Monday, July 27, 2026
Home Blog Page 4958

JioFi को टक्कर देने के लिए Airtel ने बदले 4G हॉटस्पॉट प्लान

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने 2016 में अपनी 4G सर्विसेज के साथ टेलिकॉम मार्केट में हलचल पैदा कर दी। जियो ने मंथली प्लान के साथ अपना WiFi हॉटस्पॉट डोंगल JioFi भी लॉन्च किया है। JioFi के लॉन्च के साथ दूसरी टेलिकॉम कंपनियां अपने डोंगल के दाम घटाने के लिए मजबूर हुई हैं। अब रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देने के लिए प्रतिस्पर्धी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने हॉटस्पॉट डोंगल के लिए अपने मंथली प्लान्स को अपडेट किया है। बदलाव के बाद अब एयरटेल के मंथली प्लान की शुरुआत 399 रुपये से हो रही है।

इन प्लान में मिलेगा महीने का इतना डेटा
हॉटस्पॉट डोंगल के लिए एयरटेल के 399 रुपये मंथली वाले प्लान में यूजर्स को महीने में 50GB डेटा मिलेगा। महीने के भीतर डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 80kbps पर आ जाएगी। वहीं, 599 रुपये वाले प्लान के तहत यूजर्स को महीने में 100GB 4G डेटा मिलेगा। महीने के भीतर डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 80kbps पर आ जाएगी।

इस रेंटल ऑप्शन के साथ फ्री मिलेगा 4G हॉटस्पॉट
एयरटेल अपने 4G हॉटस्पॉट के साथ छह महीने का एडवांस रेंटल ऑप्शन भी दे रही है। इस ऑफर का फायदा यह है कि इसमें आपको एयरटेल 4G हॉटस्पॉट फ्री में मिल जाएगा। कस्टमर्स 2,400 रुपये के पेमेंट पर छह महीने का प्लान खरीद सकते हैं।

इस प्लान को लेने से यूजर्स को 999 रुपये की बचत होती है, क्योंकि डिवाइस की कीमत इतनी है। यह ऑप्शन 599 रुपये वाले प्लान के लिए भी उपलब्ध है। यह प्लान लेने के लिए यूजर्स को 3,600 रुपये का पेमेंट करना होगा। एयरटेल के यूजर्स एयरटेल और Amazon इंडिया की वेबसाइट से प्लान ले सकते हैं।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,400 के पास

नई दिल्ली।विदेशी निवेशकों की जारी लिवाली तथा घरेलू कारकों से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 150 अंक मजबूत हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 141.80 अंक यानी 0.38 प्रतिशत चढ़कर 37,893.97 अंक पर रहा। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 33.75 अंक यानी 0.30 प्रतिशत बढ़कर 11,375.45 अंक पर रहा।

बाजार खुलने के साथ निफ्टी 40.80 अंक (0.36%) की तेजी के साथ 11,382.50 पर शुरुआत की। 9.23 मिनट पर बीएसई में 19 शेयरों में लिवाली जबकि 12 शेयरों में बिकवाली हो रही थी। वहीं निफ्टी में इस समय 27 में लिवाली और 22 में बिकवाली चल रही थी।

इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर यस बैंक के शेयर में 2.13 फीसदी, सनफार्मा में 1.06 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 0.98 फीसदी, कोटक बैंक में 0.96 फीसदी और मारुति के शेयर में 0.74 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। वहीं, एनएसई पर इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड के शेयर में 2.71 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.23 फीसदी, ज़ील में 1.11 फीसदी, यस बैंक में 1.06 फीसदी और एचडीएफसी बैंक के शेयर में 0.91 फीसदी की तेजी देखी गई।

इनमें गिरावट
9.30 बजे तक जो शेयर दमदार प्रदर्शन कर रहे थे, उनमें बीएसई पर टाटा मोटर्स के शेयर में सर्वाधिक 1.21 फीसदी, हीरो मोटर कॉर्प में 1.11 फीसदी, टाटा मोटर्स डीवीआर में 0.93 फीसदी, बजाज ऑटो में 0.78 फीसदी और एचसीएल टेक के शेयर में 0.45 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

