Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 5493

डेबिट कार्ड से रेल टिकट लेने पर अब नहीं लगेगा MDR चार्ज

नई दिल्ली। डेबिट कार्ड की मदद से टिकट बुक करने वाले ग्राहकों के लिए रेलवे ने राहत की घोषणा की है। ताजा फैसले के तहत डेबिट कार्ड से टिकट बुकिंग पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट चार्ज नहीं लगेगा। यह व्यवस्था काउंटर से टिकट खरीदने के साथ ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकट खरीदने वालों पर भी लागू होगी। रेलवे का कहना है कि इससे डिजिटल और कैशलैस लेन देन को बढ़ावा मिलेगा।

इंडियन रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि अगर 1 लाख रुपये तक की कीमत के टिकट खरीदे जाते हैं तो रेल यात्री को यह अतिरिक्त शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे का कहना है कि इस मामले में वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने इस मामले में बैंकों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

अनरिजर्व टिकट पर स्थानीय भाषा में जानकारी
रेलवे का कहना है कि उसने अनरिजर्व टिकटों पर स्थानीय भाषा में जानकारी प्रकाशित करनी शुरू की है। इसकी शुरुआत कन्नड़ भाषा से की गई है। रेलवे का कहना है कि उसने इसकी शुरुआत मैसूर, हुबली और बेंगलुरु स्टेशनों से की है। अब कर्नाटक के अन्य रेलवे स्टेशनों से बिकने वाली अनरिजर्व टिकटों पर भी स्थानीय भाषा में जानकारी छापी जाएगी।

PNB घोटाला: एक और चीफ मैनेजर गिरफ्तार, 13 अन्य से पूछताछ

मुंबई। देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले में सीबीआई ने एक और चीफ मैनेजर, आंतरिक मुख्य ऑडिटर (रिटायर्ड), विष्णुब्रत मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। 2011-15 के बीच पीएनबी ब्रैडी हाउस ब्रान्च के ऑडिटिंग की जिम्मेदारी थी।

ब्रान्च में लागू प्रक्रिया और गतिविधियों की ऑडिटिंग का काम वही देखते थे। सीबीआई ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के अलावा 13 अन्य लोगों से भी पूछताछ की है।

गौरतलब है कि मुंबई की ब्रैडी हाउस ब्रान्च से ही नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चौकसी ने कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर 12,700 करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम दिया।

सीबीआई ने इससे पहले पीएनबी के आंतरिक मुख्य ऑडिटर एमके शर्मा को गिरफ्तार किया था। वह मुख्य प्रबंधक स्तर के अधिकारी हैं। शर्मा, स्केल-चार स्तर के अधिकारी हैं, उनपर बैंक की ब्रैडी हाउस शाखा की प्रणालियों और कामकाज के तौर तरीकों की ऑडिट की जिम्मेदारी थी।

चौकसी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को मुंबई में एक विशेष अदालत का रूख किया और 12,700 करोड़ रुपये के कथित पीएनबी घोटाले के एक प्रमुख आरोपी गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) की मांग की।

ईडी ने एक अन्य अदालत का रुख करते हुए पीएनबी घोटाले में एक सह-आरोपी अरबपति हीरा व्यापारी नीरव मोदी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास की तलाशी की अनुमति मांगी।

एसबीआई ने नीरव की तीन कंपनियों के खातों पर रोक लगाई
भारतीय स्टेट बैंक ने नीरव मोदी समूह की तीन कंपनियों के खातों पर रोक लगा दी है। बैंक के अधिकारियों ने कहा कि इन खातों से संबंधित सूचना जांच एजेंसियों से साझा की गई है।

अधिकारियों ने कहा, ‘हम आंतरिक तौर पर जांच की। इसमें हमें नीरव मोदी समूह की तीन कंपनियों के हमारी विदेशी शाखाओं में खातों का पता चला।’ ये खाते एसबीआई की दुबई, बहरीन और एंटवर्प शाखाओं में हैं। बैंक को इन खातों का आंतरिक जांच के बाद पता चला है।

