Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 5510

त्वचा के बेहतर पोषण में वैसलीन मददगार

0

कोटा। वैसलीन का उपयोग त्वचा के बेहतर पोषण की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वैसलीन विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक ऐसा सुरक्षा कवच है, जो कि धूप, धूल एवं सर्दियों की भीषण हवाओं में भी आपके शरीर के तापमान को नियमित करने में अहम भूमिका निभाते हुऐ आपकी त्वचा को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करती है।

विशेषज्ञों का कहना है त्वचा की अच्छी देखभाल की रोजमर्रा आदत से न सिर्फ आपको प्राकृतिक रूप से दमकती त्वचा हासिल करने में मदद मिलेगी बल्कि इससे उम्र बढऩे के साथ त्वचा पर दिखने वाले प्रभावों को भी टालने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त मुश्किल मौसम में स्वस्थ त्वचा ज्यादा बेहतर ढंग से सही हो जाती है।

वैसलीन विशेषज्ञ के अनुसार वैसलीन के उपयोग की मदद से आप साल भर दमकती हुई स्वस्थ त्वचा पा सकती है, उनका कहना है कि त्वचा के बेहतर पोषण के लिये मायॅश्चराइज करें। शरीर की तरह आपकी त्वचा में भी 70 फीसदी हिस्सा पानी होता है। सर्दियों में चलने वाली भीषण हवाएं आपकी त्वचा से उसकी प्राकृतिक नमी छीनकर उसे रूखा और डिहाइड्रेटेड बना सकती हैं।

इसलिए सुनिश्चित करें कि आप नियमित तौर पर अपनी त्वचा को वैसलीन इंटेंसिव केयर जैसे लोशन से मॉयश्चराइज करती रहें, जो आपकी त्वचा को 24 घंटे की सुरक्षा देता है और त्वचा के प्राकृतिक ऑयल्स की कमी की भरपाई करने में मदद करता है।

गूगल सर्च के ट्रेंड में प्रिया ने सनी लियोनी को पछाड़ा

आजकल इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर हर जगह छाई हुई हैं। हालिया गूगल सर्च के ट्रेंड में प्रिया ने सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सनी लियोनी को भी पछाड़ दिया है। सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश के उस विडियो क्लिप को लेकर तमाम जोक्स, मीम्स बन रहे हैं। प्रिया अभी सिर्फ 18 साल की हैं और बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। 

बता दें, बीते दिनों वैलंटाइन वीक के दौरान प्रिया का एक विडियो क्लिप अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह फेशल एक्सप्रेशंस से अपने बॉयफ्रेंड के प्रति प्यार जता रही हैं। यह प्रिया के मलयाली गाने ‘मानिका मलयारा पूवी’ का हिस्सा है। प्रिया का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है।

इंस्टाग्राम पर प्रिया के फॉलोअर्स की संख्या 35 लाख के आंकड़े को भी पार कर गई है। इसके साथ ही दुनिया के बड़े स्टार्स की उस जमात में शामिल हो गई हैं जिनके फॉलोअर्स की संख्या में काफी कम समय में सबसे तेजी से इजाफा हुआ हैं।  प्रिया अपना ऐक्टिंग डेब्यू मलयाली फिल्म ‘ओरू अडार लव’ से कर रही हैं जो 3 मार्च 2018 को रिलीज होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन ओमार लुलु ने किया है।

आम लोगों से लेकर बॉलिवुड की हस्तियां भी इस ‘नैशनल क्रश’ की दीवानी हो गई हैं। अब इसी कड़ी में बॉलिवुड ऐक्टर ऋषि कपूर का भी नाम जुड़ गया है। ऋषि कपूर ने शुक्रवार को प्रिया की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘मेरा अनुमान है कि इस लड़की को बड़ा स्टारडम मिलेगा। प्रिया बेहद एक्सप्रेसिव, मासूम हैं।

GST : एक्सपोर्टर्स रिफंड के लिए फिर से फाइल करें टेबल 6A, GSTR-3B

0

नई दिल्ली। सरकार ने एक्‍सपोर्टर्स के लिए रिफंड फाइल करने के लिए एक बार फिर नए दिशानिर्देश दिए हैं। एक्सपोर्टर्स का जीएसटी लागू होने के बाद से बीते आठ महीने से रिफंड अटका हुआ है। जीएसटी पोर्टल पर एक्सपोटर्स के लिए दूसरी बार रिफंड फाइल करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। इससे पहले, सरकार ने बीते साल नंवबर में रिफंड के लिए एडवाइजरी जारी की थी।

फिर से फाइल करना होगा रिफंड
जिन एक्सपोर्टर्स ने एक्सपोर्ट किए गुड्स पर आईजीएसटी दे दिया है, वह रिफंड क्लेम कर सकते हैं। उन एक्सपोर्टर्स को जीएसटीआर-1 फॉर्म भरना होगा। एक्सपोर्टर्स को जीएसटीआर-1 फॉर्म का टेबल 6A में सही डेटा भरना होगा। अपना टैक्स भरना होगा और उसके बाद फॉर्म जीएसटीआर-3B भरना होगा।

अमाउंट का सही होना जरूरी
जीएसटीआर-3B रिटर्न में टेबल 3.1 (B) भरना होगा। उसमे सही अमाउंट भरना होगा जो जीएसटीआर-1 फॉर्म का टेबल 6A में भरा है। दोनों फॉर्म का अमाउंट मैच होना चाहिए। अगर ये अमाउंट गलत भरा तो इसका सीधा असर एक्सपोर्टर्स के रिफंड पर पड़ेगा।

सरकार ने फिर जारी की एडवाइजरी
सरकार ने एक्सपोर्टर्स को आईजीएसटी रिफंड और इन्पुट टैक्स क्रेडिट के लिए टेबल 6A और जीएसटीआर- 3B फाइल करने के लिए कहा है। इससे पहले भी सरकार ने बीते साल नंवबर में रिफंड के लिए अप्लाई करने के एडवाइजरी फाइल की थी।

एक्सपोर्टर्स क्लेम नहीं मिलने की कर रहे हैं शिकायत
एक्सपोर्टर्स काफी समय से आईजीएसटी और इन्पुट टैक्स रिफंड रिफंड बीते 8 महीने से रिफंड नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट (ईपीसीएच) के चेयरमैन ओमप्रकाश प्रह्लाद ने हमारे चैनल LD NEWS को बताया कि कि एक्सपोर्ट इंडस्ट्री को अभी तक रिफंड मिलना शुरू नहीं हुआ है।

एक्सपोर्ट को हो रहा है नुकसान
हैंडीक्राप्ट एक्सपोर्टर राजकुमार मल्होत्रा ने कहा कि सरकार ने भी माना है कि जीएसटी पोर्टल में प्रॉब्लम है, तो सरकार पहले इस समस्या को खत्म करे क्योंकि कस्टम के अधिकारी भी मान रहे है कि कस्टम के बिल में प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन जीएसटी पोर्टल पर आईजीएसटी के साथ मिसमैच दिखा रहा है। 

PNB फ्रॉड: नीरव मोदी के स्टोर बंद रखने के आदेश, 5649 करोड़ के हीरे-ज्वैलरी जब्त

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए 11 हजार 356 करोड़ रुपए के घोटाले में शुक्रवार को 4 एजेंसियों ने कार्रवाई की। विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के पासपोर्ट 4 हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिए।

ईडी ने 35 और सीबीआई ने 26 जगह छापे मारे। अब तक 5,649 करोड़ का सामान जब्त हुआ है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भी 29 प्रॉपर्टी और 105 खाते अटैच किए। ईडी ने विदेशों में नीरव के स्टोर बंद रखने को कहा है। मेहुल की कंपनियों ने 2017-18 में 4,886 करोड़ रु. का फ्रॉड किया।

