Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 4843

इंदौर किराना: ग्राहकी से शक्कर एवं खोपरा गोला में सुधार

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में सोमवार को शक्कर और खोपरा गोला में ग्राहकी सुधार लिए रही। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में सोमवार को 15 गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला: शक्कर 3350 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 203 से 218 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2400 से 4400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी: हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 140 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना: साबूदाना 6700 से 8400, पैकिंग में 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1050 से 1060, तन्दूरी आटा 1270 से 1280, मैदा 1140 से 1150, रवा 1200 से 1220, चना बेसन 3030 तथा बटला बेसन 2525 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: मूंगफली तेल और सोयाबीन रिफाइंड तेल सस्ता

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को मूंगफली तेल 10 रुपये, सोयाबीन रिफाइंड तीन रुपये और कपास्या तेल के भाव में 10 रुपये (शनिवार की तुलना में) कमी दर्ज की गई।

तिलहन: सरसों 3650 से 3700 रायडा 3250 से 3300 सोयाबीन 3650 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1010 से 1020, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 740 से 742, सोयाबीन साल्वेंट 705 से 710, पाम तेल 640 से 642 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 1760, देवास 1760, उज्जैन 1760, खंडवा 1745, बुरहानपुर 1745, अकोला 2600 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 680 से 685, महाराष्ट्र 675 से 680 तथा गुजरात 690 से 695 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी : मूंग और तुअर के भाव में गिरावट

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को मूंग 200 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल (शुक्रवार की तुलना में) की कमी हुईं। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सोमवार को 10 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन: चना (कांटा) 4225 से 4250, चना (देसी) 4150 से 4175, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4000 से 4025, हल्की 3600 से 3700, बटला (मटर) 4000 से 4025, मूंग 6200 से 6300, हल्की 5500 से 5600, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5300, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5800 से 5850, उड़द 5000 से 5200, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7150 से 7350, तुअर दाल फूल 7550 से 7750, तुअर दाल बोल्ड 7850 से 8050, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400 चना दाल 5450 से 5550, आयातित चना दाल 55000 से 5200 मसूर दाल 5250 से 5350 मूंग दाल 7600 से 7700, मूंग मोगर 7700 से 7800 उड़द दाल 6800 से 7000, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज: गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

Redmi Note 7 ने जब स्पेस से ली पृथ्वी की फोटो

नई दिल्ली। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है। ऐसे में कंपनियां अपने डिवाइसेज को प्रमोट करने के लिए नए-नए तरीके अपना रही हैं। इसी कड़ी में चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi ने हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 7 को प्रमोट करने एक ऐसा तरीका अपनाया जिसे शायद कभी किसी ने सोचा भी ना हो।

शाओमी ने रेडमी नोट 7 को ‘out of the world’ स्मार्टफोन साबित करने के लिए इसे अंतरिक्ष में भेज दिया। जी हां, आपने सही पढ़ा। शाओमी यूरोप की टीम ने रेडमी नोट 7 को एक हाइड्रोजन बलून के जरिए अंतरिक्ष में 33,375 मीटर की ऊंचाई पर भेज दिया जहां तापमान -58°C था।

चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर शाओमी के सीईओ ने एक पोस्ट कर बताया कि रेडमी नोट 7 ने स्पेस से पृथ्वी की फोटो ली है। इसके साथ ही फोन जब वापस आया तो वह बिल्कुल सही तरह से काम कर रहा था।

रेडमी नोट 7 के लॉन्च से पहले ही कंपनी इसे एक ‘हाई क्वॉलिटी’ फोन के तौर पर प्रमोट कर रही थी। बजट फोन होने के बावजूद भी कंपनी ने इसमें फ्लैगशिप डिवाइसेज में इस्तेमाल होने वाले मटीरियल्स का प्रयोग किया है। इसके साथ ही शाओमी इस फोन पर 18 महीने की वॉरंटी भी दे रही है।

