Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 4898

आधार कार्ड के इस नियम के बारे में नहीं जानते होंगे आप

नई दिल्ली। देश के लोगों को एक यूनिक आईडेंटिफिकेशन के लिए आधार नंबर की सेवा दी जा रही है। इसमें लोगों की बायोमेट्रिक्स और व्यक्तिगत जानकारी होती है। आधार सेवा प्रदाता भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार नंबर धारकों को डाटा में बदलाव की अनुमति देता है। लेकिन कई जानकारियां ऐसी हैं जिनमें एक या दो बार गलती से बदलाव नहीं हो सकता है।

आधार कार्ड बनवाते समय आवेदक को अपनी जन्मतिथि के बारे में भी जानकारी देनी होती है। कई बार भूलवश या किसी अन्य कारणों से आधार डाटा में जन्मतिथि गलत हो जाती है। आप इसे एक बार ठीक करवा सकते हैं। लेकिन इसके बाद भी जन्मतिथि में कोई गड़बड़ हो जाती है तो इसे दोबारा ठीक नहीं कराया जा सकता है।

यानी आधार कार्ड बनवाते समय और दोबारा बदलाव कराते समय जन्मतिथि में कोई गड़बड़ हो जाती है तो आप इसे ठीक नहीं करा सकते हैं। इस संबंध में UIDAI ने ट्वीट करके भी जानकारी दी है। UIDAI ने कहा है कि कोई भी आधार धारक वैध दस्तावेजों के साथ आधार सेंटर पर जाकर जन्मतिथि में केवल एक बार बदलाव करवा सकता है।

UIDAI का कहना है कि आधार में दर्ज जन्मतिथि और सही जन्मतिथि में तीन साल से ज्यादा का अंतर नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा पाया जाता है तो जन्मतिथि में बदलाव का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद आधार के रीजनल ऑफिस में ही फैसला लिया जाएगा।

‘PM Narendra Modi’ बायॉपिक 38 देशों में होगी रिलीज

‘पीएम नरेंद्र मोदी‘ बायॉपिक लंबे वक्‍त से काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस बीच फिल्‍म के प्रड्यूसर ने बताया कि फिल्‍म की टीम बायॉपिक को 38 देशों में रिलीज करने की तैयारी कर रही है जिसमें यूएस, यूके, कनाडा, ऑस्‍ट्रेलिया और यूएई जैसे देश शामिल हैं।

डायरेक्‍टर उमंग कुमार की इस फिल्‍म में पीएम मोदी के जीवन के शुरुआती सफर से उनके भारत के प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी को दिखाया गया है। फिल्‍म के प्रड्यूसर्स और डिस्‍ट्र‍िब्‍यूटर्स में से एक प्रड्यूसर आनंद पंडित ने कहा, ‘पीएम मोदी की जिंदगी को लेकर न सिर्फ भारतीयों में बल्‍कि दुनियाभर के सिनेमालवर्स को काफी इंट्रेस्‍ट है। हमने तय किया है कि फिल्‍म को न सिर्फ भारत में बल्‍कि कम से कम 38 देशों में रिलीज करेंगे।’

उन्‍होंने आगे बताया, ‘भारत में फिल्‍म 1700 स्क्रीन्‍स पर रिलीज होगी और हमने ओवरसीज में इसे करीब 600 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज करने की प्‍लानिंग की है।’ बता दें, फिल्‍म हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल भाषा में भी रिलीज की जाएगी।’ आनंद पंडित ने कहा, ‘जो लोग फिल्‍म पर सवाल उठा रहे हैं और इस पर बैन की मांग कर रहे हैं, ये वे लोग हैं जिन्‍होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को विफल करने की कोशिश की है।’

