Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 4884

2018-19 में 27 वर्षों के निचले स्तर पर खाद्य मुद्रास्फीति

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2018-19 में खाद्य मुद्रास्फीति 27 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के एक विश्लेषण के मुताबिक, वित्त वर्ष 2018-19 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खाद्य मुद्रास्फीति में महज 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले, सालाना औसत खाद्य मुद्रास्फीति अंतिम बार वित्त वर्ष 1999-2000 में एक फीसदी से नीचे गई थी।

अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, खाद्य मुद्रास्फीति में इस गिरावट का कारण बंपर फसल, मांग में कमी, वैश्विक स्तर पर कीमतों में कमी और न्यूनतम समर्थन मूल्यों (MSP) में बढ़ोतरी का कम असर है। कम तथा स्थिर खाद्य मुद्रास्फीति किसानों को छोड़कर सबके लिए बढ़िया होता है। क्रिसिल के चीफ इकनॉमिक्स डी. के. जोशी ने कहा, ‘मैं इसके लिए दो कारकों को जिम्मेदार मानता हूं-पिछले तीन-चार वर्षों में कृषि उत्पादन में वृद्धि प्रवृत्ति से ऊपर रही है और वैश्विक स्तर पर खाद्य पदार्थों की कीमतें अनुकूल रहीं।’

जोशी के मुताबिक, मूलतः अधिकांश फसलों का बाजार मूल्य कम होने के कारण एमएसपी में बढ़ोतरी का असर कम रहा है। उन्होंने कहा, ‘लेकिन आगे चलकर खाद्य मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी होगी और बहुत कुछ मॉनसून पर निर्भर करेगा।’ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ग्रुप चीफ इकनॉमिक अडवाइजर सौम्या कांति घोष ने कहा, ‘पिछले कुछ सालों में खाद्य मुद्रास्फीति में लगातार गिरावट एक प्रवृत्ति सी हो गई है। यह बेहतर आपूर्ति प्रबंधन, अधिक उत्पादन, खरीद मूल्यों में कम बढ़ोतरी और डिमांग शिफ्ट होने जैसे कारकों का मेल है।’

सैमसंग गैलेक्सी S10 सीरीज पर बंपर ऑफर, 2170 रुपये में मिलेगा फोन

नई दिल्ली। सैमसंग गैलेक्सी S10 सीरीज के तीनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी S10, S10e और S10+ को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। इन तीनों प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने लॉन्च के समय ही एक्सचेंज ऑफर, EMI और डाटा ऑफर की घोषणा की थी।

अब कंपनी ने अपने ऑफर में बदलाव किया है और यूजर्स को इन तीनों स्मार्टफोन की खरीद पर ज्यादा बेनिफिट्स दिया जा रहा है। इन तीनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन को आप Rs 2,170 में घर ले जा सकते हैं। आइए, जानते हैं इन तीनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन के ऑफर्स के बारे में रिवाइज्ड एक्सचेंज बोनस

सैमसंग गैलेक्सी S10e पर पहले यूजर्स को 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा था। कंपनी ने अब इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट पर 4,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया है। इस स्मार्टफोन की खरीद पर 2,000 रुपये ज्यादा ऑफर दिया जा रहा है। Galaxy S10 के 128 जीबी वेरिएंट पर अब 6,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। पहले इस वेरिएंट पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा था।

वहीं, इस सीरीज के सबसे मंहगे स्मार्टफोन Galaxy S10+ के 128 जीबी वेरिएंट पर अब 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। पहले इस डिवाइस पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा था।

इसके अलावा Galaxy S10 और Galaxy S10+ के 512 जीबी और 1 टीबी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। Samsung Galaxy S10 सीरीज को इस साल फ्लैगशिप डिवाइस की कैटेगरी में सबसे पहले लॉन्च किया गया है। इस सीरीज को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

बैंक ऑफर्स
इन एक्सचेंज ऑफर के अलावा यूजर्स को बजाज फिनांस और HDFC बैंक यूजर्स को EMI और कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। बजाज फिनांस के जरिए Samsung Galaxy S10 सीरीज की खरीद पर यूजर्स को 9 महीने की ईएमआई जीरो डाउन पेमेंट पर ऑफर किया जा रहा है।

इसके अलावा स्पेशल कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। Galaxy S10e की खरीद पर 4,000 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। वहीं, Galaxy S10 और Galaxy S10+ की खरीद पर 6,000 रुपये का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है।

HDFC क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूजर्स को Galaxy S10e की खरीद पर 4,000 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। वहीं, Galaxy S10 और Galaxy S10+ की खरीद पर 6,000 रुपये का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। इन ऑफर्स के अलावा HDFC क्रेडिट कार्ड यूजर्स इन तीनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 2,170 रुपये का डाउनपेमेंट करके घर ले जा सकते हैं। यूजर्स को 24 महीने का EMI ऑफर किया जा रहा है।

TRAI के नए नियम पड़े भारी, TV देखने वालों की संख्या हुई कम

नई दिल्ली। TRAI के नए Cable TV और DTH नियम लागू होने के बाद से ब्रॉडकास्टर्स को इसके साइड इफेक्ट्स दिखने शुरू हो गए हैं। 1 फरवरी 2019 से इस नए नियम के लागू हो जाने के बाद से टीवी देखने वाले व्यूअर्स की संख्या में भारी कमी आई है। एक लीडिंग टीवी चैनल ने बताया कि CLSA के मुताबिक, नए नियम के लागू होने के बाद से देश के टॉप-5 ब्रॉडकास्टर्स की व्यूअरशिप 90 फीसद से घटकर 78 फीसद पहुंच गई है।

देश के अग्रणी ब्रॉडकास्टर स्टार इंडिया के व्यूअरशिप में 1 फीसद की कमी देखी गई है। अप्रैल के महीने में स्टार इंडिया की व्यूअरशिप 31 फीसद से घटकर 30 फीसद पहुंच गई है। सोनी टेलीविजन और Viacom18 की व्यूअरशिप भी क्रमश: 8 और 10 फीसद कम हुई है। इन दोनों ब्रॉडकास्टर्स के व्यूअरशिप शेयर जेनरल इंटरटेनमेंड और मूवी सेग्मेंट में कम हुए हैं। दक्षिण भारत की लीडिंग ब्रॉडकास्टर सन टीवी का व्यूअरशिप भी 10 फीसद कम हुआ है।

हालांकि, इस तत्कालीन समस्या के अलावा CLSA ने यह बताया कि लंबे समय के रिजल्ट को देखेंगे तो इन अग्रणी ब्रॉडकास्टर्स को काफी फायदा पहुंचने वाला है। साथ ही CLSA ने यह भी बताया कि व्यूअरशिप में गिरावट ब्लैक आउट की अफवाहों और सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा चैनल्स को हटाए जाने की वजह से दर्ज की गई है।

हाल ही में टीवी व्यूअर्स की संख्या बताने वाली संस्था BARC ने ताजा आंकड़ा जारी किया है। इस आंकड़े के मुताबिक, प्रति सप्ताह टीवी देखने वालों की संख्यां 27 से 29 बिलियन से गिरकर 15 बिलियन तक पहुंच गई है। यह गिरावट ज्यादातर हिंदी चैनल्स के व्यूअर्स की संख्यां में दर्ज की गई है। इस नए नियम के लागू होने से कई फ्री टू एयर चैनल्स को काफी फायदा पहुंचा है।

भारत में एप्पल के iphone बनना, मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ की बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना मेक इन इंडिया को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। Make In India के तहत भारत में पहली बार एप्पल के आईफोन बनना शुरू हुए हैं। दुनिया की प्रमुख मोबाइल कंपनी Apple ने भारत में iphone SE और iphone 6S के साथ ही iphone 7 का निर्माण शुरू किया है।

एप्पल के इस फैसले से कई प्रमुख ग्लोबल टेक कंपनियों का भारत के प्रति विश्वास बढ़ेगा और वे आने वाले दिनों में भारत का रुख कर सकती हैं। आईफोन ने संकेत दिया है कि कंपनी भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में डेवलप करने की इच्छुक है।

ताइवान की कंपनी को मिला है ठेका
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल ने कहा कि हमें गर्व है कि हम अपने स्थानीय ग्राहकों के लिए बेंगलुरू में आईफोन 7 बना रहे हैं। इससे भारत में हमारे दीर्घावधि प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। ताइवान की कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफेक्चरिंग कंपनी विस्टर्न बेंगलुरु में मार्च से आईफोन 7 डिवाइस बना रही है।

विस्टर्न बेंगलुरू प्लांट में ही आईफोन एसई और आईफोन 6एस बनानी है। पूरे मामले से करीब से जुड़े लोग हालांकि इस संभावना को नकारते हैं कि भारत में आईफोन 7 बनाने से कीमतों में कमी आएगी। उनका कहना है कि भारत में विनिर्माण से जो बचत होगी उसका इस्तेमाल कंपनी आक्रामक बिक्री और मार्केटिंग में खर्च करेगी।

5 हजार करोड़ के निवेश को मंजूरी दी थी सरकार ने
इससे पहले सरकार ने विस्टर्न को अपने विनिर्माण संयंत्र के विस्तार के लिए 5000 करोड़ रुपये निवेश करने की मंजूरी दी थी। इस निवेश का मकसद एप्पल की हाईएंड डिवाइस को भारत में ही तैयार करना है।

12GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ Vivo iQOO लॉन्च, जानिए कीमत

नई दिल्ली।चीन की कंपनी Vivo ने फरवरी में अपना नया सब-ब्रैंड iQOO पेश किया था। नए ब्रैंड के तहत पिछले महीने कंपनी का पहला ‘iQOO smartphone’ चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसके चार वेरियंट 6GB/128GB, 8GB/128GB, 8GB/256GB, और 12GB/256GB पेश किए थे। अब इसका 5वां वेरियंट भी लॉन्च कर दिया गया है।

इस नए वेरियंट में 12GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। चीन की इसकी बिक्री 14 अप्रैल से शुरू होगी, वहां इसकी कीमत 3698 युआन (करीब 38,150 रुपये) रखी गई है। यह नया वेरियंट सिर्फ इलेक्ट्रिक ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। iQOO फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरे और 44W सुपरफ्लैश चार्ज जैसे कई धांसू फीचर्स हैं। जानें, इसकी सारी खूबियां और कीमत…

iQOO smartphone स्पेसिफिकेशन्स
नए फोन में 6.41 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। लेटेस्ट जेनरेशन के इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किए गए iQOO स्मार्टफोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

बात की जाए कैमरे की तो फोन में ट्रिपल रियर (13MP+12MP+2 MP) सेटअप के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। iQOO smartphone में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो 44W सुपर फ्लैश चार्ज सपॉर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 50 मिनट में ही फुल चार्ज हो जाएगी। बता दें कि फोन में गेमिंग रिलेटेज फीचर ‘4D Shock’ भी दिया गया है।

कंपनी ने इसके 4 वेरियंट लॉन्च किए हैं, जिसमें सबसे किफायती 6GBरैम+128GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरियंट है, जिसकी कीमत 2,998 युआन (करीब 31,800 रुपये) है। इस वेरियंट में 44W सुपर फ्लैश चार्ज के बजाए 22.5W फास्ट चार्जिंग सिस्टम दिया गया है। फोन के 8GB रैम वेरियंट को 2 इंटरनल स्टोरेज वेरियंट (128GB/256GB) में पेश किया गया है।

जहां इसके 128GB वेरियंट की कीमत 3,298 युआन (करीब 35,000 रुपये) है, वहीं 256GB वाले मॉडल की कीमत 3,598 युआन (करीब 37,000 रुपये) है। बात की जाए इसके सबसे महंगे वेरियंट (12GBरैम+256GB इंटरनल स्टोरेज) की तो इसकी कीमत 4,298 युआन (करीब 45,000 रुपये) है। ये सारे फोन ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

इंदौर किराना: ग्राहकी निकलने से शक्कर महंगी

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को शक्कर के भाव ग्राहकी सुधार से 10 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी लिए रहे। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शनिवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3320 से 3340 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 215 से 232 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2550 से 4550 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 142 से 162 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 5800 से 7000, पैकिंग में 7000 से 7700 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2975 तथा बटला बेसन 2525 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: कमजोर मांग से पाम तेल सस्ता

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शनिवार को पाम तेल के भाव में दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। तेल मूंगफली तेल इंदौर 970 से 990, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 735 से 738, सोयाबीन साल्वेंट 700 से 705, पाम तेल 660 से 662 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1775, देवास 1775, उज्जैन 1775, खंडवा 1755, बुरहानपुर 1755, अकोला 2610 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 695 से 700, महाराष्ट्र 690 से 695 तथा गुजरात 700 से 705 रुपये प्रति दस किलोग्राम का भाव रहा।

इंदौर मंडी में रामनवमी का अवकाश, चना, तुअर एवं मूंग दाल में तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शनिवार को रामनवमी के अवसर पर अवकाश रहा। दालों में ग्राहकी से चना दाल 100, तुअर दाल 50, मूंग दाल 50, मूंग मोगर 50, उड़द दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6850 से 7050, तुअर दाल फूल 7250 से 7450, तुअर दाल बोल्ड 7650 से 8050, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200 चना दाल 5350 से 5600, आयातित चना दाल 4950 से 5150 मसूर दाल 5250 से 5350 मूंग दाल 6800 से 7000, मूंग मोगर 7100 से 7300 उड़द दाल 6500 से 6700, उड़द मोगर 6600 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

रामगंज मंडी: कमजोर लेवाली से धनिया रंगदार 100 रुपये क्विंटल तक मंदा

रामगंजमंडी। स्थानीय मंडी में धनिया की आवक 18000 बोरी की रही। भाव 50 रुपये क्विंटल तेज बोले गए। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार आज बाजार शुरुआत में हल्के चालू ईगल, व बादामी, मालो में 50 से 75 रुपये तेज खुले थे, बाद में पीछे जाकर समान हो गए। मीडियम व स्कूटर तथा रंगदार में कमजोर लेवाली से बाजार 100 रुपये प्रति क्विंटल तक मंदा रहा।

स्पेशल रंगदार क्वालिटी वाले माल जिनकी रेंज 12000 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल तक हुआ करती थी, अत्यधिक गर्मी से उनकी क्वालिटी थोड़ी कमजोर हुई है। साथ ही उन मालो में भाव भी काफी कम हो गए हैं । अब 12-13 हजार रुपये प्रति क्विंटल के ऊपर की बोली बहुत कम सुनने में मिलती है।

ऑल-ऑवर बाजार लंच तक हल्के चालू माल ईगल व बादामी मालो में अच्छी लेवाली के साथ मजबूत तथा रंगदार मालो में कमजोर लेवाली के कारण कमजोर रहे। भाव इस प्रकार रहे -धनिया बादामी 6050 से 6350 ईगल 6450 से 6700 स्कूटर क्वालिटी 6800 से 7100 रंगदार 7400 से 8400 बेस्ट रंगदार 9000 से 10000 स्पेशल ग्रीन 11500 से 12500 रुपये प्रति क्विंटल। पुराना 5700 से 5950 बेस्ट पुराना 6100 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल।

कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना हुआ सस्ता, चांदी लुढ़की, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं पर बने दबाव के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को को सोना 30 रुपए टूटकर 32,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया और चांदी 20 रुपए नरम पड़कर 38,180 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोना 1300 डॉलर प्रति औंस से नीचे रहा था। शुक्रवार को डॉलर में आई नरमी से सोने में थोड़ा सुधार देखा गया। हालांकि, यह अब भी 1,300 डॉलर के नीचे बना हुआ है। सोना हाजिर 3.15 डॉलर चढ़कर 1,295 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.90 डॉलर की बढ़त में 1,298.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.11 डॉलर चमककर 15.06 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

स्थानीय बाजार में सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 30 रुपए टूटकर 32,820 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। सोना बिटुर भी इतना ही फिसलकर 32,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही।

चांदी की औद्योगिक ग्राहकी कमजोर रहने से इसमें भी लगातार तीसरे दिन नरमी देखी गयी। चांदी हाजिर 20 रुपए लुढ़ककर 38,180 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 5 रुपए की गिरावट लेकर 37,220 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 38200 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32900 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38370 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33070 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38570 रुपये प्रति तोला।