ने नीरव मोदी को गलत तरीके से लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) दी। इसी एलओयू के आधार पर मोदी और उनके सहयोगियों ने दूसरे बैंकों से विदेश में कर्ज ले लिया।
– एलओयू एक तरह की बैंक गारंटी होती है। इसके आधार पर विदेशी बैंक या भारतीय बैंक की विदेशी ब्रांच कर्ज देती हैं।
– पीएनबी ने किसी बैंक का नाम नहीं लिया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक और एक्सिस बैंक ने इसके एलओयू के आधार पर नीरव और उनसे जुड़ी कंपनियों को कर्ज दिया है।
– बैंकिंग एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसे मामलों में अंतिम देनदारी एलओयू जारी करने वाले बैंक पर बनती है।

बैंक अफसरों ने गलत तरीके से दी अंडरटेकिंग
– पीएनबी की शिकायत के मुताबिक, डायमंड का कारोबार करने वाली तीन कंपनियों डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलर डायमंड्स ने 16 जनवरी को कॉन्टैक्ट किया। नीरव मोदी, उसकी पत्नी, भाई और बिजनेस सहयोगी इन कंपनियों में पार्टनर हैं।
– ये कंपनियां विदेशी सप्लायरों को भुगतान के लिए शॉर्ट टर्म क्रेडिट (कर्ज) चाहती थीं। अंतरराष्ट्रीय या भारतीय बैंक की इंटरनेशल ब्रांचेज इम्पोर्टर्स को यह क्रेडिट देती हैं।
– बैंक अधिकारियों ने लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) देने से पहले 100% कैश मार्जिन मांगा। तीनों फर्मों ने कहा कि वे पहले भी यह सुविधा लेती रही हैं, हालांकि बैंक के रिकॉर्ड में ऐसा कहीं नहीं दिखा।
– मार्च 2010 से बैंक के फॉरेक्स डिपार्टमेंट में कार्यरत डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी ने मनोज खरात नाम के एक अन्य बैंक अधिकारी के साथ मिलकर इन कंपनियों को फर्जी तरीके से एलओयू दे दिया।
– पकड़ में आने से बचने के लिए उन्होंने इसकी एंट्री भी नहीं की। आंतरिक जांच में पता चला का दोनों अधिकारियों ने पहले भी गलत तरीके से एलओयू दिया था।
4 ज्वेलरी कंपनियों के लेनदेन की हो रही है जांच
वित्त मंत्रालय के फाइनेंशियल सर्विस डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी राजीव कुमार ने बताया कि यह मामला मशहूर डायमंड ज्वेलर नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स से जुड़ा है। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि गिनी और नक्षत्र जैसी दूसरी बड़ी ज्वेलरी कंपनियों के लेनदेन की भी जांच की जा रही है।
धोखाधड़ी की रकम बैंक के मुनाफे का 8 गुना
– यह रकम 2016-17 में बैंक के 1,325 करोड़ के मुनाफे का 8 गुना, बैंक के 35,365 करोड़ के मार्केट कैप का एक तिहाई और 4.5 लाख करोड़ के कुल कर्ज का 2.5% है।
– बुधवार को बीएसई में पीएनबी के शेयरों में 9.8% की गिरावट आई। इसके इन्वेस्टर्स को करीब 3,800 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पीएनबी देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है।
2011 से ही चल रही थी यह धोखाधड़ी
– वित्त मंत्रालय के अफसरों के मुताबिक यह धोखाधड़ी 2011 से चल रही थी। इसमें डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) स्तर तक के अधिकारी शामिल थे। मंत्रालय ने इस मामले से जुड़े सभी बैंकों से तीन दिनों में रिपोर्ट मांगी है।
– इससे पहले 5 फरवरी को सीबीआई ने नीरव, उसकी पत्नी एमी, भाई निशाल और बिजनेस पार्टनर मेहुल चीनूभाई चौकसी के खिलाफ केस दर्ज किया था।
सेलेब्रिटी पहनती हैं नीरव मोदी की ज्वेलरी
– इंटरनेशनल ज्वेलरी मार्केट में नीरव मोदी जाना-माना नाम है। उनकी ज्वेलरी को केट विंसलेट, ताराजी हेन्सन, कार्ली क्लॉस और वायोला डेविस जैसी इंटरनेशनल और प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा जैसी एक्ट्रेस और मॉडल ऑस्कर जैसे समारोह में पहन चुकी हैं।
– इनमें कई नीरव की ब्रांड एम्बेसडर भी रही हैं। दुनिया के डायमंड कैपिटल एंटवर्प में जन्मे नीरव ‘नीरव मोदी’ ब्रांड नाम से प्रोडक्ट बेचते हैं।
– नीरव की नेटवर्थ 11,500 करोड़ रुपए है।