ये स्मार्टफोन यूजर्स नहीं कर पाएंगे फेसबुक का इस्तेमाल, जानिए क्यों

नई दिल्ली । क्या आप Facebook, Instagram और Messenger का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आप में से कुछ यूजर्स इनको इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। घबराइए मत, अगर आप Android या iOS का इस्तेमाल करते हैं तो आप इस परेशानी से बचे हुए हैं। दरअसल, Microsoft ने यह कन्फर्म किया है की Windows फोन के लिए कंपनी सोशल मीडिया सपोर्ट 30 अप्रैल से बंद कर देगी।

गौरतलब है की Microsoft ने काफी पहले से ही अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने बंद कर दिए हैं। इसके अलावा पुराने Windows फोन में बहुत पहले से ही Whatsapp सपोर्ट बंद किया जा चुका है। हालांकि, अभी इसका पता नहीं है की सभी Windows फोन में यह सपोर्ट बंद किया जाएगा या नहीं।

साथ ही, Microsoft घोषणा कर चुका है की दिसंबर 2019 से Windows फोन के लिए सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। इसका साफ मतलब यह है की साल ख़त्म होने पर वैसे भी Windows फोन का इस्तेमाल करना खतरनाक होगा।

आपको बता दें, Microsoft ने काफी पहले यह मान लिया था की Windows फोन का अंत हो गया है। बड़े डेवलपर्स Windows फोन में ऐप का सपोर्ट भी बंद कर रहे हैं। अब इस कड़ी में Facebook का नंबर है। अब 30 अप्रैल के बाद कितने यूजर्स इससे प्रभावित होंगे फिलहाल इसका आंकड़ां नहीं है।

Gmail में जुड़े Smart Compose और Smart Reply फीचर

Google ने कंपनी अपनी ईमेल सर्विस Gmail को यूजर के लिए बेहतर बनाने में लगी है। इसी कड़ी में अब गूगल ने जीमेल के लिए दो नए अपडेट्स पेश किए हैं। इनमें से एक Smart Compose है और दूसरा Smart Reply है।हम आपको बताते हैं जीमेल के इन दोनों नए फीचर्स के बारे में और यह भी कि इन्हें कैसे आप एक्टिवेट कर ईमेलिंग आसान बना सकते हैं।

Gmail Compose
जैसे की नाम से ही समझ आ जाता है यह फीचर यूजर को ईमेल करते वक्त बेहद मददगार साबित होगा। इस फीचर की मदद से आपका ईमेल लिखने का वक्त तो बचेगा ही साथ ही उसमें गलतियों के चांसेस भी कम हो जाएंगे। यह फीचर मशीन लर्निंग का उपयोग करते हुए आपके पहले लिखे हुए ईमेल और लिखने की आदत को समझकर ईमेल लिखने में शब्दों और सब्जेक्ट का सजेशन देगा।

ये काफी कुछ ऑटो करेक्ट फीचर की तरह काम करेगा। यह फीचर आपके लिखने की हेबिट को समझते हुए आगे के सेंटेस सजेस्ट करेगा जिससे ईमेल जल्द लिखा जा सके। इसके बाद आपके ईमेल का कंटेंट पढ़कर मशीन लर्निंग की मदद से आपको यह सजेस्ट करेगा कि आपके ईमेल का सब्जेक्ट क्या होना चाहिए।

यूं करें यूजर
फीचर को यूज करने के लिए आपको कुछ अलग करने की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर आपके जीमेल में खुद-ब-खुद एक्टिवेट होगा। हालांकि, सेटिंग में जाकर आप इसे एक्टिवेट और डीएक्टिवेट कर सकते हैं। जैसे ही आप ईमेल लिखना शुरू करेंगे आपको संभावित सब्जेक्ट्स दिखाए जाने लगेंगे। जैसे ही आप अपना ईमेल पूरा करके सब्जेक्ट लिखने के लिए उस जगह पर क्लिक करेंगे यह आपको संबंधित सब्जेक्ट सजेस्ट करने लगेगा।