एनएसई पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर में सर्वाधिक 1.53 फीसदी, बीपीसीएल में 1.12 फीसदी, टाटा मोटर्स में 0.94 फीसदी,अडानी पोर्ट्स में 0.83 फीसदी और ग्रासिम के शेयर में 0.71 फीसदी की गिरावट देखी गई।

9:31 बजे तक भारती एयरटेल (0.36%) सेंसेक्स का एकमात्र गिरावट वाला शेयर था। वहीं, निफ्टी पर इस वक्त तक जिन छह शेयरों में गिरावट देखी गई, उनमें इन्फ्राटेल 2.25%, आइशर मोटर्स 1.02%, बीपीसीएल 0.59%, भारती एयरटेल 0.28%, हीरो मोटोकॉर्प 0.28% और यूपीएल 0.23% तक टूट गए।

9:34 बजे निफ्टी के सारे इंडिसेज हरे निशान में थे। तब तक सेंसेक्स 300.58 अंक यानी 0.81% मजबूत होकर 37,354.68 जबकि निफ्टी 85 अंक यानी 0.76% उछलकर 11,253.05 पर पहुंच चुका था। 9.32 बजे तक बीएसई 112.82 अंक (0.30%) चढ़कर 37,864.99 जबकि एनएसई 34.35 (0.30%) अंक चढ़कर 11376.5 पर कारोबार कर रहे थे।

घड़ी की तरह पहन सकेंगे सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन

नई दिल्ली। सैमसंग ने हाल में अपना पहला फोल्डेबल फोन Galaxy Fold लॉन्च किया है। अब सैमसंग एक ऐसा फोल्डेबल फोन लाने जा रही है, जिसे आप मोडकर घड़ी की तरह अपनी कलाई में पहन सकेंगे। सैमसंग जल्द ही तीन नए फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग दूसरी कंपनियों से आगे रहने के लिए 2 नए फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी में है। इसके अलावा, पेटेंट से पता लगता है कि सैमसंग एक ऐसा भी फोन बना रहा है, जो कि कलाई में पहना जा सकेगा।

फोन के दोनों सिरों पर लगा होगा मैग्नेट
सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन में एक लंबा और शानदार डिस्प्ले होगा। वहीं, फोन के फ्रंट और बैक के सबसे ऊपरी हिस्से में कैमरे लगे होंगे। सैमसंग के इस फोन के दोनों सिरों पर मैग्नेट लगा होगा, जो यह सुनिश्चित करेगा कि इसे कलाई में पहनने पर यह पूरी तरह फिट आ जाए। सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन के साइड में स्लाइडर डिजाइन होगा, जो कि जरूरत न होने की स्थिति में स्मार्टफोन को फोल्ड होने से रोकेगा।

ZTE ने पेश किया है दुनिया का पहला वियरेबल स्मार्टफोन
हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब हम वियरेबल स्मार्टफोन के बारे में सुन रहे हैं। ZTE ने हाल में ZTE नूबिया अल्फा के रूप में दुनिया का पहला वियरेबल स्मार्टफोन पेश किया है। इस वियरेबल स्मार्टफोन में एक बड़ी कर्व्ड OLED टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है।

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा और माइक्रोफोन लगा है। वहीं, इसके दोनों साइड में बटन दिए गए हैं। ZTE नूबिया अल्फा के पीछे एक चार्जिंग पिन और हार्ट रेट सेंसर दिया गया है। जहां तक सैमसंग के फोल्डेबल फोन की बात है तो Galaxy Fold में 4.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 7.3 इंच के टैबलेट में खुलता है।

Galaxy Fold 7nm ऑक्टा कोर प्रोसेसर से पावर्ड है। इस फोल्डेबल फोन में 12GB की रैम और 512GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस फोल्डेबल फोन में कुल 6 कैमरे दिए गए हैं। तीन कैमरे फोल्डेबल फोन के बैक में हैं। जबकि एक कैमरा सेंटर में और दो कैमरे फ्रंट में दिए गए हैं। इस फोन में दो बैटरी दी गई हैं।

IIT, NIT में 10% आर्थिक आरक्षण इसी सत्र से, अधिसूचना जारी

नई दिल्ली/कोटा। आईआईटी, एनआईटी, जीएफआईटी और सीएफआईटी सहित इंजीनियरिंग के केंद्रीय संस्थानों में होने वाले दाखिलों में इसी सत्र से आर्थिक रूप से पिछड़ों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

आरक्षण का फायदा लेने के लिए अप्रैल में होने वाली जेईई मेंस के आवेदन के साथ अलग से लिंक दी गई है। खास बात यह है कि जनवरी में हो चुकी जेईई मेंस में शामिल हुए छात्रों के लिए भी अलग से लिंक खोली गई है। महज दो दिन यानी 15 मार्च तक छात्रों को इस लिंक पर आवेदन करना होगा।

ऐसे चलेगी एडमिशन प्रक्रिया : जनवरी में हो चुकी जेईई मेंस और अप्रैल में होने वाली जेईई मेंस में चयनित जो परीक्षार्थी जेईई एडवांस में शामिल होंगे उन्हें इसका फायदा मिलेगा। अभी सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित आय का प्रमाण-पत्र की फोटोकॉपी अपलोड नहीं करना होगी। लेकिन जब छात्र जेईई एडवांस का फॉर्म भरेंगे तो इस प्रमाण-पत्र की प्रति आवेदन के साथ अपलोड करना होगी।

कैसे करें आवेदन : सबसे पहले जेईई मेंस की वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर पहुंचकर होम पेज पर नीचे की ओर करेक्शन इन एप्लीकेशन फॉर्म ऑफ जेईई मेन जनवरी एंड अप्रैल 2019 एग्जामिनेशन इन्क्यूलिडिंग ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया पेज खुलेगा और इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड से लॉगइन कर सकते हैं। फिर करेक्शन कर सकते हैं।

Realme 3 की अगली सेल 19 को, जानिए कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo के सब ब्रांड Realme के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Realme 3 की पहली फ्लैश सेल 12 मार्च को दिन के 12 बजे Flipkart पर आयोजित की गई। इस स्मार्टफोन के अलावा Realme के अन्य स्मार्टफोन्स पर भी डिस्काउंट ऑफर्स किए जा रहे हैं। Realme 3 की सेल एक बार फिर से रात 8 बजे से आयोजित की गई। इस स्मार्टफोन की अगली फ्लैश सेल 19 मार्च को आयोजित की जाएगी।

Realme 3 का सीधा मुकाबला Xiaomi Redmi Note 7 से है। इस स्मार्टफोन को भी भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया है। Realme 3 से पहले Realme 2 और Realme को भारत में पिछले साल लॉन्च किया गया है। इन दोनों बजट स्मार्टफोन्स को यूजर्स ने काफी पसंद किया है। Realme 3 को भारत में 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

Realme 3 के फीचर्स
Realme 3 को भी Realme 2 की तरह ही वाटरड्रॉप नॉच फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 6.2 इंच का एचडी प्लस रिजोल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन को ग्रेडिएंड डिजाइन के साथ तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें ब्लू डायमंड, आइकॉनिक ग्रे और आइकॉनिक यलो कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है।

Realme 3 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स 3GB+32GB और 4GB +64GB में लॉन्च किया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Helio P70 ऑक्टाकोर 2.1 गीगहर्ट्ज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोसेसर दिया गया है। फोन में डेडिकेटेड ड्यूल सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड स्लॉट्स दिया गया है। फोन की इंटरनल स्पेस को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 GB तक बढ़ा सकते हैं।

Realme 3- कीमत और ऑफर्स
Realme 3 के बेस वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है जबकि 4GB +64GB वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। फोन की पहली फ्लैश सेल में यूजर्स को 20 फीसद का Mobikwik वाउचर (2,000 रुपये तक) दिया जाएगा। साथ ही रिलायंस जियो यूजर्स को 5,300 रुपये तक का बेनिफिट्स दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की खरीद पर एचडीएफसी कार्ड यूजर्स को 500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Realme 3 के अलावा Realme U1, Realme 2 Pro और Realme C1 पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। Realme U1 और Realme 2 Pro पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को आप ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट के अलावा कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा Realme C1 पर 99 रुपये में कम्प्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन ऑफर किया जा रहा है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है जबकि इसके अन्य वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है।

72 साल की जवान स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस का यह रूप नहीं देखा होगा आपने

मुंबई। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की पिछले सप्ताह शादी की एक विशेष पार्टी में बॉलीवुड से कई स्टार्स मौजूद रहे। अभिनेत्री और चर्चित टीवी होस्ट सिमी ग्रेवाल की मौजूदगी भी ख़ास रही। उन्हें आपने राजकपूर की चर्चित फ़िल्म मेरा नाम जोकर में भी देखा होगा! लेकिन 72 साल की जवान स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस सिमी का यह रूप नहीं देखा होगा आपने।

बहरहाल, अंबानी परिवार की वेडिंग पार्टी में अक्षय कुमार से लेकर बच्चन परिवार और शिल्पा शेट्टी से लेकर रेखा आदि कई बड़े स्टार्स मौजूद रहे। लेकिन, इन सबके बीच सिमी ग्रेवाल ने भी अपने लुक और स्टाइल से सभी का ध्यान खींचा। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं वो आज भी बेहद चार्मिंग नज़र आ रही हैं और उन्हें देखकर आप बिल्कुल नहीं अनुमान लगा सकते कि उनकी उम्र 72 साल की हो गयी है। इस आउटफिट में भी वो बेहद चार्मिंग लग रही हैं।

बता दें कि सिमी ग्रेवाल का जन्म 17 अक्टूबर, 1947 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता जी एस ग्रेवाल आर्मी में ब्रिगेडियर थे। सिमी का बचपन इंग्लैण्ड में बीता इंग्लैण्ड में बचपन बिताने के बाद सिमी ग्रेवाल भारत वापस आ गईं। 15 साल की उम्र में फ़िल्मों में काम करने का सपना लेकर मुंबई आई सिमी ग्रेवाल का करियर यादगार रहा है।

सिमी ग्रेवाल को लोग उनकी फ़िल्मों से ज्यादा उनके टॉक शो ‘रेनदे विद सिमी’ से जानते हैं! इस शो का विवादों से गहरा नाता रहा है। शो में हर बार सिमी किसी न किसी बड़ी हस्ती से रू-ब-रू होती थीं। यह टॉक शो इमोशन का ओवरडोज़ हुआ करता था।

दरअसल, सिमी आये हुए मेहमान सितारों की ज़िंदगी के उन पहलुओं पर बात करने के लिए जानी जाती हैं जिनसे मेहमान स्टार भावुक हो जाया करते थे और उनकी आंखें छलक उठती थीं। बहरहाल, आप देख सकते हैं आज भी वो कितनी प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं!

साल 1970 में राज कपूर की बहुचर्चित फ़िल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में सिमी ग्रेवाल का किरदार कौन भूल सकता है? उन्हें उस फ़िल्म में दिए गए कुछ हॉट दृश्यों के लिए आलोचना भी झेलनी पड़ी! साल 1980 में आई सुभाष घई की फ़िल्म ‘कर्ज’ ने बॉलीवुड में धमाका कर दिया। इस फ़िल्म का संगीत और ऋषि कपूर की एक्टिंग के लोग दीवाने हो गए। फ़िल्म में टीना मुनीम और सिमी ग्रेवाल भी मुख्य भूमिका में थीं।

छोटे पर्दे पर भी सिमी बेहद सक्रिय रही हैं। सिमी ग्रेवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री इंडियाज राजीव को तीन पार्ट में टीवी पर प्रदर्शित किया। लीजेंड राज कपूर पर भी सिमी ने डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म बनाईं थी। साल 1972 में आई फ़िल्म ‘सिद्धार्थ’ ने सिमी की तस्वीर ही बदल दी। इस फ़िल्म में उन्होंने सेमी न्यूड होकर लोगों को चौंका दिया। फ़िल्म में उन्होंने बहुत ही बोल्ड अंदाज़ अपनाया। ‘द बर्निग ट्रेन’ में भी सिमी ग्रेवाल बहुत खूबसूरत लगती हैं। ये फ़िल्म भी काफी हिट हुई थी! बता दें कि ‘द लेडी इन व्हाइट’ कहा जाता है।

YouTube म्यूजिक और प्रीमियम भारत में लॉन्च, जानिए खासियत

मुंबई । हाल में भारत में म्यूजिक ऐप स्पॉटिफाय लॉन्च हुआ था और अब इसके बाद अब गूगल ने भी अपनी वीडियो स्ट्रीमिंग साइट YouTube के दो सर्विसेज को भारत में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। इनमें यूट्यूब म्यूजिक, यूट्यूब ओरिजनल और यूट्यूब प्रीमियम हैं। यह दोनों ही सर्विसेस पिछले साल जून में अमेरिका समेत दुनिया के 17 देशों में पेश की गई थीं।

यूट्यूब म्यूजिक: यह यूट्यूब की वो सेवा है जो बाजार में पहले से मौजूद सावन, गाना और हाल ही में लॉन्च हुए स्पॉटिफाय को टक्कर देगी। इस ऐप की एक और खास बात यह है कि यह यूजर्स को ना सिर्फ लेटेस्ट एमपीथ्री सॉन्ग उपलब्ध करवाएगी बल्कि यूजर की इच्छा होने पर वह इसका वीडियो भी देख सकेगा। इसकी दूसरी खास बात यह है कि इसे मिनिमाइज करने पर भी इस पर सॉन्ग चलते रहेंगे। मतलब की यूजर बैकग्राउड में म्यूजिक सुन सकेगा जबकि यूट्यूब वीडियो में यह सुविधा नहीं है।

यह ऐप पूरी तरह से पर्सनलाइज है और इस में कई सारे ऑप्शन्स हैं। मसलन यूजर अपनी पसंद के आर्टिस्ट, जॉनर, टाइप के अलावा कई ऑप्शन्स में गाने सुन पाएगा। साथ ही इस ऐप में आप जैसे ही कोई आर्टिस्ट सिलेक्ट करते हैं तो यह खुद ब खुद आपको उससे मिलते-जुलते दूसरे आर्टिस्ट के गाने भी सजेस्ट करती है। यह अब तक का सबसे शानदार फीचर है। ऐप में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय गानों का भी शानदार मिक्स मौजूद है।

ऐप यूजर्स को गाने डाउनलोड करने की सुविधा भी देती साथ ही वो अपनी पसंद का एल्बम भी बना सकता है। इसके अलावा अगर आप ऐप में कुछ सर्च करते हैं तो गूगल ने इसे भी आसान किया है। हालांकि, इसमें एक शर्त यह है कि अगर आप बिना किसी ऐड जैसे फीचर्स का फायदा लेना चाहते हैं तो आपको यूट्यूब प्रीमियम वर्जन खरीदना होगा। इसके लिए यूजर को 99 रुपए देने होंगे।

यूट्यूब प्रीमियम और यूट्यूब ओरिजनल
यूट्यूब अपने यूजर्स के लिए प्रीमियम सर्विसेज भी लेकर आया है जिसमें ओरिजनल कंटेट है। पहले यूट्यूब रेड के नाम से पहचाने जाने वाली सेवा को अब कंपनी नए रूप में लाई है। इसमें यूजर को बिना किसी एड या प्रमोशन के गाने सुनने का मजा मिलता है।

हालांकि, फिलहाल इसका तीन महीने का फ्री ट्रायल दिया जा रहा है लेकिन उसके साथ कुछ शर्तें भी हैं। वैसे इसमें फिलहाल ऐसा कुछ नहीं जो इसका प्रीमियम ऑप्शन आपको अट्रैक्ट कर सके। हालांकि, फ्री ट्रायल तीन महीने बाद चार्जेबल होगा और आपको पैसे लगने लगेंगे।

अब इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक बनने के लिए करना होगा यह कोर्स

कोटा। देशभर के इंजीनियरिंग संस्थानों में शिक्षक बनने के लिए बीएड की तर्ज पर पहले छह माह का कोर्स करना अनिवार्य होगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने यह नई व्यवस्था जारी की है। जिसके तहत पहले से पढ़ा रहे शिक्षकों को भी यह कोर्स करना जरूरी होगा।

एआईसीटीई ने तमाम सख्तियों के साथ सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कर दी। परिषद द्वारा जारी अधिकारिक निर्देशों के मुताबिक वेतन भत्ते बढ़ाने के साथ शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने पर भी खासा जोर दिया है।

उच्च योग्यता वाले शिक्षकों की कमी के चलते फिलहाल एमटेक करने वाले छात्र भी सीधे इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाने लग जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। अध्यापन का अनुभव नहीं होने के कारण एआईसीटीई ने इस व्यवस्था पर सख्ती से रोक लगाकर इंजीनियरिंग टीचिंग ट्रेनिंग कोर्स की अनिवार्यता लागू कर दी है।

अब इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक बनने के लिए आठ मॉड्यूल वाला टीचिंग ट्रेनिंग कोर्स अनिवार्य कर दिया है। छह माह के इस कोर्स में शिक्षकों को लेसन प्लान, रिसर्च वर्क और लेबोरेट्री ट्रेनिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कोर्स स्वयं पोर्टल के जरिए भी किया जा सकता है, लेकिन इसके सभी मॉड्यूल को क्वालिफाई करने के बाद ही कोई व्यक्ति इंजीनियरिंग छात्रों को पढ़ा सकेगा।

फीडबैक से तय होगी तरक्की
अभी तक की व्यवस्था के मुताबिक एकेडमिक परफॉर्मेंस इंडीकेटर (एपीआई) स्कोर के आधार पर शिक्षकों को पदोन्नति दी जाती थी। अपना एपीआई बढ़ाने के लिए शिक्षक छात्रों को पढ़ाने के बजाय कांफ्रेंस, सेमीनार और प्रशासनिक कार्यों पर ज्यादा जोर देने में जुटे रहते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

शिक्षकों की छात्रों और कक्षाओं से दूरी खत्म करने के लिए एआईसीटीई ने स्टूडेंट फीडबैक को प्रमोशन का आधार बना दिया है। शिक्षक के बारे में छात्रों की राय ही अब उनकी तरक्की तय करेगी।

6 माह की ट्रेनिंग जरूरी
तकनीकी शिक्षा से जुड़े शिक्षकों के लिए सातवें वेतनमान का लाभ देने के साथ कई अहम निर्णय लिए गए हैं। इसमें शिक्षकों के प्रमोशन में छात्रों की संतुष्टि को तवज्जो दी जाएगी। हर शिक्षक को टीचिंग स्किल्स इम्प्रूव करने के लिए अपने सेवाकाल में 6 माह की ट्रेनिंग करनी होगी।
डॉ. एमपी पूनिया, वाइस चेयरमैन एआईसीटीई

युवतियों के लिए खोई वर्जिनिटी पाने का तरीका है हाइमनोप्लास्टी

नई दिल्ली । आज साइंस की तरक्की से खोई हुई वर्जिनिटी को वापिस भी पाया जा सकता है। आखिर क्या है हाईमनोप्लास्टी यानी हाइमन सर्जरी और यह कैसे होती है? किन लड़कियों को पड़ती है इसकी जरूरत और किस तरह से लगातार इसके मामले बढ़ रहे हैं, बताते हैं इस रिपोर्ट में:

जरूरी नहीं है कि उन्हीं लड़कियों की वर्जिनिटी लॉस हो सकती है, जो सेक्शुअली ऐक्टिव हों, बल्कि इसकी कुछ और भी वजह हो सकती हैं। हालांकि हमारे समाज में इसे सेक्स संबंधों और पवित्रता से जोड़कर ही देखा जाता है। इसलिए अक्सर लड़कियां घबराई रहती हैं। कुछ लोग तो ऐसी लड़की से शादी करने तक के लिए मना कर देते हैं।यही कारण है कि राजधानी दिल्ली में साल दर साल हाइमनोप्लास्टी करवाने वाली लड़कियों की संख्या बढ़ रही है।

इस सर्जरी में लड़कियां अपनी वर्जिनिटी को वापिस पा सकती हैं। इसके बारे में किसी को पता भी नहीं चलता। डॉक्टरों के मुताबिक लड़कियां यह सर्जरी इसलिए भी करवाती हैं ताकि उनके पति को यह ना पता लगे कि वह शादी से पहले ही यौन संबंध बना चुकी हैं। इस सर्जरी को प्राइवेट अस्पताल में करवाने पर 50 से 60 हजार रुपये का खर्च आता है। वहीं सरकारी अस्पताल में यह मुफ्त में की जाती है।

क्या है हाइमनोप्लास्टी या हाइमन सर्जरी?
लोकनायक अस्पताल के सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉ़ पी एस भंडारी बताते हैं कि वर्जिन लड़कियों में एक मेंबरेन (झिल्ली) होती है, जो कई बार सेक्स के दौरान डैमेज हो जाती है। हालांकि कई बार इसकी और भी वजह हो सकती हैं। ऐसे में वे लड़कियां जिनकी हाल-फिलहाल में शादी होनी होती है वह इस बात को लेकर काफी चिंता में रहती हैं कि कहीं इस वजह से उनका रिश्ता ना टूट जाए। ऐसे में वह यह सर्जरी करवाने का फैसला लेती हैं। इस सर्जरी की मदद से खोई हुई वर्जिनिटी वापिस पाई जा सकती है।

ऐसे होती है सर्जरी
इस सर्जरी में मेंबरेन को एक तरीके से रिकवर करने की कोशिश की जाती है। सेक्स के दौरान जो मेंबरेन क्षतिग्रस्त होती है, यदि उसके कुछ हिस्से बचते हैं, तो उन्हें जोड़ कर दोबारा मेंबरेन बनाई जाती है। जिनमें मेंबरेन बची ही नहीं है, उनकी मेंबरेन टिशूज़ से बनाई जाती है। इस तरह से लड़कियां दोबारा वर्जिन बन सकती हैं। इस सर्जरी में सिर्फ लोकल एनेस्थिसिया दिया जाता है।

क्यों पड़ती है इसकी जरूरत?
वे लड़कियां जो शादी से पहले सेक्स करती हैं या फिर जिनके साथ रेप जैसी घटनाएं घटती हैं, वे शादी से पहले इस सर्जरी का सहारा लेती हैं, क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि शादी होने पर यदि पति को पता लगेगा कि लड़की की वर्जिनिटी टूट चुकी है, तो उनका वैवाहिक जीवन खराब हो सकता है।

आधे घंटे में हो जाती है सर्जरी
डॉ भंडारी के मुताबिक, इस सर्जरी को करने में मात्र आधा घंटा लगता है, लेकिन इससे पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जैसे जिसकी सर्जरी कर रहे हैं, वह पीरियड्स के दिनों में ना हो या फिर उसे किसी तरह का कोई इंफेक्शन ना हो। आधे घंटे की सर्जरी के बाद आधे से एक घंटे के लिए मरीज को अस्पताल में रखा जाता है। अगले दो दिनों तक मरीज हल्का-फुल्का काम कर सकता है। ऐसे काम नहीं करने के लिए कहा जाता है, जिससे सर्जरी को नुकसान पहुंचता है।

चार हफ्ते पहले होती है सर्जरी
यूं तो यह सर्जरी कभी भी करवाई जा सकती है, लेकिन डॉक्टर यही सलाह देते हैं कि शादी से चार हफ्ते पहले ही यह सर्जरी कराई जाए। डॉ भंडारी का कहना है कि शादी से चार हफ्ते पहले ही यह सर्जरी की जाती है, ताकि इन चार हफ्तों में रिकवरी हो जाए।

जितनी भी लड़कियां हाइमनोप्लास्टी सर्जरी के लिए अस्पताल जाती हैं, उनमें से 95 प्रतिशत लड़कियां ऐसी होती हैं, जो अपने पैरंट्स के साथ नहीं, बल्कि दोस्तों के साथ आती हैं। ज्यादातर लड़कियां डॉक्टर्स को बताती हैं कि वह इस सर्जरी के बारे में अपने पैरंट्स को नहीं बताना चाहतीं।

पर्सनल हाईजीन के बारे में बताया, बांटे छात्राओं को नैपकिन

कोटा। जेसीआई कोटा की जेसीरेट विंग के द्वारा महावीर नगर स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को मोटिवेशनल ट्रेनिंग दी गई। जेसीरेट चैयरपर्सन प्रिया मोहता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन भी बांटे गए। ट्रेनिंग नेशनल ट्रेनर मीता अग्रवाल ने छात्राओं को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि कहीं भी डरना नहीं है और हर जगह जीतना है। समाज के लोगों के उत्थान व विकास के लिए सभी आगे आएं और समाज की उन्नति और तरक्की में भागीदारी निभाने का काम करें। उन्होंने कहा कि अपने हकों की लड़ाई के लिए आगे आने का काम करें।

उन्होंने पर्सनल हाईजीन के बारे में कहा कि यह प्राकृतिक चीज है। जिसमें महिलाओं को या किसी भी व्यक्ति को शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। पीरियड बंद दरवाजों के पीछे बात करने का सब्जेक्ट नहीं है। स्कूल प्रिंसिपल कल्पना जोशी ने आभार जताया।