Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 4863

राजस्थानी फिल्म ‘पक्की हीरोगिरी’ 26 को कोटा में होगी रिलीज, देखिये ट्रेलर

कोटा। राजस्थानी भाषा कला संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं बुराइयों को समाप्त करने के उद्देश्य से बनाई गई राजस्थानी फिल्म ‘पक्की हीरोगिरी’ 26 अप्रैल को कोटा में प्रदर्शित की जाएगी।

फिल्म के मुख्य अभिनेता एवं पटकथा लेखक अरविन्द कुमार ने बुधवार को कोटा में मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि यह राजस्थानी फिल्म कोटा से पूर्व देश के कई बड़े शहरों में रिलीज की जा चुकी है। थ्री ब्रदर्स फिल्म के बैनर तले निर्मित यह राजस्थानी फिल्म ‘पक्की हीरोगिरी’ 26 अप्रैल को कोटा के मयूर सिनेमा में रिलीज की जाएगी।

इस मौके पर उन्होंने मीडिया को फिल्म का प्रोमो दिखाते हुए बताया कि फिल्म की कहानी आम आदमी के जीवन से जुडी रोजमर्रा की परेशानियों को लेकर है। फ़िल्म का नायक अपना सब कुछ खोकर एक दिन नास्तिक व्यक्ति बन जाता है। लोगों की भलाई में एक दिन गुंडे उसका मर्डर कर देते हैं। वह बताते हैं कि मरने के बाद वह भगवान के पास जाते हैं।

उनके अच्छे कर्मों का लेखा-जोखा देखकर भगवान उनको स्वर्ग में भेजना चाहते हैं। लेकिन फिल्म का नायक स्वर्ग में जाने के बजाय नरक में जाना चाहता है। उनका कहना है इस ज़माने में भगवान बनाना आसान है. लेकिन इंसान बनना मुश्किल। इन्हीं जीवन मूल्यों पर आधारित यह फिल्म है। यहां आप इस फिल्म का ट्रेलर देखिये –

फ़िल्म की कास्टिंग के बारे में उन्होने बताया कि फिल्म की नायिका लोक कलाकार पद्मश्री से सम्मनित गुलाबो की बेटी राखी है। फिल्म में राजस्थानी फिल्मो की प्रसिद्ध नायिका एवं टीवी सीरियल दिया और बाती फेम भाभो नीलू ने भी काम किया है। इसके अलावा सुरेन्द्रपाल, राजा हसन, अली खां आदि मुख्य भूमिका में हैं।

सह निर्देशक निषेध सोनी ने बताया कि राजस्थान की छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए फ़िल्म में अधिकतर कलाकार राजस्थान के ही हैं। फिल्म के निर्माता हितेश कुमार , एमएम गुप्ता, निर्देशक सुनीत कुमावत औरसंगीतकार आदित्य गौड़ हैं। फिल्म की शूटिंग जयपुर, अजमेर और ब्यावर आदि शहरों में की है।

लाइन प्रोड्यूसर सुभाष सोरल ने बताया कि कोटा से पहले यह फिल्म हैदराबाद में रिलीज की जा चुकी है। वहां सफलता के नए आयाम स्थापित करने के बाद कोटा में प्रदर्शित की जाएगी। उनका कहना है कि हमारा उद्देश्य सिंगल स्क्रीन सिनेमा को प्रोत्साहन देना है।

32MP सुपर सेल्फी कैमरे वाला Redmi Y3 लॉन्च, जानिए फीचर

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने बुधवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Y3 लॉन्च किया है। Redmi Y3 को दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन 3GB रैम+ 32GB स्टोरेज और 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज में आया है। 3GB रैम+ 32GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है।

वहीं, 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। Redmi Y3 स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सुपर सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi Y3 की पहली सेल 30 अप्रैल 2019 से Mi.com, फ्लिपकार्ट और Mi Home Stores के जरिए होगी। इस स्मार्टफोन पर कस्टमर्स के लिए 1120GB 4G डेटा बेनेफिट का एयरटेल ऑफर है।

फोन के बैक में है ड्यूल रियर कैमरा सेटअप
32MP वाले सुपर सेल्फी कैमरे में ऑटो HDR दिया गया है। इस कैमरे से फुल HD सेल्फी विडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। फोन में 360° AI फेस अनलॉक दिया गया है। Redmi Y3 के रियर में AI ड्यूल कैमरा सेटअप है। फोन के बैक में 12 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है जिसमें Google Lens ऑप्शन भी मौजूद है। फोन में इंफ्रारेड ब्लास्टर फीचर भी मिलेगा।

2 दिन चलेगी Redmi Y3 की बैटरी
Redmi Y3 में डॉट नॉच डिजाइन के साथ 6.26 इंच (15.9 सेंटीमीटर) का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रटेक्शन के साथ आता है। Redmi Y3 स्मार्टफोन बोल्ड रेड, एलिगैंट ब्लू और प्राइम ब्लैक कलर में मिलेगा। इस स्मार्टफोन के बैक में माइक्रो लाइंस के साथ Aura Prism डिजाइन है।

स्मार्टफोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है। शाओमी का दावा है कि यह बैटरी 2 दिन चलेगी। Redmi Y3 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Andriod 9 Pie पर बेस्ड MIUI 10 पर चलता है। Redmi Y3 स्मार्टफोन में डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ ट्रिपल कार्ड स्लॉट होगा। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

OnePlus 7 लॉन्च होने के साथ ही बंद हो सकती है OnePlus 6T की सेल

नई दिल्ली। OnePlus 7 स्मार्टफोन 14 मई 2019 को लॉन्च होना वाला है। इसके साथ ही कहा उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इस फोन के अपग्रेडेड वेरियंट OnePlus 7 Pro को भी पेश कर सकती है। वनप्लस की परंपरा रही है कि जब भी कंपनी का कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च होता है तो पुराने मॉडल को डिस्कन्टिन्यू कर दिया जाता है।

ऐसे में कहा जा रहा है कि 14 मई को वनप्लस 7 के लॉन्च के साथ ही कंपनी पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 6T की बिक्री बंद कर दे। अगर आप भी काफी समय से वनप्लस 6T खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अब इसके लिए आपके पास कुछ ही दिन बचे हैं। नए फोन के लॉन्च की तैयारी के साथ ही वनप्लस 6T को कंपनी ने अलग-अलग सेल में डिस्काउंट पर उपलब्ध कराना शुरू कर दिया था।

इस वक्त वनप्लस 6T का पुराना वेरियंट छूट पर खरीदा जा सकता है। फोन का 6जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज वेरियंट 34,999 रुपये में उपलब्ध है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 37,999 रुपये थी। वहीं इसके दूसरे वेरियंट पर भी 4,000 रुपये की छूट दी जा रही है।

वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो का भारत में लॉन्च
कंपनी अपने इन दोनों डिवाइस को 14 मई को बेंगलुरु के International Exhibition Centre में रात 8:15 पर लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस लॉन्च इवेंट के लिए एंट्री वाउचर भी उपलब्ध करा रही है।

इस वाउचर को 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे से oneplus.in से खरीदा जा सकता है। भारत के अलावा 14 मई को ही कंपनी यूरोप और अमेरिका में भी वनप्लस 7 पेश करने वाली है।

कीमत की अगर बात करें तो कहा जा रहा है कि वनप्लस 7 की कीमत वनप्लस 6T आसपास ही रखी जा सकती है। हालांकि इस फोन के अपग्रेडेड वेरियंट यानी कि वनप्लस 7 प्रो की कीमत ज्यादा होने की उम्मीद है।

अक्षय के साथ शेयर किए पीएम मोदी ने दिल के राज, जानिए आप भी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार को दिए एक ‘पर्सनल’ इंटरव्यू में अपनी दिनचर्या और जीवन से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। मोदी ने अपने बचपन की यादों से लेकर गुस्से पर नियंत्रण, मां हीराबेन के दिल्ली में उनके साथ न रहने, पारिवारिक रिश्तों और जिंदगी के फलसफे पर दिल खोलकर बातें कीं।

इसके साथ ही उन्होंने अपनी धुर विरोधी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उन्हें हर साल कुर्ते गिफ्ट करने का दिलचस्प राज खोला। मोदी ने अपनी सियासी सफर पर पूछे गए सवालों पर कहा कि राजनीति में आने और प्रधानमंत्री बनने का सपना उन्होंने कभी नहीं देखा था। उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसे परिवार से आता हूं कि मुझे छोटी-मोटी कोई नौकरी मिल जाती तो भी मेरी मां सबको गुड़ खिला देती। मैं कभी-कभी आश्चयर्य करता हूं कि देश ने मुझे इतना प्यार कैसे दिया।’

‘सेना के लिए था सम्मान, भटकते-उलझते यहां तक पहुंचा’
पीएम ने अपने पढ़ने के शौक और सेना में जाने के सवाल पर कहा, ‘बचपन में मुझे किताबें पढ़ने का शौक था गांव की लाइब्रेरी में जाकर पढ़ता था। मैं सेना के जवानों को देखता था कि चीन युद्ध में सैनिकों का बड़ा सत्कार करते हैं।

मैंने पढ़ा गुजरात में सैनिक स्कूल में दाखिल हो सकते हैं। हमें तो अंग्रेजी आती नहीं थी तो हमारे मोहल्ले में स्कूल के प्रिंसिपल के पास चला गया। फिर रामकृष्ण मिशन में चला गया और ये सारे नए-नए अनुभव होने लगा, हिमालय में भटका बहुत घूमा देखा कुछ कन्फ्यूजन भी था। मन में सवाल कुछ करता फिर जवाब देता और ऐसे भटकते-भटकते यहां चला आया।’

गुस्से को व्यक्त करने की कभी जरूरत नहीं लगी’
गुस्सा आने के सवाल पर मोदी ने कहा कि मेरी 18-22 साल की जो ट्रेनिंग हुई उसमें यह ट्रेनिंग मिली। उन्होंने कहा,’मैं कह सकता हूं कि चपरासी से लेकर प्रिंसिपल सेक्रेटरी तक गुस्सा व्यक्त करने का अवसर नहीं मिला। मैं स्ट्रिक्ट हूं अनुशासित हूं। मैं किसी को नीचा दिखाकर काम नहीं करता हूं। हेल्पिंग हैंड की तरह काम करता हूं।

प्रेशर है, स्ट्रेस है मैं उसे डिवाइड कर देता हूं। अंदर तो शायद होता होगा, लेकिन उसको व्यक्त करने का अवसर नहीं मिला। एक होता है चेहरे पर बॉडी पर गुस्सा उसको व्यक्त करना। कभी होता है कि मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ कभी होता है कि मैंने ऐसा क्यों किया। मैं अकेला कागज लेकर बैठता हूं और ऐसी परिस्थिति का घटना का पूरी कागज पर लिखकर व्यक्त करता था और फिर उसे फाड़कर फेंक देता था। फिर भी मन शांत नहीं होता था तो उसे दोबारा लिखता था, इससे अंदाजा होता था कि मैं भी गलत था।’

मां के साथ रहने के सवाल पर पीएम ने कहा कि अगर मैं पीएम बनकर घर से निकलता तो स्वाभाविक है कि मन करता। मैंने छोटी आयु में सब कुछ छोड़ दिया। डिटैचमेंट था माया-मोह सब छोड़ दिया। फिर भी कभी मां को बुला लिया, लेकिन मेरी मा कहती है कि तू मेरे पीछे क्यों टाइम खराब करते हो मैं गांव के लोगों के साथ बात कर लेती हूं। जितने दिन मां रही मैं शिड्यूल में बिजी रहता था।

पीएम ने कहा, ‘कभी किसी पर काम के लिए दबाव नहीं डालता हूं’
स्ट्रिक्ट होने के सवाल पर मोदी ने कहा कि मेरे बारे में जो छवि बनाई गई है वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, ‘कोई यह कहे कि काम बहुत करना पड़ता है तो सच्चाई है, लेकिन मैं किसी पर दबाव नहीं डालता। मैं एक वर्क कल्चर डिवेलप करता हूं और वह मैं खुद काम करता हूं इसलिए वह डिवेलप हो गया है।

स्ट्रिक्टनेस अनुशासन किसी पर थोपने से नहीं आता है। मेरे साथ मीटिंग में लोग खुद मोबाइल लेकर नहीं आता हैं।’ पीएम ने हास्य के सवाल पर कहा कि अब डर लगता है कि लोग आधे-अधूरे शब्दों को उछालकर पेश करते हैं। इरादा वो नहीं होता है हंसी-मजाक का होता है, लेकिन अब आधे-अधूरे शब्दों के आधार पर प्रतिक्रिया दी जाती है।

ममता दीदी मेरे लिए कुर्ते भेजती हैं: पीएम
विपक्षी पार्टी के साथ सबंधों पर पीएम ने कहा कि ममता बनर्जी उन्हें तोहफा देती हैं। पीएम ने कहा,’मेरे कई दोस्त हैं विपक्षी पार्टी में और बहुत अच्छे दोस्त हैं, उनके साथ खाना भी खाते हैं। तब मैं गुजरात का सीएम नहीं था किसी काम से मैं संसद गया था और गुलाम नबी आजाद और मैं गप्पें मार रहे थे।

एक मीडियाकर्मी ने कहा किआरएसएस वाले हो और गुलाम नबी के साथ हो। गुलाम नबी जी ने कहा कि सभी दल के लोग फैमिली के तौर पर जुड़े हैं। ममता दीदी आज भी मुझे साल में एक-दो कुर्ते खुद सिलेक्ट कर भेजती हैं। कोई न कोई बंगाली नई मिठाई ढाका से मुझे वहां की पीएम शेख हसीना जी भेजती हैं, जब ममता दीदी को पता चला तब से वह भी मेरे लिए कोई मिठाई भेजती हैं।’

बैंक बैलेंस के सवाल पर पीएम ने कहा कि बैंक अकाउंट एमएलए बनने के बाद बना क्योंकि उसमें तनख्वाह आनी शुरू हो गई। स्कूल में देना बैंक वाले आए और सब बच्चों को गुल्लक दिया और कहा कि इसमें जो जमा होगा तो बैंक अकाउंट में डालना होता है। बैंक में हमारा अकाउंट बना रहा और जमा कुछ नहीं हुआ। मैं गांव छोड़कर चला गया और 30-32 साल तक वह अकाउंट वैसे ही पड़ा रहा। फिर मैं राजनीति में आने कारण थोड़ा चर्चित हो गया तो बैंकवाले मेरे पास आए और बोले कि सिग्नेचर कर दो आपके इस बचपन के अकाउंट को बंद कर देंगे।

21 लाख रुपये का इस्तेमाल स्टाफ की बच्चियों के लिए हो रहा’
पीएम ने कहा, ‘मैंने कभी अपना बैंक अकाउंट देखा नहीं था तो गुजरात से आने से पहले अफसरों को बुलाया और बोला कि मैं ये पैसे दे देना चाहता हूं। मैं इसे ले जाकर करूंगा क्या तो एक सीनियर अफसर आए, उनके साथ 3 और अफसर लोग भी थे। उन्होंने कहा कि आपको जरूरत न पड़े, लेकिन कोर्ट केस चल रहे हैं वकील की जरूरत होगी तो इस अकाउंट को रख लो। उसमें से मैंने 21 लाख रुपये दे दिए जो ऑफिस की ड्राइवर चपरासी हैं उनकी बच्चियों की शिक्षा-दीक्षा के लिए खर्च होता है।

100 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

मुंबई। शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 107.75 अंकों (0.28%) की तेजी के साथ 38,672.63 पर खुला। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25.55 अंकों (0.22%) की मजबूती के साथ 11,601.50 पर खुला।

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने की चिंता से मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरकर बंद हुए। सेंसेक्स करीब 80.30 अंक यानी 0.21 प्रतिशत घटकर 38,564.88 अंक पर बंद हुआ तो एनएसई निफ्टी भी 18.50 अंक यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 11,575.95 अंक पर बंद हुआ।

सुबह 9:45 बजे सेंसेक्स पर ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट, यशबैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस, एचडीएफसी, पावरग्रिड, बजाज फाइनैंस, इन्फोसिस, एलटी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएलटेक के शेयरों में तेजी थी तो हिंदुस्तान यूनिलिवर, एम&एम, एसबीआईएन, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, बजाज ऑटो, आईटीसी, एनटीपीसी, सन फार्मा, कोटक बैंक, टाटा स्टील, वेदांता लिमिटेड, मारुति, हीरो मोटो कॉर्प, टाटा मोटर्स लाल निशान में थे।

सुबह 9:55 बजे निफ्टी पर ओएनजीसी, बीपीसीएल, आईओसी, इंडसइंड बैंक और टाइटन के शेयर टॉप गेनर्स थे तो टाटा मोटर्स, हीरो मोटर्स, हीरो मोटो कॉर्प, वेदांता लिमिटेड, ग्रासिम, मारुति के शेयर टॉप लूजर्स थे। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 75.88 अंकों की तेजी के साथ 38,640.76 पर था तो निफ्टी 24 अंकों की वृद्धि के साथ 11,599.95 पर कारोबार कर रहा था।

सनी लियोनी का ट्रोल्स को करारा जवाब, जानिए आप भी

पोर्न स्टार एवं ऐक्ट्रेस सनी लियोनी उन अदाकारों में से हैं जो लोगों की आलोचनाओं पर ध्यान देने की जगह उन्हें इग्नोर कर अपनी जिंदगी को खुशी और पॉजिटिव ऐटिट्यूड के साथ जीने में विश्वास रखती हैं। हालांकि वह कई मौकों पर ट्रोल्स को करारा जवाब देती भी दिख जाती हैं। हाल ही में एक चैट शो के दौरान भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।

दरअसल, सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह अरबाज खान के चैट शो में नजर आ रही हैं। वह एक ट्रोल का अपने लिए लिखा गया कॉमेंट पढ़ती हैं जिसमें शख्स ने उन्हें पॉर्नस्टार कहते हुए उनके पास्ट और फिर बॉलिवुड में आकर लाइफ बदलने के निर्णय के बारे में लिखा होता है।

इसे पढ़ सनी बड़े ही कूल अंदाज में जवाब देती हैं कि, ‘मेरे लिए उस समय जो सही था वही निर्णय मैंने लिया।’ उन्होंने आगे कहा कि हां वह अब बदल चुकी हैं और उस सब से आगे बढ़ चुकी हैं।

इसके बाद सनी ने ट्रोल्स पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ट्रोल करने के लिए शुक्रिया। ‘आपका मुझे ट्रोल करने के लिए शुक्रिया। मैं जानती हूं कि आप मेरे पेज पर कितना ज्यादा समय बिताते हैं, इसलिए शुक्रिया।’

इलेक्ट्रिक साइकल जो सिंगल चार्ज पर दौड़ेगी 120 किलोमीटर

नई दिल्ली। अपने स्मार्टफोन के लिए जानी जाने वाली चीन की कंपनी Xiaomi अब लाइफ स्टाइल प्रॉडक्ट मार्केट में भी अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है। स्मार्टफोन के अलावा इस साल कंपनी ने 44 से ज्यादा प्रॉडक्ट लॉन्च किए हैं।

आज कंपनी ने एक नया प्रॉडक्ट लॉन्च किया है, जिसका नाम Mi HIMO Electric Bicycle T1 है। चीन में इस बाइसाइकल की कीमत 2,999 युआन (करीब 31,000 रुपये) है। वहां इसकी बिक्री 4 जून से शुरू होगी।

कंपनी ने बताया है कि हीमो इलेक्ट्रिक बाइसाइकल का डिजाइन यूनीक है और इसके पार्ट को फायर-रेसिस्टेंट मटीरियल से बनाया गया है। इतना ही नहीं, इस नई बाइसाइकल को हाई-सेंसटिव डिजिटल डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। बात की जाए, इसके हेडलाइट की तो इसे हीमो इंग्लिश लोगो के डिजाइन से लिया गया है, जो 18,000cd ब्राइटनेस देती है।

इलेक्ट्रिक साइकल में 350W का ब्रशलेस पर्मानेंट मैगनेट मोटर दिया गया है, जो कि हाई-एंड परफॉर्मेंस देता है। इसमें 90mm का वाइड टायर और 88mm के थिक हाई इलैस्टिक रबर के ड्यूल ब्रेक सिस्टम दिए गए हैं।

इस बाइक को सिंगर टच स्टार्ट बटन और एक मल्टि-फंक्शनल कॉम्बिनेशन स्विच के साथ लॉन्च किया गया है। बात की जाए इसकी बैटरी लाइफ की तो Mi HIMO Electric Bicycle T1 में 14,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करके इसे 120 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

तीन कैमरे वाला Infinix Smart 3 Plus भारत में लांच, कीमत 6,999 रुपये

नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने भारत में नया स्मार्टफोन Smart 3 Plus को लॉन्च कर दिया है। भारत का सबसे सस्ता तीन कैमरे वाला स्मार्टफोन कंपनी ने इसकी कीमत सिर्फ 6,999 रुपये रखी है। इस फोन की बिक्री 30 अप्रैल से शुरू होगी और फ्लिपकार्ट से इसे खरीदा जा सकेगा।

Infinix Smart 3 Plus में 6.21 इंच की डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजॉलूशन 720×1520 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88 प्रतिशत है। कीमत के हिसाब से फोन का लुक्स बेहद प्रीमियम है। इसकी बॉडी हार्ड प्लास्टिक की है और इसकी फिनिशिंग काफी बढ़िया है।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में तीन कैमरे दिए गया गये हैं। इसका एक लेंस 13 मेगापिक्सल का है, दूसरा 2 मेगापिक्सल का है, जबकि तीसरा सेंसर कम रौशनी में फोटॉग्रफी के लिए सेंसर दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

परफॉरमेंस के लिए फ़ोन में 2.0GHz MediaTek Helio A22 क्वॉडकोर प्रॉसेसर दिया गया। यह फोन 2GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन ड्यूल सिम से लैस है। इसके अलावा यह Android Pie बेस्ड XOS 5.0 पर रन करता है।

Infinix Smart 3 Plus स्मार्टफोन में 3,500mAh की बैटरी है । कंपनी का दावा है कि यह 25 घंटे की बैकअप देगी. स्टैंडबाइ बैकअप 25 दिन की मिल सकती है । फोन में माइक्रो यूएसबी, फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं।

कैसे बनवाएं घर बैठे PAN कार्ड, यह है ऑनलाइन तरीका

नई दिल्ली । आयकर रिटर्न भरने का समय नजदीक आ चुका है। अगर आपके पास पेन कार्ड नहीं है तो आप तुरंत ऑनलाइन पेन कार्ड के लिए आवेदन करें। इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट पैन नंबर जारी करता है। प्रत्‍येक व्‍यक्ति या इकाई के पास सिर्फ एक पैन कार्ड होता है। आज हम आपको पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं।

  • पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं आवेदन:पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पोर्टल पर जाना होगा।
  • पेज पर जाकर ‘एप्लिकेशन टाइप’ और ‘कैटेगरी’ का चयन करना है।
  • इसके बाद आवेदक की जानकारी जैसे नाम, सरनेम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड दर्ज कीजिए।
  • इसके बाद दोबारा देखिए कि कोई गलती तो नहीं हुई है और उसके बाद सब्मिट पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद आवेदक के पास तीन ऑप्शन होंगे। पहला- आधार के माध्यम से प्रमाणित करना है, इसके लिए कोई दस्तावेज सब्मिट करने की जरूरत नहीं है।
  • अन्य दो ऑप्शन हैं फिजिकली दस्तावेज जमा करना या दस्तावेजों को स्कैन करके और अपलोड करना।
  • अगर आप आधार का चयन करते हैं तो आपको आधार संख्या को दर्ज करके, नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा। उसके बाद जन्मतिथि, नाम और पता जैसी जानकारी दर्ज करके नेक्स्ट पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको एसेसिंग ऑफिसर (AO) कोड पर क्लिक करना होगा।
  • अब स्क्रीन पर नजर आ रहे 4 ऑप्शन में से किसी एक का चयन करना है- एनआरआई, भारतीय नागरिक, रक्षा कर्मचारी और सरकारी कर्मचारी।
  • अब एओ कोड, राज्य और निवास के क्षेत्र का चयन कीजिए। इसके बाद बॉक्स में एओ कोड की पूरी लिस्ट दिखाई देगी।
  • अब ध्यान से ऑप्शन का चयन करना है, क्योंकि सरकारी कर्मचारी, प्राइवेट कर्मचारी और नॉन सैलरी क्लास के लिए अलग-अलग कैटेगरी हैं। ध्यान से AO कोड को चुनने के बाद नेक्स्ट पर क्लिक करना है।
  • आखिर में एक ड्रॉप-डाउन मेनू से उम्र और पते के प्रमाण जैसे दस्तावेजों का चयन करना होगा और जरूरी जानकारी भरनी होगी।
  • इस सब के बाद आप पेमेंट पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां पेमेंट करने के कई तरीके उपलब्ध हैं। एक भारतीय नागरिक को पैन कार्ड की फीस के लिए 120 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • पेमेंट हो जाने के बाद एक आधार ओटीपी भेजा जाएगा।

आप एनएसडीएल को दस्तावेज फिजिकली भी दे सकते हैं या सब्मिट पर क्लिक करके जमा कर सकते हैं। आपकी ई-मेल आईडी पर एक एक्नॉलेजमेंट ईमेल भेजा जाएगा। एप्लिकेशन पूरी हो जाने के बाद पैन कार्ड कुरियर के जरिए रजिस्टर्ड पते पर पहुंच जाएगा।

एक से अधिक पेन कार्ड पर जुर्माना
आपको बता दें कि इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट के अनुसार आपके पास एक से अधिक पैन कार्ड है तो आपके ऊपर धारा 272बी के तहत 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

कोटा मंडी : आवक की कमी से धनिया रंगदार 500 रुपये उछला

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को आवक की कमी से धनिया बादामी 100 से 200 और रंगदार 500 रुपये उछल गया। लहसुन 500 रुपये प्रति क्विंटल तेज रहा। मंडी में एक लाख बोरी का कारोबार हुआ । नये लहसुन की आवक15000 कट्टे की हुई। धनिया की आवक 1200 बोरी की रही।

कारोबारियों के अनुसार एनसीडेक्स पर मई का धनिया वायदा 92 रुपये सुधर कर 7190 रुपये, जून वायदा 91 रुपये प्रति क्विंटल तेज होकर 7281 रुपये और जुलाई वायदा 28 रुपये की मजबूती पर ७३२० रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। शुरू में वायदा मंदा था, लेकिन मंडियों में तेजी आने के बाद वायदा भी सुधर गया।

गेहूं मिल 1650 से 1761 लोकवान 1700 से 1850 पीडी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1725 से 2050 मक्का 2000 से 2200 जौ 1400 से 1550 ज्वार1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 2400 से 2801पूसा 1 2500 से 2801 पूसा 4 (1121) 3300 से 3731 धान लाजवाब (1509 ) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 3000 से 3751 सरसों 3300 से 3480अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी 4000 से 5201 कलौजी 6500 से 11000 धनिया बादामी 5500 से 6200 ईगल 6000 से 6501 रंगदार नया 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया1800 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 4800 उड़द 2000 से 4201 चना 3600 से 4050 चना कांटिया 3900 चना काबुली 3500से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4200 चना मौसमी 3000 से 4150 मसूर 3800 से 4250रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।