सीबीआई ने चाल से एलओयू से संबंधित दस्तावेज जब्त किए
सीबीआई ने पीएनबी घोटाले में गुरुवार को भी छापेमारी का सिलसिला जारी रखा। जांच एजेंसी ने कहा है कि इन कार्रवाइयों में उसे लेटर ऑफ अंटरटेकिंग (एलओयू) से संबंधित कुछ दस्तावेज प्राप्त हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि कुछ गिरफ्तार आरोपियों और अन्य लोगों से पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर यह छापेमारी की गई। मध्य मुंबई उपनगर के वडाला में एक चाल के छोटे कमरे में ये दस्तावेज छिपाकर रखे गए थे।

वॉट्सऐप पर गुड मॉर्निंग और फॉरवर्डेड मैसेज से जल्‍द मि‍लेगा छुटकारा

नई दि‍ल्‍ली। अगर आप हर दिन गुड मॉर्निंग, गुड नाइट जैसे फॉरवर्डेड मैसेज को पसंद नहीं करते, तो आपको जल्‍द ही इससे राहत मिल सकती है। वॉट्सऐप को हाल ही में एक ऐसे फीचर का टेस्ट करते देखा गया है, जिसमें आपको फॉरवर्ड कि‍ए हुए मैसेज के ऊपर ‘फॉर्वर्डेड’ लिखा मि‍लेगा।

यह फीचर डब्ल्यूएबीटाइनफो की नज़र में आया है, जो वॉट्सऐप का अपडेट ट्रैकर है। दावा किया गया है कि यह फीचर वॉट्सऐप बीटा में एंड्रॉयड वी2.18.67 वर्ज़न के लिए है।

स्टीकर फीचर भी बीटा पर हुआ जारी
इसके साथ ही आपको बता दें कि‍ स्टीकर फीचर अब एंड्रॉयड के लिए वॉट्सऐप बीटा पर जारी कर दिया गया है। यह पहले विंडोज़ फोन के लिए आया था। ये दोनों फीचर बाइ डिफॉल्ट डिसेबल रखे गए हैं। वेबसाइट के मुताबिक, वॉट्सऐप पर अगर यूज़र को किसी का फोरवार्डिड मैसेज मिलता है, तो अब उसे इस बात की जानाकरी दी जाएगी।

वेबसाइट पर बताया गया है कि‍, ‘वॉट्सऐप एक नया फीचर लाने जा रहा है जिसमें किसी अन्य चैट से कोई मेसेज भेजा जाएगा तो उसके सामने ‘फॉरवर्डेड मेसेज’ लिखा दिखाई देगा। इसमें मेसेज के सामने एक बबल दिखाई देगा।’ जब भी कई बार मेसेज फॉरवर्ड किया जाएगा आपको उसके सामने बबल दिखाई देगा।

25 बार से पहले ब्‍लॉक नहीं करता वॉट्सऐप
कोई भी स्पैमर अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट, इंटरनेट से डाटा लेकर या किसी रजिस्ट्रेशन सर्विस से यूजर्स का डेटा लेकर स्पैम मेजेस कई यूजर्स को भेजता है। इन मेसेज में अनचाहे विज्ञापन, फेक न्यूज हो सकते हैं और ऐसे मेसेज ज्यादा आपको इस मेसेज को अपने कॉन्टैक्ट्स को भेजने के लिए कहते हैं। अभी वॉट्सऐप किसी भी मेसेज को 25 बार से अधिक नहीं भेजे जाने तक उसे ब्लॉक नहीं करता है।

एसबीआई,आईसीआईसीआई और पीएनबी ने कर्ज दर बढ़ाई, लोन महंगा

नई दिल्ली। आम आदमी को बैंकिंग सेक्टर से बड़ा झटका लगा है। भारतीय स्टेट बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर को तुरंत प्रभाव से 0.20 प्रतिशत बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक और पीएनबी ने भी गुरुवार को कर्ज दरों में इजाफे की घोषणा की। इस कदम से होम लोन महंगा हो जाएगा और आपकी ईएमआई बढ़ेगी।

