Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 5494

PNB फ्रॉड: मेहुल चौकसी की 1217 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच

अटैच प्रॉपर्टी में 15 फ्लैट, 17 ऑफिस और 231 एकड़ जमीन शामिल

नई दिल्ली। पीएनबी फ्रॉड केस में एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने मेहुल चौकसी के मालिकाना हक वाली कंपनियों पर गुरुवार को कार्रवाई की। इसमें 1217.20 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की गई। इनमें मुंबई स्थित 15 फ्लैट, 17 ऑफिस, आंध्र प्रदेश में मेसर्स हैदराबाद सेज, कोलकाता स्थित एक शॉपिंग मॉल, अलीबाग स्थित फॉर्म हाउस और महाराष्ट्र के साथ तमिलनाडु में स्थित 231 एकड़ जमीन शामिल है।

इससे पहले 12,672 करोड़ रुपए के इस घोटाले में सीबीआई ने बुधवार को पीएनबी के इंटरनल चीफ आॅडिटर एमके शर्मा को गिरफ्तार किया था। उधर, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की पहल पर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने फ्रॉड के मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ लुकआउट/ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया। फिलहाल दोनों देश से बाहर हैं। बता दें कि इस मामले में अब तक सीबीआई ने 13 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है।

किसी ऑडिटर की पहली गिरफ्तारी
– जांच एजेंसी के मुताबिक, इंटरनल चीफ आॅडिटर एमके शर्मा के पास पीएनबी के ब्रैडी हाउस ब्रांच के ऑडिटिंग सिस्टम और उससे जुड़े कामों पर निगरानी रखने का काम था। साथ ही किसी भी तरह की अनियमितता के बारे में जोनल ऑडिट ऑफिस को रिपोर्ट करना था। सीबीआई शर्मा से इसी मामले में पूछताछ कर रही है।
– बता दें कि इस मामले में किसी ऑडिटर की यह पहली गिरफ्तारी है।

नीरव की 4 और प्रॉपर्टी अटैच
– इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को नीरव मोदी ग्रुप की 4 प्रॉपर्टी अटैच कीं। इसमें 13 करोड़ रुपए कीमत का अलीबाग स्थित फार्महाउस और अहमदनगर में 70 करोड़ रुपए कीमत का सोलर प्लांट शामिल है। इसके अलावा आईटी ने गीतांजलि ग्रुप के 1.45 करोड़ बैलेंस के 34 बैंक खाते और एफडी अटैच कीं।

अब तक क्या कार्रवाई हुई?
– पीएनबी घोटाले में ईडी ने देशभर में गीतांजलि ज्वेलर्स के शोरूम में छापेमारी की। इस दौरान 22 करोड़ रुपए की ज्वेलरी जब्त हुई और कई हजार करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की गई।
– वहीं, नीरव मोदी से जुड़ी 6,393 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी जब्त की जा चुकी है। नीरव और चौकसी के ठिकानों से जब्त हुई ज्वेलरी और प्रॉपर्टी का वैल्यूएशन कराया जा रहा है।
– मामले में 28 फरवरी तक 13 लोगों को अरेस्ट किया गया। इनमें 6 बैंक अफसर और अन्य स्टाफ है।

क्या है पीएनबी घोटाला?
– पीएनबी ने पिछले दिनों सेबी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को 11,421 करोड़ रुपए के घोटाले के जानकारी दी। घोटाला मुंबई की ब्रेडी हाउस ब्रांच में हुआ। 2011 से 2018 के बीच हजारों करोड़ की रकम 297 फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoUs) के जरिए विदेशी अकाउंट्स में ट्रांसफर की गई।
– पीएनबी ने हाल ही में सीबीआई को बैंक में 1,251 करोड़ के नए फ्रॉड की जानकारी दी। यह मेहुल चौकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स से जुड़ा है। इस तरह पीएनबी फ्रॉड 11,421 से बढ़कर 12,672 करोड़ हो गया है।

