Monday, July 27, 2026
Home Blog Page 5463

उम्मेदगंज कृषि अनुसंधान केंद्र पर जुलाई से शुरू होगा एग्रीकल्चर काॅलेज

कोटा। हाड़ौती के युवाओं को खेती किसानी की पढ़ाई के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। वह कोटा में कृषि संकाय की पढ़ाई कर सकेंगे। पढ़ाई के साथ आवास की सुविधा भी रहेगी। सीएम बजट घोषणा के तहत इसी जुलाई महीने में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कैथून रोड स्थित उम्मेदगंज कृषि अनुसंधान केंद्र पर एग्रीकल्चर कॉलेज स्थापित कर सत्र शुरू कर देगी।

इसके लिए कृषि विभाग की डिमांड पर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने कॉलेज स्ट्रक्चर व स्टाफ समेत अन्य सुविधाओं के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। कुलपति प्रो. जीएल केशवा ने बताया कि कृषि विभाग से कॉलेज के लिए मांगे गए बजट के जल्द मिलने की उम्मीद है।

यूनिवर्सिटी ने 20 करोड़ रुपए का बजट प्रस्ताव बनाकर कृषि विभाग को भेजा, पढ़ाई के साथ मिलेगी आवास की सुविधा बिल्डिंग में मांगी ये सुविधाएं :4क्लास रूम, 1 लाइब्रेरी, 1 एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, खेलकूद की सुविधा, 1 परीक्षा हॉल, फार्मर ऑफिस एंड लैब, 2 बॉयज 1 गर्ल्स हॉस्टल, 8 स्टाफ रूम समेत अन्य सुविधाएं मांगी गई हैं।

30 फीसदी गर्ल्स को मिलेगा दाखिला
कुलपति ने बताया कि हाड़ौती में यह पहला एग्रीकल्चर कॉलेज होगा। 60 सीटों के साथ इसकी शुरुआत होगी। 30 फीसदी गर्ल्स को दाखिला मिलेगा। फिलहाल कॉलेज शुरू करने के लिए यूनिवर्सिटी के पास उम्मेदगंज कृषि अनुसंधान केंद्र पर बिल्डिंग है।

साथ ही कृषि वैज्ञानिकों का सब्जेक्ट के मुताबिक स्टाफ मौजूद है। जुलाई माह में जेट के एग्जाम के बाद प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा और शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। इसमें किसी प्रकार की स्टूडेंट्स को दिक्कत नहीं आएगी। स्टूडेंट्स को एग्रीकल्चर के 12 सब्जेक्ट पढ़ने को मिलेंगे। स्टूडेंट्स को एग्रीकल्चर बीएससी ऑनर्स की चार साल की डिग्री मिलेगी।

46 का स्टाफ मांगा
टीचिंग स्टाफ में यूनिवर्सिटी ने सरकार से 1 डीन, 3 एसोसिएट प्रोफेसर, 10 असिस्टेंट प्रोफेसर 1 लाइब्रेरियन, नॉन टीचिंग व टेक्निकल स्टाफ में 1 असिस्टेंट रजिस्ट्रार, 3 टेक्निकल असिस्टेंट, 1 असिस्टेंट अकाउंटेंट ऑफिसर, 1 स्टेनोग्राफर, 1 ऑफिस असिस्टेंट, 2 यूडीसी, 4 लैब असिस्टेंट, 1 लाइब्रेरी असिस्टेंट, 4 एलडीसी, 2-2 एग्रीकल्चर सुपरवाइजर, ड्राइवर, बुक लिफ्टर, सेल्फ असिस्टेंट।

18 दिन तक चना नहीं बिका तो किसान ने करवाया मुंडन

बूंदी। जिले के एक किसान को 18 दिन के इंतजार के बाद चने का उचित समर्थन मूल्य नहीं मिला। इससे परेशान होकर सोमवार को वह कलेक्ट्रेट पहुंचा और परिसर में चने का ढेर लगाकर रोने लगा। इतना ही नहीं उसने परिसर में ही अपना मुंडन भी करवा लिया। इसके बाद वह एडीएम नरेश मालव से मिला और अपनी पीड़ा बताई।

