Monday, July 27, 2026
Home Blog Page 5461

वैश्विक संकेतों से सोने में तेजी जारी, चांदी 360 रुपए उछली

नई दिल्ली । बुधवार के कारोबार में सोने की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 300 रुपए के उछाल के साथ 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

सोने की कीमत में आई इस तेजी का कारण मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से की गई तेज खरीदारी रही है। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। दिन के कारोबार में चांदी 360 रुपए के उछाल के साथ 39,760 रुपए प्रति किलो ग्राम के स्तर पर आ गई है।

चांदी में तेजी इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से की गई तेज उठान के चलते आई है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते सेंटिमेंट मजबूत हुए हैं क्योंकि डॉलर सूचकांक दो हफ्तों के निचले स्तर पर है और बाजार को यूएस इन्फ्लेशन डेटा और फेड बैठक के मिनट्स का इंतजार है।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.40 फीसद के उछाल के साथ 1,344.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.15 फीसद के उछाल के साथ 16.57 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई। इसके अलावा घरेलू बाजारों में खुदरा विक्रेताओं की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय जौहरी की ओर से की गई खरीदारी ने भी सोने की कीमतों को समर्थन दिया है।

कोटा सर्राफा
चांदी  39500 रुपये प्रति किलोग्राम। 
सोना केटबरी 31900 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 37210 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32050 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 37380 रुपये प्रति तोला।

गूगल होम : जियो देगा स्पेशल डेटा ऑफर्स, ACT फाइबरनेट के साथ डिवाइस फ्री

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो और ACT फाइबरनेट ने गूगल होम डिवाइसेज के साथ डेटा सर्विसेज उपलब्ध कराने के लिए गूगल इंडिया से हाथ मिलाया है। यही नहीं, जियो इसके साथ कई आकर्षक ऑफर्स के साथ फ्री होम डिलिवरी भी देगा। गूगल ने मंगलवार को भारत में अपने असिस्टेंड-बेस्ड स्मार्ट स्पीकर ‘होम’ और ‘होम मिनी’ वॉइस स्पीकर्स लॉन्च किए हैं। ये डिवाइस आपके लिए डेली न्यूज से लेकर ईमेल चेक करने जैसे काम तक करती है।

जियो के कस्टमर्स 149 रुपये (+99 रुपये प्राइम) से शुरू होने वाले किसी भी पैक पर माइजियो अकाउंट में 100 जीबी अतिरिक्त डेटा 10 जीबी वाउचर्स के पा सकते हैं। इन वाउचर्स की वैलिडिटी क्रेडिट होने की तारीख से एक साल तक होगी। यही नहीं गूगल होम डिवाइस रिलायंस रिटेल स्टोर से गूगल होम डिवाइस खरदीनेवाले यूजर्स को को जियोवाई डिवाइस फ्री मिलेगी।

दूसरी तरफ ACT ने कहा है कि वह गूगल के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्ट स्पीकर्स को हाई-स्पीड-फाइबर-टु-दि-होम (FTTH) कनेक्टिविटी से सपॉर्ट करेगा। ACT फाइबरनेट ने कहा कि वह गूगल के साथ मिल कस्टमर्स को खास बंडल प्लान्स ऑफर करेगा।

गूगल मिनी आपके लिए कॉल भी करेगा और आपके घर की डिवाइसेज जैसे फिलिप्स ह्यू, नेस्ट, हनीवेल को भी कंट्रोल कर सकता है। ऐंड्रॉयड और एआई के बेहतर इंटीग्रेशन के चलते, गूगल होम स्पीकर इसे अपनी खासियत बताते हुए ऐमजॉन ऐलेक्सी वाले ऐको स्पीकर्स को चुनौती देंगे।

Google Home और Home Mini क्या है?
होम मिनी एक स्पीकर है जिसके सभी फंक्शंस गूगल होम वाले ही हैं। यह Google Home वाले ऑडियो फॉरमेट्स सपॉर्ट करता है। इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के अलावा क्रोमकास्ट और क्रोमकास्ट ऑडियो बिल्ट-इन है। इसमें 40एमएम ड्राइवर दिया गया है जो एक सिंग माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आता है।

भारत में पहले ऐमजॉन और अब गूगल के स्मार्ट स्पीकर्स के साथ धीरे-धीरे स्मार्ट स्पीकर इंडस्ट्री बढ़त हासिल कर रही है। ऐपल ने भी पिछले साल अपने स्मार्ट स्पीकर्स होमपॉड लॉन्च किए थे। हालांकि, क्यूपर्टिनो की कंपनी ने अभी तक भारत में अपने स्मार्ट स्पीकर्स पेश नहीं किए हैं।

कोटा से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू, अब अहमदाबाद व इन्दौर से जोड़ा जायेगा

0

कोटा। बुधवार सुबह कोटा से दिल्ली के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ हो गया। सुबह 6 बजे जयपुर से चलकर फ्लाइट कोटा एयरपोर्ट पर 7 बजे पहुंची और यहां से 7.20 पर रवाना हुई। कोटा से 7 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। सांसद ओम बिरला ने पायलट को शॉल ओढ़ाकर वह साफा भेंट कर सम्मानित किया। कोटा से दिल्ली के लिए लंबे अंतराल के बाद आखिर फ्लाइट ने उड़ान भरी। कोटा से दिल्ली की दूरी केवल डेढ़ घंटे में तय हुई। 

कोटा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में जीएमए प्लाजा के अध्यक्ष राकेश जैन महामंत्री रमेश आहूजा भाजपा नेता विशाल शर्मा सहित कई लोग फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए। इस अवसर पर सासद ओम बिरला ने कहा कि शिक्षा नगरी होने से बड़ी संख्या मे विद्यार्थियों व कोटा की जनता को लंबे समय से हवाई सेवा की अपेक्षा थी कि यहाँ हवाई सेवा शुरू हो। 

बिरला ने कहा कि कोटा से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद अन्य शहरों के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। उड़ान – 2 योजना मे छोटे विमानों को शामिल करने की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने से अंतरराज्यीय हवाई सेवा का मार्ग प्रशस्त होगा जिसके तहत शीघ्र ही कोटा को अहमदाबाद व इन्दौर से जोड़ा जायेगा ।

यह रहेगा शिड्यूल
सुप्रीम एयरलाइंस के वाइस प्रेसीडेंट आकाश अग्रवाल ने बताया कि जयपुर से फ्लाइट सुबह 6 बजे चलेगी और सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर कोटा पहुंचेगी। कोटा से दिल्ली के लिए सुबह 7 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी और 8.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

वहीं दिल्ली से शाम 5 बजे फ्लाइट रवाना होगी जो शाम 6 बजकर 30 मिनट पर कोटा पहुंचेगी। कोटा से फ्लाइट 6 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और शाम 7 बजकर 30 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। ये फ्लाइट सोमवार से शनिवार तक चलेगी। रविवार को कोई फ्लाइट नहीं चलाई जाएगी।

यह भी थे मौजूद : अवसर पर कोटा बूंदी सांसद ओम बिरला, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, सांगोद विधायक हीरालाल नागर, यूआईटी चेयरमैन आरके मेहता, महापौर महेश विजय, भाजपा महामंत्री जगदीश जिंदल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

महीने के हाई पर स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स 33,940 और निफ्टी 10,417 पर बंद

नई दिल्ली। लगातार पांचवें दिन बाजार में तेजी से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार एक महीने के हाई पर बंद हुए। हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीड, टीसीएस, एचयूएल और इंफोसिस में बढ़त से बाजार में तेजी बरकरार रही। हालांकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के स्टॉक्स में गिरावट से बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवा दी थी।

के अंत में सेंसेक्स 60 अंक की बढ़त के साथ 33,940 औऱ निफ्टी 15 अंक चढ़कर 10,417 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल, आईटी, ऑटो औऱ फार्मा इंडेक्स में बढ़त रही। वहीं बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में कमजोरी दिखी।