प्रकृति पूजा, स्वाद और सेहत का संदेश देती है तारणा तेरसः नन्दलाल

कोटा। स्वदेशी जागरण मंच कोटा महानगर एवं ‘‘कुटुम्ब प्रबोधन’’ के संयुक्त तत्वावधान में तारणा त्रयोदशी को प्राचीन जैव विविधता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बुधवार को संघ कार्यालय सूरज भवन पर 13 विविध प्रकार के अनाजों के सम्मिश्रण से तैयार व्यंजनों से भगवान का भोग लगाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संघ के वरिष्ठ प्रचारक नन्दलाल उपस्थित थे। वहीं विभाग संघ चालक बृजमोहन शर्मा भी मंच पर मौजूद रहे। नन्दलाल मेहता ने कहा कि कृति पूजा को सर्वोपरि मानने वाली भारतीय संस्कृति में वैज्ञानिक रहस्यों और शाश्वत सत्य से परिपूर्ण सदियों पुरानी परंपराएं विद्यमान हैं। जिन्हें ऋषि-मुनियों ने दिव्य अनुसंधानों के माध्यम से लोक तक पहुंचाया और पिण्ड से लेकर ब्रह्माण्ड तक के कल्याण के प्रयोग सुझाए।

इनमें से खूब सारे समय के साथ समाप्त हो गए और बहुत से रामबाण नुस्खों और इनसे जुड़ी परंपराओं को हमने भुला दिया। इन्हीं में से एक है तारणा त्रयोदशी व्रत, जिसके अस्तित्व को बनाए रखने के लिए स्वदेशी जागरण मंच और कुटुम्ब प्रबोधन ने पहल की। इसके सार्थक परिणामों का असर ये हुआ कि साल दर साल इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस दिन किया जाने वाला विशिष्ठ भोजन प्रयोग इतना अधिक दिव्य, गुणकारी एवं प्रभावी है कि इससे शरीर को साल भर के लिए ताजगी प्राप्त हो जाती है। साल भर में केवल एक बार इसका सेवन करने से विजातीय द्रव्य बाहर निकल जाते हैं और शरीर के लिए उपयोग सभी तत्वों का पुनर्भरण हो जाता है।

उन्होंने कहा कि यह माना जाता है कि साल भर हम गेहूं की अधिकता रखते हैं इससे दूसरे जरूरी पोषक तत्वों का अभाव रहता है। इसका पुनर्भरण यह व्रत अच्छी तरह कर देता है।  

आरोग्य, आनन्द और आत्मतोष प्रदान करने वाला तारणा तेरस का यह व्रत भारतीय परंपरा में पोषण विधियों की सर्वश्रेष्ठता के साथ ही जीव और शिव के संबंधों और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का वह वार्षिक पर्व है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

यह बीमारियों से बचाता है और आरोग्य का वरदान देता है। इस दिशा में मंच द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय एवं अनुकरणीय हैं और इन पुरातन पोषण विधियों पर शोध-अध्ययन के लिए प्रेरित भी करते हैं।

‘‘कुटुम्ब प्रबोधन’’ के विभाग संयोजक त्रिलोक जैन ने कहा कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन तारणा त्रयोदशी पर बनाए जाने वाले 13 प्रकार के अनाजों के व्यंजन और 13 प्रकार की हरी सब्जियों की मिश्रित सब्जी न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि हाइपरटेंशन से भी बचाता है।

इस दिन एक दिवसीय व्रत साल भर तक निरोगी रखने लायक ऊर्जाओं का पुनर्भरण करता है। संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रहलाद गोस्वामी ने किया। इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, शैलेष भूतड़ा, ओमप्रकाश शर्मा, गौरव गुप्ता समेत कईं लोग मौजूद रहे।

13 प्रकार के अनाजों से लगाया भोग
स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि ब्राउन राइस, मक्का, जौ, ज्वार, बाजरा, माल, कुलथ, चीणा, कांगणी, सामा, मूंग, चना एवं गेहूं के आटे को मिलाकर रोटी बनाई गई।

इसी प्रकार 13 प्रकार की सब्जियों लौकी, कद्दू, तुरई, कीकोड़ा, करेला, टिंडोरी, भिंडी, पालक, चंदलोई, गिलकी, परवल, चंवला फली एवं ग्वार फली को मिलाकर मिक्स सब्जी बनाई गई थी।

इस भोजन में भरपूर प्रोटीन होता और यह डायबिटीज, ह्रदयरोग, हाईपरटेंशन आदि से बीमारियों से बचाता है। इसके साथ ही यह कैलोस्ट्रॉल को नियंत्रित और कब्ज का निवारण करता है।

इस बार होली पर सर्वार्थ सिद्धि योग, आज होलिका दहन शाम 7.41 बजे

कोटा। होली इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ मनाई जाएगी। योग कई राशि के जातकों के लिए खास रहेगा। पूर्णिमा पर आज होली जलेगी और कल धुलंडी मनाई जाएगी। शहर में इस मौके पर जगह होली बनाई गई है। नयापुरा में भी थाने के सामने आदर्श होली संस्था ने होली की विभिन्न रूपों में झांकियां सजाई है।

ज्योतिषाचार्य देवेंद्र प्रतिहस्त के अनुसार इस माह में विभिन्न राशियां अपना गृह परिवर्तन करती हैं। इस कारण ही इस बार होली में बेहद खास योग बन रहा है। इस बार होली पर कुछ समय भगवान शिव की पूजा में अर्पित करें। भोलेनाथ को भांग, गुड़, बेलपत्र और दूध चढ़ाएं।

2 मार्च को सुबह 7 बजे से 9.30 बजे के बीच जलाभिषेक करें और इसके बाद अबीर, रोली के साथ पकवान भी चढ़ाएं ताकि अशांत ग्रह शांत हो जाएं और महादेव की कृपा से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो।उन्होंने बताया कि मेष, वृष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ राशि वालों के लिए यह होली लाभदायक होगी।

शाम 7.25 तक रहेगा भद्रा काल
फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन संध्याकाल में भद्रा दोष रहित समय में होलिका दहन किया जाता है। एक मार्च की सुबह 8.05 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी। इसके बाद शाम 7.25 बजे तक भद्रा रहेगा। उसके बाद दहन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त 7.41 बजे का होगा।

दो मार्च की सुबह होली खेली जाएगी। पूर्णिमा तिथि के बीच गुरुवार को होलिका दहन हो रहा है। जिससे सिद्धि योग बन रहा है। इसका प्रभाव देश, राज्य एवं समस्त जनों के लिए बहुत ही शुभ और कल्याणकारी होगा। आपस में मेलजोल और सामाजिक सौहार्द्र कायम होगा।

कोटा में खुलेगा राजस्थान का पहला बोन बैंक

कोटा। राजस्थान का पहला बोन बैंक कोटा में खुलेगा। राज्य के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने बुधवार रात विधानसभा में चिकित्सा विभाग की अनुदान मांगों पर जवाब के दौरान इसकी घोषणा की। कोटा मेडिकल कॉलेज की ओर से 20 लाख रुपए की लागत के बोन बैंक का प्रस्ताव बजट घोषणा के लिए भिजवाया गया था। लेकिन बजट में इसकी घोषणा रह गई थी। वर्तमान में नॉर्थ इंडिया में दिल्ली के अलावा कहीं भी बोन बैंक नहीं है।

बोन बैंक के अलावा तीन विभागों के लिए नए वर्क स्टेशन व अन्य उपकरणों की भी घोषणा की गई है। बोन बैंक के लिए लंबे समय से प्रयासरत कोटा मेडिकल कॉलेज में अस्थि रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेश गोयल ने बताया कि इससे एक्सीडेंट या बोन कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

असल में कई बार हमें ऑपरेशन के दौरान मरीज की हड्डी निकालनी पड़ती है, जिसे हम कोई यूज नहीं कर पाते। ऐसी हड्डियों को अब बोन बैंक में प्रिजर्व करके री-यूज कर पाएंगे। एक्सीडेंट के मामलों में कई लोगों की हड्डियां टूटकर साइट पर रह जाती है और कई मरीजों की हड्डियां कैंसर या इस तरह के ट्यूमर की वजह से खराब हो जाती है, जो निकालनी पड़ती है।

अब ऐसे मरीजों को बोन बैंक से दूसरी हड्डियां लगाई जा सकेंगी। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने बताया कि बोन बैंक को बजट घोषणा में शामिल नहीं करने के बाद व्यक्तिगत तौर पर चिकित्सा मंत्री से मुलाकात करके अवगत कराया था। मंत्री ने कोटा की जनता के आग्रह को स्वीकार करते हुए बुधवार को इसकी घोषणा की है।

क्या है बोन बैंक?
बोन बैंक सामान्यतः आई बैंक की तरह ही हैं, जिसमें डोनर द्वारा दान की गई या ऑपरेशन के दौरान निकाली जाने वाली अस्थियों का डीप फ्रीजर में -40 डिग्री से -70 डिग्री सेल्सियस तापमान पर संग्रह किया जाता है।
क्या संग्रह किया जाता है? ऑपरेशन के दौरान निकाली जाने वाली हड्डियाें का संग्रह इसमें किया जाता है।