एसबीआई ने कर्ज पर ब्याज अप्रैल 2016 के बाद पहली बार बढ़ाई है। बैंक की एक साल के कर्ज पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) 7.95 प्रतिशत थी। इसमें 0.20 प्रतिशत अंक की वृद्धि कर दी गई है। इसके साथ ही छह महीने के कर्ज पर एमसीएलआर 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर 8 प्रतिशत रखी गई है।

3 साल की अवधि के कर्ज पर ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 8.35 प्रतिशत किया गया है। हालांकि, देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने एक दिन पहले ही अपनी खुदरा और थोक जमा दरों को 0.75% तक बढ़ाया है। एक करोड़ रुपये तक की खुदरा जमा दर में 0.50 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है।

एसबीआई की तरह आईसीआईसीआई और पीएनबी ने भी MCLR में 15 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया है। एचडीएफसी और कुछ अन्य बैंक अगले सप्ताह इस पर फैसला ले सकते हैं।

आर्थिक अपराध को अंजाम देकर भागने वालों के खिलाफ विधेयक मंजूर

नई दिल्ली। हजारों करोड़ रुपये लेकर देश से भागने वाले विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे लोगों से निपटने के लिए मोदी कैबिनेट ने ‘भगोड़ा आर्थिक अपराध बिल 2018’ को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इसकी मदद से भगोड़ा लोगों की संपत्ति को जब्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस बिल को आगामी सत्र में संसद में पेश किया जाएगा। देश में लूट को अंजाम देकर भागने और कानून का मजाक बनाने की इजाजात नहीं दी जा सकती है। सरकार ने बजट 2017-18 में घोषणा की थी कि आर्थिक अपराध को अंजाम देकर भागने वाले लोगों की संपत्ति जब्त करने के लिए सरकार एक कानून लाएगी।

पिछले कई महीनों से इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा था। इस विधेयक के तहत 100 करोड़ से अधिक मूल्य वाले अपराध में शामिल लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। वित्त मंत्री ने बताया कि इसमें विदेशों में मौजूद संपत्ति को जब्त करने का भी प्रावधान किया गया है हालांकि इसके लिए संबंधित देश के सहयोग की भी जरूरत होगी।

इसके अलावा कैबिनेट ने नैशनल फाइनैंशल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) के गठन को भी मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री ने बताया कि NFRA इंडिपेंडेंट रेग्युलेटर के रूप में काम करेगा। सेक्शन 132 के तहत चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और उनके फर्म की जांच को लेकर NFRA का कार्यक्षेत्र सूचीबद्ध और बड़ी गैर-सूचीबद्ध कंपनियों पर लागू होगा।

राशन कार्ड को आधार से लिंक प्रक्रिया में 2.75 करोड़ जाली कार्ड पकड़े

नई दिल्ली। राशन कार्ड का पूरी तरह डिजिटलीकरण करने और उसे आधार नंबर से लिंक करने से सरकार को करीब 2.75 करोड़ डुप्लिकेट और फर्जी राशन कार्डों को पकड़ने में मदद मिली है। इन राशन कार्डों का इस्तेमाल सब्सिडी वाली खाद्य सामग्री पाने में किया जाता था।

फूड मिनिस्ट्री के अधिकारियों ने कहा कि राशन कार्ड के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया जनवरी 2013 में शुरू हुई थी, लेकिन पिछले चार साल में इसे गति मिली। फूड ऐंड कंज्यूमर्स अफेयर मिनिस्टर रामविलास पासवान ने कहा, ‘हमने सालाना 17,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी वाले गेहूं, चावल और मोटे अनाज को देने में हो रही गड़बड़ी को पकड़ा है।

