Monday, July 27, 2026
Home Blog Page 4957

इंदौर किराना : कमजोर ग्राहकी से खोपरा गोला सस्ता

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बृहस्पतिवार को ग्राहकी कम होने से खोपरा गोला के भाव में बुधवार की तुलना में दो रुपये प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में गुरुवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर- गोला: शक्कर 3300 से 3320 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 200 से 213 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2550 से 4300 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी: हल्दी खड़ी सांगली 125 से 130, निजामाबाद 80 से 100, पिसी 135 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना: साबूदाना 4600 से 5400, पैकिंग में 5900 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2875 तथा बटला बेसन 2550 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: मूंगफली तेल महंगा, सोयाबीन रिफाइंड में गिरावट

इंदौर।स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बृहस्पतिवार को मूंगफली तेल के भाव में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम (बुधवार की तुलना में) की वृद्धि हुई। वहीं सोयाबीन रिफाइंड तेल में भाव दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम कम हुए। तिलहन में सरसों के भाव 25 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए जबकि उपलब्धता कमी से सोयाबीन 25 रुपये प्रति क्विंटल महंगा बिका।

तिलहन: सरसों 3750 से 3775, रायडा 3300 से 3400, सोयाबीन 3600 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 940 से 960, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 768 से 770, सोयाबीन साल्वेंट 735 से 740, पाम तेल 655 से 660 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 1500, देवास 1500, उज्जैन 1500, खंडवा 1485, बुरहानपुर 1485, अकोला 2300 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 695 से 698, महाराष्ट्र 685 से 688 तथा गुजरात 700 से 705 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

बढ़त खोकर बंद हुए बाजार, सेंसेक्स में मामूली तेजी

नई दिल्ली। प्रमुख सूचकांकों में छाई बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को दिनभर की बढ़त खोकर मामूली तेजी के साथ हरे निशान पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2.72 अंकों की तेजी के साथ 37,754 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.55 अंकों की बढ़त के साथ 11,343 अंकों पर बंद हुआ।

सुबह की तेज शुरुआत के बाद सेंसेक्स में बिकवाली का माहौल बना रहा। इससे दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स करीब 130 अंकों की बढ़त खोकर 2.72 अंकों की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में 37907 उच्चतम और 37,698 निम्नतम स्तर रहा। सेंसेक्स में मिडकैप 39 अंकों की गिरावट के साथ 15,088 के साथ बंद हुआ।

हालांकि, स्मॉलकैप 13 अंकों की बढ़त लेकर 13,887 अंकों के साथ हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। सेंसेक्स में ऑटो, आईटी, पावर, टेक, एनर्जी सेक्टर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। प्राइवेट बैंक, मेटल, रियलटी, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

50 शेयरों के संवेदी सूचकांक निफ्टी में 27 शेयर हरे और 21 शेयर लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी-50 के मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में लिवाली का माहौल रहा और यह बढ़त के साथ हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। निफ्टी में ऑटो, फाइनेंस सर्विस, आईटी, पीएसयू बैंक गिरावट के साथ लाल और एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, रियल्टी सेक्टर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए।

इन शेयरों में रही तेजी
सेंसेक्स में WESTLIFE डवलपमेंट लिमिटेड में 9.94 फीसदी, एनबीसीसी में 7.50 फीसदी, रिलेक्सो में 6.96 फीसदी, पीसी ज्वैलर्स में 6.92 फीसदी और इंडिया बुल्स रियल एस्टेट में 6.88 फीसदी की तेजी रही। निफ्टी में यस बैंक में 2.54 फीसदी, इंड्सइंड बैंक में 2.46 फीसदी, सन फार्मा में 1.79 फीसदी, इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस में 1.62 फीसदी और आईओसी में 1.28 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। \

इन शेयरों में रही गिरावट
सेंसेक्स में रिलायंस कैपिटल में 9.50 फीसदी, मनपसंद बेवरेजेस लिमिटेड में 7.06 फीसदी, रिलायंस पावर में 7.06 फीसदी, टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड में 6.03 फीसदी और रिलायंस निप्पोन लाइफ एसेट मैनेजमेंट में 5.61 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी में अल्ट्रा सीमेंट में 2 फीसदी, एचसीएल टेक्नोलॉजी में 1.90 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प में 1.35 फीसदी, ग्रॉसिम में 1.30 फीसदी और डॉ. रेड्डी में 1.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

औद्योगिक मांग घटने से चांदी 410 रुपए सस्ती, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही भारी गिरावट के बीच जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 15 रुपए फिसलकर 33,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से चांदी भी 410 रुपए लुढ़ककर 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। लंदन का सोना हाजिर 7.85 डॉलर लुढ़ककर 1,301.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,302.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे सोने की मांग घटती है और कीमत में गिरावट आती है। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.15 डॉलर लुढ़ककर 15.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

वैश्विक गिरावट के बीच घरेलू मांग सुस्त पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 15 रुपए फिसलकर 33,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 33,200 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही।

सोने की तरह चांदी में भी गिरावट रही। चांदी हाजिर 410 रुपये फिसलकर 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा भी 110 रुपए की गिरावट के साथ 38,660 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 39000 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33000 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38500 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33170 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38700 रुपये प्रति तोला।

Whatsapp पर फेक तस्वीरों पर लगाम लगाएगा यह नया फीचर, जानिए

नई दिल्ली।इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप Whatsapp अपने यूजर्स के चैट एक्सपीरियंस को बेहर बनाने के लिए लगातार नए-नए अपडेट्स जारी करता रहता है। इसी कड़ी में वॉट्सऐप ने हाल ही में अपना 2.19.73 बीटा अपडेट रोल आउट किया है। ऐंड्रॉयड प्लैटफॉर्म के लिए जारी किए गए इस अपडेट में दो नए फीचर दिए जा रहे हैं।

WABetainfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप बीटा 2.19.73 अपडेट में ‘सर्च इमेज’ फीचर दिया जा रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स वॉट्सऐप चैट के किसी भी इमेज को सीधे गूगल सर्च में जाकर सर्च कर सकेंगे। इससे फेक तस्वीरों पर भी लगाम लगेगी।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वॉट्सऐप का सर्च इमेज फीचर फिलहाल डिवेलपिंग फेज में है। फीचर का फाइनल वर्जन जारी होने के बाद यूजर्स किसी इमेज को डायरेक्टली चैट से गूगल पर जाकर सर्च कर सकेंगे जिसे चैट में शेयर किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह फीचर काम करने के लिए Google API की मदद लेगा और इसके साथ ही उस इमेज को वॉट्सऐप इमेज से गूगल पर अपलोड करना होगा। इसके अलावा वॉट्सऐप के नए बीटा अपडेट में ट्रांसजेंडर ईमोजी भी ऐड किए गए हैं।

WABetainfo ने ट्वीट कर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें ट्रांसजेंडर फ्लैग इन फ्लैग इमोजी सेक्शन देखा जा सकता है। नए ईमोजी को एलजीबीटी और यूएन फ्लैग के बगल में रखा गया है।

अगर आप भी वॉट्सऐप बीटा में दिए गए इन नए फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप नए अपडेट को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आप वॉट्सऐप बीटा प्रोग्राम का हिस्सा हों।

Resolver.in : ग्राहकों की शिकायत को जल्द निपटाएगी यह वेबसाइट

नई दिल्ली। कई बार किसी प्रॉडक्ट और सर्विस से जुड़ी शिकायत को निपटने में सालों लग जाते हैं। लेकिन अब इस समस्या से निपटने का वादा करने के लिए एक नया ऑनलाइन प्लैटफॉर्म आ गया है। Resolver.in नाम के इस पोर्टल को हाल ही भारत में लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल शिकायतों के जल्द समाधान के लिए ग्राहकों को कंपनियों के साथ जोड़ेगा।

यह वेबसाइट ग्राहकों को उनके अधिकारों और उन्हें शिकायत के निपटान के लिए क्या कदम उठाने चाहिए, इस बारे में गाइड भी करेगी। लॉन्च के समय रिजॉल्वर इंडिया के सीईओ और फाउंडर, प्रत्यूष सिंह ने कहा, ‘Resolver.in मशीन लर्निंग और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से काम करती है। यह ग्राहकों और संस्थानों का सहयोग करती है। वेबसाइट बताती है कि उन्हें कब-कौन सा अगला कदम उठाना चाहिए।’

वेबसाइट उपभोक्ताओं की कई तरह से मदद करती है। यह बताती है कि किसी मसले पर उनके क्या अधिकार हैं। इसके लिए ईमेल कैसे लिखा जाए। इसमें किन बातों को शामिल किया जाए। कंपनी के स्तर पर मामला न निपटने पर ओम्‍बड्समैन का दरवाजा कैसे खटखटाना है।

ब्रिटेन के रिजॉल्‍वर ग्रुप के सीईओ और संस्थापक ने इस तरह की वेबसाइट की जरूरत पर और प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को पता नहीं होता है कि उन्हें कहां जाना चाहिए। इस्तेमाल की जाने वाली सेवा में कोई मसला आने पर क्या कहना चाहिए। रिजॉल्‍वर इन्‍हीं मामलों पर उपभोक्ताओं की मदद करती है।

वेबसाइट का दावा है कि ब्रिटेन में लाखों लोग अपनी समस्या का हल खोजने के लिए उसका इस्तेमाल करते हैं। वहां उपभोक्ताओं की संतुष्टि की दर 98 फीसदी है। भारतीय स्टार्टअप रिजॉल्‍वर इंडिया को रिजॉल्‍वर ग्रुप यूके से वित्तीय मदद मिली है। सीड फंडिंग यानी शुरुआती पूंजी जिम्स के चेयरमैन मनीश गुप्ता ने लगाई है।

रिजॉल्वर हर तरह के कारोबार में अलग-अलग तरह के ग्राहकों से मिलने वाली शिकायत के आधार पर कंपनियों को डेटा मुहैया कराकर शिकायतों के निपटान में मदद करेगी। सिंह ने कहा कि इस डेटा की मदद से कंपनियां बहुत आम समस्याओं को ऑटो-रेजॉलूशन या फिर कम कीमत में ही शिकायतों को जल्द निपटा सकेंगी।

शुरुआत में अभी इस पोर्टल ने टेलिकॉम, रिटेल फाइनैंस और ट्रैवल कैटिगरी के तहत 3,000 से ज्यादा कंपनियों को जोड़ा है। रिटेल कैटिगरी में मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों से जुड़ी समस्याओं को भी सुलझाया जाएगा।

फरवरी में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर हुई 2.93 फीसदी

नयी दिल्ली। ईंधन, बिजली एवं प्राथमिक वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति बढ़कर 2.93 प्रतिशत पर पहुंच गयी। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी।

थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति जनवरी में 2.76 प्रतिशत थी। पिछले साल फरवरी माह में यह 2.74 फीसदी थी। आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर जनवरी के 3.54 प्रतिशत की तुलना में फरवरी में बढ़कर 4.84 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

प्राथमिक वस्तुओं में आलू, प्याज, फल और दूध जैसे रसोई के आवश्यक सामान शामिल हैं। इस दौरान ईंधन एवं बिजली की मुद्रास्फीति 2.23 प्रतिशत बढ़ गयीं। जनवरी महीने में इसमें 1.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

mAadhaar ऐप में जोड़ें फैमिली मेंबर्स की प्रोफाइल, जानिए तरीका

नई दिल्ली। UIDAI ने साल 2017 में mAadhar ऐप लॉन्च किया था। mAadhar एक ऑफिशल आधार स्मार्टफोन ऐप है जिसकी मदद से यूजर्स अपने आधार को स्मार्टफोन से ऐक्सेस कर सकते हैं। इस ऐप की सबसे खास बात है कि इस एक ऐप में आप अपने परिवार के लोगों की प्रोफाइल को भी ऐड कर सकते हैं।

ऐसे जोड़े अपने फैमिली मेंबर्स की प्रोफाइल

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर आधार मोबाइल ऐप को ओपन करें।
  • इसके बाद आपको एक ‘प्लस’ का आइकन दिखेगा। फैमिली मेंबर्स को ऐड करने के लिए इस आइकन को टैप करें।
  • आप अपने जिस फैमिली मेंबर की प्रोफाइल को इस ऐप में ऐड करना चाहते हैं उनका आधार नंबर एंटर करें।
  • आधार नंबर एंटर करने के बाद जिस फैंमिली मेंबर को आप ऐड करना चाहते हैं उनके मोबाइल पर एक ओटीपी जाएगा।
  • इस ओटीपी को आपको एंटर कर देना है।
  • ऐसा करने के साथ ही आपके mAadhaar ऐप में उस फैमिली मेंबर की प्रोफाइल ऐड हो जाएगी जिन्हें आप ऐड करना चाहते थे।
  • इस ऐप के माध्यम से एक डिवाइस पर आप अधिकतम 3 लोगों की प्रोफाइल को ऐड कर सकते है।

mAadhar ऐप के फीचर्स
टीओटीपी- ऐप पर यूजर्स की सुरक्षा और प्रिवेसी के लिए टाइम बेस्ड वन टाइम पासवर्ड का फीचर दिया गया है। यह एसएमएस पर आए ओटीपी से अलग होता है और यह उसकी तुलना में जल्दी एक्सपायर भी हो जाता है।
बायॉमेट्रिक लॉकिंग/अनलॉकिंग- इस फीचर की मदद से यूजर्स का बायॉमेट्रिक डेटा लॉक हो जाता है। इस डेटा को तभी ऐक्सेस किया जा सकेहा जब अकाउंट होल्डर इसे अनलॉक करना चाहेगा।
QR कोड और ईकेवाइसी डेटा शेयर- एक्युरेट डेमॉग्रैफिक डेटा के लिए क्यू आर कोड और ईकेवाइसी को शेयर किया जा सकता है। इसके मदद से यूजर्स को अपने इन्फर्मेशन को मैन्युअली एंटर नहीं करना होगा।
VID जेनरेट और फेच- mAadhar ऐप जरूरत पड़ने पर यूजर की वर्चुअल आईडी (VID) को ऑटोमैटिकली जेनरेट और फेच कर सकता है।

चंद्रमा पर जाने के लिए सोलर व्हीकल बना रहा टोयोटा

जापान की कार निर्माता कंपनी Toyota अब चांद पर कदम रखने की तैयारी में है। कंपनी जापान की एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के साथ मिलकर एक सेल्फ ड्राइविंग रोवर बना रही है। इसे JAXA अपने मिशन में इस्तेमाल करेगी। टोयोटा ने इस कॉन्सेप्ट को पेश किया है। आइये आपको इसके बारे में बताते हैं…

Lunar Rover कॉन्सेप्ट की लंबाई 6 मीटर, चौड़ाई 5.2 मीटर और ऊंचाई 3.8 मीटर है। इसमें 6 वील्ज हैं। टोयोटा का कहना है कि इस कॉन्सेप्ट का साइज दो माइक्रो-बस के बराबर है।इस खास मून रोवर में लिविंग स्पेस 13 क्यूबिक मीटर है। इसमें दो लोग आसानी से रह सकते हैं। इमर्जेंसी में चार लोग भी रह सकते हैं।

चंद्रमा पर जाने के लिए तैयार किया जाने वाला यह रोवर सोलर पावर और फ्यूल सेल टेक्नॉलजी से चलेगा। यह वीइकल सिर्फ पानी और सरप्लस एयर निकालेगा (उत्सर्जन करेगा)।इस सेल्फ ड्राइविंग वीइकल में जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस सूट पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चांद पर 10 हजार किलोमीटर की खोज के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

JAXA और टोयोटा इस योजना की स्टडी करने के लिए मई 2018 से एक साथ काम कर रहे हैं। अब इस कदम को आगे बढ़ाते हुए दोनों में एग्रीमेंट हुआ है।JAXA और Toyota की योजना इसे साल 2029 तक लॉन्च करने की है। मानव मिशन साल 2030 में लॉन्च किए जाने की तैयारी है।

‘जंगली’ का पहला गाना ‘फकीरा घर आजा’ रिलीज

हाथी और इंसान के खास रिश्ते पर आधारित विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म जंगली का पहला गाना रिलीज हो गया है। गाने के बोल, ‘फकीरा घर आजा’ हैं। गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है और लिरिक्स अनविता दत्त ने लिखे हैं। वहीं गाने के लिए म्यूजिक समीर उड्डीन ने दिया है। इस गाने में जंगल की खूबसूरती को दिखाया गया है। साथ ही जुबिन की आवाज ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं। ‘जंगली’ फिल्म में विद्युत जामवाल के अपॉजिट पूजा सावंत नजर आएंगी।

इस फिल्म में प्राचीन मार्शल आर्ट की तकनीक कलारिपयट्टु और एनिमल मूवमेंट का खास मिक्सचर दिखेगा। यह फिल्म 29 मार्च 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले फिल्म की रिलीज डेट 5 अप्रैल तय थी जिसे बाद में बदलकर 29 मार्च कर दिया गया। फिल्म के साथ फिल्म के डायरेक्टर की भी काफी चर्चा है। मालूम हो, जंगली फिल्म का निर्देशन हॉलिवुड के डायरेक्टर चक रसल (द मास्क और स्कॉर्पियन किंग के लिए मशहूर) कर रहे हैं। देखिए पहला गाना…

जंगली फिल्म के ट्रेलर आने के बाद से ही काफी चर्चे हैं। लोगों ने इसके ट्रेलर को भरपूर प्यार दिया। पैरंट्स इसे एक मस्ट वॉच फिल्म बता रहे हैं। फिल्म में विद्युत और उनके हाथी दोस्त भोला की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म ‘जंगली’ में विद्युत जमवाल एक पशुओं के डॉक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनका घर एक एलिफेंट रिजर्व में दिखाया गया है जहां उनकी भिड़ंत अंतरराष्ट्रीय शिकारियों के रैकेट से होती है।