उस पर एडीएम ने आश्वस्त किया है कि मंगलवार को चना खरीद लिया जाएगा। किसान ने बताया कि वह 22 मार्च को लोईचा गांव से 30 क्विंटल चना लेकर बूंदी खरीद केंद्र गया था। 18 दिन तक इंतजार करने के बाद भी उसे समर्थन मूल्य नहीं मिला।

किसान बाबूलाल मालव साइंस ग्रेजुएट है। नियमों और चने के रंग की घालमेल चलते 22 मार्च से ही कई जगह चना खरीद केंद्र बंद कर दिए गए हैं जिनमें बूंदी के भी तीन केंद्र शामिल हैं।

बाबूलाल का कहना है कि वह अपना चना मंडी में बेचता है तो वहां कम भावों के चलते उसे 30-35 हजार कम मिलेंगे। मंडी में अभी 3000 से 3200 के भाव चल रहे हैं, जबकि समर्थन मूल्य पर 4400 रुपए के भाव हैं।

आईआईटी में लड़कियों के लिए 779 सीट रिजर्व

कोटा। इस साल आईआईटी में बेटियों के लिए 779 सीटें रिजर्व की गई हैं। ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड की सब कमेटी ने आईआईटी काउंसिल से इसकी सिफारिश थी। हालांकि इससे आईआईटी की कुल सीटों पर काेई असर नहीं पड़ेगा। यह सीटें सुपरन्यूमरी कहलाएंगी।

यानी गर्ल्स ने एडमिशन नहीं लिया तो यह सीटें खाली ही रहेंगी। बची सीटों पर लड़कों को एडमिशन नहीं दिया जाएगा। आईआईटी की बाकी 10987 सीटों पर रिजर्वेशन की स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। सिफारिश के अनुसार सबसे अधिक 113 सीटें आईआईटी खड़गपुर में बढ़ाई जाएंगी।

इसके बाद आईआईटी धनबाद में 95 सीटें लड़कियों के लिए सुपरन्यूमरी रहेगी। मोस्ट डिमांडिंग आईआईटी मुंबई में 58 व दिल्ली में 59 सीट्स लड़कियों के लिए रहेंगी। आईआईटी मंडी व तिरुपति में सुपरन्यूमरी सीटें नहीं होंगी। हालांकि अभी तक जेईई एडवांस की वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स में आईआईटी की नई सीटों का उल्लेख नहीं किया गया है। इंफॉरमेशन ब्रोशर में भी लड़कियों के लिए सीटें बढ़ाने का उल्लेख है, लेकिन कितनी सीटें बढ़ेंगी, वहां भी यह स्पष्ट नहीं किया गया है।

150 से 200 अंकों पर अलॉट हो सकते हैं ये कॉलेज : 150 से 200 अंकों के बीच स्कोर करने वालों को एनआईटी जालंधर, कुरुक्षेत्र, दिल्ली, गोवा, सूरत, हमीरपुर, नागपुर और भोपाल में अच्छी ब्रांच मिल सकती है। इसके साथ ही ट्रिपलआईटी कोटा और ग्वालियर आदि का ऑप्शन भी रहेगा।

100 से 150 पर इन संस्थानों की उम्मीद : नई ट्रिपलआईटी के साथ एनआईटी पटना, सिलचर, श्रीनगर, जमशेदपुर, उत्तराखंड, पांडिचेरी में एडमिशन मिल सकता है। इसी प्रकार 50 से 100 नंबर अंक हासिल करने वाले जेईई मेन्स की रैंक के आधार पर हरियाणा, पंजाब, एमपी, यूपी, वेस्ट बंगाल, ओडिसा व महाराष्ट्र के स्टेट कॉलेज अलॉट हो सकते हैं।

चंदा कोचर की कुर्सी खतरे में, बोर्ड को उनके पद पर रहने से आपत्ति

नई दिल्‍ली। वीडियोकॉन ग्रुप को लोन देने के मामले को ले कर अब आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर की कुर्सी खतरे में आ गई है। चंदा कोचर के खिलाफ अब बैंक के बोर्ड से आवाज उठने लगी है।

ब्‍लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड के कुछ डायरेक्‍टर्स ने चंदा कोचर के पद पर बने रहने को लेकर ऐतराज जताया है। इस मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। ऐसे में बोर्ड में इस बात को लेकर मतभेद है कि चंदा कोचर को पद पर बने रहना चाहिए या नहीं।

बाहरी डायरेक्‍टर्स हैं खिलाफ
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कम से कम कुछ बाहरी डायरेक्‍टर्स इस बात के खिलाफ हैं कि चंदा कोचर अपने पद पर बनी रहें। आईसीआईसीआई बैंक का बोर्ड इस सप्‍ताह आगे के कदम पर फैसला करने के लिए बैठक कर सकता है। चंदा कोचर का सीईओ के तौर पर कार्यकाल 31 मार्च, 2019 को खत्‍म होगा।

बोर्ड ने चंदा कोचर पर जताया था भरोसा
आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड ने कुछ सप्‍ताह पहले कर्ज की मंजूरी देने की प्रक्रिया की समीक्षा की थी और इस प्रक्रिया को मजबूत बताया था। बोर्ड के चेयरमैन एमके शर्मा ने कहा था कि इस मामले में किसी को फायदा पहुंचाने या हितों के टकराव का कोई सवाल ही नहीं है। उन्‍होंने चंदा कोचर पर पूरा भरोसा जताया था।

बोर्ड में हैं 6 इंडी‍पेंडेंट डायरेक्‍टर्स
आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड में 6 इंडिपेंडेंट डायरेक्‍टर्स है। इसमें बैंक के चेयरमैन और लाइफ इन्‍श्‍योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के चीफ भी शामिल हैं। बोर्ड में सरकार का एक नॉमिनी और आईसीआईसीआई बैंक के 5 एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर्स भी हैं।

क्‍या है मामला
आईसीआईसीआई बैंक और वीडियोकॉन ग्रुप में निवेशक अरविंद गुप्‍ता का आरोप है कि आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकॉन ग्रुप को 3250 करोड़ रुपए का लोन गलत तरीके से दिया। इसमें बैंक के अधिकारियों और वीडियोकॉन ग्रुप के बीच मिलीभगत थी। ग्रुप बाद में यह लोन चुका नहीं पाया और पूरा लोन एनपीए हो गया।

उनका आरोप है कि वीडियोकॉन ग्रुप ने आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को आर्थिक फायदा पहुंचाया। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है कि क्‍या लोन किसी को फायदा पहुंचाने के लिए दिया गया।

आरक्षण के विरोध में आज भारत बंद का ऐलान

नई दिल्ली।आरक्षण के विरोध में मंगलवार को भारत बंद बुलाया गया है। हालांकि, इस मामले में किसी बड़े संगठन का नाम सामने नहीं आ रहा है। बस सोशल मीडिया पर अपील की जा रही है। उधर, गृह मंत्रालय ने राज्यों को सुरक्षा बढ़ाने की एडवाइजरी जारी की है।

इसके तहत किसी भी तरह की हिंसा से निपटने के लिए सख्त एक्शन लेने की बात कही गई है। बता दें कि एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के बाद दलित संगठनों ने 2 अप्रैल को भारत बंद बुलाया था। इस दौरान करीब 10 राज्यों में हिंसा हुई थी। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर 10 अप्रैल को आरक्षण के खिलाफ बंद की खबरें आने लगी थीं।

सामान्य और पिछड़ों ने बुलाया बंद
– 10 अप्रैल को जातिगत आरक्षण के खिलाफ सामान्य और ओबीसी वर्ग ने बंद की मांग की है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर मैसेज चल रहे हैं। जिनमें आरक्षण के खिलाफ बंद को समर्थन देने और इसमें शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि, किसी भी राजनीतिक या गैर-राजनीतिक संगठन ने इसे समर्थन देने का एलान नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर निगरानी रखने का आदेश
– केंद्र सरकार ने राज्यों से सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। 2 अप्रैल को हुई हिंसा का बड़ा कारण सोशल मीडिया पर फैली गलत जानकारी बताई जा रही है। ऐसे में सरकार कानून व्यवस्था को लेकर कोई भी कमी नहीं रखना चाहती।

मध्य प्रदेश में अलर्ट
– राज्य के डीजीपी ऋृषि कमार ने कहा कि प्रशासन किसी भी स्थिति को संभालने के लिए तैयार है। उन्होंने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा। बता दें कि भारत बंद का सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश में देखने को मिला था। यहां के ग्वालियर, मुरैना, भिंड समेत कई जिलों में हालत काफी खराब हो गए थे। राज्य में हिंसा से कुल 7 मौते हुईं थीं। हिंसा के बाद इन जगहों पर इंटरनेट भी बंद कर दिया गया था।
यूपी में अलर्ट
– उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिस और प्रशासन ने अलर्ट जारी कर धारा 144 लागू कर दी है। एजेंसी के मुताबिक, हापुड़ में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

जयपुर में धारा 144 लागू
– जयपुर कमिश्नर संजय अग्रवाल के मुताबिक, बंद के आसार को देखते हुए जयपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां किसी भी धरना या प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ 2 अप्रैल को हुआ था आंदोलन
– एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दलित संगठनों ने भारत बंद का बुलाया था। इसका असर सबसे ज्यादा 12 राज्यों में देखने को मिला था। हिंसा में 15 लोगों की मौत हुई थी। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा 7, यूपी और बिहार में तीन-तीन, वहीं राजस्थान में 2 की मौत हुईं।

एक्ट में कोर्ट ने किया था बदलाव
– बता दें कि कोर्ट ने एक्ट में बदलाव करते हुए कहा था कि एससी/एसटी एक्ट में तत्काल गिरफ्तारी न की जाए। इस एक्ट के तहत दर्ज होने वाले केसों में अग्रिम जमानत मिले। पुलिस को 7 दिन में जांच करनी चाहिए। सरकारी अधिकारी की गिरफ्तारी अपॉइंटिंग अथॉरिटी की मंजूरी के बिना नहीं की जा सकती।
– सुप्रीम कोेर्ट ने केंद्र सरकार की रिव्यू पिटीशन पर मंगलवार को खुली अदालत में सुनवाई की। जहां कोर्ट ने अपने फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सुनवाई में बेंच ने कहा- “हमने एससी-एसटी एक्ट के किसी भी प्रावधान को कमजोर नहीं किया है। लेकिन, इस एक्ट का इस्तेमाल बेगुनाहों को डराने के लिए नहीं किया जा सकता।”

बॉल‍िवुड एक्ट्रेस के सबसे बोल्‍ड अंदाज, देखिये वीडियो

बॉल‍िवुड ऐक्‍ट्रेसेस अपनी फ‍िल्‍मों के हॉट और बोल्‍ड फोटोशूट्स के कारण भी चर्चा में रहती हैं। द‍िलचस्‍प बात यह है कि फोटोशूट में स्‍क‍िन शो से ऐक्‍ट्रेसेस जरा भी ह‍िचक‍िचाती नहीं हैं! ईशा गुप्‍ता से दीप‍िका पादुकोण तक ने रूढ़िवादी नियमों को तोड़ा है और आलोचनाओं के बाद भी उन्‍होंने जरूरत के मुताबिक कैमरा के अलग-अलग तरह के पोज द‍िए हैं। हम आपको ऐक्‍ट्रेसेस के सबसे बोल्‍ड फोटोशूट्स की वीडियो में तस्‍वीरें द‍िखा रहे हैं…