हालांकि ये प्रत्यक्ष बचत नहीं है क्योंकि अब इसमें जरूरतमंदों की संख्या बढ़ गई है। अब यह कह सकते हैं कि असली जरूरतमंदों को इसका फायदा हो रहा है।’ सरकारी आंकड़ा देखें तो नैशनल फूड सिक्यॉरिटी ऐक्ट (NFSA) के तहत लोगों को 23.19 करोड़ राशन कार्ड जारी किए गए थे।

राशन कार्ड के डिजिटलीकरण और उसे आधार से जोड़ने की प्रक्रिया 82 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। जैसे-जैसे यह काम आगे बढ़ेगा, फर्जी कार्डों को सिस्टम को बाहर कर दिया जाएगा। खाद्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि रद्द किए गए राशन कार्ड में 50 प्रतिशत उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आते हैं।

इसके अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में फर्जी राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। एनएफएसए दुनिया की सबसे बड़ी वेल्फेयर स्कीम है, जिसके तहत 80 करोड़ जरुरतमंदों के लिए भोजन सुनिश्चित किया जाता है।

बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली से सेंसेक्स 137 गिरा, निफ्टी 10458 अंक पर बंद

नई दिल्ली। बिकवाली के दबाव में गुरूवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 137 अंक गिरकर 34,047 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 35 अंक टूटकर 10,458 अंक पर क्लोज हुआ। आज के कारोबार में बैंकिंग, मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयरों में कमजोरी का असर दिखा। सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। निफ्टी 50 में शामिल 32 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

इससे पहले, सेंसेक्स 43 अंक गिरकर 34,141 अंक पर और निफ्टी 13 अंक टूटकर 10,480 अंक पर खुला था। कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में हल्की तेजी आई थी। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली बढ़ने से बाजार ने बढ़त गंवा दी।

कमजोर रहा मिडकैप-स्मॉलकैप का प्रदर्शन
बाजार में कमजोरी का असर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दिखा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.61 फीसदी टूटकर 16461.27 प्वाइंट्स पर बंद हुआ।

मिडकैप शेयरों में वक्रांगी, राजेश एक्सपोर्ट्स, इंडियन बैंक, रिलायंस इंफ्रा, कैनरा बैंक, रिलायंस पावर, बैंक ऑफ इंडिया, सेल, एंडुरेंड, टोरेंट पावर, पेट्रोनेट, श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस 4.97-2.37 फीसदी तक गिरे। वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.24 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरे, निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा टूटा
गुरूवार को सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.87 फीसदी दर्ज की गई। वहीं बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.82 फीसदी गिरकरक 24,902.55 प्वाइंट्स पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 0.09%, एफएमसीजी में 0.08%, निफ्टी आईटी में 0.31%, निफ्टी मेटल में 0.84%, निफ्टी फार्मा में 0.47%, निफ्टी रियल्टी में 0.66% की गिरावट दर्ज की गई।

बुधवार को ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों और जीडीपी डाटा जारी होने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख से भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 162 अंक गिरकर 34,184 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 61 अंक टूटकर 10,493 अंक पर क्लोज हुआ था।

02:49 PM
BSE पावर इंडेक्स टूटा, रिलायंस इंफ्रा 2% गिरा
– पावर स्टॉक्स रिलायंस इंफ्रा (2.42%), रिलायंस पावर (2.01%), सीईएससी (1.29%), सीजी पावर (1.26%), अडानी पावर (1.10%), जीएमआर इंफ्रा (1.06%) और पीटीसी (1.03%) में गिरावट से बीएसई पावर इंडेक्स 0.27 फीसदी टूट गया है।

11:31 AM
कीमतों में बढ़ोतरी से MOIL में 3 फीसदी की तेजी
– गुरूवार के कारोबार में MOIL में 3 फीसदी का उछाल देखने को मिला। एक्सचेंज को दी जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने चुनिंदा ओर्स ग्रेड्स के साथ फाइन्स की कीमतें बढ़ाई हैं। इस खबर से स्टॉक में 3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

09:18 AM
सेंसेक्स 34141 और निफ्टी 10480 अंकों पर खुले
– सेंसेक्स 43 अंक गिरकर 34,141 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 13 अंक टूटकर 10,480 अंक पर ओपन हुआ। कमजोर शुरुआत के बाद हैवीवेट शेयरों में खरीददारी से सेंसेक्स 50 अंकों से ज्यादा चढ़ा है।

09:10 AM
रुपया 2 पैसे टूटकर 65.20 प्रति डॉलर पर खुला
– सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की गिरावट के साथ 65.20 के स्तर पर खुला।

08:59 AM
DII रहे खरीददार, FII ने की बिकवाली
– बुधवार के कारोबार में डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने घरेलू शेयर बाजार में 1596.89 करोड़ रुपए निवेश किए। वहीं फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने 1750.52 करोड़ रुपए बाजार से निकाले।

08:57 AM
एशियाई बाजारों में गिरावट
– एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 10,464 अंक पर कारोबार कर रहा है। जापान का बाजार निक्केई 353 अंक की कमजोरी के साथ 21,715 अंक पर कारोबार कर रहा है। हालांकि हैंग सेंग 41 अंक की बढ़त के साथ 30,886 अंक पर कारोबार कर रहा है।

– कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी आज बंद है, जबकि ताइवान इंडेक्स 0.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 10,786 अंक पर कारोबारक रहा है। शंघाई कम्पोजिट में करीब 0.39 फीसदी की बढ़त दिख रही है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.43 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है।

08:49 AM
अमेरिकी बाजारों मेंं तेज गिराव
– बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार तेज गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 381 अंक टूटकर 25,029 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 57 अंक गिरकर 7,273 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 30 अंक की गिरावट के साथ 2,714 अंक पर बंद हुआ

विदेश भागने वाले लोन डिफॉल्टर की प्रॉपर्टी कुर्क करेगी सरकार

नई दिल्ली। बैंकों को हजारों करोड़ की चपत लगाकर देश से फरार हो चुके नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या जैसे भगोड़ों से सबक लेकर अब सरकार ऐसे ही दूसरे डिफॉल्टर्स पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

गुरुवार को कैबिनेट इस विषय पर चर्चा करेगी कि जिन लोगों पर 100 करोड़ से अधिक का कर्ज है और वे देश से बाहर हैं, तो ऐसे लोगों की प्रॉपर्टी को कुर्क कर लिया जाए। पीएनबी बैंक में इतना बड़ा घोटाला सामने आने के बाद अब सरकार ऐसे मामलों में सख्त रवैया अपनाने को लेकर गंभीर है।

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस तरह के डिफॉल्टर्स पर कड़ा रुख अपनाने के लिए सरकार और कड़े कानून बनाने पर विचार कर रही है। हालांकि सूत्रों ने यह भी बताया कि इस तरह के नियमों को लेकर जो मसौदा तैयार किया जा रहा है, उसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

सरकार इस संबंध में दूसरे पहलुओं पर भी विचार कर रही है। गुरुवार को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में ऐसे ही कुछ पहलुओं पर चर्चा होगी। इसके साथ-साथ कैबिनेट चार्टर्ड अकाउंटेंट को रेग्यूलेट करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा करेगी।

बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) के कामकाज पर निगरानी रखने के लिए एक नई संस्था नैशनल फाइनैंशल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) का गठन कैबिनेट मीटिंग के अजेंडा में शामिल था। हालांकि बुधवार को इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया और आज एक बार फिर कैबिनेट इस विषय पर चर्चा होगी।

पंजाब नैशनल बैंक में 12,600 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद सरकार चार्टर्ड अकाउंटेंट की निगरानी को लेकर गंभीर है। इस घोटाले के सामने आने के बाद सरकार ने धोखाधड़ी और जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों का पता लगाने के लिए बैंकों को पहले ही आदेश दे दिया है।

सरकार ने बैंकों को कहा है कि वह 50 करोड़ रुपये से अधिक के सभी एनपीए खातों की जांच करे। विजय माल्या, नीरव मोदी और राहुल चोकसी द्वारा कर्ज न चुकाने और देश से भाग जाने को लेकर कांग्रेस, सरकार पर पहले से ही हमलावर है। ये तीनों ही देश से बाहर निकलने के बाद देश की जांच एजेंसियों को अपने खिलाफ जांच में सहयोग नहीं दे रहे हैं।

इस प्रकार के मामलों में कुछ छोटे खिलाड़ियों के होने का भी अंदेशा है। हाल ही में एक ऐसे ही मामले में करोल बाग आधारित द्वारका दास सेठ इंटरनैशनल का नाम भी सामने आया है। इसके प्रमोटर्स पहले ही अपना लोन चुकाए बिना देश से बाहर जा चुके हैं।

सीबीआई ने दिल्ली के एक जूलर के खिलाफ भी 390 करोड़ का लोन नहीं चुकाने के मामले में एक केस दर्ज किया है। इस जूलर ने ऑरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से यह लोन लिया था

ग्लोबल मार्केट में तेजी से सेंसेक्स 50 अंक मजबूत, निफ्टी 10500 के पार

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों से गुरूवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कमजोर शुरुआत के बाद ऑटो, बैंकिंग, मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयरों में खरीददारी बढ़ने से बाजार में तेजी आई। वहीं हैवीवेट एचयूएल, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति, एचडीएफसी में बढ़त से मार्केट को सपोर्ट मिला। इससे पहले, सेंसेक्स 43 अंक गिरकर 34,141 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 13 अंक टूटकर 10,480 अंक पर ओपन हुआ।

छोटे-मझोले शेयरों में हल्की बढ़त
लार्जकैप शेयरों के साथ छोटे और मझोले शेयरों में खरीददारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.20 फीसदी मजबूत हुआ है। मिडकैप शेयरों में डालमिया भारत, एंडुरेंस, अशोक लेलैंड, एलटीआई, ओबेरॉय रियल्टी, टाटा पावर, पीएनबी हाउसिंग 1.17-2.30 फीसदी तक बढ़े। वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.35 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।

बुधवार को ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों और जीडीपी डाटा जारी होने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख से भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 162 अंक गिरकर 34,184 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 61 अंक टूटकर 10,493 अंक पर क्लोज हुआ था।

09:18 AM
सेंसेक्स 34141 और निफ्टी 10480 अंकों पर खुले
– सेंसेक्स 43 अंक गिरकर 34,141 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 13 अंक टूटकर 10,480 अंक पर ओपन हुआ। कमजोर शुरुआत के बाद हैवीवेट शेयरों में खरीददारी से सेंसेक्स 50 अंकों से ज्यादा चढ़ा है।

09:10 AM
रुपया 2 पैसे टूटकर 65.20 प्रति डॉलर पर खुला
– सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की गिरावट के साथ 65.20 के स्तर पर खुला।

08:59 AM
DII रहे खरीददार, FII ने की बिकवाली
– बुधवार के कारोबार में डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने घरेलू शेयर बाजार में 1596.89 करोड़ रुपए निवेश किए। वहीं फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने 1750.52 करोड़ रुपए बाजार से निकाले।

08:57 AM
एशियाई बाजारों में गिरावट
– एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 10,464 अंक पर कारोबार कर रहा है। जापान का बाजार निक्केई 353 अंक की कमजोरी के साथ 21,715 अंक पर कारोबार कर रहा है। हालांकि हैंग सेंग 41 अंक की बढ़त के साथ 30,886 अंक पर कारोबार कर रहा है।

– कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी आज बंद है, जबकि ताइवान इंडेक्स 0.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 10,786 अंक पर कारोबारक रहा है। शंघाई कम्पोजिट में करीब 0.39 फीसदी की बढ़त दिख रही है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.43 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है।

08:49 AM
अमेरिकी बाजारों मेंं तेज गिरावट
– बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार तेज गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 381 अंक टूटकर 25,029 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 57 अंक गिरकर 7,273 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 30 अंक की गिरावट के साथ 2,714 अंक पर बंद हुआ।