Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 4862

मुनाफावसूली से ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली। मौजूदा स्तर पर व्यापारियों की मुनाफावसूली के कारण बुधवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 49 रुपये की गिरावट के साथ 9,001 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि कमजोर निर्यात मांग के बीच हालिया तेजी के बाद कारोबारियों की मुनाफावसूली से ग्वारगम वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा उत्पादक क्षेत्रों से निरंतर आपूर्ति की वजह से हाजिर बाजार में स्टॉक बढ़ने के कारण यहां वायदा कारोबार में ग्वारगम कीमतों पर दबाव रहा। एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 49 रुपये अथवा 0.54 प्रतिशत की हानि के साथ 9,001 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसें 25 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारगम के जून महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 40 रुपये अथवा 0.45 प्रतिशत की हानि के साथ 8,864 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसें 16,130 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

सोना-चांदी खरीदना हुआ सस्ता, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा बुधवार के कारोबार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में सोना 50 रुपये सस्ता होकर 32,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में ज्वैलर्स की ओर से सुस्त मांग का असर सोने की कीमतों पर देखने को मिला है।

सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 200 रुपये की गिरावट के साथ 38,225 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में इस गिरावट की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से सुस्त उठान रही है। कारोबारियों का कहना है कि घरेलू बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की मांग घटने से सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,274.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी तेजी के साथ 14.93 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 37,720 रुपये 32,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है।

हालांकि गिन्नी के भाव 26,400 रुपये प्रति 8 ग्राम के स्तर पर रहे हैं। वहीं तैयार चांदी का भाव 200 रुपये की गिरावट के साथ 38,225 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर जबकि साप्ताहिक आधारित डिलीवरी 315 रुपये के उछाल के साथ 37,005 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है।

कोटा सर्राफा
चांदी 38400 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32750 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38200 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32910 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38380 रुपये प्रति तोला।

शानदार तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 490 अंक उछल कर 39,055 पर

मुंबई। बैंकिंग शेयरों के शानदार प्रदर्शन से बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई के 31 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 489.80 अंकों (1.27%) की तेजी के साथ 39,054.68 पर बंद हुआ। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 150.20 अंकों (1.30%) के उछाल के साथ 11,726.15 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 39,095.35 का ऊपरी स्तर तो 38,571.00 का निचला स्तर छुआ। जबकि, निफ्टी ने 11,740.85 का ऊपरी स्तर और 11,578.85 का निचला स्तर छुआ। बीएसई पर 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो आठ कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, एनएसई पर 42 कंपनियों के शेयरों में लिवाली, जबकि आठ कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई।

इन शेयरों में रही तेजी
बीएसई पर एचसीएल टेक के शेयर में 3.40 फीसदी, ओएनजीसी में 2.90 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 2.75 फीसदी, यस बैंक में 2.71 फीसदी और भारती एयरटेल में 2.62 फीसदी के तेजी दर्ज की गई। वहीं, एनएसई पर अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में सर्वाधिक 5.57 फीसदी, बीपीसीएल में 3.75 फीसदी, एचसीएलटेक में 3.54 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 3.19 फीसदी और ओएनजीसी के शेयर में 2.81 फीसदी की तेजी देखी गई।

इन शेयरों में रही गिरावट
बीएसई पर टाटा मोटर्स के शेयर में सर्वाधिक 3.33 फीसदी, टाटा मोटर्स डीवीआर में 3.18 फीसदी, हीपो मोटोकॉर्प में 0.60 फीसदी, कोल इंडिया में 0.49 फीसदी और पावरग्रिड के शेयर में 0.42 फीसदी की गिरावट देखी गई। एनएसई पर टाटा मोटर्स के शेयर में सर्वाधिक 3.19 फीसदी, हीरोमोटोकॉर्प में 0.84 फीसदी, मारुति में 0.77 फीसदी, कोल इंडिया में 0.59 फीसदी और सिप्ला के शेयर में 0.53 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

2 महीने तक फाइल नहीं किया GST रिटर्न, तो नहीं कर सकेंगे ई-वे बिल जनरेट

0

नई दिल्ली । लगातार दो महीने तक जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं करने वालों को ई-वे बिल जेनरेट किए जाने से बैन कर दिया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह फैसला 21 जून से प्रभावी हो जाएगा। हालांकि जीएसटी कम्पोजिशन स्कीम के अंतर्गत आने वाले कारोबारी अगर लगातार दो फाइलिंग पीरियड्स के लिए टैक्स रिटर्न फाइल करने में नाकाम रहते हैं, तो उन्हें ई-वे बिल जेनरेट करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

तो ई-वे बिल नहीं होगा जेनरेट
सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स यानी CBIC (Central Board of Indirect Taxes and Customs) ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि जीएसटी (GST) नियमों के तहत निश्चित समय तक टैक्स रिटर्न (tax return) फाइल करने में नाकाम रहने पर ‘माल भेजने वाला (कंसाइनर), माल पाने वाला (कंसाइनी), ट्रांसपोर्टर, ई-कॉमर्स ऑपरेटर या कुरियर एजेंसी’ को ईलेक्ट्रॉनिक वे या ई-वे जेनरेट करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

जानें किन पर होगी कार्रवाई
नियमों के तहत लगातार दो टैक्स पीरियड के दौरान रिटर्न फाइल नहीं करने वाले एक कम्पोजिशन स्कीम के टैक्सपेयर और लगातार दो महीने रिटर्न फाइल नहीं करने वाले नियमित टैक्सपेयर को ई-वे बिल जेनरेट करने से बैन कर दिया जाएगा।

महीने की 20 तारीख तक फाइल करना होता है रिटर्न
गुड्स एंड टैक्स (Goods and Services Tax) रेजीम में किसी महीने के लिए उसके बाद के महीने की 20 तारीख तक मंथली टैक्स रिटर्न फाइल करना होता है। हालांकि कम्पोजिशन स्कीम के तहत आने वाले कारोबारियों को किसी तिमाही के समाप्त होने के बाद के महीने की 18 तारीख को अपना तिमाही रिटर्न फाइल करना होता है।

जीएसटी नेटवर्क ने तैयार किया आईटी नेटवर्क
गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स नेटवर्क (GSTN) ने ऐसा आईटी सिस्टम तैयार किया है, जो निर्धारित अवधि तक टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करने वाले कारोबारियों को ई-वे बिल जेनरेट करने से बैन कर देगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे जीएसटी चोरी रोकने में मदद मिलेगी। अप्रैल-दिसंबर के दौरान 15,278 करोड़ रुपए की जीएसटी की चोरी के 3,626 मामले हुए थे।

राजस्थानी फिल्म ‘पक्की हीरोगिरी’ 26 को कोटा में होगी रिलीज, देखिये ट्रेलर

कोटा। राजस्थानी भाषा कला संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं बुराइयों को समाप्त करने के उद्देश्य से बनाई गई राजस्थानी फिल्म ‘पक्की हीरोगिरी’ 26 अप्रैल को कोटा में प्रदर्शित की जाएगी।

फिल्म के मुख्य अभिनेता एवं पटकथा लेखक अरविन्द कुमार ने बुधवार को कोटा में मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि यह राजस्थानी फिल्म कोटा से पूर्व देश के कई बड़े शहरों में रिलीज की जा चुकी है। थ्री ब्रदर्स फिल्म के बैनर तले निर्मित यह राजस्थानी फिल्म ‘पक्की हीरोगिरी’ 26 अप्रैल को कोटा के मयूर सिनेमा में रिलीज की जाएगी।

इस मौके पर उन्होंने मीडिया को फिल्म का प्रोमो दिखाते हुए बताया कि फिल्म की कहानी आम आदमी के जीवन से जुडी रोजमर्रा की परेशानियों को लेकर है। फ़िल्म का नायक अपना सब कुछ खोकर एक दिन नास्तिक व्यक्ति बन जाता है। लोगों की भलाई में एक दिन गुंडे उसका मर्डर कर देते हैं। वह बताते हैं कि मरने के बाद वह भगवान के पास जाते हैं।

उनके अच्छे कर्मों का लेखा-जोखा देखकर भगवान उनको स्वर्ग में भेजना चाहते हैं। लेकिन फिल्म का नायक स्वर्ग में जाने के बजाय नरक में जाना चाहता है। उनका कहना है इस ज़माने में भगवान बनाना आसान है. लेकिन इंसान बनना मुश्किल। इन्हीं जीवन मूल्यों पर आधारित यह फिल्म है। यहां आप इस फिल्म का ट्रेलर देखिये –

फ़िल्म की कास्टिंग के बारे में उन्होने बताया कि फिल्म की नायिका लोक कलाकार पद्मश्री से सम्मनित गुलाबो की बेटी राखी है। फिल्म में राजस्थानी फिल्मो की प्रसिद्ध नायिका एवं टीवी सीरियल दिया और बाती फेम भाभो नीलू ने भी काम किया है। इसके अलावा सुरेन्द्रपाल, राजा हसन, अली खां आदि मुख्य भूमिका में हैं।

सह निर्देशक निषेध सोनी ने बताया कि राजस्थान की छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए फ़िल्म में अधिकतर कलाकार राजस्थान के ही हैं। फिल्म के निर्माता हितेश कुमार , एमएम गुप्ता, निर्देशक सुनीत कुमावत औरसंगीतकार आदित्य गौड़ हैं। फिल्म की शूटिंग जयपुर, अजमेर और ब्यावर आदि शहरों में की है।

लाइन प्रोड्यूसर सुभाष सोरल ने बताया कि कोटा से पहले यह फिल्म हैदराबाद में रिलीज की जा चुकी है। वहां सफलता के नए आयाम स्थापित करने के बाद कोटा में प्रदर्शित की जाएगी। उनका कहना है कि हमारा उद्देश्य सिंगल स्क्रीन सिनेमा को प्रोत्साहन देना है।

32MP सुपर सेल्फी कैमरे वाला Redmi Y3 लॉन्च, जानिए फीचर

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने बुधवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Y3 लॉन्च किया है। Redmi Y3 को दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन 3GB रैम+ 32GB स्टोरेज और 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज में आया है। 3GB रैम+ 32GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है।

वहीं, 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। Redmi Y3 स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सुपर सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi Y3 की पहली सेल 30 अप्रैल 2019 से Mi.com, फ्लिपकार्ट और Mi Home Stores के जरिए होगी। इस स्मार्टफोन पर कस्टमर्स के लिए 1120GB 4G डेटा बेनेफिट का एयरटेल ऑफर है।

फोन के बैक में है ड्यूल रियर कैमरा सेटअप
32MP वाले सुपर सेल्फी कैमरे में ऑटो HDR दिया गया है। इस कैमरे से फुल HD सेल्फी विडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। फोन में 360° AI फेस अनलॉक दिया गया है। Redmi Y3 के रियर में AI ड्यूल कैमरा सेटअप है। फोन के बैक में 12 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है जिसमें Google Lens ऑप्शन भी मौजूद है। फोन में इंफ्रारेड ब्लास्टर फीचर भी मिलेगा।

2 दिन चलेगी Redmi Y3 की बैटरी
Redmi Y3 में डॉट नॉच डिजाइन के साथ 6.26 इंच (15.9 सेंटीमीटर) का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रटेक्शन के साथ आता है। Redmi Y3 स्मार्टफोन बोल्ड रेड, एलिगैंट ब्लू और प्राइम ब्लैक कलर में मिलेगा। इस स्मार्टफोन के बैक में माइक्रो लाइंस के साथ Aura Prism डिजाइन है।

स्मार्टफोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है। शाओमी का दावा है कि यह बैटरी 2 दिन चलेगी। Redmi Y3 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Andriod 9 Pie पर बेस्ड MIUI 10 पर चलता है। Redmi Y3 स्मार्टफोन में डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ ट्रिपल कार्ड स्लॉट होगा। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

OnePlus 7 लॉन्च होने के साथ ही बंद हो सकती है OnePlus 6T की सेल

नई दिल्ली। OnePlus 7 स्मार्टफोन 14 मई 2019 को लॉन्च होना वाला है। इसके साथ ही कहा उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इस फोन के अपग्रेडेड वेरियंट OnePlus 7 Pro को भी पेश कर सकती है। वनप्लस की परंपरा रही है कि जब भी कंपनी का कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च होता है तो पुराने मॉडल को डिस्कन्टिन्यू कर दिया जाता है।

ऐसे में कहा जा रहा है कि 14 मई को वनप्लस 7 के लॉन्च के साथ ही कंपनी पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 6T की बिक्री बंद कर दे। अगर आप भी काफी समय से वनप्लस 6T खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अब इसके लिए आपके पास कुछ ही दिन बचे हैं। नए फोन के लॉन्च की तैयारी के साथ ही वनप्लस 6T को कंपनी ने अलग-अलग सेल में डिस्काउंट पर उपलब्ध कराना शुरू कर दिया था।

इस वक्त वनप्लस 6T का पुराना वेरियंट छूट पर खरीदा जा सकता है। फोन का 6जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज वेरियंट 34,999 रुपये में उपलब्ध है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 37,999 रुपये थी। वहीं इसके दूसरे वेरियंट पर भी 4,000 रुपये की छूट दी जा रही है।

वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो का भारत में लॉन्च
कंपनी अपने इन दोनों डिवाइस को 14 मई को बेंगलुरु के International Exhibition Centre में रात 8:15 पर लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस लॉन्च इवेंट के लिए एंट्री वाउचर भी उपलब्ध करा रही है।

इस वाउचर को 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे से oneplus.in से खरीदा जा सकता है। भारत के अलावा 14 मई को ही कंपनी यूरोप और अमेरिका में भी वनप्लस 7 पेश करने वाली है।

कीमत की अगर बात करें तो कहा जा रहा है कि वनप्लस 7 की कीमत वनप्लस 6T आसपास ही रखी जा सकती है। हालांकि इस फोन के अपग्रेडेड वेरियंट यानी कि वनप्लस 7 प्रो की कीमत ज्यादा होने की उम्मीद है।

अक्षय के साथ शेयर किए पीएम मोदी ने दिल के राज, जानिए आप भी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार को दिए एक ‘पर्सनल’ इंटरव्यू में अपनी दिनचर्या और जीवन से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। मोदी ने अपने बचपन की यादों से लेकर गुस्से पर नियंत्रण, मां हीराबेन के दिल्ली में उनके साथ न रहने, पारिवारिक रिश्तों और जिंदगी के फलसफे पर दिल खोलकर बातें कीं।

इसके साथ ही उन्होंने अपनी धुर विरोधी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उन्हें हर साल कुर्ते गिफ्ट करने का दिलचस्प राज खोला। मोदी ने अपनी सियासी सफर पर पूछे गए सवालों पर कहा कि राजनीति में आने और प्रधानमंत्री बनने का सपना उन्होंने कभी नहीं देखा था। उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसे परिवार से आता हूं कि मुझे छोटी-मोटी कोई नौकरी मिल जाती तो भी मेरी मां सबको गुड़ खिला देती। मैं कभी-कभी आश्चयर्य करता हूं कि देश ने मुझे इतना प्यार कैसे दिया।’

‘सेना के लिए था सम्मान, भटकते-उलझते यहां तक पहुंचा’
पीएम ने अपने पढ़ने के शौक और सेना में जाने के सवाल पर कहा, ‘बचपन में मुझे किताबें पढ़ने का शौक था गांव की लाइब्रेरी में जाकर पढ़ता था। मैं सेना के जवानों को देखता था कि चीन युद्ध में सैनिकों का बड़ा सत्कार करते हैं।

मैंने पढ़ा गुजरात में सैनिक स्कूल में दाखिल हो सकते हैं। हमें तो अंग्रेजी आती नहीं थी तो हमारे मोहल्ले में स्कूल के प्रिंसिपल के पास चला गया। फिर रामकृष्ण मिशन में चला गया और ये सारे नए-नए अनुभव होने लगा, हिमालय में भटका बहुत घूमा देखा कुछ कन्फ्यूजन भी था। मन में सवाल कुछ करता फिर जवाब देता और ऐसे भटकते-भटकते यहां चला आया।’

गुस्से को व्यक्त करने की कभी जरूरत नहीं लगी’
गुस्सा आने के सवाल पर मोदी ने कहा कि मेरी 18-22 साल की जो ट्रेनिंग हुई उसमें यह ट्रेनिंग मिली। उन्होंने कहा,’मैं कह सकता हूं कि चपरासी से लेकर प्रिंसिपल सेक्रेटरी तक गुस्सा व्यक्त करने का अवसर नहीं मिला। मैं स्ट्रिक्ट हूं अनुशासित हूं। मैं किसी को नीचा दिखाकर काम नहीं करता हूं। हेल्पिंग हैंड की तरह काम करता हूं।

प्रेशर है, स्ट्रेस है मैं उसे डिवाइड कर देता हूं। अंदर तो शायद होता होगा, लेकिन उसको व्यक्त करने का अवसर नहीं मिला। एक होता है चेहरे पर बॉडी पर गुस्सा उसको व्यक्त करना। कभी होता है कि मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ कभी होता है कि मैंने ऐसा क्यों किया। मैं अकेला कागज लेकर बैठता हूं और ऐसी परिस्थिति का घटना का पूरी कागज पर लिखकर व्यक्त करता था और फिर उसे फाड़कर फेंक देता था। फिर भी मन शांत नहीं होता था तो उसे दोबारा लिखता था, इससे अंदाजा होता था कि मैं भी गलत था।’

मां के साथ रहने के सवाल पर पीएम ने कहा कि अगर मैं पीएम बनकर घर से निकलता तो स्वाभाविक है कि मन करता। मैंने छोटी आयु में सब कुछ छोड़ दिया। डिटैचमेंट था माया-मोह सब छोड़ दिया। फिर भी कभी मां को बुला लिया, लेकिन मेरी मा कहती है कि तू मेरे पीछे क्यों टाइम खराब करते हो मैं गांव के लोगों के साथ बात कर लेती हूं। जितने दिन मां रही मैं शिड्यूल में बिजी रहता था।

पीएम ने कहा, ‘कभी किसी पर काम के लिए दबाव नहीं डालता हूं’
स्ट्रिक्ट होने के सवाल पर मोदी ने कहा कि मेरे बारे में जो छवि बनाई गई है वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, ‘कोई यह कहे कि काम बहुत करना पड़ता है तो सच्चाई है, लेकिन मैं किसी पर दबाव नहीं डालता। मैं एक वर्क कल्चर डिवेलप करता हूं और वह मैं खुद काम करता हूं इसलिए वह डिवेलप हो गया है।

स्ट्रिक्टनेस अनुशासन किसी पर थोपने से नहीं आता है। मेरे साथ मीटिंग में लोग खुद मोबाइल लेकर नहीं आता हैं।’ पीएम ने हास्य के सवाल पर कहा कि अब डर लगता है कि लोग आधे-अधूरे शब्दों को उछालकर पेश करते हैं। इरादा वो नहीं होता है हंसी-मजाक का होता है, लेकिन अब आधे-अधूरे शब्दों के आधार पर प्रतिक्रिया दी जाती है।

ममता दीदी मेरे लिए कुर्ते भेजती हैं: पीएम
विपक्षी पार्टी के साथ सबंधों पर पीएम ने कहा कि ममता बनर्जी उन्हें तोहफा देती हैं। पीएम ने कहा,’मेरे कई दोस्त हैं विपक्षी पार्टी में और बहुत अच्छे दोस्त हैं, उनके साथ खाना भी खाते हैं। तब मैं गुजरात का सीएम नहीं था किसी काम से मैं संसद गया था और गुलाम नबी आजाद और मैं गप्पें मार रहे थे।

एक मीडियाकर्मी ने कहा किआरएसएस वाले हो और गुलाम नबी के साथ हो। गुलाम नबी जी ने कहा कि सभी दल के लोग फैमिली के तौर पर जुड़े हैं। ममता दीदी आज भी मुझे साल में एक-दो कुर्ते खुद सिलेक्ट कर भेजती हैं। कोई न कोई बंगाली नई मिठाई ढाका से मुझे वहां की पीएम शेख हसीना जी भेजती हैं, जब ममता दीदी को पता चला तब से वह भी मेरे लिए कोई मिठाई भेजती हैं।’

बैंक बैलेंस के सवाल पर पीएम ने कहा कि बैंक अकाउंट एमएलए बनने के बाद बना क्योंकि उसमें तनख्वाह आनी शुरू हो गई। स्कूल में देना बैंक वाले आए और सब बच्चों को गुल्लक दिया और कहा कि इसमें जो जमा होगा तो बैंक अकाउंट में डालना होता है। बैंक में हमारा अकाउंट बना रहा और जमा कुछ नहीं हुआ। मैं गांव छोड़कर चला गया और 30-32 साल तक वह अकाउंट वैसे ही पड़ा रहा। फिर मैं राजनीति में आने कारण थोड़ा चर्चित हो गया तो बैंकवाले मेरे पास आए और बोले कि सिग्नेचर कर दो आपके इस बचपन के अकाउंट को बंद कर देंगे।

21 लाख रुपये का इस्तेमाल स्टाफ की बच्चियों के लिए हो रहा’
पीएम ने कहा, ‘मैंने कभी अपना बैंक अकाउंट देखा नहीं था तो गुजरात से आने से पहले अफसरों को बुलाया और बोला कि मैं ये पैसे दे देना चाहता हूं। मैं इसे ले जाकर करूंगा क्या तो एक सीनियर अफसर आए, उनके साथ 3 और अफसर लोग भी थे। उन्होंने कहा कि आपको जरूरत न पड़े, लेकिन कोर्ट केस चल रहे हैं वकील की जरूरत होगी तो इस अकाउंट को रख लो। उसमें से मैंने 21 लाख रुपये दे दिए जो ऑफिस की ड्राइवर चपरासी हैं उनकी बच्चियों की शिक्षा-दीक्षा के लिए खर्च होता है।

100 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

मुंबई। शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 107.75 अंकों (0.28%) की तेजी के साथ 38,672.63 पर खुला। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25.55 अंकों (0.22%) की मजबूती के साथ 11,601.50 पर खुला।

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने की चिंता से मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरकर बंद हुए। सेंसेक्स करीब 80.30 अंक यानी 0.21 प्रतिशत घटकर 38,564.88 अंक पर बंद हुआ तो एनएसई निफ्टी भी 18.50 अंक यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 11,575.95 अंक पर बंद हुआ।

सुबह 9:45 बजे सेंसेक्स पर ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट, यशबैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस, एचडीएफसी, पावरग्रिड, बजाज फाइनैंस, इन्फोसिस, एलटी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएलटेक के शेयरों में तेजी थी तो हिंदुस्तान यूनिलिवर, एम&एम, एसबीआईएन, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, बजाज ऑटो, आईटीसी, एनटीपीसी, सन फार्मा, कोटक बैंक, टाटा स्टील, वेदांता लिमिटेड, मारुति, हीरो मोटो कॉर्प, टाटा मोटर्स लाल निशान में थे।

सुबह 9:55 बजे निफ्टी पर ओएनजीसी, बीपीसीएल, आईओसी, इंडसइंड बैंक और टाइटन के शेयर टॉप गेनर्स थे तो टाटा मोटर्स, हीरो मोटर्स, हीरो मोटो कॉर्प, वेदांता लिमिटेड, ग्रासिम, मारुति के शेयर टॉप लूजर्स थे। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 75.88 अंकों की तेजी के साथ 38,640.76 पर था तो निफ्टी 24 अंकों की वृद्धि के साथ 11,599.95 पर कारोबार कर रहा था।

सनी लियोनी का ट्रोल्स को करारा जवाब, जानिए आप भी

पोर्न स्टार एवं ऐक्ट्रेस सनी लियोनी उन अदाकारों में से हैं जो लोगों की आलोचनाओं पर ध्यान देने की जगह उन्हें इग्नोर कर अपनी जिंदगी को खुशी और पॉजिटिव ऐटिट्यूड के साथ जीने में विश्वास रखती हैं। हालांकि वह कई मौकों पर ट्रोल्स को करारा जवाब देती भी दिख जाती हैं। हाल ही में एक चैट शो के दौरान भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।

दरअसल, सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह अरबाज खान के चैट शो में नजर आ रही हैं। वह एक ट्रोल का अपने लिए लिखा गया कॉमेंट पढ़ती हैं जिसमें शख्स ने उन्हें पॉर्नस्टार कहते हुए उनके पास्ट और फिर बॉलिवुड में आकर लाइफ बदलने के निर्णय के बारे में लिखा होता है।

इसे पढ़ सनी बड़े ही कूल अंदाज में जवाब देती हैं कि, ‘मेरे लिए उस समय जो सही था वही निर्णय मैंने लिया।’ उन्होंने आगे कहा कि हां वह अब बदल चुकी हैं और उस सब से आगे बढ़ चुकी हैं।

इसके बाद सनी ने ट्रोल्स पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ट्रोल करने के लिए शुक्रिया। ‘आपका मुझे ट्रोल करने के लिए शुक्रिया। मैं जानती हूं कि आप मेरे पेज पर कितना ज्यादा समय बिताते हैं, इसलिए शुक्रिया।’