Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 4828

ट्रेड वॉर टेंशन से 9 सत्र में निवेशकों के 8.53 लाख करोड़ रुपये डूबे

नई दिल्ली।अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर टेंशन से शेयर बाजार के निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। पिछले 9 सत्रों में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,941 पॉइंट टूट चुका है और निवेशकों के 8.53 लाख करोड़ रुपये डूब चुके हैं।

सोमवार को सेंसेक्स 372.17 (0.99 फीसदी) अंक गिरकर 37,090.82 पर बंद हुआ। यह लगातार नौवां सत्र था जब सेंसेक्स लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 9 सत्रों में 8,53,788.75 करोड़ रुपये कम हो गया है। 26 अप्रैल से 13 मई के बीच सूचकांक 1940.73 अंकों का गोता लगा चुका है।

सोमवार को सबसे ज्यादा सन फार्मा का शेयर 9.39 प्रतिशत घटकर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 20 प्रतिशत तक गिर गया था। यस बैंक, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी 5.58 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता शुक्रवार को बिना किसी नतीजे पर पहुंचे समाप्त हो जाने से ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहा। बाजार से विदेशी पूंजी की निकासी होने से भी निवेशकों में चिंता रही।

कंपनी मामलों के सचिव इंजेती श्रीनिवास ने कहा है कि गैर- बैंकिंग वित्त कंपनियों के क्षेत्र में जल्द ही संकट की स्थिति आ सकती है। कुछ बड़ी कंपनियों के जरूरत से ज्यादा जोखिम उठाने और रिण में कमी के कारण क्षेत्र की स्थिति बिगड़ने के कगार पर है। इससे निवेशकों की धारणा पर दुष्प्रभाव पड़ा है।

JEE Main (2) का रिजल्ट कल होगा घोषित, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली। नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 15 मई को जेईई मेन पेपर 2 के रिजल्ट की घोषणा करेगी। इस रिजल्ट को आप एनटीए की ऑफिशल वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाकर देख पाएंगे। बता दें नैशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन पेपर 1 के रिजल्ट की घोषणा 29 अप्रैल को कर दी थी। पहले इस रिजल्ट को 30 अप्रैल को घोषित किया जाना था लेकिन इसे तय समय से पहले घोषित कर दिया गया।

एनटीए के पुराने रिकॉर्ड को देखें तो JEE Main Paper 1 के रिजल्ट की तरह जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट भी तय समय से पहले घोषित किया जा सकता है। इसलिए आवेदक ऑफिशल वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।

JEE Main Exam को पास करने के बाद आवेदक को NITs, IIITs, CFTIs, SFIs और राज्य के प्रमुख इंजिनियरिंग कॉलेज में ऐडमिशन मिलता है इन इंस्टीट्यूट्स के टेक्निकल कोर्सेस में प्रवेश ऑल इंडिया रैंकिंग के आधार पर मिलता है। इस पेपर में रीएवोल्यूशन का कोई प्रावधान नहीं है। फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाता है।

JEE Main 2019 का आयोजन 7 अप्रैल से 20 अप्रैल 2019 तक किया गया था। यह JEE Main पेपर को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की गई थी वहीं दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक किया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी M40 अगले महीने होगा लॉन्च, कीमत 25000 रुपये

नई दिल्ली।साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग अगले महीने की शुरुआत में अपना नया फोन Samsung Galaxy M40 भारत में लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 25,000 रुपये के आस-पास होगी। कंपनी का कहना है कि गैलेक्सी ‘एम40’ क्वॉलकम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा सिस्टम से लैस इस सीरीज का सबसे पावरफुल फोन होगा।

एम सीरीज के पहले तीन स्मार्टफोन -गैलेक्सी ‘एम10’, ‘एम20’ और ‘एम30’ एक्सीनोस प्रोसेसरों पर चलते हैं, लेकिन नए फोन में इससे ज्यादा जबरदस्त प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। सैमसंग ‘एम40’ स्मार्टफोन में ‘होल-इन-डिस्प्ले’ जैसे अपने कुछ प्रमुख फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जो अभी सिर्फ कंपनी की प्रमुख ‘एस10’ सीरीज में है।

बात की जाए फोन के स्पेसिफिकेशन्स की तो अब तक लीक हुई जानकारी के मुताबिक, M40 कंपनी के लेटेस्ट One UI पर बेस्ड ऐंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इतना ही नहीं इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज और 5,000 mAh की बैटरी दिए जाने की भी बात कही जा रही है।