कोटा में अब सीधे पाइप से घरों की रसोई तक पहुंचेगी गैस

कोटा। राजस्थान स्टेट गैस लि. ने शहर में घरेलू पीएनजी कनेक्शन देना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर अफोर्डेबल एवं कंसुआ अफोर्डेबल हाउसिंग सोसायटी में बुधवार से हुई। स्थानीय विधायक भवानी सिंह राजावत ने फीता काटकर रसोई गैस सप्लाई कार्य का उद्घाटन किया।

कंपनी की ओर से 15 मार्च तकआवेदन करने वालों को समस्त घरेलू पीएनजी कनेक्शन बिना किसी पंजीकरण शुल्क के निशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं। इन कनेक्शन धारकों को प्रथम 3 माह तक निशुल्क रसोई गैस उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूआईटी अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने की।

राजस्थान स्टेट गैस लि. के प्रबंध निदेशक रवि अग्रवाल ने कहा कि क्लीन राजस्थान मिशन को ध्यान में रखते हुए कंपनी घरेलू पीएनजी कनेक्शन के बाद फैक्ट्रियों को व्यावसायिक कनेक्शन भी प्रदान करेगी। 

इस मौके पर उपमहाप्रबंधक एसडी बर्मा, सीके मिश्रा, मुख्य प्रबंधक आरके मीना, चीफ फाइनेंस ऑफिसर पूरण सिंह भाटी, निजी अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव, पार्षद कृष्णमुरारी सामरिया, कंसुआ अफोर्डेबल सोसायटी के अध्यक्ष निखिल गर्ग, प्रेमनगर अफोर्डेबल के अध्यक्ष हरीश पारेता आदि उपस्थित थे।

स्मार्ट लाइब्रेरी को मिला पं. दीनदयाल उपाध्याय का नाम, देखिए वीडियो

कोटा। गवर्नमेंट लाइब्रेरी का नाम अब राजकीय पं. दीनदयाल उपाध्याय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय रखा जाएगा। राज्य सरकार के भाषा एवं पुस्तकालय विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश प्रदेश की 35 लाइब्रेरी में लागू होंगे।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार विभाग के अधीन 35 लाइब्रेरी का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम से किए जाएंगे। यह नाम राजकीय के बाद लगाए जाएंगे। आदेश मिलने के बाद अधिकारी नाम बदलवाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। 

हाड़ौती में कोटा में आयकर कॉलोनी स्थित राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय, बूंदी में राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय, बारां में राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालय का नाम बदला जाएगा।

इसके अलावा भवानीमंडी में राजकीय सार्वजनिक पंचायत समिति पुस्तकालय शांतिबाई चौराहा का नामकरण किया गया है। राज्य सरकार के भाषा एवं पुस्तकालय विभाग ने प्रदेश की 35 लाइब्रेरी के नाम बदलने के आदेश जारी किए।

सार्वजनिक मंडल लाइब्रेरी एक नजर में
1902 में पायोनियर से शुरुआत

1956 सरकारी स्तर पर शुरू
1969 चल पुस्तकालय दान मल जी की हवेली
1970 दूरदर्शन केंद्र
1984 यूआईटी की फ़र्स्ट फ्लोर
2000 ग्राउंड फ्लोर
2013 आयकर कॉलोनी के भवन
271 चिल्ड्रन मैंबर
21 दृष्टि बाधित
70.63 हजार कुल पुस्तकें
1617 कुल रजिस्टर्ड रीडर

झालावाड़ की लाइब्रेरी का नहीं बदला नाम: भाषा एवं पुस्तकालय विभाग की ओर से 35 लाइब्रेरी के नाम बदलने की प्रक्रिया में झालावाड़ की लाइब्रेरी का नाम शामिल नहीं किया गया है। यहां की लाइब्रेरी का नाम पहले से महाराजा हरीशचंद्र सार्वजनिक पुस्तकालय है। ऐसे में इसका नाम नहीं बदला जाएगा।