नीरव न्यूयॉर्क में; सरकार बोली भाग नहीं पाएगा
– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीरव मोदी न्यूयॉर्क में है। हालांकि, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा- उसका ठिकाना पता नहीं। पर वह जहां भी होगा, वहां से भाग नहीं सकता।
– बताया जा रहा है कि नीरव अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क की एक होटल में ठहरा हुआ है। इसका एक सुइट 90 दिन के लिए बुक किया गया है। इसका एक दिन का किराया 75000 रुपए है। इसके हिसाब से 90 दिन का किराया 67.5 लाख रुपए होगा।
नीरव-मेहुल को ईडी का समन; 23 को बुलाया गया
– भगोड़े हीरा कारोबारियों को ढूंढ़ने के लिए इंटरपोल से भी मांगी मदद ईडी ने नीरव और मेहुल को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 23 फरवरी को तलब किया है। नोटिस कंपनी डायरेक्टरों को दिए गए। नीरव और परिवार का पता लगाने के लिए इंटरपोल से भी मदद मांगी है। नीरव और उसका भाई निशाल 1 जनवरी को भारत छोड़कर चले गए थे। मेहुल 4 जनवरी को गया था।
गुरुवार को छापे में क्या मिला था?
– ED ने गुरुवार को हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के 17 ठिकानों पर छापे मारकर मुंबई स्थित 6 प्रॉपर्टियां सील कर दीं। सर्च के दौरान 5100 करोड़ रुपए के स्टॉक्स, हीरे और सोने के जेवर जब्त किए गए। अब तक की कार्रवाई में 5649 करोड़ रुपए के हीरे-जवाहरात और सोना जब्त किया गया है।
नीरव 29 प्रॉपर्टी, 105 अकाउंट्स अटैच
– इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नीरव मोदी की 29 प्रॉपर्टी अटैच की हैं। इनमें मुंबई के वर्ली में समुद्र महल स्थित सी-फेसिंग फ्लैट भी शामिल है। इस अपार्टमेंट में 2015 में 1.3 लाख रुपए स्क्वायर फीट के रेट पर फ्लैट बेचे गए थे। नीरव मोदी के 105 अकाउंट्स भी अटैच किए गए हैं।
– ब्लैक मनी पर नए कानूनों के तहत नीरव की विदेश में अघोषित संपत्ति को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
PNB ने दर्ज कराई है एफआईआर
– PNB देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक- इस घोटाले में उसने शुक्रवार को मेहुल चौकसी के खिलाफ सीबीआई के पास एफआईआर दर्ज कराई। यह केस गीतांजलि ग्रुप की तीन कंपनियों गीतांजलि जेम्स, गिली इंडिया और नक्षत्र के खिलाफ दर्ज कराए गए हैं।
– सीबीआई के मुताबिक, नया केस दर्ज करने के बाद ग्रुप के 26 ठिकानों पर छापे मारे गए। पुणे, मुंबई, सूरत, जयपुर और कोयम्बटूर वो जगहें हैं, जहां रेड की गईं।
नीरव के अलावा किन पर केस?
– 280 करोड़ के फ्रॉड केस में ED ने नीरव मोदी की पत्नी एमी, भाई निशाल, मेहुल चीनूभाई चौकसी, डायमंड कंपनी के सभी पार्टनर्स, सोलर एक्सपर्ट्स, स्टेलर डायमंड और बैंक के दो अफसरों गोकुलनाथ शेट्टी (अब रिटायर्ड) और मनोज खरत के खिलाफ केस दर्ज किया है।
5 सालों में बैंकों के घोटाले
पिछले 5 सालों में: 61,260 करोड़ रुपए के 8,670 घोटाले सामने आए सरकारी बैंकों में।
2012-13 में: 6,357 करोड़ रुपए की बैंकों के साथ धोखाधड़ी के मामलों का खुलासा हुआ।
…और इस साल: 17,634 करोड़ के मामले अब तक सामने आ चुके हैं मौजूदा साल में।

अब ट्रेनों के कोच पर नहीं लगेंगे रिजर्वेशन चार्ट, प्लाज्मा स्क्रीन पर ही दिखेंगे नाम

0

नई दिल्ली। भारतीय रेल ने फैसला किया है कि ए, ए-वन और बी कैटिगरी के रेलवे स्टेशनों से रवाना होने वाली ट्रेनों के कोच पर रिजर्वेशन चार्ट नहीं चिपकाए जाएंगे। इन स्टेशनों पर प्लाज्मा स्क्रीन पर ही यात्री रिजर्वेशन चार्ट में अपना नाम देख सकेंगे। यह व्यवस्था 1 मार्च से शुरू होगी।

