Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 4886

हाजिर मांग से बिनौला तेल खली वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली।हाजिर बाजार के सकारात्मक रुख को देखते हुए शुक्रवार को वायदा कारोबार में बिनौला तेल खली की कीमत 15.5 रुपये की तेजी के साथ 2,442.5 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में मई महीने में डिलिवरी वाले बिनौला तेल खली अनुबंध के भाव 15.5 रुपये यानी 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,442.5 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 3,760 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार बिनौला तेल खली के जून महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव भी 18 रुपये यानी 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,463 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये।

कमजोर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप निवेशकों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में ग्वारसीड की कीमत 7.5 रुपये की गिरावट के साथ 4,485 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में मई महीने में डिलिवरी वाले ग्वारसीड अनुबंध के भाव 7.5 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,485 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 1,16,970 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारसीड के जून महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव भी नौ रुपये यानी 0.2 प्रतिशत की हानि के साथ 4,542 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 10,920 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि ग्वारगम निर्माताओं की कमजोर मांग के मुकाबले बढते स्टॉक के कारण हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से यहां ग्वारसीड कीमतों में गिरावट आई।

कमजोर मांग से हल्दी वायदा में 0.21 प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में फुटकर कारोबारियों और औद्योगिक मांग कमजोर होने की वजह से वायदा कारोबार में शुक्रवार को हल्दी की कीमत में 0.21 प्रतिशत की गिरावट आई।

कारोबारियों के अनुसार एनसीडीईएक्स में हल्दी के अप्रैल डिलीवरी वाले अनुबंध का वायदा 14 रुपया यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,546 रुपये क्विंटल रह गया। इसमें 425 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि आपूर्ति बढ़ने की वजह से पर्याप्त स्टॉक होने के मुकाबले घरेलू हाजिर बाजार की मांग में गिरावट के कारण व्यापारियों के सौदों की कटान से मुख्यत: यहां हल्दी वायदा कीमतों पर दबाव रहा।

इंदौर बाजार: कपास्या तेल एवं पाम तेल सस्ता

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में (बृहस्पतिवार की तुलना में) सात रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। पाम तेल तीन रुपये व कपास्या तेल पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम सस्ते हुआ।

तिलहन सरसों 3750 से 3800रायडा 3300 से 3400सोयाबीन 3750 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 970 से 990, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 735 से 738, सोयाबीन साल्वेंट 700 से 705, पाम तेल 660 से 662 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1775, देवास 1775, उज्जैन 1775, खंडवा 1755, बुरहानपुर 1755, अकोला 2610 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 695 से 700, महाराष्ट्र 690 से 695 तथा गुजरात 700 से 705 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर किराना: शक्कर, हल्दी एवं खोपरा गोला में ग्राहकी निकली

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को शक्कर, हल्दी एवं खोपरा गोला में ग्राहकी सुधार लिए रही। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में गुरुवार को छह गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3310 से 3330 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 215 से 232 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2550 से 4550 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 142 से 162 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 5800 से 7000, पैकिंग में 7000 से 7700 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2975 तथा बटला बेसन 2525 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर मंडी: आवक की कमी से चना, मसूर, तुअर, एवं मूंग में तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को उपलब्धता कमी से चना कांटा 125 रुपये, मसूर 50, मूंग 100 और तुअर (अरहर) 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। दालों में चना दाल 50, तुअर दाल 50, मूंग दाल 100 और मूंग मोगर के भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी लिए रहे। कारोबारियो के अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को 20 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1800, गेहूं 147- 1850 से 2100, गेहूं लोकवन 1750 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

दलहन चना (कांटा) 4300 से 4325, चना (देसी) 4225 से 4250, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4000 से 4050, हल्की 3700 से 3750, बटला 3700 से 3750, मूंग 5600 से 5900, हल्की 5000 से 5100, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4700 से 5100, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5475 से 5650, उड़द 5000 से 5200, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6750 से 6950, तुअर दाल फूल 7150 से 7350, तुअर दाल बोल्ड 7550 से 7950, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200चना दाल 5350 से 5600, आयातित चना दाल 4950 से 5150मसूर दाल 5150 से 5250मूंग दाल 6750 से 6950, मूंग मोगर 7050 से 7250 उड़द दाल 6400 से 6600, उड़द मोगर 6600 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

6.09 इंच डिस्प्ले और वॉटरड्रॉप नॉच वाला Honor 8A Pro लॉन्च, जानिए खूबियां

नई दिल्ली। Huawei के सब-ब्रैंड ऑनर ने रूस में अपना नया स्मार्टफोन Honor 8A Pro लॉन्च किया है। फोन में MediaTek Helio P35 चिपसेट और 6.09 इंच एचडी प्लस स्क्रीन, वॉटरड्रॉप नॉच जैसी खूबियां दी गई हैं। ऐंड्रॉयड 9 पाई पर चलने वाले इस फोन को इस साल जनवरी में लॉन्च हुए Honor Play 8A का रूसी वेरियंट भी कहा जा रहा है। जानें फोन के सारे स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में…

Honor 8A Pro की कीमत
ऑनर 8A प्रो कीमत 13,990 रूबल (करीब14,700 रुपये) है। हालांकि, सिर्फ आज के लिए कंपनी इसपर एक जबरदस्त ऑफर दे रही है, जिसके तहत आज ही इसे खरीदने वालों को यह फोन 10,912 रूबल (करीब 11,500 रुपये) में मिलेगा। ब्लैक और ब्लू कलर में आने वाले इस फोन की बिक्री आज यानी 12 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।

Honor 8A Pro के स्पेसिफिकेशन्स
ऑनर के नए फोन में 6.09 इंच का IPS HD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 720X1560 पिक्सल है। फोन का आस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 और पिक्सल डेनसिटी 283 ppi है।स्मार्टफोन में 1.8GHz मीडियाटेक हेलियो P35 SoC ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी मेमरी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाई जा सकती है।

बात की जाए कैमरे की तो फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE सपॉर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। सिक्यॉरिटी के लिए फोन में बैक पर फिंगरप्रिट सेंसर दिया गया है।

विदेशी मुद्रा भंडार 1.87 अरब डॉलर बढ़कर 413.80 अरब डॉलर हुआ

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में 1.876 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 413.781 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसका कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में आई तेजी है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गयी। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 5.237 अरब डॉलर बढ़कर 411.905 अरब डॉलर हो गया था।

इस तेजी में रिजर्व बैंक द्वारा पहली बार डॉलर-रुपया की अदला बदली कार्यक्रम ने काफी मदद की। रिज़र्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में, विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.062 अरब डॉलर बढ़कर 386.116 अरब डॉलर हो गईं। विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले 13 अप्रैल, 2018 को समाप्त सप्ताह में 426.02 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

इसके बाद से इसमें काफी गिरावट आई। केन्द्रीय बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में देश का आरक्षित स्वर्ण भंडार 18.26 करोड़ डॉलर घटकर 23.225 अरब डॉलर रह गया। सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास सुरक्षित विशेष निकासी अधिकार 12 लाख डॉलर घटकर 1.455 अरब डॉलर रह गया। केन्द्रीय बैंक ने कहा कि आईएमएफ में देश का आरक्षित भंडार भी 25 लाख डॉलर घटकर 2.983 अरब डॉलर रह गया।

इंडस्ट्रियल ग्रोथ पिछले 22 महीनों में सबसे कम

नई दिल्ली। फरवरी में इंडस्ट्रियल प्रॉडक्शन गिरकर 0.1 फीसदी पर पहुंच गया है। पिछले 22 माह में यह इंडिस्ट्रियल ग्रोथ सबसे कम है। बता दें कि जनवरी में इंडस्ट्रियल ग्रोथ 1.7 फीसदी रही थी। नए आंकड़े दिखाते हैं कि इंडस्ट्रियल सेक्टर में कमजोरी चल रही है। इसके अलावा रिटेल इन्फ्लेशन मार्च में बढ़कर 2.86 फीसदी पहुंच गई है। इकनॉमी के लिए यह एक डबल शॉक है।

वहीं मुख्य सेक्टर की बात करें तो यहां कुछ सुधार दिखे और 2.1 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई। इससे इंडस्ट्रियल प्रॉडक्शन के आंकड़ों में भी सुधार होने के संकेत मिलते हैं। 8 मुख्य सेक्टर इंडस्ट्रीज का कुल इंडस्ट्रियल प्रॉडक्शन की इंडेक्स में करीब 40 प्रतिशत कब्जा है।इंडेक्स से पता चलता है कि करीब सभी सेक्टर में कैपिटल गुड्स रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रैक्शन में 9.8 प्रतिशत की कीमी और इंटरमीडिएट गुड्स में 4.9 प्रतिशत की कमी आई है।

अप्रैल-फरवरी 2018-19 के दौरान, इंडस्ट्रियल ग्रोथ 4 फीसदी रही जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह बढ़त 4.3 फीसदी रही थी। यह जानकारी सेंट्रल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (CSO) द्वारा रिलीज किए गए आंकड़ों के मुताबिक है। वहीं बात करें रिटेल इन्फ्लेशन (खुदरा मुद्रास्फीति) यानी सीपीआई की तो मार्च में यह बढ़कर 2.86 फीसदी हो गई है। फरवरी में यह 2.57 फीसदी रही थी।

मार्च में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 2.86 प्रतिशत पर पहुंची

नयी दिल्ली।देश में खुदरा मुद्रास्फीति की दर मार्च महीने में बढ़कर 2.86 प्रतिशत पर पहुंच गई। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं और ईंधन के दाम बढ़ने से खुदरा मुद्रास्फीति बढ़ी है।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति एक महीना पहले फरवरी में 2.57 प्रतिशत रही थी जबकि एक साल पहले मार्च में यह 4.28 प्रतिशत पर थी।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च महीने में खाद्य वस्तु समूह की मुद्रास्फीति बढ़कर 0.3 प्रतिशत हो गई जो कि फरवरी में 0.66 प्रतिशत घटी थी। ईंधन और प्रकाश श्रेणी में भी मुद्रास्फीति बढ़ी।

मार्च में ईंधन और प्रकाश खंड में मुद्रास्फीति बढ़कर 2.42 प्रतिशत हो गई, जो फरवरी में 1.24 प्रतिशत थी।