Smart Reply ऐसे करेगा काम
वहीं स्मार्ट रिप्लाय फीचर की बात करें तो यह स्मार्ट कंपोज के मुकाबले कुछ तेजी से काम करेगा। यह यूजर को छोटे सेंटेंस और फ्रेज सजेस्ट करने की बजाय तीन विकल्प देगा उस ईमेल के जवाब के लिए जो आपको मिला है। उदाहरण के लिए अगर आपको कोई ईमेल मिला है जिसमें आपको अपॉइंटमेट की मंजूरी मिली है तो स्मार्ट रिप्लाय आपको कंफर्म्ड, थैंक्स और आई कैन मेक ईट जैसे विकल्प देगा। इन्हें क्लिक करते ही आपका रिप्लाय चला जाएगा।

कोटा मंडी : स्टाकिस्टों की लिवाली से धनिया 200 रुपये उछला

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को लिवाली निकलने से सोयाबीन 25 रुपये और धान 50 रुपये तेज बोला गया। स्टाकिस्टों की लिवाली से धनिया 200 रुपये प्रति क्विंटल उछल गया।कमजोर उठाव से मैथी 200 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई। सभी जिन्सों का मिलाकर करीब एक लाख बोरी से अधिक का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक 6000 कट्टे की हुई। मंडी में जिंसों के प्रकार रहे –

गेहूं मिल 1670 से 1700 लोकवान 1750 से 1800 पीडी 1750 से 1800 गेहूं टुकडी नया 1750 से 1950 मक्का 2000 से 2200 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 2400 से 2861पूसा 1 2300 से 2761 पूसा 4 (1121) 3300 से 3640 धान लाजवाब (1509 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 2500 से 3821 सरसों 3300 से 3517अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी 3000 से 4500 कलौजी 6500 से 9800 धनिया बादामी 5500 से 6300 ईगल 6000 से 6701 रंगदार नया 7000 से 10001 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1300 से 4700 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 5000 उड़द 2000 से 4150 चना 3600 से 4100 चना कांटिया 3950 चना काबुली 3000 से 5600 चना पेप्सी 3800 से 4400 चना मौसमी 3000 से 4100 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

नयापुरा व्यापार संघ यातायात सुगम बनाने के लिए प्रयास करे: महासंघ

कोटा। नयापुरा व्यापार संघ का होली मिलन समारोह शहर के नयापुरा स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। जिसमें 143 यूनिट रक्तदान करवाने में सहयोग देने पर अभय जैन, पूर्व अध्यक्ष जवाहर बंसल एवं संस्था के हित में काम करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर एवं कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि नयापुरा चौराहा शहर के प्रमुख चौराहों में से एक है और यह कोटा का मुख्य प्रवेश द्वार भी है। यहां पर आये दिन यातायात जाम होता रहता है। अतः इसे सुगम बनाने के लिए नयापुरा व्यापार संघ बाजारों में अतिक्रमण नहीं होने दे। साथ ही स्वच्छता एवं पार्किंग व्यवस्था का भी ध्यान रखे। संघ की ओर से रक्तदान शिविर में 100 से अधिक व्यापारियों द्वारा रक्तदान करने की सराहना करते हुए कहा कि इसे निरन्तर जारी रखा जाये।

नयापुरा व्यापार संघ के अध्यक्ष डाॅ. डीके शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था प्रतिवर्ष स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। हमारी संस्था ने चौराहे पर वाटर कूलर लगाये हुये हैं। साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में भी संघ द्वारा किए गये उल्लेखनीय कार्य के लिये नगर निगम द्वारा पूरे कोटा शहर में तीसरा स्थान दिया गया था। हमारा मुख्य उद्धेश्य क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाना एवं बाजारों को अतिक्रमण मुक्त एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था करना है।

नयापुरा व्यापार संघ के अध्यक्ष डाॅ. डीके शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था प्रतिवर्ष स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। हमारी संस्था ने चौराहे पर वाटर कूलर लगाये हुये हैं। साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में भी संघ द्वारा किए गये उल्लेखनीय कार्य के लिये नगर निगम द्वारा पूरे कोटा शहर में तीसरा स्थान दिया गया था। हमारा मुख्य उद्धेश्य क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाना एवं बाजारों को अतिक्रमण मुक्त एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था करना है।

