Monday, July 27, 2026
Home Blog Page 5462

यूपी समेत 5 राज्‍यों में 15 अप्रैल से लागू होगा इंट्रा स्‍टेट ई-वे बिल

0

नई दिल्‍ली। देश के 5 और राज्‍य आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल, तेलंगाना और उत्‍तर प्रदेश इंट्रा-स्‍टेट ई-वे बिल सिस्‍टम को 15 अप्रैल से लागू करने वाले हैं। अभी तक इंट्रा-स्‍टेट ई-वे बिल सिस्‍टम केवल कर्नाटक में लागू था। पूरे देश में ई-वे बिल सिस्‍टम 1 अप्रैल से लागू हो चुका है, जिसके तहत इंटर स्‍टेट और इंट्रा-स्‍टेट दो तरह के मॉडल हैं।

सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इन राज्‍यों में ई-वे बिल सिस्‍टम शुरू होने से ट्रेड और इंडस्‍ट्री के मोर्चे पर आसानी होने की उम्‍मीद है। इन राज्‍यों के ट्रेड एंड इंडस्‍ट्री और ट्रान्‍सपोर्टर्स के लिए ई-वे बिल के तहत रजिस्‍ट्रेशन की प्रोसेस शुरू हो चुकी है। वे ई-वे बिल पोर्टल https://www.ewaybillgst.gov.in पर जाकर रजिस्‍ट्रेशन या इनरॉलमेंट करा सकते हैं।

अब तक 63 लाख से ज्‍यादा ई-वे बिल हुए जनरेट
बयान के मुताबिक, नया सिस्‍टम तेजी से अमल में आ रहा है और देश में अब तक 63 लाख से ज्‍यादा ई-वे बिल जनरेट हुए हैं। 1 अप्रैल को 2.59 लाख बिल जेनरेट हुए। उसके बाद दो दिन में यानी 2 अप्रैल को 6.5 लाख और 3 अप्रैल को 8.15 लाख बिल जेनरेट हुए।

क्‍या है ई-वे बिल सिस्‍टम?
ई-वे बिल पूरे तरह से ऑनलाइन सिस्टम है। इसमें 50 हजार रुपए से ज्यादा का सामान ट्रांसपोर्ट करने वाले ट्रांसपोर्टर को ऑनलाइन ई-वे बिल जेनरेट करना होता है। यह 1 से 15 दिन तक मान्य होगा। वैलेडिटी प्रोडक्ट ले जाने की दूरी के आधार पर तय होगा।

जैसे 100 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 1 दिन का ई-बिल बनेगा, जबकि 1,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए 15 दिन का ई-बिल बनेगा। सरकार का दावा है कि ई-वे बिल सिस्‍टम से देश में एक जगह से दूसरी जगह सामान की आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी। साथ ही चुंगी नाकों पर ट्रकों और गुड्स कैरियर व्हीकल की लाइन भी खत्म होगी।

किसे है बनाना?
ई-वे बिल 50 हजार रुपए से ज्‍यादा का सामान ले जाने वाले रजिस्टर्ड कारोबारी, डीलर्स और ट्रांसपोर्टर्स को जेनरेट करना होगा। ट्रांसपोर्टर्स अगर एक ही व्हीकल में एक से ज्यादा डीलर्स का स्टॉक लेकर जाता है तो उसे कन्सॉलिडेटेट ई-वे बिल बनाना होगा। 20 लाख से कम टर्नओवर वाले अनरजिस्टर्ड डीलर जो जीएसटी के पोर्टल पर रजिस्टर नहीं है, उन्हें भी 50 हजार से अधिक का माल अनरजिस्टर्ड डीलर को ट्रांसपोर्ट करते समय ई-वे बिल बनाना होगा।

सरकारी कंपनी बन सकती है GSTN, हिस्सेदारी बढ़ाने पर विचार

0

नई दिल्ली । सरकार नए इनडायरेक्ट टैक्स रेजीम के आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर का रखरखाव करने वाली जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) को अपने स्वामित्व वाली कंपनी में तब्दील करने पर विचार कर रही है। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि सरकार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर ऐसा करेगी। फिलहाल जीएसटीएन में प्राइवेट फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस की 51 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि केंद्र और राज्य सरकारों की हिस्सेदारी 49 फीसदी है।

संभावनाओं पर विचार करेगी सरकार
सूत्रों के मुताबिक, फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने फाइनेंस सेक्रेटरी हसमुख अढिया से जीएसटीएन को सरकार की बहुलांश हिस्सेदारी वाली या 100 फीसदी सरकारी कंपनी में तब्दील करने की ‘संभावनाओं का परीक्षण’ करने के लिए कहा है। सरकार अब कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाने पर विचार कर रही है, क्योंकि टैक्स कलेक्शन में स्थायित्व और ई-वे बिल लागू होने के साथ पोर्टल पूरी तरह ऑपरेशनल हो गया है।

अभी प्राइवेट कंपनी के रूप में है जीएसटीएन
सूत्र ने कहा कि सरकार ने जीएसटीएन की 49 फीसदी हिस्सेदारी अपने पास रखी है और ‘पर्याप्त लचीलापन और स्वायत्तता’ देने के लिए उसे प्राइवेट कंपनी बनाए रखा। इसका उद्देश्य जीएसटी लागू होने से पहले ‘आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर को समयबद्ध तरीके से लागू करना’ था।

गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स (जीएसटी) को 1 जुलाई, 2017 को लागू किया गया था, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा टैक्स मिल गए थे। सूत्र के मुताबिक, सरकार मानती है कि इसे महज डाटा एनालिटिक्स से टैक्स कलेक्ट करने की भूमिका से आगे मेजॉरिटी ओनर भी होना चाहिए।

ICAI: मई 2018 एग्जाम्स के ऐडमिट कार्ड जारी

कोटा। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई 2018 में आयोजित होने वाले फाउंडेशन, इंटरमीडिएट (आईपीसी), इंटरमीडिएट, फाइनल और फाइनल-न्यू एग्जाम्स के लिए ऐडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि सीपीटी के फाउंडेशन कोर्स में कुछ बदलाव किया गया है। पहले 200 अंकों का ऑब्जेक्टिव पेपर होता था। अब 400 अंकों का कर दिया गया है। इसमें 200 अंकों का ऑब्जेक्टिव और 200 का सब्जेक्टिव पेपर होगा। इंडस्ट्री के सुझाव के आधार पर कुछ नए विषय जोड़े गए हैं।

इसमें बिजनस इकनॉमिक्स और जनरल फाइनैंशल नॉलेज विशेष शामिल किए गए हैं। फाइनल में पहले आईटी का 100 अंकों का पर्चा होता था, जिसे अब प्रैक्टिकल में तब्दील कर दिया गया है। छात्रों की पसंद को ध्यान में रखते हुए एक ऐच्छिक पेपर भी जोड़ा गया है। सीए असोसिएशन ने तीन साल के रिसर्च के बाद ये बदलाव किए हैं। कोर्स को ज्यादा वैश्विक और इंटरनैशनल अकाउंटिंग स्टैंडर्ड के अनुरूप बना दिया गया है।

छात्र अपना ऐडमिट कार्ड नीचे बताए गए तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं...
1. http://icaiexam.icai.org खोलें
2. अपना लॉगिन आईडी (रजिस्ट्रेशन नंबर) और पासवर्ड डालें
3. ऐडमिट कार्ड के सामने क्लिक करें
4. आपका ऐडमिट कार्ड डिस्पले हो जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें
5. भविष्य में इस्तेमाल के लिए ऐडमिट कार्ड का प्रिंट आउट भी ले लें

ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

ग्राहकी निकलने से सोना-चांदी महंगे, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली । दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। कमजोर वैश्विक संकेत के बावजूद ज्वैलर्स की ओर से सतत खरीदारी के चलते सोना 50 रुपये की बढ़त के साथ 31550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

चांदी की कीमतें भी 150 रुपये की तेजी के साथ 39400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। कीमतों में बढ़ोतरी इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से तेज उठान के चलते देखने को मिली है। व्यापारियों का मानना है कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से रिटेलर्स की मांग को पूरा करने के लिए की गई खरीदारी से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

लेकिन कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते बढ़ोतरी सीमित रही। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.09 फीसद की कमजोरी के साथ 1334.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.12 फीसद की गिरावट के साथ 16.45 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 50 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 31550 रुपये और 31400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते दो सत्रों में सोने की कीमतों में 150 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। गिन्नी की कीमतें हालांकि, 24800 रुपये प्रति आठ ग्राम के स्तर पर बरकरार रही हैं।

चांदी तैयार 150 रुपये की तेजी के साथ 39400 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आधारित डिलिवरी 120 रुपये बढ़कर 38445 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। चांदी के सिक्कों का भाव 74000 रुपये लिवाल और 75000 रुपये बिकवाल प्रति सैंकड़ा के स्तर पर बरकरार रहा है।

कोटा सर्राफा
चांदी 39100 रुपये प्रति किलोग्राम। 
सोना केटबरी 31600 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 36860 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 31750 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 37030 रुपये प्रति तोला।

वायदा मंदा रहने से हाजिर में धनिया 150 रुपए लुढ़का

कोटा। एनसीडेक्स पर धनिया वायदा मंदा रहने से रामगंज मंडी में भाव 150 रुपये क्विंटल निकल गए। कोटा मंडी में भाव स्थिर रहे। एनसीडेक्स पर अप्रैल का धनिया वायदा 33 रुपये की मामूली गिरावट पर 5138 रुपये, मई 28 रुपये टूटकर 5200 रुपये और जून वायदा 75 रुपये लुढ़क कर 5270 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।  

भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को माल की कुल आवक 80 हजार बोरी की रही। लहसुन की आवक 15 हजार कट्टे की रही। लिवाली के अभाव में सोयाबीन 50 रुपये, चना 50 रुपये, धान सुगन्धा 50 रुपये क्विंटल मंदा रहा । आवक की कमी से उड़द 200 रुपये क्विंटल तेज रहा । 

गेहूं मिल 1480 से 1531 लोकवान नया 1600 से 1700 पीडी नया 1600 से 1700 गेहूं नया 1500 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल रहे। धान सुगंधा 2600 से 2900 पूसा 1 2500 से 2700 पूसा 4 (1121) 2500 से 3350 धान (1509) 2000 से 3150 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

सोयाबीन 2400 से 3751 सरसो 3400 से 3651 तिल्ली 6000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी पुरानी 2000 से 2800 मैथी नई 2800 से 3400 धनिया बादामी नया 3400 से 4300 ईगल 3800 से 4600 रंगदार 5000 से 7500 धनिया पुराना 3000 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 3300 से 3800 उडद 2000 से 3600 चना 3200 से 3450 चना काबुली 5000 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल। चना पेपसी 3300 से 3550 चना मौसमी 3000 से 3430 मसूर 3000 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 3000 से 3600 मक्का 1000 से 1300 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 250 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल रहा।  

लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 92 अंक बढ़ा

नई दिल्ली । लगातार चौथे दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग और मेटल शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 92 अंक चढ़कर 33,880 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23 अंक की उछाल के साथ 10,402 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, एफएमसीजी और फार्मा में गिरावट रही, जबकि मेटल, बैंकिंग औऱ रियल्टी मजबूती के साथ बंद हुए।

मिडकैप में बढ़त, स्मॉलकैप में हल्की गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिला-जुला कारोबार कर रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.18 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 16653 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट देखने को मिली।
मिडकैप शेयरों में आईआईएफएल, ओबेरॉय रियल्टी, अडानी पावर, पीएनबी हाउसिंग, ब्लूडार्ट, नेशनल एल्युमीनियम, रैमको सीमेंट, चोलाफिन, मुथूट फाइनेंस, टाटा पावर, रिलायंस इंफ्रा, एमफैसिस औऱ अपोलो हॉस्पिटल 2-5.72 फीसदी तक बढ़े। वहीं वक्रांगी, आईजीएल, बायरकॉर्प, गोदरेज एग्रोवेट, आरकॉम, नेरोलेक पेंट, फेडरल बैंक, एल्केम, आईडीएफसी बैंक और इंडियन होटल 4.98-1.42 फीसदी तक गिरे।

मेटल इंडेक्स 2.04% बढ़ा, निफ्टी ऑटो 0.75% टूटा
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो एनएसई पर ऑटो, एफएमसीजी और फार्मा इंडेक्स में कमजोरी रही। निफ्टी ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.75 फीसदी गिरकर बंद हुआ। एफएमसीजी इंडेक्स में 0.2 फीसदी और 0.21 फीसदी की गिरावट रही। हालांकि बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.53 फीसदी बढ़कर 25,226.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.04 फीसदी बढ़ा। इसके अलावा रियल्टी इंडेक्स 1.09 फीसदी, आईटी इंडेक्स 0.36 फीसदी बढ़ा।
अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त पर बंद
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 46 अंक बढ़कर 23,979 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट 35 अंक की उछाल के साथ 6950 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.33 फीसदी चढ़कर 2613 के स्तर पर बंद हुआ।

दो से ढाई लाख रुपए तक सस्ती हो गई,ये होंडा बाइक्स!

नई दिल्ली। होंडा ने अपनी CBR1000RR और CBR1000RR SP बाइक्स की कीमतों को रिवाइज किया है। CBR1000RR के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत को 16.79 लाख रुपए से घटाकर 14.78 लाख रुपए कर दिया गया है। इस लिहाज से देखें तो कीमत में 2.01 लाख रुपए कम किए गए हैं। वहीं, CBR1000RR SP की कीमत 21.22 लाख रुपए से घटाकर 18.68 लाख रुपए कर दी गई हैं।

सिडैन सेगमेंट में मारुति का जलवा कायम, डिजायर है टॉप पर : इस लिहाज से इस बाइक पर 2.54 लाख रुपए की कटौती हुई है। ये नई दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमतें हैं। होंडा ने बाइक्स की कीमतें इसलिए कम की हैं क्योंकि सीबीयू कस्टम ड्यूटीज 25 पर्सेंट कम हुआ है।

2017 में लॉन्च की गई थीं बाइक्स
2017 में जापानी कंपनी होंडा ने नई जेनरेशन CBR1000RR बाइक्स की सीरीज लॉन्च की थी। इन बाइक्स में 199सीसी इन लाइन, 4 सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 13,000 आरपीएम पर 191.6 हॉर्सपावर की ताकत और 11,000 आरपीएम पर अधिकतम 114 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है।

बाइक्स में दिए गए हैं ये फीचर्स
इसमें एबीएस, राइड बाय वायर तकनीक, 9 लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, सिलेक्टेबल इंजन ब्रेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग डैम्पर और पावर सिलेक्टर आदि फीचर्स दिए गए हैं। दोनों ही बाइक्स काफी हाइटेक हैं और इनमें टीएफटी स्क्रीन्स दी गई हैं। होंडा के अलावा सुजुकी, यामाह, बीएमडब्ल्यू, दुकाटी, इंडियन और हार्ली डेविडसन ने भी अपनी बाइक्स की कीमतों में कटौती की है। कावासाकी और अप्रीलिया ने अभी अपडेटेड प्राइस रेंज के बारे में खुलासा नहीं किया है।

Google Home और होम मिनी स्पीकर्स भारत में लॉन्च

नई दिल्ली। गूगल ने उम्मीद के मुताबिक, आखिरकार भारत में अपना असिस्टेंट-बेस्ड स्मार्ट स्पीकर, गूगल होम और होम मिनी लॉन्च कर दिए हैं। इसी के साथ कंपनी ने संभावनाओं से भरे एक बड़े बाजार में एंट्री कर ली है और गूगल का लक्ष्य अपनी प्रतिद्वंदी ऐमज़ॉन के Echo को भारत में चुनौती देने की है। आपको बता दें कि ऐमज़ॉन ने कुछ महीने पहले ही भारत में अपने ऐको डिवाइसेज़ देश में लॉन्च किए हैं।

सर्च दिग्गज के गूगल होम और गूगल होम मिनी की भारत में कीमत क्रमशः 9,999 रुपये 4,499 रुपये है। ये दोनों डिवाइस एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 20 अप्रैल से उपलब्ध होंगी। बता दें कि Google Home and Home Mini में गूगल असिस्टेंट एआई है।

एआई के चलते इनसे डेली न्यूज़ से लेकर अपने ईमेल चेक करना और टाइम शेड्यूल तक सभी काम किए जा सकते हैं। इसके अलावा ये आपके लिए कॉल भी करेगा और आपके घर की डिवाइसेज़ जैसे फिलिप्स ह्यू, नेस्ट, हनीवेल को भी कंट्रोल कर सकता है। ऐंड्रॉयड और एआई के बेहतर इंटीग्रेशन के चलते, गूगल होम स्पीकर इसे अपनी खासियत बताते हुए ऐमज़ॉन ऐलेक्सी वाले ऐको स्पीकर्स को चुनौती देंगे।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो, गूगल होम में 802.11b/g/n/ac (2.4GHz/5Ghz) Wi-Fi dual-band कनेक्टिविटी है और यह ऐंड्रॉयड व आईओएस प्लैटफॉर्म सपॉर्ट के साथ आते हैं। होम स्पीकर में एक 2 इंच ड्राइवर और ड्यूल 2-इंच पैसिव रेडिऐटर्स हैं। यह HE-AAC, LC-AAC+, MP3, Vorbis, WAV (LPCM) और FLAC जैसे ऑडियो फॉरमेट भी सपॉर्ट करता है।

होम मिनी एक स्पीकर है जिसके सभी फंक्शंस गूगल होम वाले ही हैं। यह Google Home वाले ऑडियो फॉरमेट्स सपॉर्ट करता है। इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के अलावा क्रोमकास्ट और क्रोमकास्ट ऑडियो बिल्ट-इन है। इसमें 40एमएम ड्राइवर दिया गया है जो एक सिंग माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आता है।

भारत में पहले ऐमज़ॉन और अब गूगल के स्मार्ट स्पीकर्स के साथ धीरे-धीरे स्मार्ट स्पीकर इंडस्ट्री बढ़त हासिल कर रही है। ऐपल ने भी पिछले साल अपने स्मार्ट स्पीकर्स होमपॉड लॉन्च किए थे। हालांकि, क्यूपर्टिनो की कंपनी ने अभी तक भारत में अपने स्मार्ट स्पीकर्स पेश नहीं किए हैं।

सेंसेक्स 150 अंक मजबूत, निफ्टी 10400 के पार

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों और एशियाई बाजारों में तेजी से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। हैवीवेट इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक में खरीददारी से निफ्टी 10,400 को पार करने में कामयाब हुआ जबकि सेंसेक्स 33,900 के ऊपर निकल गया।

सेंसेक्स और निफ्टी में 0.41 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। इससे पहले, सेंसेक्स 92 अंक बढ़कर 33,880 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 34 अंक की मजबूती के साथ 10,413 के स्तर पर हुई।

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीददारी
कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों अच्छी खरीददारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.52 फीसदी बढ़ा है। वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.50 फीसदी की तेजी आई है।

मिडकैप शेयरों में एमफैसिस, नेशनल एल्युमीनियम, डिविस लैब, क्रॉम्पटन, गोदरेज एग्रोवेट, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रा, एनबीसीसी, जिंदल स्टील, ओबेरॉय रियल्टी, एलटीआई, सेल, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस 1.25-6.68 फीसदी तक बढ़े हैं। हालांकि वक्रांगी, जीएसके कंज्यूमर, एयूबैंक, बायरकॉर्प, अपोलो हॉस्पिटल, बजाज होल्डिंग 4.98-0.29 फीसदी तक गिरे।

निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.62% बढ़ा, ऑटो-पीएसयू बैंक में कमजोरी
सेक्टोरल इंडेक्स में एनएसई पर निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.62 फीसदी की तेजी आई है। अमेरिका द्वारा रूसी अरबपति ओलेग डेरिपास्का की कंपनी पर प्रतिबंध लगाए जाने से मेटल स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल रही है।

हिंडाल्को, नेशनल एल्युमीनियम, वेदांता में 3 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है।
वहीं बैंक निफ्टी 0.44 फीसदी बढ़कर 25,203.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एफएमसीजी इंडेक्स में 0.13%, आईटी में 0.44%, फार्मा में 0.80% और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 0.68% की तेजी आई है।

अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त पर बंद
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 46 अंक बढ़कर 23,979 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट 35 अंक की उछाल के साथ 6950 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.33 फीसदी चढ़कर 2613 के स्तर पर बंद हुआ।

Update
10:34 AM
आईसीआईसीआई बैंक में 3.6% की तेजी, ब्लॉक डील का असर
मेरिल लिंच मार्केट्स सिंगापुर पीटीई लिमिटेड ने आईसीआईसीआई बैंक के 29,407,246 शेयर खरीदे हैं। ब्लॉक डील के जरिए 280 रुपए प्रति शेयर के भाव पर सौदा हुआ है। बाइली गिफोर्ड एमर्जिंग मार्केट्स ने 29,407,246 शेयर बेचे हैं। ब्लॉक डील की खबर से मंगलवार को आईसीआईसीआई बैंक का स्टॉक 3.67 फीसदी बढ़ा।
10:06 AM
विप्रो का स्टॉक 2 फीसदी टूटा
एयरसेल के एनसीएलटी में जाने से विप्रो के मुनाफे पर असर संभव है। विप्रो के मुताबिक, चौथी तिमाही में मुनाफे पर 0.65-0.75 फीसदी का असर संभव है। दरअसल एयरसेल ने दिवालिया घोषित करने की अर्जी दी है। इस खबर से मंगलवार के कारोबार में विप्रो के स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली। बीएसई पर स्टॉक 2 फीसदी गिरकर 278.70 रुपए के स्तर आ गया, जो इंट्रा-डे का लो लेवल है।
09:33 AM
मेटल स्टॉक्स में तेजी
अमेरिका द्वारा रूसी अरबपति ओलेग डेरिपास्का की कंपनी पर प्रतिबंध लगाए जाने से मेटल स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल रही है। हिंडाल्को, नेशनल एल्युमीनियम, वेदांता में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी से निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.62 फीसदी बढ़ा है।
09:21 AM
रुपया 15 पैसे बढ़कर खुला
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की मजबूती के साथ 64.87 के स्तर पर खुला। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की गिरावट के साथ 65.02 के स्तर पर बंद हुआ था।
09:21 AM
एशियाई बाजारों में तेजी
अमेरिकी बाजारों से मिले संकेतों से सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 10,435 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जापान का बाजार निक्केई 235 अंक चढ़कर 21,913 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 300 अंकों की बढ़त के साथ 30,530 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.27 फीसदी बढ़कर 2451 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि ताइवान इंडेक्स 61 अंक की उछाल के साथ 10,955 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट में 0.84 फीसदी बढ़कर 3165 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 3,461 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
09:20 AM
अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त पर बंद
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 46 अंक बढ़कर 23,979 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट 35 अंक की उछाल के साथ 6950 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.33 फीसदी चढ़कर 2613 के स्तर पर बंद हुआ।

13 अरब रुपये के शेयरों का कोई दावेदार नहीं

मुंबई। करीब एक लाख से अधिक शेयरधारक ऐसे हैं जिनके पास देश की कुछ बड़ी कंपनियों के अरबों रुपये मूल्य के शेयर हैं लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं है। विश्लेषण में पाया गया कि इन कंपनियों के पास कम से कम 13.02 अरब रुपये मूल्य के शेयर ऐसे हैं जिनका कोई दावेदार नहीं है। इन शेयरों का दावा नहीं करने के पीछे कई वजहें हैं, जिनमें वारिसों को अपने पूर्वजों की विरासत के बारे में पता नहीं है और शेयर सर्टिफिकेट गुम हो गए हैं।

8 मार्च को आईपीओ पेश करेगी डी मार्ट
बिना दावे वाले शेयरों में सबसे ज्यादा मूल्य के शेयर आईटीसी के हैं। इसके पास 1.371 करोड़ शेयर ऐसे हैं जिनका कोई दावेदार नहीं है और इसका मूल्य करीब 3.6 अरब रुपये है। यह आंकड़ा दिसंबर तक हैं, जिसका विश्लेषण बिज़नेस स्टैंडर्ड ने किया है। इसी तरह रत्न एवं आभूषण कंपनी टाइटन के पास 1.6 अरब रुपये मूल्य के 17.1 लाख शेयर हैं, जिनके दावेदारों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। खनन कंपनी वेदांत के पास 95.7 करोड़ रुपये मूल्य के 34 लाख शेयर हैं।

बिना दावे वाले शेयरधारकों की संख्या के लिहाज से अंबुजा सीमेंट्स पहले नंबर पर है। इसके 166,277 शेयरधारकों के 11.4 लाख शेयर बिना दावे के हैं, जिनका मूल्य 27.11 करोड़ रुपये से अधिक है। आईटीसी के ऐसे शेयरधारकों की संख्या 7,083 हैं, वहीं टाइटन के 1,502 और वेदांत के 3,980 शेयरधारक हैं। हालिया प्रावधान की दृष्टिï से इस रकम का महत्व काफी बढ़ जाता है क्योंकि इसमें कहा गया है कि ऐसे शेयरों को निवेशक शिक्षा एवं सुरक्षा कोष (आईईपीएफ) में हस्तांतरित करना होगा।

सलाहकार फर्म कॉर्पोरेट प्रोऊेशनल्स के पार्टनर अंकित सिंघी ने कहा कि हस्तांतरण प्रावधान कंपनी अधिनियम 2013 के साथ लागू किया गया है। इससे पहले कंपनियों को सात साल तक बिना दावे वाले शेयरों के लाभांश को आईईपीएफ में हस्तांतरित करना होता था। नए प्रावधान के तहत अब शेयरों को भी हस्तांतरित करना होता है और संशोधित प्रावधान की अधिसूचना 2016 में जारी की गई थी।