Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 4866

शेयर बाजार में लौटी खुशियां, सेंसेक्स 126 अंक उछला

मुंबई। मंगलवार को शेयर बाजार में कारोबार की मजबूत शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 31 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 126.09 अंक (0.33%) के उछाल के साथ 38,771.27 अंक पर खुला। वहीं, नैशनल स्टॉक मार्केट (एनएसई) के 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.50 अंक (0.16%) मजबूत होकर 11,612.95 पर खुला।

9:19 बजे सेंसेक्स के 31 में से 20 शेयरों के भाव बढ़ हो गए थे जबकि 11 शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई। वहीं, निफ्टी के 28 शेयरों में खरीदारी जबकि शेष 22 शेयरों में बिकवाली का माहौल था।

बीएसई पर जिन शेयरों ने सबसे ज्यादा दम दिखाया, उनमें लैंडमार्क प्रॉपर्टी (20%), जीटीएन इंडस्ट्रीज (19.18%), नागरीका कैपिटल ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (15.65%), मजेस्टिक ऑटो (10.74%) और उत्तम गाल्वा (9.91%) टॉप 5 में शामिल रहे। वहीं, निफ्टी के सबसे ज्यादा मजबूत होने वाले टॉप 5 शेयरों में जी एंटरटेनमेंट (2.72%), सिप्ला (1.69%), इंडसइंड बैंक (1.6%), यस बैंक (1.03%) और ओएनजीसी (1.20%) शामिल रहे।

वहीं, बीएसई पर सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों में बाबा आर्ट्स (17.47%), टीसीआई फाइनैंस (13.75%), धनवर्षा फिनवेस्ट (9.78%), इनोवेसिंथ इन्वेस्टमेंट (9.75%) और एलकेपी सिक्यॉरिटीज (7.50%) के भाव सबसे ज्यादा टूटे। वहीं, निफ्टी पर गेल (3.23%), एनटीपीसी (1.03%), टीसीएस (0.84%), इन्फ्राटेल (0.52%) और बीपीसीएल (0.50%) तक कमजोर हो गए।

9:32 बजे निफ्टी आईटी को छोड़ सारे एनएसई के सारे सेक्टोरल इंडिसेज हरे निशान में थे। उस वक्त तक सेंसेक्स 156.69 अंक (0.41%) की तेजी के साथ 38,801.87 जबकि 35.85 अंक (0.31%) मजबूत होकर 11,630.30 पर था। गौरतलब है कि सोमवार को सप्ताह की शुरुआत में ही ईरान से तेल आयात पर अमेरिकी पाबंदी के ऐलान के बाद बाजार में बड़ी गिरावट आई और सेंसेक्स 495 अंक टूटकर बंद हुआ।

6.2 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Oppo A5s, कीमत 10,000 से कम

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A5s लॉन्च किया है। फोन में 6.2 इंच डिस्प्ले और 4320mAh की पावरफुल बैटरी जैसी कई खूबियां दी गई हैं। जानें फोन के सारे फीचर्स और कीमत…

कंपनी ने इसे दो स्टोरेज वेरियंट में पेश किया है। इसके 2GB रैम/32GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,990 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत का ऐलान नहीं किया गया है। Oppo A5s को ऐमजॉन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल, टाटा क्लिक और स्नैपडील से खरीदा जा सकेगा।

स्पेसिफिकेशन्स
Oppo A5s में 6.2 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉलूशन 720X1520 पिक्सल और ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आने वाले इस फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर दिया गया है।

2GB रैम/32GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB रैम/64GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किए गए इस स्मार्टफोन की मेमरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। बात की जाए कैमरे की तो फोन में 13MP+2MP का ड्यूल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 4320mAh बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस और ब्लूटूथ जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

अमेरिका ने दिया भारत को झटका, ईरान से तेल खरीदने पर फिर पाबंदी

वॉशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के तेल खरीदारों को मई से प्रतिबंधों से कोई छूट नहीं देने का फैसला किया है। व्हाइट हाउस ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने कहा, ‘बाजार को ईरानी तेल की आपूर्ति बंद होने की सूरत में अमेरिका, सऊदी अरब तथा संयुक्त अरब अमीरात ने वैश्विक मांग पूरी करने को लेकर समय पर कदम उठाने की सहमति जताई है।’

अमेरिका के इस फैसले के बाद भारत के सरकारी सूत्रों ने कहा है कि हम अमेरिका के विदेश मंत्री की घोषणा से अवगत हैं। हम फैसले के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर रहे हैं और माकूल वक्त पर बयान जारी करेंगे।

व्हाइट हाउस के बयान के मुताबिक, ‘ईरान की विध्वंसक गतिविधियों के कारण अमेरिका, हमारे साझीदारों, सहयोगी देशों और मध्य-पूर्व की सुरक्षा के लिए पैदा हुए खतरे को खत्म करने को लेकर ट्रंप सरकार तथा हमारे सहयोगी देश ईरान पर लगी आर्थिक पाबंदियों को बरकरार रखने तथा उसे और सख्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

उल्लेखनीय है कि ईरान तथा विश्व की छह शक्तियों के बीच हुए परमाणु समझौते को ट्रंप द्वारा रद्द करने के बाद बीते साल नवंबर में अमेरिका ने ईरानी तेल के निर्यात पर प्रतिबंध दोबारा लगा दिया था। वाशिंगटन ने हालांकि इस प्रतिबंध से ईरानी तेल के आठ प्रमुख खरीदारों-भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान, तुर्की, इटली तथा ग्रीस को छह महीने तक की अवधि के लिए छूट दी थी।

इस छूट के खत्म होने से एशियाई खरीदारों पर बड़ी मार पड़ेगी। ईरानी तेल के सबसे बड़े खरीदार भारत तथा चीन हैं और दोनों देश प्रतिबंध से छूट पाने के लिए प्रयास में लगे थे। ट्रंप इस छूट को खत्म कर तेल की बिक्री में कटौती के जरिये ईरान पर ‘अधिकतम आर्थिक दबाव’ बनाना चाहते हैं, क्योंकि उसकी आमदनी का मुख्य स्रोत तेल की बिक्री ही है।

तीसरे चरण में आज सबसे ज्यादा 117 सीटों पर वोटिंग, शाह-राहुल की प्रतिष्ठा दांव पर

नई दिल्ली।देश में 7 चरणों में हो रहे लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण में आज सबसे ज्यादा 117 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण के साथ ही गुजरात, केरल, गोवा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, असम, दादर नागर हवेली और दमन-दीव की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। इस चरण की सबसे खास बात यह है कि बीजेपी और कांग्रेस, दोनों पार्टियों के अध्यक्ष चुनाव मैदान में हैं।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह गांधीनगर से पार्टी के प्रत्याशी हैं जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस चरण में केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 सीटों में से बीजेपी का लक्ष्य अपनी 62 सीटों को बचाने का होगा जहां पार्टी ने 2014 में जीत हासिल की थी। ऐसे में यह चरण सत्तारूढ़ दल के लिए काफी अहम है।

पिछले चुनाव में इनमें से 16 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते थे, जबकि अन्य सीटें बीजेडी (6), माकपा (7), NCP (4), समाजवादी पार्टी (3), शिवसेना (2), आरजेडी (2), एआईयूडीएफ (2), आईयूएमएल (2), एलजेपी (1), पीडीपी (1), आरएसपी (1), केरल कांग्रेस-एम (1), भाकपा (1), स्वाभिमानी पक्ष (1), तृणमूल कांग्रेस (1) और निर्दलीय (3) की झोली में गई थीं।

गुजरात में BJP की परीक्षा
इस बार बीजेपी की परीक्षा उसका गढ़ रहे गुजरात में होगी, जहां प्रदेश की सभी 26 लोकसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा। पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी उन शीर्ष नेताओं में शामिल हैं जो मंगलवार को गुजरात में मतदान करेंगे। पीएम के सोमवार रात में ही अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद है। एक बयान के मुताबिक मोदी गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर के रणिप क्षेत्र स्थित एक स्कूल में स्थापित बूथ पर अपना वोट डालेंगे।

सबसे ज्यादा हैक होने वाले पासवर्ड, कहीं आपका भी तो नहीं

नई दिल्ली। डिजिटल वर्ल्ड में सुरक्षा को लेकर अक्सर बहस होती रहती है और इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है सतर्कता। इंटरनेट पर हैकर्स की नजर बनी रहती है और आपका बैंक अकाउंट या अन्य निजी जानकारी कभी भी हैकर्स के निशाने पर आ सकते हैं। ऐसे में अपने बैंक अकाउंट के साथ ही महत्वपूर्ण जानकिरियों के लिए जो पासवर्ड आप यूज करते हैं उसका सुरक्षित होना जरूरी है।

आज के दौर में हर शख्स के पास एक से ज्यादा ऑनलाइन अकाउंट होते हैं और उनके लॉगिन पासवर्ड याद रखना आसान नहीं होता। ऐसे में लोग अपने सभी अकाउंट्स के पासवर्ड एक से रख लेते हैं और कईं बार यह इतने आसान होते हैं कि हैकर्स आपका अकाउंट हैक कर सकते हैं। हाल ही में यूके के नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें दुनिया के ऐसे पासवर्ड्स की जानकारी है जो बड़ी आसानी से हैक किए जा सकते हैं। इसका नतीजा यह होगा कि 42 प्रतिशत तक लोग ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं।

यह हैं सबसे आम पासवर्ड, कहीं आपका भी तो नहीं
इस लिस्ट के अनुसार 12345, 123456789, qwerty को सबसे आसानी से क्रैक किया जाने वाला पासवर्ड माना गया है। वहीं password और 1111111 तो उन टॉप पांच पासवर्ड्स में शामिल हैं जिन्हे दुनिया में सबसे ज्यादा हैक किया गया है।

इस लिस्ट में इन पासवर्ड्स की पूरी जानकारी है जिन्हें सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। इनमें ब्लिंक 182 के अलावा कईं फुटबॉल टीमों मसलन लिवरपूल, चेल्सिया और अर्सेलन शामिल हैं। इसके अलावा सुपरहीरोज भी लोगों के पासवर्ड की पसंद हैं। इनमें सुपरमैन, पौकेमोन, बैटमैन के नाम हैं। इसके अलावा लोगों के नाम भी पासवर्ड में ज्यादा उपयोग हुए हैं।

यूके कि इस लिस्ट में जिन पासवर्ड्स की जानकारी दी गई है उनमें 123456 पासवर्ड को यूज करने वाले यूजर्स की संख्या लगभग 2 करोड़ 30 लाख से भी अधिक है। अगर आपका भी पासवर्ड इन्हीं में से एक है तो संभल जाएं और उसे तुरंत बदल लें। आसानी से याद रहने वाला पासवर्ड रखना कईं बार आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

कैंसर से भारत में मृत्यु दर में छह प्रतिशत की वृद्धि : डाॅ. सान्याल

कोटा । महावीर कैंसर संस्थान पटना के निदेशक डाॅ. बी. सान्याल ने कहा कि देश की जनसंख्या करीब सवा सौ अरब है। लेकिन, इतनी बड़ी जनसंख्या वाले देश में कैंसर से करीब 1300 लोगों की मौत हर रोज होती है, इस तरह साल में करीब 5 लाख लोग मौत के गाल में समा जाते हैं। टीबी के बाद कैंसर मौत के प्रमुख कारणों में से एक बन गया है। राष्ट्रीय कैंसर पंजीकरण कार्यक्रम के आंकड़ों के अनुसार, कैंसर के चलते भारत में मृत्यु दर में करीब छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वे सोमवार को आईएमए की ओर से ‘भारतीय संदर्भ में कैंसर की देखभाल’ विषय पर सीएमई में सम्बोधित कर रहे थे। । उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की बढ़ती आबादी, अव्यवस्थित जीवन शैली, तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का उपयोग, अस्वास्थ्यकर भोजन और बीमारी की समय पर पहचान कर पाने की चिकित्सकीय सुविधाओं के अभाव के कारण कैंसर से होने वाली मौत के मामले बढ़ रहे हैं।

महिलाओं में स्तन कैंसर के साथ लंग्स कैंसर का खतरा बढ़ा
उन्होने बताया कि पुरुषों में 23 प्रतिशत और महिलाओं में 17 प्रतिशत फेफड़ा (लंग) कैंसर का रिस्क बढ़ा है। इसकी वजह तंबाकू सेवन और धूम्रपान है। पहले महिलाओं में सबसे ज्यादा 25 प्रतिशत स्तन कैंसर का खतरा रहता था। अब स्तन कैंसर के साथ ही फेफड़ा (लंग) कैंसर का भी खतरा बढ़ गया है।

मोटी महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा अधिक
डाॅ. हेमंत दाधीच ने कहा कि कैंसर से होने वाली 30 प्रतिशत मौत के मामले तंबाकू सेवन, अल्कोहल, अनियंत्रित खान-पान और मोटापा है। भारत में 35 से 40 साल की 35 प्रतिशत महिलाएं मोटी हैं। इन महिलाओं में से करीब एक चौथाई महिलाओं में स्तन कैंसर के काफी आशंका पाई गई हैं।

उन्होने बताया कि केवल 6 से 10 प्रतिशत महिलाओं को ही स्तन कैंसर के स्व-परीक्षण के बारे में मालूम है। देश में हर 10 लाख बच्चों में से करीब 38 से 124 कैंसर के मामले सामने आते हैं, वहीं हर साल दर्ज होने वाले कैंसर के कुल मामलों में से 1.6 से 4.8 प्रतिशत मामले 15 साल से कम उम्र के बच्चों के हैं। बच्चों में कैंसर अनुवांशिक और प्रदूषण की वजह से होता है।

डाॅ. मनमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश में हर साल लगभग 8 लाख लोग कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की चपेट में रहे हैं। इस साल कैंसर रोगियों की संख्या करीब 25 लाख के आसपास पहुंच गई है। महिलाओं में जहां कैंसर का कारण हार्मोंस ज्यादा होना है, वहीं पुरुषों में तंबाकू सेवन इसकी सबसे बड़ी वजह है।

धूम्रपान और तंबाकू से कैंसर का खतरा अधिक
उन्होने बताया कि धूम्रपान या तंबाकू सेवन से पुरुषों में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। पुरुषों में फेफड़ा (लंग) कैंसर के 60-70 प्रतिशत मामलों की मुख्य वजह तंबाकू ही है। बड़े शहरों में महिलाओं में गर्भाशय कैंसर अधिक मिला है। डाॅ. केके डंग ने कहा कि इस खतरनाक बीमारी के इलाज के लिए उन्नत तकनीक की कमी है। इस बीमारी के लिए प्रदूषण, अनियंत्रित खान-पान, तंबाकू एवं धूम्रपान जिम्मेदार मान हैं।

कोटा मंडी: वायदा मंदा होने से चना लुढ़का, धनिया भी ढीला

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को ऊँचे भाव पर समर्थन नहीं मिलने से धनिया 100 रुपये क्विंटल ढीला रहा। वायदा मंदा होने से चना भी 100 रुपये क्विंटल लुढ़क गया। लहसुन 500 रुपये प्रति क्विंटल मंदा। देसावरी मांग से गेहूं एवरेज 50 रुपये क्विंटल तेज बिका। मंडी में सभी जिसों का मिलाकर करीब सवा लाख बोरी का कारोबार हुआ।

गेहूं मिल 1650 से 1715 लोकवान 1700 से 1850 पीडी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1725 से 1950 मक्का 2000 से 2200 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से3700 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 2400 से 2801 पूसा 1 2500 से 2801 पूसा 4 (1121) 3300 से 3731 धान लाजवाब (1509 ) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 3000 से 3751 सरसों 3300 से 3500 अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी 4000 से 5201 कलौजी 6500 से 10000 धनिया बादामी 5500 से 6100 ईगल 6000 से 6501 रंगदार नया 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 4800 उड़द 2000 से 4201 चना 3600 से 4060 चना कांटिया 3950 चना काबुली 3500से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4200 चना मौसमी 3000 से 4150 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ की पहली स्क्रीनिंग के लिए कोटा आए कलाकार

कोटा। वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ की पहली स्क्रीनिंग के लिए सोमवार को कलाकार कोटा पहुंचे। उन्होंने मिडिया से रूबरू होते हुए वेब सीरीज को लेकर अपने अनुभव शेयर किये।
‘कोटा फैक्ट्री’ वैभव (मयूर मोरे) की कहानी है। यह 16 वर्षीय विद्यार्थी जेईई क्लियर करके आईआईटी में दाखिला पाने की उम्मीद के साथ कोटा आता है। कोटा फैक्ट्री में जितेंद्र कुमार (जीतू), अहसास चन्ना (शिवानी), रेवती पिल्लई (वर्तिका), आलम खान (उदय) और रंजन राज (मीना) प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

ऐसा माना जाता है कि आईआईटी की प्रवेश परीक्षा भारत में किसी भी अन्य परीक्षा के मुकाबले ज्यादा कठिन है। लेकिन फिर भी देश के लाखों विद्यार्थी बार-बार पढ़ाई और पुनरावृत्ति एवं परीक्षाओं की तैयारी करके अपने सपनों को जीवित रखने का प्रयास करते हैं। द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने नई आधुनिक ड्रामा सीरीज़, कोटा फैक्ट्री के लिए अनअकेडमी के साथ सहयोग किया है।

यह ड्रामा सीरीज़ आईआईटी प्रत्याशियों की जिंदगी, कोचिंग सेंटर के उद्योग एवं विद्यार्थी के जीवन में होने वाले परिवर्तनों के इर्दगिर्द घूमती है। एक कदम आगे बढ़ाते हुए यह सीरीज़ ‘ब्लैक एवं व्हाइट’ में रिलीज़ की जाएगी। शो के कलाकारों के साथ शो के निर्देशक राघव सुब्बू आज पीवीआर सिनेमा में शो की पहली स्क्रीनिंग के लिए कोटा आए।

जितेंद्र कुमार प्रोफेसर की भूमिका में दिखाई देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘कोटा फैक्ट्री के साथ अनेक भावनाएं जुड़ी हैं। यह मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव है। जब मैं कोटा में पढ़ रहा था, तो मैं अपने टीचर्स की नकल किया करता था और हम सब काफी हंसी मजाक करते थे। वहीं से मेरे अभिनय की शुरुआत हुई। इतने सालों के बाद कोटा के टीचर का किरदार निभाकर वो सभी पुरानी यादें ताजा हो गईं।

कोटा फैक्ट्री अपनी तरह का अलग शो है, जो प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की भावनाओं और उनकी जिंदगी को समझता है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह शो बहुत पसंद आएगा।’’ कोटा आने पर अहसास चन्ना ने कहा “स्क्रीनिंग के लिए कोटा वापस आ के बहुत अच्छा लग रहा है । इस शहर में हमारी बहुत सी यादें हैं और यहां शूटिंग करना एक अद्भुत अनुभव था।

मुख्य भूमिका निभाने वाले मयूर मोरे ने कहा, ‘‘कोटा फैक्ट्री को मेरे किरदार वैभव की दृष्टि और जीवन से देखा गया है। वह विद्यार्थी के जीवन के इस पक्ष के उतार चढ़ाव को प्रदर्शित करता है। इस शो के साथ जुड़ने का मुझे बेहतरीन अवसर मिला और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस शो को बनाने में लगाए गए सभी प्रयासों की सराहना करेंगे।’’

कोटा फैक्ट्री टीवीएफ की ओरिज़नल सीरीज़ है, जिसका निर्देशन राघव सुब्बू ने किया है। इस कहानी में विद्यार्थी जीवन की सबसे कठिन परीक्षा, आईआईटी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के परीक्षणों, समस्याएं और रोजमर्रा के दबावों का प्रदर्शन किया गया है। कोचिंग सेंटर के अलग-अलग प्रोफेसर, चीटिंग और आसान तरीके तलाशने की उत्सुकता सहित कोटा फैक्ट्री में आईआईटी आकांक्षी के जीवन का हर पहलू दिखाया गया है।

देखिये ‘भारत’ का ट्रेलर, सलमान का बचपन से बुढ़ापे तक का सफर

बॉलिवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आज दोपहर लॉन्च कर दिया गया है। ईद यानी 5 जून को रिलीज़ होने वाली ‘भारत’ के ट्रेलर का इंतजार सबको बेसब्री से था। ट्रेलर से पहले सलमान हर दिन फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर रहे थे। फिल्म का ट्रेलर काफी इंप्रेसिव लग रहा है। ट्रेलर में सबसे पहले सलमान डायलॉग बोलते हुए आते हैं, जिसमें वह खुद को मिडिल क्लास का बूढ़ा आदमी कहते हैं।

फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। साल 1964 से लेकर 2010 तक यानी लगभग 50 साल की इस कहानी में सलमान खान के बचपन से लेकर बुढ़ापे तक का सफर है। फिल्म के ट्रेलर में इम्प्रेसिव सीन, डायलॉग और दर्शकों को आकर्षित किए जा सकने वाले सभी तरह के एलिमेंट डाले गए हैं। इस फिल्म में कटरीना का अंदाज एकदम अनोखा है। अधिकतर सीन में वह साड़ी में हैं और फर्राटेदार हिंदी बोलकर सलमान को जवाब दे रही हैं।

तीन मिनट 11 सेकंड लंबे ट्रेलर में काफी कुछ दिखाया गया है। फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा नोरा फतेही, तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर यह साफ है कि बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ के पार निकल जाएगी।

किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए सलमान खान का नाम ही काफी है। ‘भारत’ में सलमान खान 5 अलग-अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं, कभी सलमान आपको हंसाएंगे तो कभी रुलाएंगे और कभी उत्साहित कर जोश से भी भर देंगे। कटरीना कैफ की जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी देख लगता है, फिल्म के डायलॉग्स जबरदस्त हैं। ‘भारत’ के कुछ डायलॉग्स लोगों के जहन में रह जाएंगे।

फिल्म ‘भारत’ के बैकग्राउंड स्कोर सुनते ही आपका दिल खुश हो जाता है। बैकग्राउंड स्कोर के बीट्स इतने शानदार हैं कि आप उन्हें बार-बार सुनने में बोर नहीं होंगे। ट्रेलर में हर तरह के इमोशन देखने को मिल रहे हैं। ट्रेलर का पहला हिस्सा कॉमिडी से भरा है और दूसरा हिस्सा इमोशन्स से लैश है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।

स्मार्ट हाइब्रिड मारुति सुजुकी बलेनो भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली।कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से भारत में प्रीमियम हैचबैक हाइब्रिड मारुति सुजुकी लॉन्च कर दी है। कार में स्टेज 6 इंजन दिया गया है और यह 1.2 लीटर का डुअल जेट और डुअल वीवीटी बीएस6 इंजन है। इस नए मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 5.58 लाख रुपये रखी गई है। यह नई हैचबैक सीवीटी गियरबॉक्स के साथ अवेलेबल होगी और इसके दो पेट्रोल मॉडल्स- एक नॉर्मल 1.2 लीटर और दूसरी स्मार्ट हाइब्रिड वर्जन मार्केट में मिलेंगे।

कंपनी की मानें तो कार में मिलने वाला यह नया इंजन बेहतर सेटिंग्स के साथ आता है और पेट्रोल की बचत भी करता है। इस कार को नेक्सा डीलरशिप पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध करवाया गया है। कार लॉन्च को लेकर कंपनी के मार्केटिंग और सेल्स एक्जिक्यूटिव आरएस कल्सी ने कहा, ‘बलेनो कार लॉन्च के साथ ही बायर्स की पसंद बनी हुई है। इस कार के 5.5लाख कस्टमर्स हैं और पिछले वित्तीय वर्ष में कार की दो लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं।’

कंपनी का कहना है कि नए इंजन को बेहतर डिजाइन और टेक्नॉलजी के साथ लाया जा रहा है, जिससे कारों को पर्यावरण के लिए भी बेहतर बनाया जा सके। मारुति ने कहा कि 2019 में आई नई बलेनो एक कंप्लीट पैकेज है। इस गाड़ी में छोटी लीथियम-इऑन बैटरी लगाई गई है, जिसे सीधे इंजन से जोड़ा गया है। कंपनी की मानें तो सामान्य मॉडल के मुकाबले नई बलेनो 25 प्रतिशत तक कम प्रदूषण इमिट करती है।

बता दें, कार निर्माता कंपनी टोयोटा और मारुति सुजुकी टेक्नॉलजी और कार के एक्सचेंज के लिए हाथ मिलाए थे। इस डील के तहत टोयोटा मारुति की चार कोरों को मैन्युफैक्चर करेगी। इन चार कारों में बलेनो, ब्रेजा, सियाज और इर्टिगा शामिल हैं। ये चारों कार न केवल टोयोटा मैन्युफैक्चर करेगी बल्कि इन्हें टोयोटा के लोगो के साथ सेल भी किया जाएगा। टोयोटा के बैज के साथ डीलरशिप्स पर ये मॉडल्स मिलेंगे।