यह मिलेंगी सुविधाएं : सहायक लाइब्रेरी प्रभारी शशि जैन ने बताया कि यहां होने वाले निर्माण कार्य में टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन संबंधित कार्य भी होगा। इसमें सीसीटीवी कैमरे, एलसीडी, स्मार्ट टीवी, ई-बुक्स सुविधा, टॉकिंग बुक सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

लाइब्रेरी में बनेगा ऑडिटोरियम : लाइब्रेरी प्रभारी डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नेशनल मिशन ऑन लाइब्रेरी में शामिल किया गया है। संस्कृति मंत्रालय की ओर से यहां 50 लाख रुपए से ऑडिटोरियम का निर्माण करवाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी को पहले चरण में 16 लाख रुपए जारी कर दिए हैं। इसमें कॉन्फ्रेंस हाल बनेगा, यह साउंड प्रूफ बनेगा।
लाइब्रेरी के नामकरण संबंधित निर्देश मिल चुके हैं।

जल्द ही नामकरण करवा दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही नेशनल मिशन ऑन लाइब्रेरी में प्रदेश की एक मात्र लाइब्रेरी को शामिल किया गया है। इसके लिए 50 लाख रुपए का बजट मिल चुका है। इसमें ऑडिटोरियम सहित अन्य सुविधाएं शहरवासियों को मिलेंगी। 

पीएनबी फ्रॉडःगीतांजलि, गिन्नी और नक्षत्र जैसे बड़े ज्वैलर्स रडार पर

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए 11,400 करोड़ रुपए के फ्रॉड के दायरे में दूसरी कंपनियां भी आने लगी हैं। इस क्रम में अब गीतांजलि, गिन्नी और नक्षत्र जैसी कंपनियां भी जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गई हैं।

पीएनबी ने बुधवार को मुंबई की अपनी एक ब्रांच में 11,330 करोड़ रुपए ( 1.8 अरब डॉलर) का फ्रॉड पकड़ने का खुलासा किया था। इस मामले में बैंक ने 10 इम्‍प्‍लॉइज को सस्‍पेंड कर दिया है। बैंक ने इस रकम की रिकवरी के लिए मामले को जांच एजेंसियों को रेफर कर दिया है।

बैंकों के साथ अरेंजमेंट और पैसे की यूज की हो रही है जांच
एक पब्लिक सेक्टर के बैंक के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘चार बड़े ज्वैलर्स गीतांजलि, गिन्नी, नक्षत्र और नीरव मोदी रडार पर हैं। सीबीआई और एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) विभिन्न बैंकों के साथ उनके अरेंजमेंट और पैसे के इस्तेमाल की जांच कर रही हैं।’ हालांकि इन कंपनियों की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

वित्त मंत्रालय ने बैंकों को दिए निर्देश
अधिकारी के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने सभी बैंकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी बड़ा व्यक्ति बचना नहीं चाहिए और किसी ईमानदार बॉरोअर का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंक अब अपने सिस्टम और प्रोसेस की जांच कर रहे हैं, जिससे दुबारा फ्रॉड नहीं हो सकें। सभी बैंकों से जल्द से जल्द स्टेटस रिपोर्ट जमा करने के लिए कह दिया गया है।

2015 में हुए स्कैम में आया था BOB का नाम
एक अन्य पब्लिक सेक्टर बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा 2015 में एक स्कैम को लेकर सुर्खियों में आ गया, जब दिल्ली के दो बिजनेसमैन ने 6 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की थी।

जांच में भारी अनियमितताएं सामने आईं, क्योंकि फॉरेक्स ट्रांजैक्शंस मुख्य रूप से नए खोले गए करंट अकाउंट्स के माध्यम से इंपोर्ट के लिए एडवांस रेमिटैंस के लिए किए गए थे।

यह भी देखने में आया कि कई बार तो एक दिन में चार या पांच बार भारी कैश ट्रांजैक्शंस हुए। रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने मनी लॉन्डरिंग के आरोपों में दो कारोबारियों को अरेस्ट किया था।

पीएनबी ने जारी किया था यह बयान
पीएनबी ने एक स्टेटमेंट में कहा कि मुंबई की उसकी एक ब्रांच से हुए फ्रॉड ट्रांजैक्शंस से कुछ चुनिंदा अकाउंट होल्डर्स को फायदा हुआ। भाई निशाल, पत्नी ऐमी और मेहुल चीनूभाई चोकसी द्वारा किए गए इन ट्रांजैक्शंस के आधार पर अन्य बैंकों ने इन कस्टमर्स को विदेश में अग्रिम पैसा दिया। यह सब उच्च पदस्थ अधिकारियों की मदद से किया जा रहा था, जैसे 2011 से डिप्टी जनरल मैनेजर द्वारा हो रहा था।

सीबीआई को मिलीं दो शिकायतें
सीबीआई को पीएनबी से अरबपति डायमंड मर्चेंट नीरव मोदी और एक ज्वैलरी कंपनी के कथित फ्रॉड ट्रांजैक्शंस से संबंधित दो शिकायतें मिलीं। ज्वैलरी क्रिएशन को लेकर ग्लोबल सेलिब्रिटीज के बीच लोकप्रिय मोदी को सीबीआई की तरफ से नई जांच का सामना करना पड़ सकता है।

क्योंकि एजेंसी मामले में लीगल एक्शन लेने पर विचार कर रही है। सीबीआई पहले से ही उनके खिलाफ पीएनबी की एक ब्रांच से 280 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी और फ्रॉड में लिप्तता को लेकर भी जांच कर रही है।

रैली निकालकर दिलाई ईंधन बचाने की शपथ

कोटा। लायंस क्लब कोटा समर्थ की ओर से बुधवार को पेट्रोल पंप आरडी फ्यूल स्टेशन पर इंधन बचाओ रैली निकाली गई। अध्यक्ष डॉली मदनानी ने बताया कि पेट्रोलियम कर्मियों और ग्राहकों को ईंधन बचाओ की शपथ दिलाई ।

साथ ही, जीनियस सीनियर सेकेंडरी सेकेंडरी स्कूल में ईंधन बचाओ पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रथम आयशा अंसारी द्वितीय रितिक सेन और तृतीय सोहेल खान रहे। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर समर्थ सदस्य नीरजा चतुर्वेदी उपस्थित थी।

प्रिया के गाने पर डायरेक्टर की सफाई, कहा इस्लाम विरोधी नहीं

नई दिल्ली। प्रिया प्रकाश वारियर का इंटरनेट पर वायरल हुए गाने पर विवाद के साथ अब सियासत भी शुरू हो गई है। अपनी कजरारे नैनों से सबको अपना दीवाना बना रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनीं मलयाली ऐक्ट्रेस प्रिया को शोहरत के बाद अब मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है।

प्रिया के इस गाने को मुसलमान विरोधी बताते हुए हैदराबाद के कुछ युवाओं ने इसके खिलाफ FIR दर्ज करा दी है। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर के साथ खुद प्रिया भी इसके बचाव में सामने आ गे हैं। दूसरी तरफ गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी इस गाने के जरिए आरएसएस पर निशाना साधा है।

मुस्लिम युवाओं द्वारा दर्ज FIR में इस गाने को धर्म विशेष के खिलाफ बताया गया है। हालांकि फिल्म के निर्देशक ओमर लूलू ने कहा कि यह गाना इस्लाम विरोधी नहीं है बल्कि यह मोहम्मद साहब की तारीफ करता है। ‘यह रोमांटिक गाना नहीं है बल्कि एक पारंपरिक मुस्लिम गाना है। यह कुछ अवसरों पर गाया जाता है।

विडियो के कुछ दृश्यों के कारण यह रोमांटिक जैसा दिख रहा है। मैं साफ कर दूं कि यह गाना किसी भावनाओं को आहत नहीं कर रहा है। इसमें इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ कुछ भी नहीं है। यह बहुत ही पुराना गाना है, जिसे सभी समुदायों द्वारा गाया जाता है।’

प्रिया ने कहा, ‘इस गाने को देश-विदेश में खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि कुछ मुस्लिमों द्वारा इसका विरोध भी किया जा रहा है। उन्हें लगता है कि यह गाना मोहम्मद साहब और उनकी पत्नी के बारे में है और इससे इस्लाम का अपमान हो रहा है, लेकिन ऐसा मानने वाले लोग केवल मुट्ठीभर हैं। मुझे लगता है कि अब यह गाना अब ज्यादा लोगों के पास पहुंच रहा है।’

