Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 4861

KVPY में टॉप 10 में एलन के 5 स्टूडेंट्स का चयन

कोटा। देश की मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में श्रेष्ठ परिणाम देने के साथ-साथ एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स अन्य परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। विज्ञान एवं शोध के क्षेत्र में स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाय) 2018 स्टेज-2 (फैलोशिप) के परिणामों में एलन स्टूडेंट्स ने टाॅप स्टूडेंट्स में जगह बनाई है।

निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि 11वीं व 12वीं कक्षा के स्तर पर होने वाली इस परीक्षा के परिणामों में दोनों कक्षाओं के टाॅप 10 में शामिल 20 स्टूडेंट्स में से 5 स्टूडेंट्स एलन से हैं। ये सभी क्लासरूम स्टूडेंट्स हैं। संस्थान से कुल 460 स्टूडेंट्स का चयन हुआ है। कक्षा 11 के एसए वर्ग में क्लासरूम स्टूडेंट पार्थ द्विवेदी ने अखिल भारतीय स्तर पर छठा तथा नियति मेहता ने अखिल भारतीय स्तर पर नवां स्थान प्राप्त किया।

इसके साथ ही कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एसएक्स वर्ग में क्लासरूम स्टूडेंट हर्षिल वगादिया ने अखिल भारतीय स्तर पर तृतीय, कार्तिकेय गुप्ता अखिल भारतीय स्तर पर छठे तथा जयेश सिंगला अखिल भारतीय स्तर पर 10वें स्थान पर जयेश सिंगला रहे।

460 स्टूडेंट्स का चयन
माहेश्वरी ने बताया कि केवीपीवाय स्टेज 2 के कुल परिणाम संख्यात्मक दृष्टि से भी अच्छे रहे। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स सफल हुए। केवीपीवाय स्टेज 2 में 460 स्टूडेंट्स सफल हुए। इसमें 366 स्टूडेंट्स क्लासरूम प्रोग्राम तथा 94 स्टूडेंट्स डिस्टेंस लर्निंग से जुड़े हैं।

कोटा मंडी: वायदा तेज रहने से धनिया 100 रुपये उछला

कोटा। एनसीडेक्स पर वायदा तेज रहने और आवक की कमी से भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को धनिया 100 रुपये प्रति क्विंटल ऊँचा बोला गया । आवक की कमी से धान भी इतना ही तेज बिका। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर एक लाख बोरी का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक15000 कट्टे की हुई।

गेहूं मिल 1650 से 1761 लोकवान 1700 से 1850 पी डी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1725 से 2050 मक्का 2000 से 2200 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2971 पूसा 1 2500 से 2881 पूसा 4 (1121) 3300 से 3831 धान लाजवाब (1509 ) 3000 से 3505 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3801 सरसों 3300 से 3480 अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 5201 कलौजी 6500 से 11000 धनिया बादामी 5500 से 6300 ईगल 6000 से 6701 रंग दार नया 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया1800 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 4800 उड़द 2000 से 4201 चना 3600 से 4100 चना कांटिया 3900 चना काबुली 3500से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4200 चना मौसमी 3000 से 4150 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: कपास्या तेल एवं सोया रिफाइंड तेल में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बुधवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में (मंगलवार की तुलना में) दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम की भाव वृद्धि हुई। तिलहन में सरसों के भाव में 25 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए।

कपास्या तेल में दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई।तिलहनसरसों 3700 से 3725रायडा 3300 से 3400सोयाबीन 3700 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल।तेलमूंगफली तेल इंदौर 970 से 990, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 752 से 754, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 720, पाम तेल 655 से 658 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1750, देवास 1750, उज्जैन 1750, खंडवा 1735, बुरहानपुर 1735, अकोला 2575 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 710 से 712, महाराष्ट्र 695 से 700 तथा गुजरात 715 से 720 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी: मसूर, मूंग महंगे और दाल मोगर में उबाल