बता दें कि सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी ‘एम30’ को फरवरी में दो स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 14,990 रुपये थी। ‘एम30’ का 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरियंट 17,990 रुपये और 4जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,990 रुपये रखी गई है। सैमसंग ने इससे पहले जनवरी में ‘एम10’ और ‘एम20’ लॉन्च किए थे।

Realme 3 भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन बिकने वाला स्मार्टफोन

नई दिल्ली । Realme 3 ने Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा ऑनलाइन बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। Counterpoint रिसर्च के डाटा के मुताबिक यह अब तक का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला Realme स्मार्टफोन भी बन गया है। Counterpoint एनलिस्ट द्वारा जारी मार्च 2019 के आंकड़ों के मुताबिक, Realme 3 ऑनलाइन चैनल्स के माध्यम से सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है।

Realme India के CEO माधव सेठ ने इस मौके पर कहा कि, ‘हम Realme की इस उपलब्धि के बारे में जानकर काफी उत्साहित हैं। Realme ने पहले ही Realme 3 के पांच लाख यूनिट्स को 3 सप्ताह के अंदर बेचकर कीर्तिमान बनाया है। आज इसने ऑनलाइन चैनल्स के जरिए सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन के तौर पर एक और माइलस्टोन हासिल कर लिया है। हमें पूरा विशवास है कि Realme 3 को इसी तरह ग्राहकों और फैन्स से प्यार मिलता रहेगा।’

Counterpoint रिसर्च ने कहा, ‘Realme अपने जबरदस्त स्पेसिफिकेशन्स और बदलते मार्केट ट्रेंड्स के बीच भारत में तेजी से उभर रहा है। जिसने Realme 3 को भारत में ऑनलाइन चैनल्स के जरिए बिकने वाला नंबर 1 स्मार्टफोन मॉडल बना दिया है।’आपको बता दें कि Realme को पिछले साल 1 मई को भारत में स्मार्टफोन ब्रांड के तौर पर इंट्रोड्यूस किया गया था।

Realme ने अब तक Realme 1, Realme 2, Realme 3, Realme 2 Pro, Realme 3 Pro, Realme U1, Realme C1 और Realme C2 स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च कर चुका है। IDC और Counterpoint के मुताबिक, 2018 की चौथी तिमाही में Realme भारत का चौथा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन गया। CMR ने इसे भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ स्मार्टफोन ब्रांड बताया है।

Realme 3 के फीचर्स की बात करें तो यह 6.2 इंच का एचडी प्लस रिजोल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आता है। फोन को ग्रेडिएंट डिजाइन के साथ तीन कलर ऑप्शन रेडिएंट ब्लू, डायनैमिक ब्लैक और क्लासिक ब्लैक कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Helio P70 ऑक्टाकोर 2.1 गीगहर्ट्ज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोसेसर दिया गया है। फोन में डेडिकेटेड ड्यूल सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड स्लॉट्स दिया गया है।

Reliance Jio की नई सर्विस फ्री, आपको मिली या नहीं, यूं चेक करें

नई दिल्ली। रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए अक्सर नए प्लान लेकर आता रहता है। इस बार भी कंपनी ने अपने ग्राहकों को एक एसी चीज मुफ्त में दी है जो सालभर उनके काम आती है और इसके लिए उन्हें कोई अलग से कोशिश भी नहीं करनी होगी। दरअसल, कंपनी ने अपना ग्राहकों की प्राइम मेंबरशिप को एक साल के लिए रिन्यू करना शुरू कर दिया है।

अब तक इसके लिए यूजर को हर साल प्राइम मेंबरशिप देता है इसके लिए उसे 99 रुपए चार्ज देना पड़ता है। लेकिन इस साल कंपनी ने अपने ग्राहकों को इससे भी राहत दे दी है और उसे बिना किसी खर्च के प्राइम मेंबरशिप का लाभ अगले एक साल तक मिलता रहेगा।

प्राइम मेंबरशिप के कारण यूजर्स को एक साल तक Reliance Jio की अन्य कम्प्लिमेंटरी सेवाएं जैसे कि Jio TV, Jio Saavan Music, Jio Money Jio Cinema जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा प्राइम यूजर्स को हर रीचार्ज पर फ्री में वॉयस कॉलिंग और अधिक डाटा का लाभ दिया जाता है।

यूं करें चेक आपकी मेंबरशिप का क्या है हाल
अगर आप भी चेक करना चाहते हैं कि आपकी प्राइम मेंबरशिप रिफ्रेश हुई है या नहीं तो इसके लिए आपको चेक करना होगा। इसके लिए सबसे पहले आपको माय जियो ऐप डाउनलोड करनी होगी। अगर यह ