Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 4865

इंदौर बाजार: कपास्या खली और मूंगफली तेल में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को मूंगफली तेल 10 रुपये और सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में (सोमवार की तुलना में) दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम की भाववृद्धि हुई। तिलहन में सरसों के भाव में 25 रुपये प्रति क्विंटल का सुधार आया जबकि सोयाबीन 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बिका। पशुआहार कपास्या खली के भाव में 20 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी हुई।

तिलहन सरसों 3700 से 3750रायडा 3300 से 3400सोयाबीन 3700 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 970 से 990, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 752 से 753, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 718, पाम तेल 655 से 658 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1750, देवास 1750, उज्जैन 1750, खंडवा 1735, बुरहानपुर 1735, अकोला 2575 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 705 से 710, महाराष्ट्र 695 से 700 तथा गुजरात 715 से 718 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी में नए मूंग की आवक शुरू, चना, मसूर और तुअर महंगी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को नए मूंग की आवक शुरू हुई और मुहूर्त में नया मूंग 6501 रुपये प्रति क्विंटल बिका। आज चना कांटा 25 रुपये, मसूर 25 और तुअर (अरहर) के भाव में 50 रुपये (सोमवार की तुलना में) प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई।कारोबारियो के अनुमान के मुताबिक मंगलवार को 25 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

दलहन चना (कांटा) 4300 से 4325, चना (देसी) 4150 से 4200, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4000 से 4025, हल्की 3700 से 3750, बटला 3800 से 3850, मूंग 6000 से 6200, हल्की 5200 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5200, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5600 से 5750, उड़द 5000 से 5200, हल्की 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7050 से 7250, तुअर दाल फूल 7400 से 7600, तुअर दाल बोल्ड 7800 से 8000, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200चना दाल 5450 से 5700, आयातित चना दाल 4950 से 5150मसूर दाल 5250 से 5350मूंग दाल 6900 से 7100, मूंग मोगर 7200 से 7400 उड़द दाल 6700 से 6900, उड़द मोगर 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

सुस्त मांग से सोना सस्ता, चांदी भी फिसली, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा । मंगलवार को सोने की कीमतें कम हुईं है। आज के कारोबार में सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 32,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज्वैलर्स की ओर से सुस्त मांग के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

वहां सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 145 रुपये की गिरावट के साथ 38,425 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में इस गिरावट की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से सुस्त उठान रही है। कारोबारियों का कहना है कि घरेलू मांग में गिरावट और विदेशों में कमजोर रुख के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

सोमवार को सोने की कीमतों में 200 रुपये का उछाल देखने को मिला था। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच यह स्थिति क्रूड की बढ़ती कीमतों के कारण देखने को मिली है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,273.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी गिरावट के साथ 15.06 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 32,770 रुपये और 32,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि गिन्नी के भाव 26,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पीस पर बरकरार रहे हैं।

कोटा सर्राफा
चांदी 38500 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32700 रुपये प्रति दस ग्राम,सोना 38140 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32860 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38330 रुपये प्रति तोला।

ईडी ने चंदा कोचर एवं उनके पति को किया तलब

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक कर्ज धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को समन जारी कर अगले हफ्ते दिल्ली तलब किया है। ईडी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि चंदा कोचर को 3 मई को तलब किया गया है जबकि दीपक और उनके भाई राजीव को 30 अप्रैल को मामले के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। उन्हें धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज करने के लिए भी कहा गया है।

उन्होंने बताया कि चंदा कोचर समेत अन्य को पिछले हफ्ते समन भेजा गया है। अधिकारियों ने कहा कि जांच अधिकारी को जांच आगे बढ़ाने के लिए उनकी जरूरत है। इसके अलावा उन्हें निजी और आधिकारिक वित्तीय जानकारी से जुड़े कुछ दस्तावेज लाने को भी कहा गया है।

बैंक कर्ज मामले में एक मार्च को छापेमारी के बाद भी प्रवर्तन निदेशालय ने चंदा कोचर और उनके पति से ईडी के मुंबई कार्यालय में पूछताछ की थी। ईडी ने कोचर, उनके परिवार और विडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत के मुंबई और औरंगाबाद ठिकानों पर छापेमारी की थी।

प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल की शुरुआत में चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर, धूत और अन्य के खिलाफ आईसीआईसीआई द्वारा विडियोकॉन समूह को 1,875 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी देने के मामले में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के लिए पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था।

बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 80 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,600 से नीचे

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और रुपए की चाल के कारण निवेशकों में छाई मुनाफावसूली के कारण भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सुबह हरे निशान में शुरुआत के बाद शेयर बाजार दिन भर बढ़त में रहे लेकिन कारोबार के अंत में छाई बिकवाली के कारण लाल निशान में बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 80 अंकों की गिरावट के साथ 38,564 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 18 अंकों की गिरावट के साथ 11,575 अंकों पर बंद हुआ।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में जेट एयरवेज में 9.90 फीसदी, Tube इंवेस्टमेंट ऑफ इंडिया लिमिटेड में 6.47 फीसदी, रिलायंस कैपिटल में 6.13 फीसदी, सुजलॉन में 5.45 फीसदी, ग्रुह फाइनेंस में 5.34 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। सेंसेक्स में ओएनजीसी 4.50 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट 3.20 फीसदी, सनफार्मा 2.97 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.53 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.43 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये रहे टॉप लूजर
सेंसेक्स में टाटा स्टील 9.61 फीसदी, Aegis लॉजिस्टिक्स 8.49 फीसदी, इन्फीबीम 8.21 फीसदी, आरकॉम 4.78 फीसदी, एचईजी 4.27 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी में मारुती 3.55 फीसदी, यस बैंक 3.08 फीसदी, टाटा स्टील 2.11 फीसदी, इंड्सइंड बैंक 1.96 फीसदी और हीरो मोटोकॉर्प 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

GST: 250 करोड़ की मुनाफाखोरी में फंसी अमेरिकी कंपनियां, नहीं दिया छूट का लाभ

0

नई दिल्ली। भारत में कारोबार करने वाली अमेरिकी एफएमसीजी कंपनी पीएंडजी (P&G) इंडिया 250 करोड़ की मुनाफाखोरी में फंस गई है। वस्तु एवं सेवा कर (GST) की मुनाफाखोरी जांच विंग ने कंपनी को उपभोक्ताओं को जीएसटी दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचाने का दोषी पाया गया है।

जीएसटी की स्थायी समिति पास दर्ज शिकायतों के आधार पर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ एंटी प्रॉफिटेयरिंग (DGAP) ने P&G के खिलाफ जांच शुरू की थी। DGAP ने 15 नवंबर 2017 से पहले और बाद की कीमतों की जांच की तो पाया कि कंपनी ने अपने कई उत्पादों की कीमतों में कमी नहीं की है जबकि उन उत्पादों पर कर की दर 28 फीसदी के बजाए 18 फीसदी हो गई थी।

एक अधिकारी के अनुसार, DGAP ने अपनी जांच में पीएंडजी को 250 करोड़ रुपए की मुनाफाखोरी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। अधिकारी के अनुसार, अब इस मामले में कंपनी का पक्ष सुनने के बाद राष्ट्रीय एंटी मुनाफाखोरी प्राधिकरण अपना फैसला करेगा।

सनी देओल भाजपा में शामिल, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, 365 करोड़ के हैं हैं मालिक

नई दिल्ली। पिता धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी के बाद बेटे सनी देओल ने भाजपा पार्टी में शामिल हो गए हैं। वो पंजाब की गुरुदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते है। इस सीट से विनोद खन्ना भाजपा के टिकट पर कई बार सांसद रहे हैं। पिता धर्मेंद्र भी साल 2004 में भाजपा के टिकट से बीकानेर से चुनाव लड़कर जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं मां हेमा मालिनी यूपी की मथुरा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने इस सीट से चुनाव भी जीता है।

एक फिल्म का 8 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं सनी
सनी देओल फिलहाल एक फिल्म का 8 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं और वो एक एंडोर्समेंट के लिए सनी करीब 2 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। वेबसाइट नेटवर्दियर की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल करीब 50 मिलियन डॉलर यानी 365 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। सनी की कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में नहीं हैं। उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम ‘विजेता फिल्म्स’ है।

लंदन में सनी देओल का है शानदार घर
सनी देओल की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास मुंबई के जुहू इलाके में शानदार बंगला है। इसके अलावा पंजाब में सनी का पैतृक घर और कई बीघा खेत हैं। साथ ही यूके में भी उनका शानदार घर है। सनी के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। इनमें पोर्शे के अलावा ऑडी ए8 और रेंज रोवर जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं। सनी जब भी शूटिंग या किसी इवेंट में जाते हैं तो उन्हें अक्सर पोर्शे कार ड्राइव करते देखा जाता है।

Jio GigaFiber : 600 रु. में मिलेगा ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और टीवी कॉम्बो

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपनी GigaFiber FTTH सर्विस को देश के 1,600 शहरों में लॉन्च करेगी। इसके तहत आपको ब्रॉडबैंड-लैंडलाइन-टीवी कॉम्बो सिर्फ 600 रुपए में मिलेगा। इस सेवा के तहत आपको स्मार्ट होम नेटवर्क से तकरीबन 40 डिवाइस जोड़ने का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा और भी कई सुविधाएं मिलेंगी।

एक साल के लिए मुफ्त रहेंगी सेवाएं
फिलहाल, रिलायंस जियो अपने GigaFiber की पायलट टेस्टिंग नई दिल्ली और मुंबई में कर रही है। इसमें 100 मेगाबाइट प्रति सेकंड की स्पीड से 100 Gigabytes डाटा मुफ्त दिया जा रहा है। इसमें बस एक बार 4,500 रुपए राउटर के लिए चार्ज किए गए हैं। इसमें टेलीफोन और टेलीविजन सेवा अगले तीन महीने में जोड़ी जाएगी। जब इन सेवाओं को कमर्शियल तौर पर लॉन्च किया जाएगा तो तीनों सेवाएं एक साल के लिए मुफ्त रहेंगी।

एक नेटवर्क पर जुड़ सकेंगी 40-45 डिवाइस
लैंडलाइन में अनलिमिटेड कॉलिंग फैसिलिटी दी जाएगी, जबकि टेलीविजन चैनल को इंटरनेट के जरिए डिलीवर किया जाएगा। यह सारी सेवाएं Optical Network Terminal (ONT) बॉक्स राउटर के जरिए प्रदान की जाएगी। इसमें एक मोबाइल, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट समेत साथ 40 से 45 स्मार्ट डिवाइस कनेक्ट की जाएंगी। अतिरिक्त सेवाओं में गेमिंग, क्लाेज्ड सर्किट टेलीविजन और स्मार्ट होम सिस्टम शामिल है।

मिलेंगे 600 चैनल
इस ट्रिपल कॉम्बो के तहत 600 चैनल मिलेंगे, जिन पर 7 दिन का कैच-अप ऑप्शन मिलेगा। लैंडलाइन में अनलिमिटेड कॉलिंग और ब्रॉडबैंड में 100 mbps की स्पीड मिलेगी। इसकी कीमत 600 रुपए होगी। हालांकि अन्य स्मार्ट होम सर्विस जोड़ने के आपको अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा।

यह शुल्क 1,000 रुपए प्रति माह तक जा सकता है। 100 mbps की मिनिमम और 1 gb की अधिकतम स्पीड के साथ जियो गीगाफाइबर CCTV सर्विलांस फुटेज और क्लाउड पर मौजूद अन्य डाटा भी स्टोर करने का ऑप्शन देगा, जिससे इसे सभी डिवाइसेज में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

चैनल चुनने की सुविधा नहीं देने वाली केबल व DTH कंपनियों पर TRAI का शिकंजा

नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई ने नियमों का उल्लंघन कर ग्राहकों को उनकी रूचि के हिसाब से चैनल चुनने की सुविधा नहीं देने वाले केबल टीवी और डीटीएच (डायरेक्ट टू होम) सेवा देने वाली कंपनियों को सोमवार को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

नियामक ने कहा कि जो भी नये शुल्क आदेश तथा नियामकीय व्यवस्था का उल्लंघन करते पाये जाएंगे, उन्हें उसका खामियाजा भुगतना होगा। ट्राई उन इकाइयों के मामले में जल्दी ही ग्राहकों के लिये सेवा प्रबंधन तथा अन्य आईटी प्रणाली का ऑडिट भी शुरू करेगा, जो नियामकीय व्यवस्था का उल्लंघन कर रही हैं। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के चेयरमैन आर एस शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं की रूचि तथा हित सर्वोपरि है और उससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि जो कंपनियों नियमों का पालन नहीं कर रही, उन्हें उसका परिणाम भुगतना होगा। शर्मा ने कहा, ‘हमें ग्राहकों को हो रही असुविधा के बारे में शिकायतें मिली हैं। ये शिकायतें सॉफ्टवेयर तथा प्रणाली से जुड़ी हैं जिसे वितरकों ने रखा हुआ है।

इससे ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुसार विकल्प नहीं मिल रहे जबकि पूरी रूपरेखा का मकसद यही है। अगर रूचि के अनुसार चैनल पर पाबंदी है तो मूल रूप से आपका इरादा पैकेज और अपने एजेंडे को आगे बढ़ाना है। यह नियामकीय रूपरेखा की भावना के अनुरूप नहीं है।’

उन्होंने कहा कि ग्राहक अगर चैनल पैकेज चुनते हैं, तो ठीक है लेकिन कौन सा चैनल देखना है, यह विकल्प ग्राहकों के पास है और उन्हें इसकी सुविधा मिलनी चाहिए। ट्राई प्रमुख ने कहा, ‘अगर आप ग्राहकों को उनकी रूचि के हिसाब से चैनल के चयन की अनुमति नहीं देते हैं तब यह नियमों का उल्लंघन होगा। हमने इन चीजों को गंभीरता से लिया है और कई वितरकों को कारण बताओ नोटिस दिया है।’

शर्मा ने कहा, ‘अगर आप किसी तरीके से ग्राहकों को उनकी रूचि के हिसाब से चैनल चयन को रोकते हैं तब हम पूर्ण नियामकीय शक्ति का उपयोग करेंगे ताकि इकाइयां नियमों का पालन ठीक से करे।’ ट्राई ऑडिट एजेंसियों को पैनल बनाने की प्रक्रिया में है और जल्दी ही उन कंपनियों के मामले में ग्राहकों के लिये सेवा प्रबंधन तथा अन्य आईटी प्रणाली की ऑडिट भी शुरू करेगा, जो नियामकीय व्यवस्था का उल्लंघन कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘हमने नौ कंपनियों को दिशानिर्देश जारी किया है और पांच को कारण बताओ नोटिस दिया है। जल्दी ही हम विभिन्न सेवा प्रदाताओं की प्रणाली की आडिट करेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि नये नियामकीय मसौदे का अनुपालन हो।’

शर्मा ने कहा कि ट्राई का संदेश साफ है कि नियामकीय रूपरेखा का अक्षरश: पालन होना चाहिए। पिछले सप्ताह ट्राई ने कहा कि जीटीपीएल हैथवे तथा सिटी नेटवर्क समेत छह केबल टीवी कंपनियों ने नये शुल्क आदेश समेत कई नियमों के उल्लंघन किये। उन्हें नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अन्य कंपनियां फास्टवे ट्रांसमिशंस, डेन नेटवर्क, इंडसइंड मीडिया एंड कम्युनिकेशंस तथा हैथवे डिजिटल हैं।

मध्य प्रदेश में बिजली कटौती का षड्यंत्र रचने वालों की लिस्ट तैयार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने उन अधिकारियों की लिस्ट तैयार कराई है, जो कटौती का षड्यंत्र रच रहे हैं।इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के आधार पर उन अधिकारियों को चिन्हित किया गया है, जो भाजपा नेताओं से संबंध रखते हैं।

ग्वालियर ओएंडएम सर्कल के महाप्रबंधक विनोट कटारे व एरिया स्टोर के महाप्रबंधक अरुण शर्मा के नजदीकी संबंध भाजपा के पूर्व मंत्री व दतिया विधायक नरोत्तम मिश्रा से बताए गए हैं। प्रदेश में होने वाली अघोषित बिजली कटौती ने तूल पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री सहित ऊर्जा मंत्री को कटौती को लेकर सफाई देनी पड़ी है।

सफाई में कहा गया कि प्रदेश में बिजली संकट नहीं है, लेकिन यह कोई षड्यंत्र है। ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने यहां तक कह दिया कि भाजपा के साथ मिलकर अधिकारी षड्यंत्र रच रहे हैं।
भाजपा चुनाव में कटौती को मुद्दा बनाना चाहती है। इसके बाद सरकार ने प्रदेश में इंटेलीजेंस के माध्यम से उन अधिकारियों की तलाश की, जो भाजपा से जुड़े रहे हैं।

22 जिलों के अधिकारी व लाइनमैनों की सूची तैयार कर शासन को भेजी गई है। ग्वालियर में दो अधिकारियों के संबंध पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा से बताए गए हैं। इसके अलावा और जानकारी खंगाली जा रही है।

शहर में 197 करोड़ के प्रोजेक्ट के थे इंचार्ज

-ऊर्जा सुधार विकास कार्यक्रम (आरएपीडीआरपी) के तहत सिटी सर्कल ग्वालियर को 197 करोड़ का फंड मिला था। इस योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण शर्मा थे और नोडल अधिकारी विनोद कटारे थे।
-आरएपीडीआरपी योजना का शहर में काम खत्म हो गया तो दोनों अधिकारियों ने सिटी से अपना स्थानांतरण करा लिया। विधानसभा चुनाव से पहले अरुण शर्मा ओएंडएम सर्कल के महाप्रबंधक बन गए और विनोद कटारे ने मुरैना सर्कल का करंट चार्ज ले लिया। उस वक्त ग्रामीण क्षेत्रों में प्रोजेक्ट के काम चल रहे थे।
-विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने अपनी-अपनी पसंद के अधिकारियों को सर्कलों का प्रभारी बनाया था। अरुण शर्मा व विनोद कटारे का भाजपा सरकार में अच्छा दखल था। इन्हें पसंद के सर्कल मिले।

प्रदेश में सरकार बदलने के बाद दिसंबर 2018 में ओएंडएम सर्कल ग्वालियर के महाप्रबंधक अरुण शर्मा का स्थानांतरण स्टोर एरिया में हो गया। विनोद कटारे ओएंडएम सर्कल ग्वालियर के महाप्रबंधक बन गए। ओएंडएम सर्कल में ग्वालियर जिले का क्षेत्र व दतिया जिला आता है। अब दतिया को अलग से सर्कल बनाया जा रहा है।

सख्त कराई जाएगी
मुद्दा भाजपा व कांग्रेस का नहीं है। षड्यंत्र पूर्वक जो अधिकारी बिजली कटौती करके जनता को परेशान कर रहा है और आचार संहिता का उल्लंघन करेगा। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। उसके खिलाफ सख्त कराई जाएगी।- प्रियव्रत सिंह, ऊर्जा मंत्री मप्र शासन