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को मसूर 75 रुपये और मूंग के भाव में 200 रुपये (मंगलवार की तुलना में) प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। मूंग दाल में 200 रुपये एवं मूंग मोगर के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई।कारोबारियो के अनुमान के मुताबिक बुधवार को 20 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

दलहन चना (कांटा) 4300 से 4325, चना (देसी) 4150 से 4200, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4050 से 4100, हल्की 3700 से 3750, बटला 3800 से 3850, मूंग 6200 से 6400, हल्की 5500 से 5800, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5300, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5600 से 5750, उड़द 5000 से 5200, हल्की 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7050 से 7250, तुअर दाल फूल 7400 से 7600, तुअर दाल बोल्ड 7800 से 8000, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200चना दाल 5450 से 5700, आयातित चना दाल 4950 से 5150मसूर दाल 5250 से 5350मूंग दाल 7200 से 7400, मूंग मोगर 7400 से 7600 उड़द दाल 6700 से 6900, उड़द मोगर 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

‘कंपोजीशन स्कीम’ कारोबारियों को सरल फॉर्म में दाखिल करनी होगी GST रिटर्न

0

नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की कंपोजिशन योजना के तहत आने वाले कारोबारियों को रिटर्न दाखिल करने के मामले में कुछ और राहत दी है। ऐसे कारोबारियों को एक सरल फॉर्म में हर तिमाही ‘स्व:आकलन’ आधार पर रिटर्न भरने की अनुमति दी गयी है।

अब तक की व्यवस्था के मुताबिक कंपोजिशन स्कीम के तहत कर देने का विकल्प चुनने वालों को हर तिमाही में जीएसटीआर-4 के जरिए कर रिटर्न दाखिल करनी होती थी। इस फॉर्म में सात पन्ने होते हैं। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की अधिसूचना के मुताबिक कंपोजिशन योजना के करदाताओं को अब सालाना आधार पर जीएसटीआर-चार फॉर्म सालाना आधार पर भरना होगा और 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष के लिये 30 अप्रैल तक यह फार्म जमा करना होगा।

सीबीआईसी ने कंपोजिशन स्कीम को चुनने वाले करदाताओं के लिए फॉर्म जीएसटी सीएमपी08 के तहत ‘स्वआकलन के आधार पर कर भुगतान का विवरण पेश करने’ की व्यवस्था शुरू की है। कंपोजीशन योजना में आने वाले कारोबारियों को कारोबार पर कम दर से कर का भुगतान करने की सुविधा दी गई है। नयी व्यवस्था के तहत कारोबारियों को हर तिमाही के बाद अगले महीने की 18 तारीख तक सीएमपी08 दाखिल करने की जरूरत होगी।

इस सरल फॉर्म में कारोबारियों द्धारा बाहर की गई आपूर्ति, प्राप्त की गई आपूर्ति जिसमें खरीदार अथवा बड़ा सेवा प्रदाता ही शुल्क की वसूली कर उसका भुगतान करता है। इसके अलावा इसमें सेवा आयात, कर, ब्याज भुगतान इत्यादि की जानकारी देनी होगी। कंपोजिशन स्कीम के कारोबारियों को नयी व्यवस्था के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही का रिटर्न जुलाई में भरना होगा।

सालाना डेढ करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाले छोटे व्यापारी और निर्माता जीएसटी की कंपोजीशन योजना के तहत एक मुश्त एक प्रतिशत जीएसटी भुगतान कर सकते हैं। जबकि 50 लाख रुपये का कारोबार करने वाले सेवा प्रदाता और माल एवं सेवाओं दोनों के आपूर्तिकर्ता छह प्रतिशत की दर से एकमुश्त जीएसटी का भुगतान कर सकते हैं।

जिन छोटे कारोबारियों ने कंपोजीशन योजना को नहीं अपनया है उन्हें हर महीने जीएसटी रिटर्न दाखिल करनी होती है और जीएसटी की तय दरों के मुताबिक कर का भुगतान करना होता है। वर्तमान में जीएसटी व्यवस्था के तहत विभिन्न सामान एवं सेवाओं पर 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 और 28 प्रतिशत– चार स्तरीय कर की दरें तय हैं। कुल मिलाकर जीएसटी में 1.21 करोड़ कारोबारी पंजीकृत हैं जिनमें से 20 लाख कंपोजीशन योजना के दायरे में हैं।

बिनौला तेल खली वायदा कीमतों में 0.72 प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप सटोरियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को बिनौलातेल खली की कीमत 0.72 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ 2,478 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि पशुचारा बनाने वाली कंपनियों की कमजोर मांग के कारण मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की ताजा बिकवाली से बिनौलातेल खली की कीमतों पर दबाव रहा।

एनसीडीईएक्स में बिनौला तेल खली के जून महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव 18 रुपये यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,478 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 66,340 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार बिनौलातेल खली के जुलाई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 16.5 रुपये यानी 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,503 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 2,420 लॉट का कारोबार हुआ।

कमजोर मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली। कमजोर मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख को देखते हुए निवेशकों ने अपने सौदों की कटान की जिससे बुधवार को वायदा कारोबार में ग्वारसीड की कीमत 24 रुपये की हानि के साथ 4,382 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई।

बाजार सूत्रों ने ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट आने का कारण ग्वारगम निर्माताओं के लिवाली समर्थन वापस लेने के बीच उत्पादक क्षेत्राों से निर्बाध आपूर्ति की वजह से स्टॉक बढ़ने को बताया।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जून महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 24 रुपये अथवा 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,382 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई जिसमें 26,850 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

ग्वारसीड के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत भी 21 रुपये अथवा 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,327 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई जिसमें 1,03,190 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

स्टॉकिस्टों की मांग बढ़ने से जीरा वायदा तेज

नयी दिल्ली। स्टॉकिस्टों की मांग बढ़ने तथा विदेशों से होने वाली पूछताछ के बढ़ने से बुधवार को वायदा कारोबार में जीरा 0.15 प्रतिशत तक की तेजी के साथ 17,240 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसके अलावा उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आवक के बाद स्टॉक कम होने से तेजी के रुख को समर्थन प्राप्त हुआ।

एनसीडीईएक्स में जून महीने में डिलिवरी वाले जीरा के अनुबंध के भाव 25 रुपये यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,240 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 1,308 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार जीरा के मई डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव 15 रुपये यानी 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,095 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 6,612 लॉट का कारोबार हुआ। व्यापारियों ने कहा कि घरेलू के साथ साथ निर्यात मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों की सटोरिया लिवाली से वायदा कारोबार में जीरा कीमतों में तेजी आई।

निर्यातकों की मांग से हल्दी वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। घरेलू और निर्यात मांग में तेजी के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे बुधवार को वायदा कारोबार में हल्दी की कीमत 0.37 प्रतिशत तक की तेजी के साथ 6,590 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में जुलाई महीने में डिलिवरी वाले हल्दी के अनुबंध के भाव 24 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,590 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 515 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार हल्दी के जून माह में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव 22 रुपये यानी 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,480 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 6,370 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू और निर्यात मांग में तेजी आने के बाद कारोबारियों की ताजा लिवाली से यहां वायदा कारोबार में हल्दी कीमतों में तेजी आई।

हाजिर बाजार में मजबूती से धनिया वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारिये अपने सौदों का आकार बढ़ाने में लग गये जिससे बुधवार को वायदा कारोबार में धनिया की कीमत 0.52 प्रतिशत तक की तेजी के साथ 7,311 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में जून महीने में डिलिवरी वाले धनिया के अनुबंध के भाव 38 रुपये यानी 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,311 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 10,190 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार धनिया के जुलाई माह में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव 88 रुपये यानी 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,396 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 80 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने वायदा कारोबार में धनिया कीमतों में तेजी आने का श्रेय मजबूत मांग की वजह से हाजिर बाजार में तेजी के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।