क्या हैं इसके फायदे? : हड्डी के री-यूज से ऑपरेशन का समय कम हो जाता है। ऑपरेशन में ब्लड लॉस कम होता है। बोन ट्यूमर निकालने के बाद खाली जगह भरने के लिए, जोड़ प्रत्यारोपण में, हड्डी नहीं जुड़ने की स्थिति में और जोड़ जाम करने के लिए इसका उपयोग होता है।

PNB फ्रॉड: इंटरनल चीफ ऑटिडर गिरफ्तार, नीरव को लुकआउट नोटिस

नई दिल्ली। पीएनबी में 12,672 करोड़ रुपए के फ्रॉड मामले में सीबीआई ने बुधवार को बैंक के इंटरनल चीफ आॅडिटर एमके शर्मा को गिरफ्तार किया। उधर, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की पहल पर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने फ्रॉड के मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ लुकआउट/ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया। फिलहाल दोनों देश से बाहर हैं। बता दें कि इस मामले में अब तक सीबीआई ने 13 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है।

किसी ऑडिटर की पहली गिरफ्तारी
– जांच एजेंसी के मुताबिक, इंटरनल चीफ आॅडिटर एमके शर्मा के पास पीएनबी के ब्रैडी हाउस ब्रांच के ऑडिटिंग सिस्टम और उससे जुड़े कामों पर निगरानी रखने का काम था। साथ ही किसी भी तरह की अनियमितता के बारे में जोनल ऑडिट ऑफिस को रिपोर्ट करना था। सीबीआई शर्मा से इसी मामले में पूछताछ कर रही है।
– बता दें कि इस मामले में किसी ऑडिटर की यह पहली गिरफ्तारी है।
नीरव की 4 और प्रॉपर्टी अटैच
– इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को नीरव मोदी ग्रुप की 4 प्रॉपर्टी अटैच कीं। इसमें 13 करोड़ रुपए कीमत का अलीबाग स्थित फार्महाउस और अहमदनगर में 70 करोड़ रुपए कीमत का सोलर प्लांट शामिल है। इसके अलावा आईटी ने गीतांजलि ग्रुप के 1.45 करोड़ बैलेंस के 34 बैंक खाते और एफडी अटैच कीं।
अब तक क्या कार्रवाई हुई?
– पीएनबी घोटाले में ईडी ने देशभर में गीतांजलि ज्वेलर्स के शोरूम में छापेमारी की। इस दौरान 22 करोड़ रुपए की ज्वेलरी जब्त हुई और कई हजार करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की गई।
– वहीं, नीरव मोदी से जुड़ी 6,393 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी जब्त की जा चुकी है। नीरव और चौकसी के ठिकानों से जब्त हुई ज्वेलरी और प्रॉपर्टी का वैल्यूएशन कराया जा रहा है।
– मामले में 28 फरवरी तक 13 लोगों को अरेस्ट किया गया। इनमें 6 बैंक अफसर और अन्य स्टाफ है।
क्या है पीएनबी घोटाला?
– पीएनबी ने पिछले दिनों सेबी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को 11,421 करोड़ रुपए के घोटाले के जानकारी दी। घोटाला मुंबई की ब्रेडी हाउस ब्रांच में हुआ। 2011 से 2018 के बीच हजारों करोड़ की रकम 297 फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoUs) के जरिए विदेशी अकाउंट्स में ट्रांसफर की गई।
– पीएनबी ने हाल ही में सीबीआई को बैंक में 1,251 करोड़ के नए फ्रॉड की जानकारी दी। यह मेहुल चौकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स से जुड़ा है। इस तरह पीएनबी फ्रॉड 11,421 से बढ़कर 12,672 करोड़ हो गया है।

गेहूं की सरकारी खरीद 15 मार्च से, सरसों 14 व चने की 21 से प्रस्तावित

-मुकेश भाटिया,कोटा। रबी विपणन में सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, एवं सरसों की खरीद के लिए जिले में 34 खरीद केन्द्र प्रस्तावित किये हैं । जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि गेंहू की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए जिले में 25 खरीद केन्द्र और सरसों की खरीद के लिए 5 खरीद केन्द्र स्थापित किये गये है। जबकि चने की उपज की खरीद के लिए 4 खरीद केन्द्र स्थापित किये गये है।