रेलवे का कहना है कि इन तीन श्रेणी के कुल स्टेशनों की संख्या लगभग 400 है। इनमें दिल्ली के भी आधा दर्जन से ज्यादा रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इससे पहले रेलवे ने इस तरह का प्रयोग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन समेत देश के अलग-अलग शहरों के 6 स्टेशनों पर किया था। इस प्रयोग के बाद ही रेलवे ने तय किया है कि अब लगभग 400 और स्टेशनों पर भी चार्ट चिपकाने का कार्य बंद किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इस प्रक्रिया का फायदा यह होगा कि इससे कागज तो बचेगा ही, साथ ही कोच भी गंदे नहीं होंगे। इसकी जगह स्टेशनों पर अत्याधुनिक प्लाज्मा स्क्रीन लगी होंगी, जिसपर यात्रियों के कोच और सीट नंबर आते रहेंगे। इस तरह से यात्रियों को अपनी सीट नंबर देखने में भी आसानी होगी।

इसके अलावा एक और बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा कि कई बार स्टेशन पर यात्री चार्ट को ही फाड़ देते हैं, जिससे दूसरे यात्रियों के लिए अपनी सीट नंबर देखना मुश्किल हो जाता है, लेकिन स्क्रीन पर ऐसी किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

रेलवे ने जिन तीन कैटिगरी के स्टेशनों पर चार्ट लगाना बंद करने का फैसला किया है, उनमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन के अलावा पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आनंद विहार, आदर्श नगर, शाहदरा और दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।

PNB फ्रॉड : न्यूयॉर्क के लग्जरी होटल में छिपे हैं नीरव मोदी

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उनके बिजनस पार्टनर और अंकल मेहुल चौकसी का पासपोर्ट चार हफ्ते के लिए निरस्त कर दिया है। दोनों पर पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने 11,300 करोड़ रुपये का फ्रॉड करने का आरोप लगाया है, जिसमें बैंक के कुछ अधिकारियों ने उनका साथ दिया था। इसी बीच खबरें हैं कि नीरव न्यूयॉर्क के एक होटल में है।

नीरव मोदी पर शिकंजा कसने के बारे में बताते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उन दोनों का पासपोर्ट 7 दिनों में कैंसल कर दिया जाएगा अगर वे हफ्तेभर में यह नहीं बता पाते हैं कि उनका पासपोर्ट निरस्त क्यों न किया जाए। सरकार ने मोदी की संपत्ति पर भी मल्टी-एजेंसी की जांच शुरू कर दी है।

इनकम टैक्स विभाग ने अस्थाई रूप से मोदी और उसके परिवार की 29 संपत्तियां और 105 बैंक खातों को कुर्क कर दिया है। इस सब के बीच नीरव मोदी न्यू यॉर्क के लग्जरी होटल स्वीट में आराम फरमा रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से जब नीरव मोदी की लोकेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘वह हमारे किसी भी अधिकारी के संपर्क में नहीं है और हमें उसकी लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।’ हालांकि न्यूज टीवी चैनल्स का दावा है कि उन्होंने नीरव मोदी का पता खोज निकाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेडब्लू मैरियट के ऐसेस हाउस की 36वीं फ्लोर के स्वीट में है।

मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘पासपोर्ट के निरस्त होने के बाद वह किसी और जगह नहीं जा पाएगा। वह जहां पर भी है, उसी देश में रहेगा।’ पासपोर्ट को सस्पेंड कर सरकार नीरव मोदी को अमेरिका में ही रखना चाहती है। हालांकि सरकार की इस योजना पर पानी फिर जाएगा अगर उनके पास किसी और देश का पासपोर्ट या पेपर्स हों जिसकी आशंका पहले से ही जताई जा रही है।

अगर अमेरिका से वह किसी और देश में भाग भी जाते हैं तो भी वह सरकार के शिंकजे से नहीं बच पाएंगे। किसी और देश का पासपोर्ट या पेपर्स होने के कारण फ्रॉड का भी मामला बनेगा और प्रत्यर्पण के जरिए वापस भारत लाया जा सकेगा। हालांकि इस तरह से नीरव को न्याय के कठघरे में लाने में ज्यादा समय लग जाएगा क्योंकि प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जटिल होने के साथ-साथ समय भी अधिक लेती है।

हीरे के कारोबार से जुड़े कुछ लोगों का दावा है कि उन्होंने कई बार नीरव को बेल्जियम के पासपोर्ट के साथ सफर करते देखा है। बता दें कि नीरव के भाई निशाल मोदी के पास बेल्जियम की नागरिकता है। नीरव, उनकी पत्नी अमी, भाई निशाल और बिजनस पार्टनर मेहुल चौकसी ने जनवरी के पहले हफ्ते में भारत छोड़ दिया था।

कोटा के देवाशीष की बाइक ऑटो एक्सपो में छाई, 70 हजार लोगों ने रोज देखी

कोटा। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंडिया ऑटो एक्सपो में कोटा के ऑटोमोबाइल इंजीनियर देवाशीष जेठवानी की एसेम्बल बाइक्स छाई रही। इन बाइक्स को कई नामी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने देखा। होंडा कंपनी ने उन्हें अपनी बाइक्स डिजाइन करने का ऑफर भी दिया है।

मर्सिडीज व ऑडी कार कंपनी का जॉब छोड़ चुके देवाशीष ने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया है, उनका सपना बाइक्स एसेम्बल करना और विंटेज कारों का कलेक्शन करना है। अभी वे इसी काम में वक्त देना चाहते हैं। वहां से लौटकर हमारे चैनल लेन देन न्यूज़ से बातचीत में देवाशीष ने बताया कि प्रतिदिन 60 से 70 हजार लोग बाइक्स देखने आते थे।

इनमें भारत के अलावा जापान, बांग्लादेश के भी लोग थे। वहां डाक्यूमेंट्री बनाई जो कई देशों में लाइव प्रसारित की गई। बीएमडब्ल्यू, किया मोटर्स, सुजुकी, होंडा जैसे कई ब्रांड के प्रतिनिधि वहां आए थे। उन्होंने इस एक्सपो में कार व दो पहिया वाहनों के खराब हो चुके पार्ट्स से तैयार आइटम भी प्रदर्शित किए।

 एक्सपो में प्रदर्शित की ये बाइक्स
-500 सीसी की रायल इनफील्ड को मोडिफाई कर सवा 9 फीट लंबी चॉपर बाइक तैयार की। इसमें 21 लीटर का हैंड मेड फ्यूल टैंक है जो डायमंड शेप में है। स्टैंड स्क्रू पाने से तैयार किया है। 200 एमएम के टायर यूएसए से मंगवाए हैं। खर्च- 2.80 लाख रुपए

-हार्ले डेविडसन की तर्ज पर डबल रॉड का चेसिस बनाकर बाबर बाइक बनाई है। इसमें इंजन पर दिल्ली से गोल्ड रोज पेंट करवाया गया है। घर की रूफ लाइट का उपयोग हैड लाइट में किया गया है। शॉकर्स भी स्पेशल बनाए गए हैं। खर्च- 1.92 लाख रुपए

-जावा बाइक को मोडिफाई कर कॉम्पैक्ट स्लिम बाइक बनाई है। जिसमें पुराना बड़ा फ्यूल टैंक हटाकर दो छोटे टैंक बनाए हैं। शराब की बोतल से फ्यूल मीटर बना है। बालकनी लाइट से हैड लाइट बनाई है। इंडिकेटर, हैडलाइट के लिए हेलिकॉप्टर में लगने वाले स्विच काम में लिए है। खर्च- 1.30 लाख रुपए

-पुरानी जावा को मोडिफाई कर इनफील्ड की तर्ज पर तैयार किया है। इसमें मेटेलिक कलर किया गया है। इसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा है कि जावा का मूलरूप है वो बदले नहीं। खर्च- एक लाख रुपए

PNB फ्रॉड: मोदी-चौकसी के 35 ठिकानों पर छापे, 549 करोड़ का गोल्ड, डायमंड सीज

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में हुए घोटाले में शुक्रवार को सीबीआई ने नई एफआईआर दर्ज की। यह केस 11, 356 करोड़ रुपए के इस घोटाले के एक आरोपी मेहुल चौकसी के ‘गीतांजलि ग्रुप ऑफ कंपनीज’ के खिलाफ दायर किया गया है। इसके अलावा चौकसी से जुड़े 26 ठिकानों पर सीबीआई ने छापे भी मारे हैं।

नीरव मोदी के खिलाफ बी ED ने एक और केस दर्ज किया है। सीबीआई ने दोनों फरार आरोपियों (नीरव मोदी और मेहुल चौकसी) के खिलाफ इंटरपोल से संपर्क भी किया है। बता दें कि पीएनबी ने गुरुवार को बैंकिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा किया था। यह फ्रॉड 177.17 करोड़ डॉलर यानी 11,356 करोड़ रुपए का है। इस मामले की जांच एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) और सीबीआई कर रही हैं। मामले में नीरव मोदी मुख्य आरोपी है।

शुक्रवार को क्या एक्शन, क्या मिला?
– ED ने शुक्रवार को नीरव मोदी 11 शहरों में 35 नए ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान 549 करोड़ के हीरे और सोना जब्त किया गया। 29 अचल संपत्तियों को भी आइडेंटिफाई किया गया है। न्यूयॉर्क, लंदन, मकाऊ और बीजिंग में नीरव मोदी के शो रूम्स में किसी भी तरह की खरीदारी ना करने के निर्देश भी ED ने दिए।
– सीबीआई ने पीएनबी के 4 ऑफिशियल्स से पूछताछ की और 26 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इनमें गीतांजलि ग्रुप के मुंबई, पुणे, सूरत, जयपुर, हैदराबाद, कोयम्बटूर में 20 ठिकानों पर जांच की गई।

गुरुवार को छापे में क्या मिला था?
– ED ने गुरुवार को हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के 17 ठिकानों पर छापे मारकर मुंबई स्थित 6 प्रॉपर्टियां सील कर दीं। सर्च के दौरान 5100 करोड़ रुपए के स्टॉक्स, हीरे और सोने के जेवर जब्त किए गए। अबतक की कार्रवाई में 5649 करोड़ रुपए के हीरे-जवाहरात और सोना जब्त किया गया है।

नीरव के खिलाफ एक और केस
– पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ शुक्रवार को ईडी ने एक और केस दर्ज किया। चौकसी और नीरव के 11 राज्यों में मौजूद 35 ठिकानों पर ईडी और सीबीआई ने छापे मारे। इस दौरान 549 करोड़ रुपए के हीरे और सोना सीज किया गया। बरामदगी का आंकड़ा गुरुवार और शुक्रवार की कार्रवाई को मिलाकर है। इस दौरान 29 अचल संपत्तियों (immovable properties) का भी पता लगाया गया है।
– ईडी ने मेहुल चौकसी और नीरव मोदी को समन भेजकर 23 फरवरी को अपने मुंबई ऑफिस में पेश होने के आदेश दिए हैं।

PNB ने दर्ज कराई है एफआईआर
– PNB देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक- इस घोटाले में उसने शुक्रवार को मेहुल चौकसी के खिलाफ सीबीआई के पास एफआईआर दर्ज कराई। यह केस गीतांजलि ग्रुप की तीन कंपनियों गीतांजलि जेम्स, गिली इंडिया और नक्षत्र के खिलाफ दर्ज कराए गए हैं।
– सीबीआई के मुताबिक, नया केस दर्ज करने के बाद ग्रुप के 26 ठिकानों पर छापे मारे गए। पुणे, मुंबई, सूरत, जयपुर और कोयम्बटूर वो जगहें हैं, जहां रेड की गईं।

शेट्टी के घर पहुंची सीबीआई
– इसके अलावा जांच एजेंसी की टीम मुंबई के मलाड में पीएनबी के डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी के घर पहुंची। वह कई दिन से गायब हैं।
– सीबीआई की नई एफआईआर में 143 LoUs (लेटर ऑफ अंडर टेकिंग) और 224 फॉरेन लेटर ऑफ क्रेडिट शामिल हैं। जो 31 जनवरी को दर्ज एफआईआर के 150 LoUs से अलग है।