एसीपी फलकनुमा सईद फैयाज ने बताया कि एक व्यक्ति ने फिल्म ‘ओरू अदार लव’ के निर्देशक ओमर लूलू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। FIR में में दावा किया गया है कि यह गाना मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला है। इस मामले में सेक्शन 295A के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गाने के बोल का मतलब और क्यों है ऐतराज
माणिक्य मलराया पूवी का मतलब मोतियों का फूल है जो बेशकीमती होता है। दरअसल मालाबार क्षेत्र में मुस्लिमों द्वारा धार्मिक आयोजनों में यह गीत गाया जाता है। यह गीत पैगंबर मोहम्मद और उनकी पत्नी खदीजा की प्रेम कहानी के बारे में है। यही वजह है कि इस गाने को पैगंबर मोहम्मद का अपमान बताया जा रहा है।

ग्‍लोबल तेजी के बावजूद सोना-चांदी स्थिर

नई दिल्‍ली/कोटा । सप्‍ताह के तीसरे कारोबारी दिन ग्‍लोबली तेजी के बावजूद सोना और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिली। दिल्‍ली बुलियन मार्केट में सोना 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहे जबकि चांदी की कीमत बिना किसी उतार – चढ़ाव के 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर बरकरार रही।

मार्केट के जानकारों का कहना है कि लोकल मार्केट में खरीददारी में सुस्‍ती के कारण दोनों धातुओं की कीमतें स्थिर रहीं। इसके अलावा अन्‍य कमोडिटी मार्केट पब्‍लिक हॉलीडे की वजह से बंद रहीं।

ग्‍लोबली बात करें तो सिंगापुर मार्केट में सोना 0.44 फीसदी तेजी के साथ 1,335.10 डॉलर प्रति औंस पर रही जबकि चांदी 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 16.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

नेशनल कैपिटल में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी सोना की कीमत 31,300 रुपए और 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रही। सोना की कीमत पिछले 4 दिनों में 350 रुपए बढ़ी है।

कोटा सर्राफा  
चांदी 39300 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 31200 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 36400 रुपये प्रति तोला। 
सोना शुद्ध 31350 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 36570 रुपये प्रति तोला। 

बैंक अब हर तीन महीने में बदलेंगे कर्ज की ब्याज दर

नई दिल्ली। फ्लोटिंग दर पर होम लोन लेने वाले ग्राहकों की अक्सर यह शिकायत होती है कि भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से कर्ज की ब्याज दरें घटने के बावजूद बैंक उन्हें इसका फायदा नहीं देते हैं। वाणिज्यिक बैंकों की इस सुस्ती पर आरबीआइ भी कई बार नाराजगी जता चुका है।

अब आरबीआइ ऐसी व्यवस्था करने जा रहा है, जिससे कर्ज की दरों में बदलाव होने का असर ग्राहकों से वसूले जाने वाले कर्ज की दरों पर भी जल्द ही पड़ेगा। अप्रैल, 2018 से बैंकों के लिए ब्याज दरों को तय करने की नई व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसमें फ्लोटिंग दर पर कर्ज स्कीमों पर अब हर तिमाही ब्याज दरों को निर्धारित करना होगा।

अभी कई बैंक अमूमन साल में एक बार ब्याज दर में बदलाव करते हैं। बैंकों में अभी मार्जिनल कास्ट (एमसीएलआर) आधारित ब्याज दर तय करने की व्यवस्था है। इसमें संशोधन करने के लिए गठित आरबीआइ की आतंरिक समिति की रिपोर्ट ने जो नई व्यवस्था लागू करने की सिफारिश की है, वह ज्यादा पारदर्शी और कर्ज लेने वाले ग्राहकों पर तुरंत असर डालने वाली होगी।

रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि एमसीएलआर के तहत कर्ज की दरों को तय करने की व्यवस्था के तहत बैंक आम तौर पर ग्राहकों को तुरंत रेपो रेट में कटौती का फायदा नहीं देते है। समिति ने कहा है कि फ्लोटिंग दर पर कर्ज लेने की जो नई व्यवस्था होगी उसमें हर तीन महीने पर कर्ज की दरों में बदलाव करने की बात होगी।

माना जा रहा है कि अभी जो फ्लोटिंग दर पर कर्ज लेने वाले ग्राहक हैं उन्हें अप्रैल, 2018 में कुछ राहत मिलेगी। समिति ने यह भी कहा है कि जिन ग्राहकों ने पहले से बेस रेट या बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (बीपीएलआर) के आधार पर कर्ज लिया है उनके बकाए राशि को भी एमसीएलआर के तहत लाया जाना चाहिए।