उन्होंने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग तथा सहकारिता विभाग के अधिकारियों को संबंधित एजेंसियों से आपसी समन्वय कर खरीद केन्द्र में सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार समर्थन मूल्य पर गेंहू, चना एवं सरसों की खरीद करने के निर्देश दिये है। जिला कलक्टर ने बताया कि गेंहू की समर्थन मूल्य पर खरीद हेतु 24 केन्द्र प्रस्तावित किये गये है। जिनमें राजफैड एवं भारतीय खाद्य निगम द्वारा 1735 रू. प्रति क्विं. के समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिले में इटावा, कैथून, झालीपुरा, भीमपुरा, अयाना, रजोपा, खातौली, रापुरियाधाभाई, तलाब गंडावत, लुहावत, सारोला, कंवरपुरा, दीगोद, मुंडला, खेडली महाद्वीप, सीमलिया, खजूरी, कोटा, किशनगंज, मंडावरा, सुल्तानपुर, सांगोद व कुन्दनपुर में खरीद केन्द्र स्थापित किये गये है। उन्होंने खरीद केन्द्र की व्यवस्थाओं को सुदृढकर किसानों को बिना परेशानी के उपज की खरीद के लिए आवश्यक सुविधाएं भी तैयार करने के निर्देश दिये है।

सरसों खरीद के 5 केन्द्र
सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद हेतु पाचं स्थानांे पर खरीद केन्द्र स्थापित किये गये है। जिनमें समर्थन मूल्य के निर्धारित मापदण्ड अनुसार खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में कोटा, सांगोद, रामगंजमंडी, सुल्तानपुर एवं ईटावा में खरीद केन्द्र स्थापित किये गये है।

चना खरीद के 4 केन्द्र
जिला कलक्टर ने बताया कि चना उत्पादक किसानों से समर्थन मूल्य पर चने की खरीद हेतु जिले में चार स्थानों पर खरीद केन्द्र स्थापित किये गये है। जिनमें कोटा, सांगोद, रामगंजमंडी एवं इटावा में बनाये गये केन्द्रों पर खरीद की जाएगी।

खरीद की तिथि
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में गेंहू की खरीद 15 मार्च से निर्धारित केंद्रों पर शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सरसों की खरीद 14 मार्च एवं चना की खरीद 21 मार्च से किये जाने के प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भिजवा दिए गए है जिसकी प्रक्रिया पूरी होते ही सरसों व चना की खरीद भी खरीद केंद्रों पर निर्धारित तिथियों को शुरु कर दी जाएगी।

स्वच्छता महाअभियान में अव्वल तीन बाजार संघों को नगर निगम ने नवाजा

कोटड़ी- गुमानपुरा रोड़ पर स्मार्ट मार्केट बनाने की योजना का शुभारम्भ

कोटा। स्वच्छता महाअभियान के तहत बुधवार को तीन बाजारों को नगर निगम ने माणक भवन दुकानदार संघ द्वारा आयोजित समारोह में नवाजा गया। नगर निगम ने शहर के प्रमुख ह्रदय स्थल कोटड़ी, गुमानपुरा रोड़ का चयन कर स्मार्ट मार्केट बनाने की योजना का शुभारम्भ किया। नगर निगम द्वारा स्वच्छता को मूर्तरूप देने के लिये स्वच्छता टीम ने जो सर्वेक्षण किया उस रेकिंग के हिसाब से तीन बाजारों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्वच्छता पुरस्कार से नवाजा गया। 

जिसमें प्रथम स्थान पर माणक भवन दुकानदार संघ के अध्यक्ष काका हरविन्द्रर सिंह एवं संचिव राजीव पाटनी को एवं द्वितीय स्थान पर भीममण्डी व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र चावला संचिव अनिल जैन एवं तृतीय स्थान पर नयापुरा चौराहा दुकानदार संघ के अध्यक्ष डॉ. डी.के. शर्मा, सचिव ज्ञानचन्द जैन पूर्व अध्यक्ष जवाहर बंसल को शील्ड से सम्मानित किया।

कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि स्वच्छता को लेकर निरन्तर पूरे शहर में जनजागृति का प्रभाव दिख रहा है। महासंघ एवं  निगम द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता जनजागृति महाअभियान के कदम निरन्तर सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। 

शहर के सभी बाजारों को स्मार्ट बनाने की योजना
माहेश्वरी ने बताया कि कोटा व्यापार महासंघ की सभी 150 संस्थाएं इसको अजांम देने में लगी हुई हैं। अब व्यापार महासंघ एवं नगर निगम स्वच्छता के साथ-साथ स्मार्ट मार्केट की योजना के तहत कार्य कर रहा है। पूरे शहर के बाजारों को स्मार्ट मार्केट बनाने की कार्य योजना बना कर उनमें क्रियान्वित किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

स्वच्छता में कोटा का नाम होगा।
नगर निगम के महापौर महेश विजय ने कहा की व्यापार महासंघ एवं नगर निगम की जनसहभागिता अब फलने व फूलने लगी है और दोनों ही मिलकर जिस तरह से इस अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं।  निश्चत ही उसका असर पूरे शहर में रंग ला रहा है। अब आम जनता भी इसे स्वीकारने लगी है।  आने वाले समय में कोटा स्वच्छता में नाम होगा।

स्मार्ट मार्केट में यह होंगी सुविधाएँ
उन्होंने कहा की अब नगर निगम एवं व्यापार महासंघ मिलकर स्मार्ट मार्केट बनायेगा।  स्मार्ट मार्केट के तहत बाजारों में पार्किंग सुविधा नई डिजायन के आधुनिक टॉयलेट, पानी एवं कपडे़ के थैले की मशीने, वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरे, हाई मास्क लाईटे, हरियाली युक्त डिवाइडर, सुगम यातायात व्यवस्था, पुलिस सहायता केन्द्र होंगे। कोटड़ी गुमानपुरा रोड़ को स्मार्ट रोड बनाया जायेगा, जिसमें यह सभी सुविधाये होंगी और शीघ्र ही इस दिशा में कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। 

शिकायतों का तुरन्त निदान
नगर निगम की उप महापौर सुनीता व्यास ने कहा की वर्तमान में नगर निगम और व्यापार महासंघ साथ मिलकर बड़ी तेजी से स्वच्छता को अंजाम देने में लेगे हुए हैं।  सफाई एवं स्वच्छता से संबंधित जो भी शिकायतें आ रही हैं, उनका तुरन्त निदान किया जा रहा है।  इस अभियान में आमजन का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

 स्वच्छता में कोटा की रैंकिंग सुधरेगी
नगर निगम के उपायुक्त राजेश डागा ने कहा की स्वच्छता टीम फीडबेक में कोटा पिछले तीन माह में कई कदम आगे बढ़ चुका है और निश्चित ही अब इसकी रैंकिंग बहुत आगे जायेगी, जो कोटा व्यापार महासंघ एवं उनके सहयोगी संगठनों द्वारा किये गये प्रयासों के कारण ही सम्भव हो सका है। 

10 मार्च को हास्यकवि सम्मेलन
कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन एवं महासंचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया की तीनो बाजारों ने स्वच्छता को लेकर बेहतरीन प्रयास किये हैं । कोटा व्यापार महासंघ भी 10 मार्च को आयोजित हास्यकवि सम्मेलन में स्वच्छता की दिशा में कार्य करने वाले सभी वर्गो को सम्मानित करेगा। 

माणक भवन दुकानदार संघ के अध्यक्ष काका हरविन्द्रर सिंह एवं संचिव राजीव पाटनी ने बताया इस समारोह में क्षेत्र के वार्ड पार्षद रमेश आहुजा एवं पार्षद रेखा जैन एवं महेश गौतम सोनू सहित कई व्यापारिक संगठनो के पदाधिकारी एवं हमारें व्यापार संघ के व्यापारी मौजूद थे।

माणक भवन दुकानदार संघ के अध्यक्ष काका हरविन्द्रर सिंह एवं सचिव राजीव पाटनी ने बताया समारोह में कोटा व्यापार महासंघ की करीब 50 व्यापारिक एवं औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कोटा मंडी में नए गेहूं की दस्तक, आवक की कमी से धनिया 200 रुपये तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को कोटा मंडी में नए गेहूं की दस्तक हुई, जो 1650 से 1750 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। नई सरसों की आवक 10 हजार, माल की कुल आवक 45 हजार बोरी की रही। कोटा मंडी में 4000 बोरी और रामगंजमंडी में 17000 बोरी धनिया की आवक हुई।