रेडमी नोट 7 के स्पेसिफिकेशन्स
भारत में रेडमी नोट 7 को इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। 3जीबी/4जीबी/6जीबी रैम के साथ 32जीबी और 64जीबी स्टोरेज वेरियंट के साथ आने वाला यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 2340X1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.3 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।

फटॉग्रफी के लिए रेडमी नोट 7 में 48 मेगापिक्सल+5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर चलने वाले इस फोन में 4,000mAh की बैटरी उपलब्ध है।

अक्षय तृतीया की ग्राहकी से सोना महंगा, चांदी की कीमत घटी

नई दिल्ली/ कोटा । वैश्विक स्तर पर पीली धातु के दाम में रही तेजी के बावजूद अक्षय तृतीया से पहले सर्राफा कारोबारियों ने अपना स्टॉक बढाने के लिए सोने की खरीदारी की, जिससे सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 75 रुपए चमककर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि औद्योगिक मांग सुस्त रहने से चांदी 70 रुपए लुढ़कर 38,130 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, आज सोना हाजिर 3.25 डॉलर की बढ़त में 1,282.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.60 डॉलर चढ़कर 1,282.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि सात मई को अक्षय तृतीया से पहले सर्राफा कारोबारियों ने अपनी खरीद बढ़ा दी है जिससे स्थानीय बाजार में पीली धातु के दाम बढ़े हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 14.83 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

चांदी के दाम में गिरावट रही
वैश्विक दबाव के बावजूद सोने की स्थानीय मांग में रही तेजी से सोना स्टैंडर्ड 75 रुपए महंगा होकर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही मजबूती के साथ 32,550 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी में गिरावट रही।

चांदी हाजिर 70 रुपए की गिरावट में 38,130 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा 315 रुपए चढ़कर 37,290 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000-1,000 रुपए की तेजी में क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए सैकड़ा पर बिके।

कोटा सर्राफा
चांदी 38000 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32750रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38200 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32910 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38380 रुपये प्रति तोला।

चीन को अमेरिकी धमकी का बाजार पर असर, सेंसेक्स 362 अंक लुढ़का

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीन को दी गई टैरिफ शुल्क लगाने की धमाके भारत को भारी पड़ी। इस धमकी के कारण भारतीय शेयर बाजार दिन भर गिरावट में कारोबार करने के बाद लाल निशान में बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 362 अंकों की गिरावट के साथ 38,600 अंकों पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 114 अंकों की गिरावट के साथ 11,598 अंकों पर बंद हुआ।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में पीसी ज्वैलर्स 13.59 फीसदी, टाटा कैमिकल्स 7.89 फीसदी, दीपक फर्टिलाइजर 5.64 फीसदी, रेमंड 5.49 फीसदी, बिरला कॉरपोरेशन 4.89 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में बीपीसीएल 2.42 फीसदी, टीसीएस 1.09 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.79 फीसदी, आईटीसी 0.64 फीसदी, भारती एयरटेल 0.54 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
सेंसेक्स में टाटा स्टील पीपी 10 फीसदी, नवकार कॉरपोरेशन 8.30 फीसदी, रिलायंस कैपिटल 7.22 फीसदी, डीएचएफएल 5.94 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट 5.58 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी में जी एंटरटेनमेंट 6.42 फीसदी, टाइटन 5.47 फीसदी, यस बैंक 5.06 फीसदी, टाटा मोटर्स 4.46 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील 4.05 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

CBSE 10th Result: 6 छात्राएं और 7 छात्रों ने किया टॉप

नई दिल्ली। सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। 13 बच्चों को 500 में 499 अंक आए हैं। रैंक 2 पर 498 अंकों के साथ 24 बच्चे हैं और तीसरे स्थान 497 मार्क्स के साथ 58 बच्चे हैं। रैंक 1 के 13 बच्चों में से 6 छात्राएं हैं और 7 छात्र हैं। सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में इस बार 91.1% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। त्रिवेंद्रम (99.85%) चेन्नै (99%) और अजमेर रीजन (95.89%) क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे।

पास होने के मामले में लड़कियों का प्रतिशत लड़कों की तुलना में ज्यादा है। लड़कों से 2.31% ज्यादा 92.45% लड़कियां सफल रही हैं। सवा दो लाख स्टूडेंट्स के 90% से अधिक और 57,256 स्टूडेंट्स ने 95% से अधिक मार्क्स स्कोर किए हैं।

12 वीं के रिजल्ट की तरह सीबीएसई ने 10वीं के रिजल्ट में भी सबको सरप्राइज दे दिया। आज पहले रिजल्ट घोषित किए जाने की कोई सूचना नहीं थी, लेकिन फिर अचानक रिजल्ट 3 बजे आने की खबर आई। हालांकि बोर्ड ने इससे पहले ही करीब 2 बजे रिजल्ट जारी कर दिया।

त्रिवेंद्रम और चेन्नई रहे पहले-दूसरे नंबर पर, लड़कियों ने मारी बाजी
क्षेत्रवार प्रदर्शन की बात की जाए तो त्रिवेंद्रम रिजन पहले स्थान पर रहा। यहां से 99.85% बच्चे पास हुए। चेन्नई रिजन से 99% बच्चे और अजमेर से 95.89% बच्चे पास हुए। चौथे स्थान पर पंचकूला और पांचवे स्थान पर प्रयागराज क्षेत्र रहा।

10वें स्थान पर गुवाहाटी रिजन रहा जहां से 74.49% बच्चे सफल रहे। 80.97 बच्चों के पासिंग पर्सेंटेज के साथ दिल्ली दूसरे नीचे से दूसरे नंबर पर रहा। इस बार 92.45% लड़कियां और 90.14% लड़के परीक्षा में सफल रहे। 94.74% ट्रांसजेंडर बच्चों ने भी सफलतापूर्वक परीक्षा पास की।

केंद्रीय विद्यालय और नवोदय का रिजल्ट रहा अच्छा
केंद्रीय विद्यालय और नवोदय का रिजल्ट भी काफी अच्छा रहा है। केवी के 99.47% बच्चे सफल रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय के 98.57% बच्चे और स्वायत्त संस्थानों के 94.15% छात्र सफल रहे।

ऐसे देखें रिजल्ट
स्‍टूडेंट्स रिजल्‍ट को ऑफिशल वेबसाइट्स results.nic.in, cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा स्‍टूडेंट्स माइक्रोसॉफ्ट ऐप- एसएमएस ऑर्गनाइजर के जरिए भी अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्‍कूल कोड को रजिस्‍टर करना होगा।

फर्जी जॉब ऑफर से बेरोजगारों को फंसा रहे ठग

मुंबई/ कोटा। इस साल जनवरी में जानी-मानी रिक्रूटमेंट फर्म विजडम जॉब्स के सीईओ अजय कोल्ला को उनके 13 कर्मचारियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। 2009 से काम कर रही इस कंपनी ने 1.04 लाख लोगों को भारत और विदेश में नौकरी देने का झांसा देकर करीब 70 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। ऐसा ही एक मामला सितंबर 2018 में दिल्ली में सामने आया, जहां 2 करोड़ की ठगी के मामले में 7 लोगों पकड़ा गया था।

इन सभी ने नौकरी की तलाश कर रहे 20 लोगों से 2-2 लाख रुपये के बदले सरकारी कंपनी ONGC में नौकरी दिलाने का वादा किया था। एक मामला जयपुर का भी है जिसमें nokri.com के जरिए एक बेरोजगार स्नातक इंजीनियर ने आवेदन किया था। उसके पास L&T कम्पनी की ओर से जॉब ऑफर किया गया।

कोटा के रहने वाले इस युवक को इंटरव्यू के लिए जयपुर बुलाया गया। वहां इंटरव्यू के नाम पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के 1500 रुपये लिए गए। उसके बाद उसे रिवाड़ी हरियाणा में ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया। वहां जिस व्यक्ति से मिलना था, उसने एक रेस्टोरेंट में बुलाकर 6500 रुपये ट्रेनिंग के नाम पर मांगे।

जब ऑफिस का पता पूछा तो उसने मना कर दिया। ऑफिस तो गुड़गांव में है। जब खोजबीन की तो पता लगा वह L&T में नहीं है। यह इतना बड़ा धोखा है, जिसमे हर बेरोजगार फंसकर ठगाया जा रहा है।

देश में बढ़ रही बेरोजगारी के चलते इस प्रकार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी के मुताबिक, भारत की बेरोजगारी दर अप्रैल 2019 में बढ़कर 7.6 प्रतिशत पर पहुंच गई जो अक्टूबर 2016 के बाद सबसे अधिक है। इंटरनेट के विस्तार होने के साथ ही जालसाजों के लिए इस प्रकार की ठगी को अंजाम देना अब काफी आसान हो गया है।

ऐसे देते हैं ठगी को अंजाम…
फिशिंग और मेलिंग
ठगी के लिए फिशिंग और मेलिंग का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। ये ठग अलग-अलग जॉब पोर्ट्ल पर खुद को फ्रीलांस जॉब कंसल्टेंट बताते हुए उनके डेटा बेस को ऐक्सेस कर लेते हैं। इसके बाद ये नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को ईमेल भेजते हैं। इस प्रक्रिया में अगर 5% लोग भी इनके झांसे में आते हैं तो इनके लिए यह काफी फायदे का सौदा होता है जिसमें वे अच्छी कमाई कर लेते हैं। इन ईमेल में ये ठग लोगों से सिक्यॉरिटी डिपॉजिट की मांग करते हैं। पैसा मिलते ही ये ठग गायब हो जाते हैं।

फर्जी वेबसाइट
जानी-मानी कंपनी, जॉब पोर्टल और सरकारी विभागों की नकली वेबसाइट्स आवेदकों को गुमराह करने के लिए बनाई जाती हैं। इन साइट्स पर ठग फेक जॉब पोस्ट करने के साथ टेस्ट भी लेते हैं और उसका रिजल्ट भी घोषित करते हैं। इसके बाद वे इंटरव्यू क्लियर करने से पहले आवेदकों से पैसे चार्ज कर लेते हैं। कुछ ठग आवेदकों का विश्वास जीतने के लिए नकली ऑफिस, स्टाफ और फेस-टू-फेस इंटरव्यू करने के साथ ही अपॉइंटमेंट लेटर भी देते हैं।

कैंपस प्लेसमेंट
खुद को जॉब-कंसल्टेंट बताते हुए ये ठग कॉलेजों से सीधे संपर्क करते हैं। यहां वे कॉलेज को इस बात का विश्वास दिलाते हैं कि वे छात्रों को अच्छी सैलरी पर टॉप की कंपनियों में नौकरी देंगे। इसके लिए ये कॉलेजों से अच्छी खासी रकम लेते हैं। ज्यादातर ऐसे ठग इंटरव्यू कराने से पहले ही भाग जाते हैं।

ऐसे बचें ठगी से…
असली और ऑफिशल वेबसाइट्स पर जाएं
ज्यादातर कंपनियां नई जॉब्स के बारे में अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर जानकारी देती हैं। ऐसे में संदिग्ध ईमेल पर विश्वास करने की बजाय उस कंपनी के ऑफिशल वेबसाइट पर दिए गए करियर ऑप्शन में जाकर जॉब के बारे में चेक करें।

नौकरी पाने के लिए ना दें पैसे
कोई भी एम्प्लॉयर अपनी कंपनी में नौकरी देने के लिए कभी पैसे की डिमांड नहीं करता। अगर आपसे नौकरी के बदले पैसे की मांग की जा रही है तो आपको समझ लेना चाहिए कि यह फेक जॉब ऑफर है। इसके साथ ही संदिग्ध साइट्स पर कभी भी अपने बैंकिंग डीटेल्स को शेयर ना करें।

कंपनी में कॉल कर करें कन्फर्म
अगर आपको किसी कंपनी में नौकरी का ऑफर आता है तो आपको सबसे पहले उस कंपनी के रजिस्टर्ड लैंडलाइन नंबर पर फोन कर वेकन्सी के बारे में जानकारी लेनी चाहिए।

रिसीव किए गए ईमेल को ध्यान से पढ़ें
आमतौर पर इस प्रकार के ईमेल फ्री ईमेल सर्विस से आते हैं। अगर यह मेल किसी कंपनी का होगा तो वह उसके डोमेन से ही आएगा। इसके बाद आपको जॉब लेटर के फॉर्मैट पर खास ध्यान देना चाहिए। ऐसे ईमेल में गलत स्पेसिंग और कई स्पेलिंग मिस्टेक होती हैं।

ज्यादा सैलरी देने वाले जॉब ऑफर से रहें सतर्क
अगर आपको जॉब ऑफर में 70 से 80 प्रतिशत का इंक्रीमेंट मिल रहा है तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। इस ऑफर पर विश्वास करने से पहले अपनी इंडस्ट्री के मार्केट ट्रेंड को जान लें। अगर आपको लगता है कि आपके एक्सपीरियंस के हिसाब से ये सैलरी काफी ज्यादा है तो आपको समझ लेना चाहिए कि यह जॉब ऑफर फेक है।

ऐसे ऑफर को स्वीकार करने से पहले इस बात को जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपको कंपनी के रजिस्टर्ड ऑफिस पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाए। कई बार ये ठग लोगों को बिना इंटरव्यू के ही ऑफर लेटर दे देते हैं।

चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकता है GST कलेक्शन, 13.40 लाख करोड़ की उम्मीद

0

नई दिल्ली। रिसर्च व रेटिंग कंपनी केयर रेटिंग्स का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष 2019-20 में वस्तु एवं सेवा कर संग्रह 12.60 लाख करोड़ से लेकर 13.40 लाख करोड़ तक हो सकता है और औसत मासिक संग्रह 1.05-1.12 लाख करोड़ रह सकता है।

रेटिंग कंपनी ने अप्रत्यक्ष कर के आंकड़ों के अपने विश्लेषण में कहा कि जीएसटी संग्रह अप्रैल में हालांकि सबसे ज्यादा हुआ है लेकिन यह वित्त वर्ष 2019-20 के मासिक लक्ष्य से कम है। रेटिंग एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सरकार को चालू वित्त वर्ष में अपने राजकोषीय लक्ष्य को बनाए रखने के लिए जीएसटी संग्रह में निरंतरता सुनिश्चित करनी होगी क्योंकि जीएसटी के लागू होने के बाद से संग्रह में अस्थिरता बनी रही है।

अप्रैल में पिछले साल के मुकाबले 10.5 फीसदी ज्यादा कलेक्शन
अप्रैल में जीएसटी संग्रह पिछले साल की समान अवधि से 10.5 फीसदी बढ़कर 1,13,865 करोड़ रुपए हो गया, जोकि अब तक की सबसे ज्यादा संग्रह की गई रकम है। जीएसटी एक जुलाई 2017 में लागू हुई थी। वित्त वर्ष 2018-19 में औसत मासिक जीएसटी संग्रह 98,114 करोड़ रुपये रहा जोकि वित्त वर्ष 2017-18 के औसत संग्रह से 9.2 फीसदी अधिक है।

पेट्रोल के दाम में गिरावट, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में लकमी होने से इसका असर भारतीय तेल बाजार में भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को भारत सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल की कीमतों में 7 से 8 पैसे की कमी की, जबकि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 7 पैसे की कमी के बाद 73 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 7 पैसे की कमी के बाद 78.59 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 7 पैसे की कमी के साथ 75.04 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नी में पेट्रोल 8 पैसे की कमी के साथ 75.79 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 66.66 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में डीजल 69.81 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में डीजल 68.40 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं चेन्नई में डीजल 70.43 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। सोमवार को सुबह के सत्र में ब्रेंट क्रूड 2.23 फीसदी की गिरावट के साथ 69.27 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 2.41 फीसदी की गिरावट के साथ 60.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं।