Friday, July 24, 2026
Home Blog Page 5473

हल्दी एक बार 5500 से 5800 का लेवल दिखाएगी: देखिये वीडियो

मुकेश भाटिया, कोटा
जीरे के वर्तमान हालत को देखते हुए जीरे को एक बार 135/140 की रेंज में आना ही पड़ेगा। रहा सवाल हल्दी का आवक का प्रेशर एवं आर्थिक हालत के चलते हल्दी एक बार 5500 से 5800 का लेवल ही दिखाएगी।

निश्चित रूप तमिलनाडु में क्रॉप कमजोर है, लेकिन सामने हिंगोली, निजामाबाद उस कमी की पूर्ति कर देगा। मिर्च एवं धनिया मिला -जुला रुख पूरे वर्ष दिखाएंगे। कोई डिमांड -सप्लाई का गैप के बीच पूरे वर्ष तेजी मंदी चलती रहेगी। 

मिर्ची 8500 से 8700 और धनिया 5000 की रेंज बुरा नहीं है। कलोंजी 9000 से 10 हजार की रेंज भी पैसा देकर जाएगी। अजवायन 9000 से 9500 की एवरेज क्वालिटी और सोंफ 8000 रूपये की रेंज एवरेज रेंज एवरेज क्वालिटी पैसा देगी। मगज में पूरे वर्ष हलकी तेजी मंदी चलती रहेगी। 12000 का मगज कोई नुकसान नहीं देगा। मैथी 3200 से 3500 पर स्टॉक करें। 4500 का लेवल आराम से दिखा देगी। 

अजवायन, कलोंजी, सौंफ का स्टॉक फायदेमंद है। मगज, धनिया, मिर्ची में पूरे वर्ष मिला जुला रुख रहेगा। हल्दी,जीरा और मैथी अभी स्टॉक लेवल पर नहीं है। इसमें अभी रुक कर स्थिति पर नजर बनाये रखनी चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें –
मेसर्स व्यापार दूत
डी 255 भामाशाह अनाज मंडी
कोटा -324005 
फ़ोन 0744-2490212, 2490159 , 2490572,490559
मोबाइल 9829038044,9414189044 ,9829588044

सर्वाधिक माइलेज देने वाली इंडिया की टॉप टेन कारें, देखिये वीडियो

अगर आप फ्यूल बचाने वाली गाड़ी लेना चाहते हैं तो आप इन 10 गाड़ियों में से कोई ले सकते हैं जो माइलेज के मामले में जानी जाती हैं। 
ह्यूंदै ईऑन कार का माइलेज 21.1kpl है। इसमें 56एचपी, 814 सीसी मोटर के साथ ईऑन की कीमत 3.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
मारुति बलेनो –इसका माइलेज 21.4kpl है। 84एचपी, 1.2 लीटर इंजन के अलावा इसके खास फीचर्स में कई शानदार इक्विपमेंट, स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस और बेहतरीन केबिन शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत 5.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
मारुति डिजायर-यह 22kpl माइलेज देती है। कई कारणों से डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली कम्पैक्ट सिडैन में से एक है। केबिन रूम, इक्विपमेंट, माइलेज आदि की वजह से इसको बढ़त हासिल है। इसकी शुरुआती कीमत 5.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
मारुति सिलेरियो-इसका माइलेज 23.1kpl है। मारुति ने हाल ही में सिलेरियो का फेसलिफ्ट किया है जिसकी कीमत 4.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। कंपनी का दावा है कि गाड़ी को भारतीय सुरक्षा नियमों के मुताबिक अपग्रेड किया गया है। फेसलिफ्ट वर्जन में मारुति टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम देने से चूक गई है। इसमें 68 एचपी, 1.0 लीटर तीन सिलिंडर इंजन दिया गया है।
टाटा नैनो जेनएक्स-इसका माइलेज 23.6kpl है। इसकी शुरुआती कीमत 2.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। वैसे तो लुक, राइड क्वॉलिटी और लगेज स्पेस न होने का कारण यह कार ज्यादा आकर्षक नहीं है लेकिन 38 एचपी, 624सीसी के दमदार इंजन, इंटीरियर स्पेस कुछ ऐसी चीज है जिसकी वजह से आप टाटा नैनो जेनएक्स को खरीद सकते हैं।
टाटा टियागो-23.84 किलोमीटर प्रति लीटर (kpl) माइलेज के साथ टियागो एक गुड लुकिंग हैचबैक है जिसमें स्टाइलिश इंटीरियर और बेहतरीन इक्विपमेंट दिए गए हैं। साइज और फीचर्स के कारण इसे सेगमेंट की अन्य कारों पर बढ़त हासिल है। यह कार 85 एचप, 1.2 लीटर इंजन के साथ आती है। इसकी कीमत 3.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
मारुति ऑल्टो के10-यह देखने में बेहतर और ऑल्टो 800 का अपमार्केट वर्जन है जो 68 एचपी, 1.0 लीटर इंजन के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत 3.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसका माइलेज 24.07 किलोमीटर प्रति लीटर है।
मारुति ऑल्टो 800-मारुति ऑल्टो सबसे लोकप्रिय छोटी कारों में से एक है। यह 24. 7 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है। इसकी शुरुआती कीमत 2.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
रेनॉ क्विड-डी-गो के मुकाबले इसका इंटरीयिर थोड़ा बड़ा है और टॉप स्पेक ट्रिम पर टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह कार 25.18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती कीमत 2.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
डैटसन रेडी-गो -25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती कीमत 2.81 लाख रुपये (ऑन-रोड, दिल्ली) है। हाल ही में रेडी-गो 1.0 का ऑटोमेटिड वर्जन लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 3.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

CBSE: 12वीं इकोनॉमिक्स और 10वीं मैथ्स की परीक्षा दोबारा होगी

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने बुधवार को 12वीं के इकोनॉमिक्स और 10वीं के मैथ्स का पेपर दोबारा कराने का फैसला किया है। हालांकि, अभी ये जानकारी नहीं दी है कि ये एग्जाम कब होंगे। यही कहा जा रहा है कि परीक्षाओं की तारीख का एलान एक हफ्ते में किया जाएगा। बता दें कि इस साल सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम में पेपर लीक होने की खबरें आ रही थीं। पुलिस कुछ मामलों में जांच भी कर रही है।

बोर्ड ने दोबारा परीक्षाएंं कराने की वजह नहीं बताई
– सीबीएसई बोर्ड ने दोबारा परीक्षाएं कराने की वजह नहीं बताई है। 10वीं क्लास के मैथ्स का पेपर 28 मार्च और 12वीं के इकोनॉमिक्स का पेपर 26 मार्च को हुआ था। इस साल 5 मार्च से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शुरू हुई थीं।
– इन परीक्षाओं में देशभर से 28 लाख, 24 हजार, 734 स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं।
– सीबीएसई के मुताबिक, दसवीं में 16 लाख, 38 हजार, 428 और बारहवीं में 11 लाख, 86 हजार, 306 परीक्षार्थी रजिस्टर हुए थे। बोर्ड की वेबसाइट पर दी जाएगी एग्जाम डेट की जानकारी
-सीबीएसई ने कहा कि एग्जाम डेट्स के अलावा दूसरी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट जल्द दी जाएगी।

PNB घोटाला: नीरव मोदी का करीबी श्‍याम सुंदर वधवा गिरफ्तार

नई दिल्‍ली। करीब 13 हजार करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नीरव मोदी के करीबी और फायरस्‍टार ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट (फाइनेंस) श्‍याम सुंदर वधवा को गिरफ्तार किया है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत यह कार्रवाई की है। पीएनबी घोटाले में हीरा कारोबारी और उनके मामा मेहुल चौकसी मुख्‍य आरोपी हैं। नीरव मोदी फायरस्‍टार ग्रुप का प्रमोटर है।

पीएनबी घोटाले की जांच सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियां कर रही हैं। इस साल 31 जनवरी और 15 फरवरी को सीबीआई और ईडी ने नीरव मोदी, उनकी कंपनियों और हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी के खिलाफ पीएनबी घोटाले के सिलसिले में अलग- अलग मामले दर्ज किए थे। सीबीआई ने पीएनबी के पूर्व डीजीएम गोकुलनाथ शेट्टी सहित कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले, मंगलवार को पीएनबी ने विदेश भाग गए नीरव मोदी को लोन जारी करने की प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज दिखाने से इनकार कर दिया था। मुंबई आधारित आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के एक प्रश्न के जवाब में पीएनबी ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम की धारा8(1)( एच) का हवाला देते हुए सूचना प्रकट करने से इनकार किया था।

7638 करोड़ रुपए के सामान जब्‍त और अटैच हुए
ईडी ने बीते शनिवार को पीएनबी फ्रॉड मामले में नीरव मोदी, मेहुल चौकसीर और अन्‍य के खिलाफ पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया था। जांच के दौरान एजेंसी ने देशभर में 251 से ज्‍यादा जगहों पर छापेमारी की। इसमें हीरा, सोना, मोती और कीमती पत्‍थर जब्‍त किए। इसके अलावा नीरव मोदी ग्रुप और मेहुल चौकसी ग्रुप की अचल संपत्तियां भी अस्‍थायी रूप से अटैच की जा चुकी हैं। सीज और अटैच किए गए सामानों की कुल वैल्‍यू करीब 7638 करोड़ रुपए है।

22 मार्च को भी सीबीआई-ईडी ने किया था सर्च
सीबीआई और ईडी की एक ज्‍वाइंट टीम ने इस मामले में मुंबई के समुद्र महल स्थित नीरव मोदी के आवासीय ठिकानों पर 22 मार्च को तलाशी अभियान चलाया था। यह तलाशी अभियान तीन दिन तक चला। इसमें 15 करोड़ रुपए की ज्‍वैलरी सीज की गई है। इसके अलावा 1.40 करोड़ रुपए की महंगी वॉचेज और करीब 10 करोड़ रुपए की पेंटिंग्‍स भी सीज की गई।

LoU के जरिए की धोखाधड़ी
हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चौकसी ने भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक में धोखाधड़ी वाले लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) के जरिए 12,968 करोड़ रुपए का घोटाला किया। पीएनबी के मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस ब्रान्च के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया। पीएनबी की इस ब्रांच से मार्च 2011 से नीरव की कंपनियों को गलत तरीके से एलओयू जारी किए ग्‍ए थे। सीबीआई और ईडी सहित कई एजेंसियां देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले की जांच में जुटी हैं।

1590 LoU जारी हुए थे
पीएनबी से नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और उनके एसोसिएट्स को 1,590 एलओयू जारी हुए थे। नीरम मोदी की कंपनियों, उनके संबंधिमयों और नीरव मोदी ग्रुप को 1213 एलओयू जारी किए। वहीं, मेहुल चौकसी, उसके संबंधियों और गीतांजलि ग्रुप को 377 एलओयू जारी किए थे। वित्‍त मंत्रालय ने संसद को बताया कि प्रत्‍येक एलओयू की एवज में कंपनियों की ओर से रिपेमेंट अभी तक निश्चित नहीं कहा जा सकता है क्‍योंकि इस मामले की जांच जारी है। बता दें, इस घोटाले के बाद रिजर्व बैंक ने बैंकों को एलओयू और लेटर ऑफ कम्‍फर्ट जारी करने से रोक दिया है।

कैसे सामने आया PNB फ्रॉड?
– पंजाब नेशनल बैंक ने स्‍टॉक एक्‍सचेंज बीएसई को बताया कि उसने 1.8 अरब डॉलर (करीब 11,356 करोड़ रुपए) का संदिग्‍ध ट्रांजैक्‍शन पकड़ा है।
– इस घोटाले की शुरुआत 2011 से हुई। 7 साल में हजारों करोड़ की रकम फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स (LoUs) के जरिए विदेशी अकाउंट्स में ट्रांसफर की गई।
– बैंक के अनुसार, ऐसा लगता है कि इन ट्रांजैक्‍शन के आधार पर विदेश में कुछ बैंकों ने उन्हें (चुनिंदा अकाउंट होल्‍डर्स को) कर्ज दिया है। ये अकाउंट्स कितने थे, कितने लोगों को फायदा हुआ? इस बारे में अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
– इस पूरे फ्रॉड को लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) के जरिए अंजाम दिया गया। यह एक तरह की गारंटी होती है, जिसके आधार पर दूसरे बैंक अकाउंटहोल्डर को पैसा मुहैया करा देते हैं। अब यदि अकाउंटहोल्डर डिफॉल्ट कर जाता है तो एलओयू मुहैया कराने वाले बैंक की यह जिम्मेदारी होती है कि वह संबंधित बैंक को बकाये का भुगतान करे।

IDBI में 772 करोड़ का फ्रॉड, फर्जी डॉक्यूमेंट्स पर दिए कई लोन

नई दिल्ली। आईडीबीआई बैंक में 772 करोड़ रुपए का फ्रॉड सामने आया है। यह फ्रॉड बैंक की आंध्र प्रदेश और तेलंगाना स्थित 5 ब्रांचेस में हुआ। इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस खबर का असर बैंक के स्टॉक पर भी दिखा, जिसमें 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

फर्जी डॉक्यूमेंट पर दिया गया लोन
आईडीबीआई बैंक ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी फाइलिंग में कहा कि यह फ्रॉड लोन के माध्यम से हुए और इनमें से कुछ लोन वर्ष 2009 से 2013 के दौरान फिश फार्मिंग के लिए दिए गए थे। बैंक ने कहा कि फिश फार्मिंग के नाम पर कुछ लोन फर्जी डॉक्यूमेंट्स पर दिए गए थे। इनमें तालाब के पट्टे के ऐसे डॉक्यूमेंट भी शामिल थे, जिनका वास्तव में कोई अस्तित्व ही नहीं था। इसके साथ ही कोलेटरल यानी गिरवी रखी गई एसेट की वैल्यू को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया था।

लोन की प्रोसेसिंग में भारी खामियां
बैंक ने अपने दो अधिकारियों द्वारा लोन की प्रोसेसिंग और वितरण में तमाम खामियां पाईं। लेंडर ने उनमें से एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है, जबकि दूसरे अधिकारी रिटायर हो चुके हैं।

CBI ने दर्ज किए 2 मामले
कंपनी ने कहा कि सीबीआई ने बैंक की 5 शिकायतों में 2 के मामले में केस दर्ज कर लिया है, जो उसकी बशीरबाग और गुंटूर ब्रांच से संबंधित हैं। बैंक ने मंगलवार को क्वालिटी एश्योरेंस ऑडिट की शुरुआत कर दी है, जो अप्रैल में पूरी होने का अनुमान है।

IDBI बैंक के स्टॉक में गिरावट
इस खबर के चलते आईडीबीआई बैंक का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा गिरकर 73 रुपए पर आ गया, जबकि पब्लिक सेक्टर के लेंडर के इंडेक्स निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही थी।

कमजोर ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स 206 अंक गिरा, निफ्टी 10100 के करीब बंद

नई दिल्ली। बाजार में लगातार दो दिनों से जारी तेजी पर बुधवार को ब्रेक लग गया। ग्लोबल मार्केट से मिले निगेटिव संकेतों से बाजार की कमजोर शुरुआत हुई और यह कमजोरी कारोबार के अंत तक जारी रही। बैंक, मेटल, रियल्टी और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 206 अंक गिरकर 32,969 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 70 अंक टूटकर 10,114 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 50 में शामिल 30 शेयरों में गिरावट रही।

इससे पहले, सेंसेक्स 76 प्वाइंट्स गिरकर 33,098 अंक पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 41 अंक की कमजोरी के साथ 10,144 के स्तर पर हुई थी। मार्च एफएंडओ एक्सपायरी के दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिली। जिससे कारोबार में निफ्टी 10,096.9 तक फिसला था जबकि सेंसेक्स 32,917.7 तक टूटा था।

दो दिन बंद रहेगा बाजार
शेयर बाजार अगले दिन गुरूवार और शुक्रवार के महावीर जयंती और गुड्स प्राइडे के अवसर पर बंद रहेगा। 2 अप्रैल 2018 को बाजार में ट्रेडिंग शुरू होगी। वहीं 1 अप्रैल से शेयर से कमाई पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स 10 फीसदी लगेगा।

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव
बुधवार के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव नजर आया। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.53 फीसदी गिरकर 15962.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.92 फीसदी लुढ़का है।

मिडकैप शेयरों में एंडुरेंस, ओबेरॉय रियल्टी, एबीएफआरएल, गृह फाइनेंस, एमफैसिस, पेज इंडस्ट्रीज, नेरोलैक पेंट्स, बर्जर पेंट्स, क्रॉम्पटन और राजेश एक्सपोर्ट 1.92-5.04 फीसदी तक बढ़े। हालांकि आरकॉम, जीएसके कंज्यूमर, अडानी पावर, अल्केम, आईडीबीआई, वक्रांगी, जिंदल स्टील, सेल, आरपावर 8.42-3.98 फीसदी की गिरावट रही।

आईटी को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो एनएसई पर सिर्फ निफ्टी आईटी में तेजी रही। इंडेक्स 0.15 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। लेकिन बैंक निफ्टी 0.83 फीसदी गिरकर 24,305.80 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.22%, मेटल 2.09%, फार्मा 0.90%, पीएसयू बैंक 2.13% और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1.18% गिरकर बंद हुए।

अमेरिकी बाजार फिसले
मंगलवार के कारोबार में टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट से अमेरिकी बाजार लुढ़ककर बंद हुए। डाओ जोंस 345 अंक गिरकर 23,858 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 212 अंक की भारी गिरावट के साथ 7,009 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 46 अंक की कमजोरी के साथ 2,613 के स्तर पर बंद हुआ।

IDBI बैंक में 772 करोड़ रुपए का फ्रॉड, स्टॉक 5% तक टूटा
आईडीबीआई बैंक में 772 करोड़ रुपए का फ्रॉड सामने आया है। यह फ्रॉड बैंक की आंध्र प्रदेश और तेलंगाना स्थित 5 ब्रांचेस में हुआ। इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस खबर का असर बैंक के स्टॉक पर भी दिखा, जिसमें 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर स्टॉक 4.92 फीसदी गिरकर 72.45 रुपए पर आ गया।

सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 10125 के नीचे

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिले निगेटिव संकेतों और एफएंडओ की एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरवाट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा टूट गया है। वहीं निफ्टी 10,125 के नीचे फिसल गया है। हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, इंफोसिस, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति और एचयूएल में बिकवाली से बाजार पर दबाव है।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो एनएसई पर बैंक, मेटल समेत सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। इससे पहले, सेंसेक्स 76 प्वाइंट्स गिरकर 33,098 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 41 अंक की कमजोरी के साथ 10,144 के स्तर पर हुई।

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी
शुरुआती कारोबार में लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप औऱ स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.61 फीसदी गिरा है, जबकि बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.68 फीसदी की गिरावट हुई है।

मिडकैप शेयरों में बर्जर पेंट्स, पीएनबी हाउसिंग, ओबेरॉय रियल्टी, बायोकॉन, बायर क्रॉप, नैटको फार्मा, इमामी लिमिटेड, कॉनकोर, आईआईएफएल, जीएसके कंज्यूमर 0.65-3.04 फीसदी तक बढ़े हैं। लेकिन वक्रांगी, आईडीबीआई, आरकॉम, अडानी पावर, डालमिया भारत, जिंदल स्टील, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक, टोरेंट पावर, सेल और अजंता फार्मा 4.98-2.11 फीसदी तक गिरे।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में
एनएसई पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.45 फीसदी दर्ज की गई है। बैंक निफ्टी 0.73 फीसदी टूटकर 24,255.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा निफ्टी मेटल में 1.30%, ऑटो में 0.37%, आईटी में 0.54%, रियल्टी में 0.82% और एफएमसीजी में 0.26% गिरा है।
हालांकि बीएसई कंज्यूमर डुरेबल्स इंडेक्स में हल्की बढ़त है, जबकि बीएसई कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर इंडेक्स में कमजोरी दिख रही है।

अमेरिकी बाजार फिसले
मंगलवार के कारोबार में टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट से अमेरिकी बाजार लुढ़ककर बंद हुए। डाओ जोंस 345 अंक गिरकर 23,858 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 212 अंक की भारी गिरावट के साथ 7,009 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 46 अंक की कमजोरी के साथ 2,613 के स्तर पर बंद हुआ।

Update
10:44 AM
तेजस नेटवर्क में 3% तक का उछाल, ऑर्डर मिलने का असर
बुधवार के कारोबार में तेजस नेटवर्क में 3 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि उसे भारतनेट प्रोजेक्ट के तहत बीएसएनएल की तरफ से 336 करोड़ रुपए का एक्पेंसन ऑर्डर मिला। इस खबर से बीएसई पर तेजस नेटवर्क का स्टॉकक 2.8 फीसदी बढ़कर 377 रुपए के भाव पर पहुंच गया।
10:32 AM
बंपर लिस्टिंग के बाद 3% टूटा बंधन बैंक
मंगलवार को बंधन बैंक स्टॉक मार्केट में बंपर लिस्टिंग हुई थी। लेकिन बुधवार के कमजोर बाजार में बंधन बैंक के स्टॉक में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। बीएसई पर बंधन बैंक का स्टॉक 3.14 फीसदी गिरकर 462.20 रुपए के भाव पर आ गया।
10:29 AM
फोर्टि‍स हेल्‍थकेयर ने मनि‍पाल को बेचा बि‍जनेस, स्टॉक 10% टूटा
कई महीनों तक चले मोलभाव के बाद फोर्टि‍स हेल्‍थकेयर लि‍मि‍टेड ने अस्‍पताल का बि‍जनेस मनि‍पाल हेल्‍थ इंटरप्राइजेस व टीपीजी कैपिटल्‍स को बेचने का फैसला कर लि‍या है। बिजनेस बेचने की खबर से बुधवार के कारोबार में फोर्टिस का स्टॉक 10 फीसदी तक टूट गया। बीएसई पर स्टॉक 9.97 फीसदी गिरकर 128.25 रुपए के निचले स्तर पर आ गया।
10:26 AM
HAL की कमजोर लिस्टिंग, इश्यू प्राइस से 5% डिस्काउंट पर लिस्ट
डिफेंस सेक्टर में काम करने वाली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की कमजोर लिस्टिंग हुई। एनएसई पर HAL का स्टॉक 5.19 फीसदी डिस्काउंट के साथ 1,152 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं बीएसई पर स्टॉक 3.8 फीसदी डिस्काउंट के साथ 1169 रुपए पर लिस्ट हुआ। लिस्टिंग के बाद स्टॉक में तेजी आई औऱ बीएसई पर स्टॉक 1184 के हाई पर पहुंच गया।
09:30 AM
गिरावट के साथ बाजार की शुरुआत
ग्लोबल मार्केट से मिले निगेटिव संकेतों से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरवाट के साथ हुई। सेंसेक्स 76 प्वाइंट्स गिरकर 33,098 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 41 अंक की कमजोरी के साथ 10,144 के स्तर पर हुई।
09:30 AM
रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ खुला
सप्ताह के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में डॉलर की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 64.88 के स्तर पर खुला। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे गिरकर 64.98 के स्तर पर बंद हुआ था।
09:29 AM
एशियाई बाजारों में कमजोरी
अमेरिकी बाजारों से मिले संकेतों से बुधवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 10,146.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जापान का बाजार निक्केई 378 अंक गिरकर 20,940 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 340 अंक की गिरावट के साथ 30,451 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 1.34 फीसदी लुढ़ककर 2420 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।, जबकि ताइवान इंडेोक्स 0.86 फीसदी गिरकर 10,892 अंक पर कारोबार रहा है। शंघाई कम्पोजिट में 0.80 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 1.06 फीसदी की कमजोरी के साथ 3403 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

धार्मिक जुलूस पर पथराव का मामला : बूंदी में बेमियादी बाजार बंद का ऐलान

बूंदी। शहर में रामनवमी के जुलूस पर पथराव करने वालों की गिरफ्तारी और बंद समर्थकों की रिहाई की मांग को लेकर बूंदी अनिश्चितकाल तक बंद रखने की घोषणा की गई।

इससे पूर्व बंद समर्थकों की रिहाई की मांग को लेकर मंगलवार को बूंदी शहर स्वतः बंद रहा, जबकि जिले में बंद का असर मिलाजुला रहा। बूंदी शहर, हिंडोली सहित कुछ कस्बे बंद रहे। तालेड़ा, केपाटन में बंद मिला जुला रहा। लाखेरी, नैनवां में बंद बेअसर रहा। विहिप, बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों ने मंगलवार को जिला बंद बुलाया था।

ये संगठन सोमवार को बूंदी बंद के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई, जुलूस पर पथराव करने और रावभावजी के मंदिर के पास दरवाजे पर दूसरे पक्ष की ओर से झंडा लगाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। बूंदी शहर में मंगलवार दूसरे दिन बंद शांतिपूर्ण व स्वतः:स्फूर्त रहा। कहीं कोई तनाव नजर नहीं आया।

दोनों पक्षाें का पूरा ध्यान गिरफ्तार लोगों की जमानत पर रहा। बंद को संयुक्त व्यापार महासंघ से जुड़े 51 व्यापार संघों का समर्थन था। बंद समर्थकों की अगुवाई करनेवाले नेताओं की गिरफ्तारी और पुलिस की सख्ती के चलते मंगलवार को बाजारों में बड़ी रैली-प्रदर्शन या नारेबाजी नहीं हुई। एक जगह टायर जरूर जलाया गया। इधर बूंदी शहर अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की गई है। इसको सफल बनाने में लोग जुट गए हैं।
मंगलवार को बंद रहे मार्केट।

जेल भेजने पर गुस्सा, नहीं खुलेगा बूंदी
बूंदी व्यापार महासंघ की वर्किंग कमेटी की बैठक मंगलवार शाम संत कंवरराम धर्मशाला में हुई। बैठक में बूंदी अनिश्चितकाल तक बंद रखने की घोषणा की गई। बैठक में कहा गया कि रामनवमी जुलूस में शामिल निर्दोष लोगों को गंभीर धाराओं में गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया, जिन लोगों ने जुलूस पर पथराव किया, उन्हें गिरफ्तार किया जाए। जब तक सभी निर्दोषों की रिहाई नहीं हो जाती, तब तक बूंदी शहर अनिश्चितकाल तक बंद रहेगा। 

कोटा में लगी राजस्थान की पहली कपड़े के कैरी बैग देने वाली मशीन

कोटा। राजस्थान की पहली कपड़े के कैरी बैग देने वाली मशीन कोटा में लगी। पॉलीथिन के उपयोग से बढ़ते नुकसान को रोकने तथा कपड़े के कैरी बैग, थैले-थैली के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये मंगलवार को पुरानी सब्जीमंडी इन्द्रा मार्केट में लगाई गई वेंडिंग मशीन का महापौर महेश विजय ने उद्घाटन किया। इस मशीन से कोई भी व्यक्ति कपड़े का थैला प्राप्त कर सकेगा।

कलेक्टर रोहित गुप्ता की पहल व निर्देश पर नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, स्मार्ट सिटी व डे-एनयूएलएम के संयुक्त तत्वावधान में इस मशीन को लगाया गया है। महापौर ने इस अवसर पर कहा कि इस मशीन का संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। संस्थान अपने कैरी बैग मशीन के जरिये वितरण करने के लिये नगर निगम कार्यालय के कमरा नंबर 310 मे दें सकेंगे।

सिक्का डालो कपडे के कैरी बेग निकालो  : उपायुक्त प्रेम शंकर शर्मा ने बताया कि वेंडिंग मशीन में अंदर 2 रोलर है। जिसमें एक समय में 78 कपड़े के बैग डालने की क्षमता है। लाभार्थी के द्वारा 5 रुपए का सिक्का मशीन में डालते ही 2 कैरी बैग मशीन से निकल आएंगे। उन्होंने बताया कि कोटा में यह पहली वेंडिंग मशीन स्थापित की गई है।

मशीन का संचालन रोजगार महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। समूह की अध्यक्ष रानी समय-समय पर वेंडिंग मशीन की रिफिलिंग करेंगी। इस अवसर पर उपमहापौर सुनीता व्यास, एनयूएलएम की अध्यक्ष रेखा लखारा, पार्षद मीनाक्षी खण्डेलवाल, स्मार्ट सिटी के केएन शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी सत्यवान सिंह मौजूद रहे।

सिंगिंग नाइट में बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी के गानों पर झूमे स्टूडेंट्स

कोटा। बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी ने जैसे ही अपना प्रसिद्ध गीत सुन रहा है न तू ”” गाया तो मैदान में उपस्थित हजारो दर्शक झूम उठे। उसके बाद उन्होंने अपने नए गाने मेहबूबा के बारे में विस्तार से बताया और दर्शकों में से ही युवक-युवतियों को मंच पर बुला कर डांस किया तो दर्शको ने तालिया बजा कर डांस करके आनंद लिया।

तिवारी ने आगामी फिल्म बागी 2 का गाना भी गाया उनके द्वारा गाये फ़िल्मी गानों पर दर्शक खूब झूमे ।सुन रहा है न तू, रो रहा हूं मैं, गलियां गलियां तेरी गलियां गानों पर स्टूडेंट्स ने खूब एंजॉय किया। टेरेन व्हीकल चैंपियनशिप के समापन के अवसर पर  तिवारी ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय कर दिया।

जिद जीवन में बहुत जरूरी
फिल्मी गानों को आवाज देकर प्रसिद्ध हुए सिंगर अंकित तिवारी मंगलवार को अपने वीडियो एल्बम महबूबा के प्रमोशन के लिए कोटा आये थे। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए जीवन में जिद बहुत जरुरी है। इसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वो पहली बार कोटा आए हैं। कोटा की कोचिंग और कचौरी के उन्हें चर्चे भी सुनाए। तिवारी ने युवाओं के लिए मोटिवेट को लेकर कहा कि युवा जो भी अपनी लाइफ में करना चाहते हैं। उन्हें अपने उद्देश्य में फोकस की जरूरत है। तिवारी ने अपने नए एलबम महबूबा के बारे में बताया कि यह 5 मिनट का एलबम है। इसकी शूटिंग तुर्किस्तान की माइनस 12 डिग्री के तापमान में की है। उस समय बर्फीली हवाओं के बीच शूटिंग की है। यह सांग युवाओं को लुभा रहा है।