नीरव के अलावा किन पर केस?
– 280 करोड़ के फ्रॉड केस में ED ने नीरव मोदी की पत्नी एमी, भाई निशाल, मेहुल चीनूभाई चौकसी, डायमंड कंपनी के सभी पार्टनर्स, सोलर एक्सपर्ट्स, स्टेलर डायमंड और बैंक के दो अफसरों गोकुलनाथ शेट्टी (अब रिटायर्ड) और मनोज खरत के खिलाफ केस दर्ज किया है।

6 महीने में हालात सामान्य हो जाएंगे
– PNB चीफ सुनील मेहता ने शुक्रवार को इन्वेस्टर्स से बातचीत की। इसमें उन्होंने कहा- हम 6 महीने में हालात पर काबू कर लेंगे और सभी चीजें ठीक हो जाएंगी।
– इस दौरान मेहता ने माना कि बैंक इस वक्त कुछ परेशानियों से गुजर रहा है लेकिन हालात बिल्कुल सही तरीके से संभाल लिए जाएंगे। घोटाले में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत पर उन्होंने कहा- किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

किराड़ समाज का अधिवेशन 25 को कोटा में, वसुंधरा और शिवराज आएंगे

कोटा। अखिल भारतीय किराड़ क्षत्रिय महासभा का 11वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन 25 फरवरी को कोटा में आयोजित किया जाएगा। महासभा के प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया समिति के अध्यक्ष आशीष मेहता ने बताया कि महाअधिवेशन खड़े गणेश जी स्थित धरणीधर गार्डन में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।

जिसका उद्घाटन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित होंगी। मीडिया समिति के अध्यक्ष मेहता ने बताया कि महाधिवेशन आयोजन समिति का संयोजक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं कोटा नगर विकास न्यास के चैयरमेन रामकुमार मेहता को बनाया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम मेहता को स्वागताध्यक्ष नियुक्त किया है।

महाअधिवेशन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी पटेल, मध्यप्रदेश एग्रो के चैयरमेन एवं राज्यमंत्री रामकिशन चैहान, नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. सुरजीत सिंह चौहान, महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष वासंती मांगरोले, नवयुवक मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवांशु सिंह किराड़, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान समेत देशभर के पदाधिकारी एवं समाजबंधु भाग लेने के लिए कोटा आएंगे।

उन्होंने बताया कि अधिवेशन में समाज के विकास एवं संगठनात्मक मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान स्मारिका का विमोचन करने के साथ ही समाजसेवियों का सम्मान भी किया जाएगा। महामंत्री सुरजीत सिंह चौहान द्वारा महासभा के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में नई महासभा का गठन होगा।

एनसीडैक्स पर धनिया का मई वायदा 47 रुपये टूट कर 5565 रुपये पर बंद

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को माल की कुल आवक 30000 हजार बोरी और लहसुन की आवक 1000 हजार कट्टे की रही।  कमजोर उठाव से गेहुं टुकडी 20 रुपये, धान 1121 25 रुपये,  सोयाबीन 50 रुपये प्रति क्विंटल मंदी बोली गई।

आवक की कमी से चना और धनिया बादामी 50-50 रुपये प्रति क्विंटल तेज रहा। एनसीडैक्स पर धनिया का अप्रैल वायदा 18 रुपये गिरकर 5496 और मई 47 रुपये टूट कर 5565 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

गेहूं मिल 1600 से 1675 लोकवान 1600 से 1700 पीडी 1600 से 1700 टुकडी 1675 से 1730 रुपये प्रति क्विंटल रहे। धान सुगंधा 2600 से 2860 पूसा -1 2500 से 2925 पूसा -4 (1121) 2500 से 3370 धान (1509) 2000 से 3100 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

सोयाबीन 2400 से 3675 सरसो 3100 से 3700 तिल्ली 6000 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल रहे। मैथी 2000 से 2800 धनिया बादामी 3800 से 4200 ईगल 4000 से 4300 रंगदार 5000 से 5500 धनिया नया 3000 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

मूंग 3300 से 4200 उडद 2400 से 3600 चना 3000से 3730 चना काबुली 6000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल रहे।चना पेपसी 3400 से 3600 चना मौसमी 3000 से 3700 मसूर 3000 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

ग्वार 3000से 4050 मक्का 1000 से 1200 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल रहे। लहसुन 200 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल।