Sunday, July 19, 2026
Home Blog Page 4917

आयकर संग्रह में गिरावट से सरकार चिंतित, अब टैक्स चोरों पर शिकंजा

नई दिल्ली। यदि आपने भी अब तक Income Tax जमा नहीं किया है तो 31 मार्च तक हर हाल में यह काम निपटा लें। टैक्स कलेक्शन में कमी से घबराई सरकार ने अफसरों को टैक्स बकायादारों और चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने अफसरों को बड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने Direct Tax collection में गिरावट को लेकर चिंता जताते हुए आयकर विभाग को बड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। CBDT के सूत्रों के मुताबिक प्रत्यक्ष कर संग्रह निर्धारित लक्ष्य से 15 प्रतिशत कम है और वित्त वर्ष खत्म होने में एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है।

सीबीडीटी की सदस्य (राजस्व) नीना कुमार ने 26 मार्च को विभाग के सभी क्षेत्रीय प्रमुखों को लिखे पत्र में कहा कि कर संग्रह आंकड़ों की समीक्षा की गई है। इसमें देखा गया है कि बजट में कर संग्रह का लक्ष्य 12,00,000 करोड़ रुपये रखा गया था लेकिन 23 मार्च तक 10,21,251 करोड़ रुपये ही एकत्र किए गए हैं।

यह बजट लक्ष्य का 85.1 प्रतिशत है। देशभर में आयकर विभाग के Tax collection पर नजर रखने वाले अधिकारी ने उन क्षेत्रों को चिह्नांकित किया जहां व्यक्तिगत , कॉरपोरेट और अग्रिम कर श्रेणियों से मिलने वाले प्रत्यक्ष कर संग्रह में गिरावट आई है।

हालात बेहद खराब, सुधारने के लिए कस लो कमर
कुमार ने पत्र में कहा श्रेणीवार विश्लेषण में नियमित कर संग्रह में कमी का रुख दिख रहा है। पिछले सप्ताह इसमें 5.2 प्रतिशत की गिरावट आयी थो जो अब बढ़कर 6.9 प्रतिशत पर आ गयी है । यह एक चिंताजनक स्थिति है, जिसकी तरफ तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। अधिकारी ने इस स्थिति पर निराशा जताई और कर अधिकारियों से कमर कस लेने तथा प्रत्यक्ष कर संग्रह के लक्ष्य को हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ने को कहा है।

आंकड़ें कुछ और ही बयां कर रहे हैं
सीबीडीटी, आयकर विभाग के लिए नीतियां तैयार करती है और उसको नियंत्रित करने वाली इकाई भी है। कुमार ने पत्र में कहा कि नियमित कर आकलन प्रदर्शन का पैमाना (बेंचमार्क) है और यह कर मांग की गुणवत्ता पर आधारित होता है , जिसे आगे वास्तविक संग्रह में तब्दील किया जा सकता है।

बोर्ड ने आयकर अधिकारियों के साथ इस बारे में रणनीति पर चर्चा की थी और उम्मीद थी कि संग्रह में सुधार होगा। लेकिन आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं। उन्होंने आयकर विभाग से तत्काल हरसंभव कदम उठाने को कहा है ताकि मौजूदा और बकाया कर की वसूली हो सके और लक्ष्य हासिल किया जा सके।

स्टांप ड्यूटी जमा नहीं कराने पर कृषि भूमि कुर्क, नीलाम होगी

कोटा। बकाया स्टांप ड्यूटी जमा नहीं कराने पर उप महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक वृत्त विभाग द्वारा जारी कुर्की आदेश की पालना में उप पंजीयक प्रथम ने 2 बकायादारों की संपत्ति कुर्क कर ली है। अब इसकी नीलामी की जाएगी।

उप पंजीयक केएल जांगिड़ ने बताया कि पंजीयन विभाग के बकायादार स्टार एग्रीवेयर हाउसिंग एंड कोलेट्रल मैनेजमेंट लि. जयपुर जरिये निदेशक अमित खंडेलवाल की सम्पति खसरा नंबर 216/2 की रकबा 0.11 हैक्टेयर, खसरा नंबर 373 की रकबा 1.71 हैक्टेयर, खसरा नंबर 212/1 की रकबा 1.50 हैक्टेयर व खसरा नं0 213 रकबा 0.10 हैक्टेयर ग्राम डाहरा तहसील लाडपुरा को कुर्क कर लिया गया है।

बकायादार पृथ्वी सिंह शक्तावत की सम्पति खसरा नंबर 856 की रकबा 0.09 हैक्टेयर में 1/8 हिस्सा पत्थरमंडी के पास ग्राम बड़गांव तहसील लाडपुरा की कृषि भूमि को भी कुर्क कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बकायादारों द्वारा 30 मार्च से पूर्व राशि जमा कर दी जाती है तो नीलामी रोक दी जाएगी अन्यथा बकायादारों द्वारा राशि जमा नहीं कराने पर 30 मार्च को कार्यालय उप पंजीयक प्रथम कोटा में कुर्क भूमि की नीलामी की जाएगी।

लोकसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस की 19 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

जोधपुर से वैभव गहलोत, बाड़मेर से मानवेंद्र, कोटा से रामनारायण मीणा को उतारा

जयपुर। कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 19 पर गुरुवार रात 11:30 बजे प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पहली लिस्ट में सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव को जोधपुर से मैदान में उतारा है। जयपुर से पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल, अलवर से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, सीकर से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए सुभाष महरिया और बाड़मेर से पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत के बेटे मानवेंद्र को टिकट दिया है।

नागौर सीट पर आरएलपी से गठबंधन की चर्चाओं को विराम देकर फिर से ज्योति मिर्धा को टिकट दिया है। कांग्रेस की पहली सूची में 3 महिला प्रत्याशी हैं। जयपुर में 48 साल बाद महिला प्रत्याशी उतारी गई है। 1971 में स्वतंत्र पार्टी से गायत्री देवी मैदान में थीं। दौसा से कई दावेदारों को पछाड़ कर मुरारीलाल मीणा की पत्नी सविता टिकट हासिल करने में सफल रहीं। बता दें कि भाजपा 22 मार्च को 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब भाजपा की 9 व कांग्रेस की 6 सीटों पर घोषणा बाकी है।

11 सीटों पर तस्वीर साफ : कांग्रेस प्रत्याशी के सामने भाजपा से कौन मैदान में है

सीट कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी
कोटा रामनारायण मीणा ओम बिरला
जयपुर ज्योति खंडेलवाल रामचरण बोहरा
जोधपुर वैभव गहलोत गजेंद्र सिंह शेखावत
पाली बद्री जाखड़ पीपी चौधरी
जालौर रतन देवासी देवजी पटेल
उदयपुर रघुवीर मीणा अर्जुनलाल मीणा
चितौड़गढ़ गोपाल सिंह इड़वा चंद्रप्रकाश जोशी
टोंक-सवाईमाधोपुरनमोनारायण मीणा सुखबीर सिंह जाैनपुरिया
सीकर सुभाष महरिया सुमेधानंद सरस्वती
झुन्झुनूं श्रवण कुमार नरेंद्र खींचड़
बीकानेर मदन गोपाल मेघवाल अर्जुनराम मेघवाल
नागौर ज्योति मिर्धा
अलवर भंवर जितेंद्र सिंह
बाड़मेर मानवेंद्र सिंह
बांसवाड़ा ताराचंद भगौरा
दौसा सविता मीणा
करौली-धौलपुर संजय कुमार जाटव
भरतपुर अभिजीत जाटव
चूरू रफीक मंडेलिया

संसद से ही गहलोत की पारी शुरू हुई, उसी राह पर वैभव
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की राजनीतिक पारी की शुरुआत लोकसभा से हुई थी। वे 1980 में पहली बार जोधपुर से सांसद बने थे। उसी साल वैभव का जन्म हुआ था। गहलोत 19 साल लगातार लोकसभा में रहे और दो बार केंद्र में मंत्री बने। उसी राह पर वैभव गहलोत हैं। वैभव को भी पहला टिकट पिता की पैतृक सीट मानी जाने वाली जोधपुर सीट से ही दिया गया। यदि वे सांसद चुने जाते हैं तो पिता-पुत्र की सियासी पारी की शुरुआत एक जैसी होगी।

एक विधायक को टिकट, 5 हारे प्रत्याशियों पर दांव
कांग्रेस ने पीपलदा विधायक रामनारायण मीणा को कोटा से प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में हारे हुए पांच प्रत्याशियों पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। इनमें चूरू से हारे रफीक मंडेलिया, सूरजगढ़ से श्रवण कुमार, झालरापाटन में वसुंधरा राजे से हारे मानवेंद्र, रानीवाड़ा से चुनाव हारने वाले रतन देवासी व सलूंबर से हारे रघुवीर मीणा को टिकट मिला। मदन गोपाल ने पुलिस सेवा से वीआरएस लेकर विधानसभा चुनाव में टिकट मांगा था, लेकिन टिकट कट गया था। अब बीकानेर से प्रत्याशी बनाया।

कोटा मंडी: धनिया रंगदार, चना और उड़द में उछाल

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को नए धनिये की 5000 बोरी और नये लहसुन की 2500 कट्टे की आवक हुईं। सभी जिंस का मिलाकर करीब 50000 बोरी का कारोबार हुआ ।आवक की कमी से चना 50 और उड़द 150 रुपये उछल गया। स्टाकिस्टों और निर्यातकों के समर्थन से धनिया रंगदार 250 रुपये प्रति क्विंटल तेज बोला गया।

गेहूं मिल 1750 से 1800 लोकवान 1850 से 1900 पी डी 1800से 1900 गेहूं टुकडी नया 1800 से 2100 मक्का 1800 से 2100 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 2400 से 2600 पूसा 1 2300 से 2600 पूसा 4 (1121) 3200 से 3550 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3241 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 2500 से 3640 सरसों 3000 से 3451अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10100 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी 2500 से 3650 कलौजी 6500 से 9400 धनिया बादामी 4300 से 5600 ईगल 5700 से 6201 रंगदार नया 7000 से 10601 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1000 से 4700 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 5000 उड़द 2000 से 4400 चना 3300 से 3900 चना कांटिया 3700 चना काबुली 3000से 5600 चना गुलाबी 3800 से 4500 चना मौसमी 3000 से 3800 मसूर 3000 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर मंडी: ग्राहकी निकलने से चना, मसूर, तुअर एवं उड़द में तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में गुरुवार को ग्राहकी निकलने से चना कांटा 100 रुपये, मसूर 50, तुअर (अरहर) 100 और उड़द के भाव में बुधवार की तुलना में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। दालों में मूंग दाल 100 रुपये, मूंग मोगर 100 एवं उड़द मोगर में 100 रुपये प्रति क्विंटल की भाव वृद्धि हुई। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में गुरुवार को 25 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4175 से 4200, चना (देसी) 4000 से 4100, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 3950 से 4000, हल्की 3600 से 3700, बटला 3425 से 3450, मूंग 5500 से 5700, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4800 से 5000, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5400 से 5600, उड़द 4800 से 5000, हल्की 3000 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6400 से 6600, तुअर दाल फूल 6800 से 7000, तुअर दाल बोल्ड 7200 से 7400, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200चना दाल 5150 से 5450, आयातित चना दाल 4950 से 5150मसूर दाल 5000 से 5100मूंग दाल 6500 से 6700, मूंग मोगर 6800 से 7000 उड़द दाल 5300 से 5500, उड़द मोगर 6400 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1800 से 1820, गेहूं 147- 1850 से 2050, लोकवन 1850 से 2050, चंद्रौसी 3100 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1650 से 1700, ज्वार संकर 1800 से 1900, ज्वार देसी 3100 से 3200, मक्का पीली 2050 से 2100, गज्जर 2050 से 2060 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: सोयाबीन रिफाइंड तेल सस्ता, कपास्या खली में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में गुरुवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव (बुधवार की तुलना में) दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम कम हुए। पशु आहार कपास्या खली में 30 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। तिलहन में सरसों 50 रुपये और रायडा 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगा बिका। मांग कमी से सोयाबीन में 250 रुपये क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई।

तिलहन सरसों 3750 से 3800रायडा 3300 से 3400सोयाबीन 3425 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 970 से 990, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 737 से 740, सोयाबीन साल्वेंट 705 से 710, पाम तेल 635 से 640 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1680, देवास 1680, उज्जैन 1680, खंडवा 1660, बुरहानपुर 1660, अकोला 2500 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 690 से 695, महाराष्ट्र 685 से 690 तथा गुजरात 695 से 700 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर किराना: ग्राहकी में सुधार से खोपरा गोला तेज

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में गुरुवार को खोपरा गोला में ग्राहकी बढ़ी रही इससे भाव में बुधवार की तुलना में आठ रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। खोपरा बूरा 100 रुपये प्रति 15 किलोग्राम महंगा बिका। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में गुरुवार को छह गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3280 से 3320 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 205 से 208 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2525 से 4300 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 125 से 130, निजामाबाद 80 से 100, पिसी 135 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 5700 से 6850, पैकिंग में 7400 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2875 तथा बटला बेसन 2550 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

मारुति सुजुकी की नई Ciaz लॉन्च, कीमत 9.97 लाख से शुरू

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी ने अपने बहुप्रतीक्षित नए 1.5-लीटर, DDiS 225 डीजल इंजन के साथ Maruti Ciaz लॉन्च कर दी। मारुति सुजुकी का यह नया डीजल इंजन पुराने 1.3-लीटर वाले डीजल इंजन से ज्यादा पावरफुल है। इसे कंपनी ने इन-हाउस विकसित किया है, जबकि 1.3-लीटर वाला डीजल इंजन फिएट से लिया जाता है। नए डीजल इंजन वाली Maruti Ciaz की एक्स शोरूम कीमत 9.97 लाख से 11.37 लाख रुपये के बीच है।

मारुति सियाज का नया डीजल इंजन 4,000rpm पर 94hp का पावर और 1,500-2,500rpm पर 225Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह पुराने 1.3-लीटर डीजल इंजन से 5hp ज्यादा पावर और 25Nm ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है।

मारुति सियाज का नया डीजल इंजन नए डिजाइन के 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। कंपनी का दावा है कि नया डीजल इंजन 26.82 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा। नया डीजल इंजन सियाज के तीन वेरियंट (Delta, Zeta और Alpha) में उपलब्ध है।

मारुति सुजुकी का यह नया इंजन BS-VI के अनुकूल है, लेकिन अभी यह BS-IV मानकों के मुताबिक है। आने वाले समय में इसे BS-VI के मुताबिक अपग्रेड कर दिया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि सियाज के इस नए 1.5-लीटर डीजल इंजन में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम नहीं दिया गया है, जबकि पुराने 1.3-लीटर वाले इंजन में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम है।

हालांकि, 1.5-लीटर पेट्रोल इंलज वाली सियाज में माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मौजूद है। नए डीजल इंजन के अलावा नई सियाज में कोई और बदलाव नहीं है। मारुति इस मिड-साइज सिडैन की मार्केट में ह्यूंदै वरना, होंडा सिटी और टोयोटा यारिस जैसी शानदार कारों से टक्कर मानी जाती है।

1.5-लीटर और 1.3-लीटर डीजल इंजन वाली सियाज के सभी वेरियंट की कीमत (एक्स शोरूम)

सियाज (वेरियंट)1.5-लीटर डीजल इंजन1.3-लीटर डीजल इंजन
Sigma9.19 लाख
Delta9.97 लाख9.80 लाख
Zeta11.08 लाख10.62 लाख
Alpha11.37 लाख11.02 लाख

3020mAh बैटरी के साथ Huawei Y6 Prime लॉन्च

नई दिल्ली। Huawei Y6 Prime (2019) स्मार्टफोन को चीन के बाद अब पाकिस्तान में भी लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के नाम और कुछ इंटरनल फीचर्स को छोड़ दें तो इसके ज्यादातर फीचर्स Huawei Y6 (2019) जैसे ही हैं। अब जब कि कंपनी ने इस फोन के नाम के साथ ‘प्राइम’ शब्द जोड़ा है, तो चलिए जानते हैं कि इस फोन में क्या खास दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन
ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड ईएमयूआई 9.0 पर चलने वाले Huawei Y6 Prime (2019) में 6.09 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 720×1560 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2GB रैम दी गई है। साथ ही 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB क बढ़ाया जा सकता है।

बात की जाए कैमरे की तो Huawei Y6 Prime (2019) में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी टोनिंग फ्लैश 2.0 सपॉर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,020 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G एलटीई, जीपीएस, एफएम रेडियो, वाई-फाई, ब्लूटूथ, और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन के बैक पर सिक्यॉरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। है। इसका डाइमेंशन 156.28×73.50×8 मिलीमीटर है।

Huawei Y6 Prime (2019) की कीमत
Huawei Y6 Prime (2019) की कीमत 21,499 पाकिस्तानी रुपये (करीब 10,600 रुपये) रखी गई है। यह एंबर ब्राउन, मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। भारत में इसे लॉन्च किया जाएगा या नहीं, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सोना मामूली महंगा, चांदी सस्ती, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में नरमी के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 35 रुपए चमककर 33,095 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि औद्योगिक ग्राहकी उतरने से चांदी 270 रुपए लुढ़ककर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर पर 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

विदेशी बाजारों में सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 1.15 डॉलर टूटकर 1,307.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.30 डॉलर फिसलकर 1,313.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही तेजी से पीली धातु दबाव में आयी है।

डॉलर का सूचकांक आज करीब चौथाई फीसदी चढ़ गया। इससे अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो गया। इस स्थिति में सोने की मांग घटती है और कीमत गिरती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की बढत में 15.24 डॉलर प्रति औंस पर रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 38700 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32900 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38370 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33070 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38570 रुपये प्रति तोला।