ईशा गुप्‍ता -इस ल‍िस्‍ट में सबसे ऊपर ईशा गुप्‍ता का नाम आता है। बोल्‍ड फोटोशूट्स के ल‍िए ईशा मशहूर हैं। फ‍िर बात ड्रेस‍िंग की हो या शब्‍दों को चुनने की, वह प्रतिक्रियाओं से डरती नहीं हैं। इस पोज में भी वह बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं।

जैकल‍िन ने कॉस्‍मॉपाल‍िटन इंड‍िया मैगजीन के ल‍िए कराए इस फोटोशूट से लोगों का द‍िल जीत ल‍िया। जींस और टॉपलेस फोटोशूट में जैकल‍िन का हॉट अवतार द‍िख रहा है।

आल‍िया जानवरों से क‍ितना प्‍यार करती हैं, यह तो जगजाह‍िर है। इस फोटोशूट में भी वह हाथ में एक काली ब‍िल्‍ली के साथ नजर आ रही हैं। इस टॉपलेस शूट में वह बेहद स्‍टन‍िंग नजर आ रही हैं।

श्रद्धा का इस फोटोशूट में नया अंदाज नजर आ रहा है। इसमें वह अपने एक आम लड़की के अवतार के बजाय ब्‍लैक टावल में काफी बोल्‍ड द‍िख रही हैं। उनका एक्‍सप्रेशन क‍िसी का भी द‍िल जीतने के ल‍िए काफी है।
एक कैलेंडर के ल‍िए कराए फोटोशूट में ‘बागी 2’ की ऐक्‍ट्रेस द‍िशा का अब तक सबसे बोल्‍ड अंदाज नजर आ रहा है। स‍िर्फ उनका हाई बूट उन्‍हें कवर कर रहा है। यहां बालों की वजह से वह और खूबसूरत नजर आ रही हैं।

ऐक्‍ट्रेस सनी ल‍ियोनी को कैमरा काफी पसंद है और अगर उनके फोटोशूट्स को देखें तो ऐसा लगता है कि कैमरा भी उन्‍हें उतना ही पसंद करता है। एक कैलेंडर के ल‍िए कराए इस फोटोशूट में सनी गोल्‍ड जैकेट में काफी हॉट द‍िख रही हैं।
पर‍िणीति हमेशा स‍िंपल और क्‍लासी अवतार में ही द‍िखती हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं है। यहां सीमेंट की ट्रॉली में वह बेहद स्‍टन‍िंग द‍िख रही हैं। बड़े ही परफेक्‍शन के साथ उन्होंने यह तस्‍वीर क्‍ल‍िक कराई है।

ऐक्‍ट्रेस, टीवी होस्‍ट और क्रिकेट कमेंटेटर मंद‍िरा बेदी ने यह फोटोशूट वोग मैगजीन के ल‍िए कराया जहां वह टॉपलेस नजर आ रही हैं। इस फोटोग्राफ में मंद‍िरा बेहद बोल्‍ड नजर आ रही हैं और फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

दीप‍िका ने यह फोटोशूट मैग्‍ज‍िम मैगजीन के ल‍िए कराया। इस फोटोशूट में वह काफी हॉट आउटफ‍िट में द‍िख रही हैं। यहां भी वह हमेशा की तरह गॉर्जियस नजर आ रही हैं। दीप‍िका के फैंस के ल‍िए यह क‍िसी ट्रीट से कम नहीं है।

एक्सिस बैंक की प्रमुख शिखा शर्मा के कार्यकाल घटाया

मुंबई। एक्सिस बैंक के निदेशक मंडल ने बैंक की प्रबंध निदेशक और सीईओ शिखा शर्मा का नया कार्यकाल 3 साल से घटाकर सिर्फ 7 महीने कर दिया है। शिखा ने खुद ही अपने कार्यकाल में कटौती का ‘चौंकाने वाला आग्रह’ बैंक के बोर्ड से किया है।

निजी क्षेत्र के बैंक के निदेशक मंडल का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक की सीईओ और प्रबंध निदेशक पद पर शिखा शर्मा की चौथे कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्ति पर सवाल उठाया था। एक्सिस बैंक बढ़ती गैर- निष्पादित आस्तियों (एनपीए) की समस्या से जूझ रहा है।

बैंक का कहना है कि खुद शिखा शर्मा ने बोर्ड से आग्रह किया कि उनके नए कार्यकाल को घटाते हुए इस साल दिसंबर तक कर दिया जाए। यानी उन्हें तय समय से 29 महीने पहले ही पद से मुक्त कर दिया जाए। शिखा शर्मा का तीसरा कार्यकाल 31 मई 2018 को पूरा हो रहा है।

वे 2009 से इस पद पर हैं। एक्सिस बैंक ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि बोर्ड ने शिखा शर्मा को सात महीने एक जून से 31 दिसंबर 2018 तक के छोटे कार्यकाल का आग्रह किया है। इससे पहले पिछले साल 8 दिसंबर को बैंक ने कहा कि बोर्ड ने शिखा को एक जून 2018 से 3 साल के लिए पुनर्नियुक्ति करने का फैसला किया है। हालांकि, शिखा शर्मा की पुनर्नियुक्ति पर आरबीआई की मंजूरी अभी ली जानी है।

आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से सोना-चांदी चमके

नई दिल्ली। विदेशों में कमजोरी के रुख को नजरअंदाज करते हुए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 30 रुपये की तेजी के साथ 31,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने के कारण चांदी भी 50 रुपये मजबूत होकर 39,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हूई।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 30 रुपये बढ़कर क्रमश: 31,500 रुपये और 31,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शनिवार के कारोबार में सोने में 120 रुपये की तेजी आई थी। हालांकि, सीमित सौदे के बीच आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये प्रति इकाई पर अपरिवर्तित बनी रही।

चांदी हाजिर 50 रुपये बढ़कर 39,250 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी मात्र 90 रुपये बढ़कर 38,325 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 74,000 रुपये तथा 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बने रहे।

बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि घरेलू बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली से मुख्यत: सोने में तेजी आई लेकिन विदेशों में कमजोरी के रुख ने लाभ को कुछ सीमित कर दिया। वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में सोना 0.34 प्रतिशत घटकर 1,328.80 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। वहीं चांदी 0.03 प्रतिशत घटकर 16.35 डॉलर प्रति औंस पर बोली जा रही थी।

कोटा सर्राफा
चांदी 39100 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 31500 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 36740 रुपये प्रति तोला। 
सोना शुद्ध 31650 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 36920 रुपये प्रति तोला। 

वायदा मंदा रहने से कोटा मंडी में धनिया 100 रुपये ढीला

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को माल की कुल आवक 1.10 लाख बोरी की रही। लहसुन  की  आवक 15 हजार कट्टे की रही। आवक की कमी से सोयाबीन 50 रुपये क्विंटल तेज रहा। कमजोर उठाव से धान 100 रुपये क्विंटल, उड़द 50 रुपये और चना 50 रुपये क्विंटल मंदा रहा । रामगंजमंडी बंद रही, जबकि कोटा मंडी में धनिया की 4000 बोरी की आवक रही । एनसीडेक्स पर वायदा मंदा रहने से हाजिर में भाव 100 रुपये टूट गए। 

 गेहूं मिल  1480 से 1531 लोकवान  नया 1600 से 1700 पीडी नया 1600 से 1700  गेहूं नया 1500 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल रहे। धान सुगंधा  2600 से 2950 पूसा-1 2500 से 2700 पूसा-4  (1121) 2500 से   3300 धान (1509) 2000 से 3150 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

सोयाबीन 2400  से  3825 सरसो 3400 से 3651 तिल्ली  6000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल रहे। मैथी पुरानी 2000 से 2800 मैथी नई 2800 से 3400 धनिया  बादामी नया 3400 से 4300 ईगल  3800 से  4600 रंगदार 5000 से 7500  धनिया पुराना 3000 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

मूंग  3300 से 3800 उडद  2000 से 3400 चना 3200 से 3500 चना काबुली 5000 से 6000 चना पेपसी 3300 से 3750 चना  मौसमी  3000 से 3530 मसूर 3000 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल रहे। ग्वार 3000 से 3600 मक्का  1000 से 1250 जौ 1100 से  1200 ज्वार  1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल रहे।  लहसुन नया 250 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल रहे। 

ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन हुआ आसान, UIDAI लाया QR कोड

नई दिल्ली। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने ई-आधार के लिए डिजिटल साइन के साथ एक नया क्यूआर कोड शुरू किया है।

इस क्यूआर कोड में अब आधार किसी भी इनडिविजुअल की डेमोग्रॉफिक डिटेल के साथ उसकी फोटो भी होगी। किसी भी इनडिविजुअल का ऑफलाइन वैरिफिकेशन बेहतर करने के लिए UIDAI ने अब ई आधार में नया अपडेट किया है।

UIDAI के एक सूत्र के अनुसार अबतक ई-आधार पर QR कोड के साथ किसी इनडिविजुअल की डेमोग्रॉफिक डिटेल दी होती थी। अब इसे अपडेट कर दिया गया है। अब ई-आधार पर डिजिटल साइन वाले QR कोड के साथ फोटो और डेमोग्रॉफिक डिटेल भी दी होगी।

वेरिफाई करना होगा आसान
QR कोड बारकोड लेवल के फॉर्म में होगा, जिसमें मशीन से पढ़ने लायक सूचनाएं लिखी होंगी। ई-आधार, आधार कार्ड का इलेक्ट्रॉनिक वर्जन है, जिसे UIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। UIDAI के सीईओ अजय भूषण पांडेय का कहना है कि यह एक साधारण ऑफलाइन मकैनिज्म है, जो किसी आधार कार्ड की वास्तविकता जल्द वैरिफाई कर लेगा।

QR कोड रीडर सॉफ्टवेयर उपलब्ध
उनका कहना है कि ई-आधार पर फोटो भी होगी, जिससे यह पहचान करना आसान होगा कि पहचान कराने वाले का ही आधार कार्ड है। ई-आधार QR कोड रीडर सॉफ्टवेयर नोडल बॉडी की वेबसाइट पर 27 मार्च 2018 से ही उपलब्ध है। सूत्रों के अनुसार ऑफलाइन वेरिफिकेशन की इस सुविधा से एक और विकल्प उपलब्ध होगा और यह सुनिश्चित होगा कि आधार कार्ड धारक को आधार से जुड़ी किसी सुविधा से वंचित नहीं किया जाए।

वर्चुअल आईडी का बीटा वर्जन हुआ था जारी
UIDAI ने हाल ही में वर्चुअल आईडी का बीटा वर्जन जारी किया था। इसे यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जनरेट किया जा सकता है। 16 अंकों की यह आईडी जनरेट करने के बाद कहीं भी आधार वेरिफिकेशन के लिए आप इस आईडी को दे सकेंगे।

आप वर्चुअल आईडी के जरिए ही अपनी पहचान को सत्यापित करा सकेंगे और आधार कार्ड नंबर देने की भी जरूरत नहीं होगी। आधार कार्ड की अनिवार्यता के विरोध और उसके चलते प्राइवेसी के खतरे के मद्देनजर UIDAI ने यह कदम उठाया है। 16 अंकों की इस आईडी के जरिए आपके पते और फोटो का वेरिफिकेशन भी हो सकेगा।