आवक घटने से रामगंजमंडी और कोटा मंडी में धनिया 200 रुपये क्विंटल तेज बोला गया। कमजोर उठाव से उड़द 100 रुपये और चना 50 रुपये क्विंटल मंदा बिका। गेहूं मिल 1675 से 1600 लोकवान 1600 से 1650 पीडी 1600 से 1650 टुकडी 1675 से 1700 गेहूं नया 1650 से 1750 रुपये प्रति क्विंटल रहे।।

धान सुगंधा 2600 से 2800 पूसा-1 2500 से 2825 पूसा-4 (1121) 2500 से 3370 धान (1509) 2000 से 3050 रुपये प्रति क्विंटल रहे। सोयाबीन 2400 से 3670 सरसो 3100 से 3800 तिल्ली 6000 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल रहे। मैथी 2000 से 2800 धनिया बादामी नया 3800 से 4200 ईगल 4000 से 4500 रंगदार 5000 से 6500 धनिया पुराना 3000 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल रहे। 

मूंग 3300 से 4000 उडद 2400 से 3511 चना 3000 से 3500 चना काबुली 6000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल रहे। चना पेपसी 3400 से 3800 चना मौसमी 3000 से 3700 मसूर 3000 से 3550 रुपये प्रति क्विंटल रहे। ग्वार 3000 से 3860 मक्का 1000 से 1250 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल रहे। लहसुन 200  से 1100 रुपये प्रति क्विंटल रहा। 

भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार, 2018 में 7.6% रहेगी वृद्धि दर-मूडीज

नई दिल्ली। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने साल 2018 में भारत की वृद्धि दर 7.6% रहने का अनुमान जताया है। वहीं साल 2019 के लिए उसका आकलन 7.5% वृद्धि रहने का है। इसकी वजह जीएसटी और नोटबंदी से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था में सुधार होना है।

मूडीज का कहना है, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं जो वर्ष 2016 में नोटबंदी के निर्णय से नकारात्मक तौर पर प्रभावित हुई थी और पिछले साल माल एवं सेवाकर (जीएसटी) को लागू किए जाने से उसकी वृद्धि में बाधा आई थी।

इसके अनुसार वित्त साल 2018-19 के लिए प्रस्तावित बजट में कुछ कदम उठाए गए हैं जो आर्थिक अर्थव्यवस्था को स्थिरता दे सकते हैं। नोटबंदी से सबसे ज्यादा यही क्षेत्र प्रभावित हुआ था जिसका अभी भी उबरना बाकी है।

मूडीज ने कहा, जैसा हमने पहले कहा था कि बैंकों में फिर से पूंजी डालने की योजना से एक समय के बाद ऋण वृद्धि में मदद मिलेगी और यह आर्थिक वृद्धि को सहारा देगा।

आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से सोना 460 रुपये सस्ता, चांदी भी टूटी

नई दिल्ली/कोटा । कमजोर वैश्विक रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में पिछले चार दिन से जारी तेजी का सिलसिला बुधवार को थम गया। सोने की कीमत 460 रुपये घटकर 31,390 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से चांदी भी 250 रुपये के नुकसान से 39,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।  राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 460 रुपये टूटकर क्रमश: 31,390 रुपये और 31,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

इससे पिछले चार सत्रों में इसकी कीमतों में 500 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। गिन्नी के भाव हालांकि, 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहे। चांदी तैयार 250 रुपये के नुकसान से 39,300 रुपये प्रति किलोग्राम तथा साप्ताहिक डिलीवरी 425 रुपये के नुकसान से 38,125 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा तथा बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।  बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सोने में गिरावट आई। फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पावेल ने अर्थव्यवस्था में ज्यादा तेजी को रोकने के लिए ब्याज दरों में धीमी वृद्धि की बात कही है, इससे हाल में डॉलर में तेजी रही।

डॉलर के भाव बढ़ने से अन्य विदेशी मुद्राओं में सोने का आयात महंगा हो जाती है जिससे इसकी मांग घट जाती है जिसका कीमतों असर होता है। सिंगापुर में सोना 0.07 प्रतिशत टूटकर 1,316.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी 0.37 प्रतिशत के नुकसान से 16.32 डॉलर प्रति औंस रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 39300 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 31400 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 36620 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 31550 रुपये प्रति दस ग्राम,  सोना 36800 रुपये प्रति तोला।