इसके पहले, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार में नरमी से अमेरिकी बाजारों में तेजी आई है। जिससे एशियाई बाजारों में भी बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 90 अंक बढ़कर 33,970 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 26 अंक की तेजी के साथ 10,428 के स्तर पर खुला।

मिडकैप में कमजोरी, स्मॉलकैप स्टॉक्स बढ़े
बुधवार के कारोबार में मिडकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 16621.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.20 फीसदी की तेजी आई।

मिडकैप शेयरों में नेशनल एल्युमीनियम, फ्यूचर रिटेल, यूबीएल, गृह फाइनेंस, फेडरल बैंक, अपोलो हॉस्पिटल, एक्साइड इंडस्ट्रीज, एमएंडएम फाइनेंस, टोरेंट फार्मा, जिंदल स्टील 1.19-3.74 फीसदी तक बढ़े। लेकिन वक्रांगी, आईडीबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, अल्केम, जीएसके कंज्यूमर, यूनियन बैंक, कैनरा बैंक, रिलायंस कैपिटल, डिविस लैब 4.98-2.03 फीसदी तक गिरे।

बैंकिंग-रियल्टी इंडेक्स टूटे, मेटल-आईटी टॉप गेनर
सेक्टोरल इंडेक्स में एनएसई पर बैंकिंग, रियल्टी और फाइनेंशियल सर्विसेज में गिरावट रही। बैंक निफ्टी 0.51 फीसदी टूटकर 25,098.25 के स्तर पर बंद हुआ। फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 0.36%, पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.33% और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.39% गिरकर बंद हुआ।

हालांकि निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.59 फीसदी की तेजी रही, जबकि आईटी इंडेक्स 1.45%, ऑटो इंडेक्स 0.59% औऱ फार्मा इंडेक्स 0.48% बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीपीसीएल टॉप लूजर
निफ्टी50 में शामिल 26 स्टॉक्स हरे निशान में बंद हुए जबकि 24 स्टॉक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी वेदांता में 4.59 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा टीसीएस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, आयशर मोटर्स, टाइटन, हिंडाल्को, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, एचयूएल, टाटा स्टील और इंफोसिस 1-2.46 फीसदी तक बढ़े।

हालांकि बीपीसीएल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, आईओसी, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, यस बैंक, गेल, ग्रासिम, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक 7.92-1.13 फीसदी तक गिरे।

FII रहे बिकवाली, DII ने की खरीददारी
मंगलवार के कारोबार में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने घरेलू शेयर बाजार में 684.99 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसके उलट, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने 653.65 करोड़ रुपए की खरीददारी की।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
अमेरिका और चीन में ट्रेड वार कम होने से मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस 429 अंक की उछाल के साथ 24,408 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 144 अंक की मजबूती के साथ 7,094 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 44 अंक चढ़कर 2,657 के स्तर पर बंद हुआ।

ऊपरी स्तर से फिसला बाजार, सेंसेक्स 80 अंक गिरा, निफ्टी 10400 के नीचे

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की तेज शुरुआत हुई। बैंकिंग, एफएमसीजी, फाइनेंशियल सर्विसेज और मीडिया शेयरों में कमजोरी से बाजार में शुरुआती बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 130.99 प्वाइंट्स टूट गया है जबकि निफ्टी 10,400 के नीच फिसल गया है।

हैवीवेट एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीए, इंफोसिस, ओएनजीसी, सन फार्मा और टाटा स्टील में खरीददारी देखने को मिल रही है।

इसके पहले, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार में नरमी से अमेरिकी बाजारों में तेजी आई है। जिससे एशियाई बाजारों में भी बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 90 अंक बढ़कर 33,970 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 26 अंक की तेजी के साथ 10,428 के स्तर पर खुला।

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.20 फीसदी गिरा है। हालांकि बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है।

मिडकैप शेयरों में वक्रांगी, अल्केम, बैंक ऑफ इंडिया, डिविस लैब, रैमको सीमेंट, ओबेरॉय रियल्टी, आईडीबीआई, यूनियन बैंक, आरकॉम और कैनरा बैंक 4.98-1.24 फीसदी तक गिरे। वहीं नेशनल एल्युमीनियम, जिंदल स्टील, पेट्रोनेट, फ्चूयर रिटेल, टोरेंट फार्मा, कॉनकोर, ग्लेनमार्क, अपोलो हॉस्पिटल, भारत फोर्ज और इंडियन होटल 0.82-2.22 फीसदी तक बढ़े।

मेटल शेयरों में तेजी, बैंकिंग-एफएमसीजी स्टॉक्स लुढ़कबैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेस और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव दिख रहा है। बैंक निफ्टी 0.59 फीसदी गिरकर 25,078.55 स्तर पर कारोबारक रहा है। हालांकि मेटल, फार्मा और आईटी शेयरों में खरीददारी देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.35 फीसदी दर्ज की गई है।

FII रहे बिकवाली, DII ने की खरीददारी
मंगलवार के कारोबार में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने घरेलू शेयर बाजार में 684.99 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसके उलट, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने 653.65 करोड़ रुपए की खरीददारी की।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
अमेरिका और चीन में ट्रेड वार कम होने से मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस 429 अंक की उछाल के साथ 24,408 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 144 अंक की मजबूती के साथ 7,094 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 44 अंक चढ़कर 2,657 के स्तर पर बंद हुआ।

Update
09:21 AM
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
अमेरिकी बाजारों से मिले संकेतों से बुधवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.06 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 10,432 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि जापान का बाजार निक्केई 44 अंक गिरकर 21,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं हैंग सेंग 127 अंक की तेजी के साथ 30,854 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 2450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि ताइवान इंडेक्स 48 अंक चढ़कर 10,975 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट में 0.52 फीसदी का उछाल आया है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.43 फीसकी की बढ़त के साथ 3481 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

09:20 AM
रुपया 1 पैसे की गिरावट के साथ 65 के स्तर पर खुला
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन रुपए की सपाट शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की कमजोरी के साथ 65 के स्तर पर खुला। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की बढ़त के साथ 64.99 के स्तर पर बंद हुआ था।
09:20 AM
अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
अमेरिका और चीन में ट्रेड वार कम होने से मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस 429 अंक की उछाल के साथ 24,408 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 144 अंक की मजबूती के साथ 7,094 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 44 अंक चढ़कर 2,657 के स्तर पर बंद हुआ।
09:20 AM
FII रहे बिकवाली, DII ने की खरीददारी
मंगलवार के कारोबार में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने घरेलू शेयर बाजार में 684.99 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसके उलट, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने 653.65 करोड़ रुपए की खरीददारी की।

भारत के लिए पाकिस्तान में जासूसी करती आलिया, वीडियो

फिल्म ‘राजी’ में आलिया भट्ट की शादी पाकिस्तान के एक आर्मी अफसर से करा दी जाती है, ताकि वह भारत के लिए जासूसी कर सके। फिल्म राजी में आलिया को जासूसी करते हुए दिखाया है।

आलिया फिल्म राजी में एक बार फिर दमदार और शानदार ऐक्टिंग का परिचय देती नज़र आ रही हैं। जंगली पिक्चर्स और धर्मा प्रॉडक्शन की इस फिल्म में आलिया जिस तरह अपने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाती नज़र आ रही हैं उन्हें देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

हम ऐसे कई लोगों की कहानियां सुनते और पढ़ते हैं, जिन्होंने देश के लिए लड़ाइयां लड़ीं और अपने जान की कुर्बानी दे दी। वहीं, कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने कुर्बानी तो दी लेकिन उनका नाम गुमनाम ही रह गया। मेघना गुलजार की यह फिल्म ऐसी ही एक बहादुर लड़की के बारे में है। फिल्म की कहानी भारत-पाक तनाव से जुड़ी है।

आलिया भट्ट एक भारतीय लड़की, सहमत के किरदार में हैं। सहमत के पिता उसकी शादी एक पाकिस्तानी अफसर से सिर्फ इसलिए करा देते हैं, ताकि वह वहां रहकर भारत के लिए जासूसी कर सके। सहमत के पिता की यह लाइन कि ‘वह मेरी बेटी बाद में है, लेकिन एक हिन्दुस्तानी पहले’…अपने देश से प्यार करने वाले हर हिन्दुस्तानी के सीधे दिल तक पहुंचती है।

आखिरकार आलिया यानी सहमत की शादी एक पाकिस्तानी से करा दी जाती है। आलिया के पति के किरदार में विकी कौशल हैं।  यहां से सहमत की एक नई जिंदगी शुरू होती है। पिता की आज्ञा पर चलते हुए वह हिन्दुस्तान की आंख और कान बनकर पाकिस्तान में रह रही है।

आलिया एक आज्ञाकारी और हिन्दुस्तान की जांबाज बेटी, एक अच्छी पत्नी और निडर जासूस के तौर पर दिखाई दे रही हैं। फिलहाल ट्रेलर देखकर तो यह कहा जा सकता है कि ‘राजी’ इस साल की सबसे दमदार फिल्मों में से एक है। देश के लिए जासूसी कर रही सहमत शक के दायरे में आ ही जाती हैं।

भारत की पहली 5जी लैब IIT में खुलेगी, टेलिकम्यूनिकेशन पर होगी रिसर्च

नई दिल्ली। 4जी के बाद 5जी सेलुलर कम्यूनिकेशन टेक्नॉलजी पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली में बड़े स्तर पर काम शुरू होगा। इसके लिए मैसिव मल्टीपल-इनपुट मल्टीपल-आउटपुट (MIMO) टेक्नॉलेजी पर देश की पहली रेडियो लैब खुलेगी।

आईआईटी डायरेक्टर प्रो वी रामगोपाल राव ने बताया कि 5जी टेक्नॉलजी में नैशनल लेवल पर होने वाले काम इसी लैब में होंगे और भारत के स्तर पर जो भी गोल सेट किए जाएंगे उस पर यहां मिल-जुल कर काम होगा। यह लैब 13 अप्रैल को लॉन्च होगी।

यह लैब आईआईटी के भारती स्कूल ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन टैक्नॉलजी एंड मैनेजमेंट में खोली जाएगी। इस सिस्टम पर पिछले पांच साल से काम कर रहे इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो सैफ खान मोहम्मद कहते हैं, यहां बड़े लेवल पर 5जी बेस स्टेशन बनाने का काम होगा, जिससे इंडस्ट्री की मदद लेते हुए भारत में कई 5जी बेस स्टेशन बनाए जाने का काम शुरू होगा। साथ ही, इस लैब की मदद से इस तकनीक पर एक्सपर्ट भी तैयार होंगे।

गांव में इंटरनेट सेवा को पहुंचाने की लागत होगी कम
आईआईटी के प्रफेसर्स ने बताया कि इससे पहले 2जी, 3जी, 4जी तकनीक में रिसर्च पर विकासशील देशों जैसे चीन के मुकाबले भारत का रोल बहुत कम था। डॉ. सैफ कहते हैं, इस वजह से भारत के टेलिकॉम ऑपरेटर्स को विदेशी वेंडर्स से बहुत महंगी लागत में उपकरण मंगाने पड़ते थे, जिससे टैरिफ बहुत ऊपर चला जाता था। अगर ये इक्विपमेंट भारत में बनेंगे तो ऑपरेटर्स को ग्रामीण इलाकों तक ब्रॉडबैंड पहुंचाने की कीमत भी कम होगी। यही डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का भी एजेंडा है।

टॉप इंजिनियरिंग इंस्टिट्यूट करेंगे काम
इस स्कूल में 5जी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस और डिजिटल इनोवेशंस लैब भी है। इनके साथ मिलकर इस सेंटर में टेलिकम्यूनिकेशन पर कई पहलुओं पर रिसर्च की जाएगी। MIMO सिस्टम में 3जी और 4जी के मुकाबले कई ऐंटिना बेस स्टेशन में लगाए जाते हैं।

इससे बड़ी तादाद में मोबाइल टर्मिनल को एक ही फ्रिक्वेंसी में एक ही वक्त पर नेटवर्क मिलेंगे। साथ ही, इस सिस्टम में 3जी और 4जी के मुकाबले 10 गुना कम पावर का रेडिएशन होगा। इससे सेहत का नुकसान भी कम होगा। कई टॉप इंजिनियरिंग इंस्टिट्यूट यहां काम करेंगे।

E63 S 4Matic+: मर्सेडीज की तेज रफ्तार वाली कार 4 मई को होगी लॉन्चिंग

नई दिल्ली। मर्सेडीज बेंज अपनी नई पावरफुल ई-क्लास कार, AMG E63 S 4Matic+ को भारत में लॉन्च करने वाली है। इसे 4 मई को यहां लॉन्च किया जाएगा। E63 ग्लोबल मार्केट में अवेलेबल है लेकिन मर्सेडीज बेंज भारत में इसका टॉप लाइन एस वेरिएंट लाएगी।

इसमें 4.0 लीटर, ट्विन टर्बो वी8 डीजल इंजन होगा। यह इंजन अधिकतम 612 बीएचपी का पावर और 850 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 9 स्पीड ड्यूल क्लच आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा। मर्सेडीज का दावा है कि E63 S 0-100kph की स्पीड महज 3.4 सेकंड्स में ही पकड़ लेती है जो कि चौंकाता है।

इसका मतलब है कि यह मर्सेडीज एएमजी जीटी आर सुपरकर से भी तेज होगी। नई मर्सेडीज E63 S में सिलिंडर डीऐक्टिवेशन तकनीक दी गई है जो कि कार में ईंधन खपत को कम करने में मदद करती है। इसमें नया ग्रिल, बोनट, 20 इंच मैटे ग्रे अलॉय वील्ज हैं जो कि इसे परफॉर्मेंस कार बनाते हैं। भारत में इस कार का सीधा मुकाबला बीएमडब्ल्यू एम5 कार से होगा।

मेघना गुलजार की फ‍िल्‍म ‘राजी’ का ट्रेलर र‍िलीज, देखिए वीडियो

डायरेक्‍टर मेघना गुलजार की फ‍िल्‍म ‘राजी’ का ट्रेलर र‍िलीज हो गया है। र‍िलीज होने के साथ ही यह इंटरनेट पर छा गया है। आल‍िया भट्ट और व‍िकी कौशल के लीड रोल वाली इस फ‍िल्‍म की कहानी सहमत नाम की मह‍िला की है ज‍िसे जासूसी के ल‍िए म‍िशन पर पाकिस्‍तान भेजा जाता है।

जंगली पिक्‍चर्स और धर्मा प्रॉडक्‍शंस की यह फ‍िल्‍म 11 मई को र‍िलीज होगी। फ‍िल्‍म के ट्रेलर को काफी पसंद क‍िया जा रहा है। यहां हम इससे जुड़ी 5 वे चीजें बता रहे हैं जो ट्रेलर देखने के ल‍िए आपको बार-बार मजबूर करेंगी…

यह फ‍िल्‍म हर‍िंदर स‍िक्‍का के बेस्‍ट सेल‍िंग नॉवेल ‘कॉल‍िंग सहमत’ पर आधार‍ित है। क‍िसी ऑथर के कैरक्‍टर को फ‍िल्‍मी पर्दे पर उतारना आसान नहीं है लेकिन ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि मेघना गुलजार ने लीड रोल्‍स और स्‍टोरीलाइन के साथ पूरा न्‍याय क‍िया है।

इस स्‍पाइ-रोमांट‍िक फ‍िल्‍म में आल‍िया, सहमत के रोल में नजर आएंगी। उनके पाकिस्‍तानी पति के रोल में व‍िकी कौशल द‍िखेंगे जो फ‍िल्‍म ‘मसान’ में अपनी ऐक्‍ट‍िंग का जौहर द‍िखा चुके हैं। जासूस और पत्‍नी के क‍िरदार में आल‍िया का जो संघर्ष द‍िख रहा है, उसमें काफी भव्‍यता और इंटेंस के साथ दर्शाया गया है।

यह पहला मौका है जब आल‍िया और व‍िकी को एक-दूसरे के ऑपोज‍िट कास्‍ट क‍िया गया है। इस अद्भुत स्‍टारकास्‍ट के साथ फ‍िल्‍म ने निश्चित रूप से लोगों का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित क‍िया है। हालांकि, जब ऐसे दो टैलंटेड ऐक्‍टर्स स्‍क्रीन शेयर करते हैं तो इसका मतलब होता है कि हर ओर इसी चर्चा होगी और फ‍िल्‍म का ट्रेलर आने के बाद ऐसा द‍िख भी रहा है। दोनों की केमिस्‍ट्री फैंस के ल‍िए अब फ‍िल्‍म देखने की उत्‍सुकता को बढ़ा रही है।

फ‍िल्‍म में बेटी और पत्‍नी का क‍िरदार न‍िभा रहीं आल‍िया ने बेहद खूबसूरती के साथ अपने इमोशंस को एक्‍सप्रेस क‍िया है। आल‍िया अपनी मेथड ऐक्‍ट‍िंग के ल‍िए जानी जाती हैं और यहां भी सहमत के रूप में कैरक्‍टर को अपने में ढालने के ल‍िए उन्‍होंने बेहतरीन काम क‍िया है।

जैसा क‍ि इस फ‍िल्‍म का नाम ‘राजी’ है जो क‍ि एक साधारण लड़की की कहानी है, कहीं न कहीं हर मह‍िला खुद को आल‍िया के कैरक्‍टर से कनेक्‍ट करेगी क्‍योंकि हम भी असल जीवन में क‍िसी न क‍िसी रूप में दो रोल प्‍ले करते हैं।
डायरेक्‍टर मेहना गुलजार की यह फ‍िल्‍म एक गुमनाम नायक की कहानी बताती है और और ट्रेलर ने भी पूरी तरह से हर क‍िसी को मंत्रमुग्ध कर द‍िया है।

ज‍िस तरह की फ‍िल्‍में मेघना बनाती हैं और ज‍िस तरह वह कहानी को बयां करती हैं, वैसा बॉल‍िवुड में कम ही देखने को म‍िलता है। उनकी स्‍टोरीटेल‍िंग की टेक्‍नीक काफी यूनीक है जो दर्शकों के द‍िल और द‍िमाग को छू जाती है।
कुछ फ‍िल्‍ममेकर्स स‍िर्फ लीड ऐक्‍टर्स को चुनने पर ही फोकस करते हैं और साइड कैरक्‍टर्स पर उतना ध्‍यान नहीं देते हैं ज‍ितना देना चाह‍िए।

स्‍क्रीन पर कम समय के बावजूद यहां मेघना ने कई टैलंटेड ऐक्‍टर्स को अहम क‍िरदारों के ल‍िए चुना है। राज‍ित कपूर से जयदीप अहलावत और श‍िश‍िर शर्मा तक, ये कलाकार न‍िश्‍च‍ित तौर पर फ‍िल्‍म को उस लेवल पर ले जाएंगे ज‍िसकी हम उम्‍मीद लगाए बैठे हैं।

कोटा-दिल्ली फ्लाइट आज से : डेढ़ घंटे में तय होगा 408 किमी का सफर

0

कोटा । कोटा से दिल्ली के लिए सीधे फ्लाइट शुरू हो जाएगी। राज्य सरकार की इंट्रा स्टेट एयर सर्विस के तहत बुधवार से यह सेवा शुरू होने जा रही है। पिछले साल 18 अगस्त को जब कोटा से जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू हो गई थी तो मुख्यमंत्री ने खुद इसकी घोषणा की थी।

लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग शुल्क का मसला चल रहा था, जो अब हल हो चुका है। कोटा एयरपोर्ट प्रबंधन मंगलवार को पूरे दिन नई फ्लाइट की टाइमिंग के हिसाब से व्यवस्थाएं करने में जुटा रहा। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। एयरपोर्ट प्रभारी लोकेश निर्वाण ने बताया कि फ्लाइट की टाइमिंग के हिसाब से सिक्योरिटी स्टाफ का भी समय बदला गया है।

20 किलो लगेज ही ले जाएं
यह 9 सीटर विमान है, जिसमें से 8 सीटें बुक कराई जा सकती हैं। एक व्यक्ति अपने साथ 20 किलो लगेज ले जा सकता है। अंदर का लुक किसी लग्जरी गाड़ी जैसा है। इन विमानों में हादसों से जुड़े खतरे भी कम हैं।

 टाइम क्या रहेगा?
जयपुर से यह फ्लाइट सुबह 6 बजे चलेगी। यह 6:45 बजे कोटा पहुंचेगी। 7 बजे यह कोटा से चलकर सुबह 8:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार फ्लाइट शाम 5 बजे दिल्ली से रवाना होकर 6:30 बजे कोटा पहुंचेगी। इसके बाद शाम 6.45 बजे रवाना होकर 7:30 बजे जयपुर पहुंच जाएगी।

2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 499 रु. का पास
कोटा से जयपुर का किराया 2999 रुपए रहेगा। वहीं दिल्ली का किराया 5499 रुपए तय किया गया है। इसमें बेस फेयर के अलावा जीएसटी, पीएसएफ, यूडीएफ जैसे टैक्स शामिल हैं। दो साल से कम उम्र के बच्चों का 499 रुपए का पास बनेगा, इससे बड़े बच्चों का किराया वयस्कों के समान ही लगेगा।

जयपुर की फ्लाइट का क्या होगा?
दिल्ली की फ्लाइट शुरू होने के साथ ही जयपुर वाली फ्लाइट का समय भी बदल जाएगा। वर्तमान में जयपुर की फ्लाइट दोपहर 2 बजे जयपुर से रवाना होकर 2:45 बजे कोटा पहुंचती है और 3 बजे कोटा से रवाना होकर 3:45 बजे जयपुर पहुंचती है। अब सुबह आएगी और शाम को जाएगी।  फ्लाइट 18 अगस्त, 2017 से चल रही है।  रविवार को फ्लाइट नहीं।

दिल्ली में लैंडिंग-टेकऑफ कहां?
दिल्ली एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल 1 डी पर लैंडिंग और यहीं से टेकऑफ होगा। कंपनी ने बोर्डिंग संबंधी कार्य के लिए बर्ड एग्जिक्यूट से अनुबंध किया है। वहां किसी तरह की दिक्कत पर बर्ड एग्जिक्यूट के मोबाइल नंबर-9717818880 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिकट कैसे बुक करा सकते हैं?
सुप्रीम एयरलाइंस की वेबसाइट www.supremeairlines.com पर जाकर ऑनलाइन टिकट ले सकते हैं, वहीं एयरपोर्ट पर कंपनी के काउंटर से भी टिकट लिया जा सकता है। यात्रा के वक्त एक आईडी जरूर साथ रखनी होगी।

कोटा एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा
कोटा एयरपोर्ट पर 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा हैंड बैगेज व रजिस्टर्ड बैगेज के लिए दो बड़ी बैगेज एक्स-रे मशीनें लग चुकी हैं। यात्रियों की सुरक्षा जांच के लिए 3 डीएफएमडी व 2 एचएचएमडी लगाए गए हैं। वहीं, एक्सप्लोसिव व नारकोटिक्स की लिए एक्सप्लोसिव टेस्ट डिटेक्टर मशीन भी लग गई है। फ्लाइट के वक्त आरएसी व पुलिस के करीब 42 जवान तैनात रहते हैं।
14 तक जयपुर की डबल फ्लाइट :सुप्रीम एयरलाइन के मुताबिक, 14 अप्रैल तक दोपहर में जयपुर वाली फ्लाइट भी रहेगी, क्योंकि लोगों ने एडवांस बुकिंग