नयापुरा व्यापार संघ के सचिव ज्ञानचन्द जैन ने कहा कि आने वाले समय में नयापुरा में दोनों पुलों को हरा-भरा एवं सुन्दर दिखने के लिए नगर निगम एवं नगर विकास न्यास, कोटा को प्रस्ताव भेज रखा है। उन्होंने कहा कि बृज टाकिज के पास की खाली जगह पर अगर पार्किंग विकसित कर दी जावे तो यहां का यातायात का दबाव कम हो सकता है। इस अवसर पर गत माह इस अवसर पर कोटा के प्रसिद्ध कलाकर शिखर एवं किशन द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की गई जिसका सभी ने लुत्फ उठाया।

इंदौर किराना: ग्राहकी निकलने से शक्कर में सुधार

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को शक्कर में ग्राहकी सुधार लिए रही। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शनिवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3290 से 3310 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 220 से 225 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2550 से 4500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 124 से 126, निजामाबाद 95 से 105, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 5500 से 7000, पैकिंग में 7800 से 8200 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2975 तथा बटला बेसन 2525 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर अनाज मंडी में अवकाश, दालों में लिवाली कमजोर

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शनिवार को चेटीचंड के अवसर पर मंडी में अवकाश रहा। दालों में लिवाली कमजोर रही। दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6700 से 6900, तुअर दाल फूल 7100 से 7300, तुअर दाल बोल्ड 7500 से 7900, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200 चना दाल 5300 से 5600, आयातित चना दाल 4950 से 5150 मसूर दाल 5150 से 5250 मूंग दाल 6650 से 6850, मूंग मोगर 6950 से 7150 उड़द दाल 6500 से 6700, उड़द मोगर 6600 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: सोयाबीन रिफाइंड तेल तेज, पाम तेल में गिरावट

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शनिवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। पाम तेल में दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई।

तेल मूंगफली तेल इंदौर 980 से 1000, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 753 से 755, सोयाबीन साल्वेंट 710 से 715, पाम तेल 665 से 668 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1775, देवास 1775, उज्जैन 1775, खंडवा 1755, बुरहानपुर 1755, अकोला 2610 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।

कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 705 से 710, महाराष्ट्र 700 से 705 तथा गुजरात 720 से 725 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

‘दबंग 3’ में आइटम सॉन्ग के लिए सनी लियोनी के बजाय मौनी रॉय

बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल में नर्मदा नदी के किनारे हो रही इस शूटिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों के अलावा फिल्म के सॉन्ग ‘हुड़ हुड़ दबंग’ का एक विडियों भी सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। अब इस फिल्म के बारे में एक और अपडेट सामने आई है।

बताया जा रहा है कि फिल्म में एक आइटम सॉन्ग रखा जाना है। पहले इस सॉन्ग के लिए सनी लियोनी को लिया जाना था लेकिन बाद में सनी के बजाय इसके लिए खूबसूरत मौनी रॉय को फाइनल किया गया है।

बताया जा रहा है कि फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा और अरबाज खान इस गाने के लिए सनी लियोनी को ही लेना चाहते थे लेकिन सलमान खान ने इसके लिए मौनी रॉय का चुनाव किया। सलमान यह भी नहीं चाहते थे कि सनी इस गाने को करें। सॉन्ग में सलमान भी दिखाई देंगे।

बता दें कि पहली ‘दबंग’ मलाइका अरोड़ा ने आइटम सॉन्ग किया था जबकि ‘दबंग 2’ में आइटम नंबर करीना कपूर ने किया था। अब तीसरी फिल्म में मौनी रॉय अपने जलवे दिखाती नजर आएंगी। सलमान खान के साथ ठुमके लगाती मौनी को देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि सनी लियोनी ने बॉलिवुड में कई आइटम सॉन्ग किए हैं जबकि मौनी रॉय इससे पहले ‘केजीएफ’ में ‘गली गली’ आइटम सॉन्ग कर चुके हैं।