Sunday, July 26, 2026
Home Blog Page 4942

मजबूत हाजिर मांग से कच्चा पाम तेल वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार की मजबूत मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चा पामतेल की कीमत 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 528 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में कच्चा पामतेल के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4.30 रुपये अथवा 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 528 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई। इसमें 3,179 लॉट के लिए कारोबार हुआ। कच्चा पामतेल के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत समान अंतर की तेजी के साथ 531.70 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई। इसमें 252 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण सीमित स्टॉक रहने के मुकाबले हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने की वजह से कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में कच्चा पामतेल कीमतों में तेजी आई।

सिक्का निर्माताओं की मांग से चांदी उछली, जानिए आज के दाम

नयी दिल्ली। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 40 रुपये की तेजी के साथ 39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। विदेशों से नरमी के संकेतों के बावजूद मौजूदा स्तर पर छिटपुट सौदों के समर्थन से सोना 32,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के पिछले स्तर पर स्थिर बना रहा।

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय हाजिर बाजार में औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग का समर्थन होने से चांदी में तेजी रही। ‘होली’ पर्व के अवसर पर बृहस्पतिवार को स्थानीय सर्राफा बाजार बंद रहेंगे। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में बुधवार को सोना 0.20 प्रतिशत की हानि के साथ 1,304.27 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15.40 डॉलर प्रति औंस रह गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी हाजिर 40 रुपये की तेजी के साथ 39,000 रुपये प्रति किलोग्राम तथा चांदी साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 95 रुपये की तेजी के साथ 38,126 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। हालांकि चांदी सिक्का लिवाल 79,000 रुपये प्रति सैकड़ा तथा बिकवाल 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बने रहे।

दूसरी ओर सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव क्रमश: 32,970 रुपये और 32,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर बने रहे। मंगलवार को सोने में 140 रुपये की तेजी आई थी। इसके अलावा आठ ग्राम की गिन्नी के भाव 26,400 रुपये प्रति इकाई पर कायम रहे।

इंदौर किराना: कमजोर ग्राहकी से शक्कर में गिरावट

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बुधवार को शक्कर में ग्राहकी कमी से भाव (मंगलवार की तुलना में) 20 रुपये प्रति क्विंटल की कमी लिए रहे।कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में बुधवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर-3270 से 3310 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 195 से 210 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2500 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 125 से 130, निजामाबाद 80 से 100, पिसी 135 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 4600 से 5400, पैकिंग में 5900 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2875 तथा बटला बेसन 2550 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: मूंगफली एवं सोयाबीन रिफाइंड तेल में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बुधवार को मूंगफली तेल के भाव (मंगलवार की तुलना में) 10 रुपये और सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी लिए रहे।

तिलहन सरसों 3700 से 3750रायडा 3300 से 3350सोयाबीन 3650 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 970 से 990, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 757 से 760, सोयाबीन साल्वेंट 720 से 725, पाम तेल 640 से 645 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1620, देवास 1620, उज्जैन 1620, खंडवा 1600, बुरहानपुर 1600, अकोला 2400 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 690 से 695, महाराष्ट्र 685 से 690 तथा गुजरात 705 से 710 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी: लिवाली से चना और तुअर मजबूत

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को चना (कांटा) और तुअर (अरहर) में ग्राहकी सुधार लिए रही। दलहन चना (कांटा) 4000 से 4050, चना (देसी) 3850 से 3900, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 3825 से 3850, हल्की 3550 से 3600, बटला 3525 से 3550, मूंग 5500 से 5600, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4700 से 4800, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5250 से 5400, उड़द 4700 से 4800, हल्की 3600 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6450 से 6650, तुअर दाल फूल 6850 से 7050, तुअर दाल बोल्ड 7250 से 7450, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200चना दाल 5150 से 5450, आयातित चना दाल 4950 से 5150मसूर दाल 5000 से 5100मूंग दाल 6400 से 6600, मूंग मोगर 6700 से 6900 उड़द दाल 5300 से 5500, उड़द मोगर 6300 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

सुस्त कारोबार से सेंसेक्स 23अंक चढ़कर 38,386 पर बंद

नई दिल्ली। शेयर मार्केट में आज सुस्त शुरुआत हुई, जो दिन में थोड़ी बहुत उतार चढ़ाव के साथ शाम तक जारी रही। ऐसे में सेंसेक्स बुधवार को 23.25 अंक चढ़कर 38,386 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 1.35 अंक लुढ़कर 11,521 पर बंद हुआ। ऑटो, ऑयल और मेटल स्टॉक्स में बिकवाली से शेयर बाजार में प्रेशर देखने को मिल रहा है।

आईटी और फार्मा को छोड़कर सभी स्टॉक्स में बिकवाली बनी हुई है। सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो, ऑयल और मेटल कंपनियों में देखने को मिल रही है। इण्डिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंफोसिस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, विप्रो, डॉ रेड्डीज लैब्स, HDFC Bank, हाउसिंग डेवल्पमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन और यस बैंक के शेयरों में तेजी रही।

वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम, NTPC, जी इंटरनेटमेंट, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, ONGC में गिरावट दर्ज की गई । शेयर बाजार मंगलवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 268 अंक बढ़कर 38363 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 70 अंक बढ़कर 11532 के स्तर पर बंद हुआय़ निफ्टी बैंक 172 अंक बढ़कर 29768 के स्तर पर बंद हुआ

25 MP के सेल्फी कैमरे के साथ सैमसंग गैलेक्सी A40 लॉन्च

नई दिल्ली।दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung इस साल काफी आक्रामक ढंग से अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने में लगी है। साल 2019 की शुरुआत से कंपनी ने Galaxy S10 औक Galaxy M सीरीज के स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। इतना ही नहीं 20 फरवरी को सैमसंग ने सैन फ्रैंसिस्को में अपने फोल्डेबल फोन Galaxy Fold को भी पेश किया था।

इसी कड़ी में अब सैमसंग ने अपने Galaxy A40 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन फिलहाल में युरोप में लॉन्च किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए40 तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू, वाइट और ऑरेंज में पेश किया गया है।

फोन की कीमत 249 युरो है जो भारतीय रुपये के हिसाब से करीब 19,520 रुपये है। बताया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए40 की बिक्री 10 अप्रैल से शुरू होगी। दुनिया के बाकी देशो में इस फोन को कब तक लॉन्च किया जाएगा इस बारे में सैमसंग की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए40 के स्पेसिफिकेशन्स
फोन में 1080×2280 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 5.9 इंच का फुल एचडी+ इनफिनिटी यू SUPER AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन में सैमसंग द्वारा डिवेलप किया गया Exynos 7885 प्रोसेसर मौजूद है।

जरूरत पड़ने पर फोन की मेमरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ओएस की जहां तक बात है तो सैमसंग गैलेक्सी ए40 ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड Samsung One UI पर चलता है। फोन में ड्यूल सिम के साथ ही ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

फटॉग्रफी के इसके बैक में एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,100 mAh की बैटरी दी गई है।

Vodafone-Idea ने दी 25 हजार करोड़ के राइट इश्यू को मंजूरी

नई दिल्ली। सब्सक्राइबर्स के आधार पर देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने बुधवार को भारी डिस्काउंट पर 25,000 करोड़ रुपए (3.63 अरब डॉलर) के राइट इश्यू को मंजूरी दे दी है। इसके लिए कीमत 12.50 रुपए प्रति शेयर तय की गई है, जो मार्केट प्राइस से लगभग 61 फीसदी कम है। इस खबर से वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) लगभग 7 फीसदी टूट गया। हालांकि कुछ ही समय में इसमें रिकवरी दर्ज की गई।

एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि कंपनी के इलिजिबल शेयरहोल्डर्स द्वारा 2 अप्रैल, 2019 की रिकॉर्ड डेट के लिए हर 38 इक्विटी शेयरों के लिए 87 इक्विटी शेयर का इनटाइटलमेंट रेश्यो तय किया गया है। फाइलिंग में कहा गया कि इश्यू 10 अप्रैल को खुलने जा रहा है, जबकि क्लोजिंग डेट 24 अप्रैल, 2019 तय की गई है।

12.50 रु प्रति शेयर इश्यू प्राइस तय
12.50 रुपए प्रति इक्विटी शेयर का इश्यू प्राइस (प्रति इक्विटी शेयर 2.50 रुपए के प्रीमियम सहित) एक दिन पहले के क्लोजिंग प्राइस 32 रुपए प्रति शेयर की तुलना में 61 फीसदी के भारी डिस्काउंट पर है। इस साल की शुरुआत में वोडाफोन आइडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने राइट इश्यू के माध्यम से 25,000 करोड़ रुपए के फंड रेजिंग प्लान को मंजूरी दी थी। इसके लिए फरवरी में कैबिनेट से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को भी मंजूरी मिल गई थी।

प्रमोटर करेंगे भारी निवेश
प्रमोटर शेयरहोल्डर्स वोडाफोन ग्रुप (Vodafone Group) और आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) ने बोर्ड को बताया कि वे इस राइट इश्यू में क्रमशः 11,000 करोड़ रुपए और 7,250 करोड़ रुपए अंशदान को मंजूरी दी है। प्रमोटर शेयरहोल्डर्स ने यह भी कहा कि राइट इश्यू के कम भरे जाने की स्थिति में हर प्रमोटर शेयरहोल्डर को आंशिक या पूरे भरे हिस्से के लिए भाग लेने का अधिकार है।

PNB घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, अब 29 को होगी सुनवाई

लंदन। पंजाब नैशनल बैंक से 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। भगोड़े हीरा कोराबारी नीरव मोदी को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया। मामले की अगली सुनवाई वेस्टमिंस्टर कोर्ट में 29 मार्च को चीफ मैजिस्ट्रेट के सामने होगी।

इस बीच सूत्रों का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से नीरव मोदी की संपत्तियों को बेचा जा सकता है। वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने भारत के प्रवर्तन निदेशालय की ओर से प्रत्यर्पण की अर्जी दाखिल करने के जवाब में यह अरेस्ट वॉरंट जारी किया था। इसके बाद से ही कहा जा रहा था कि नीरव मोदी को कभी भी अरेस्ट किया जा सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी को हाल में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा वारंट जारी करने के बारे में सूचित किया गया था और नीरव मोदी को जल्द ही स्थानीय पुलिस (लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस) द्वारा गिरफ्तार करने की बात कही गई थी।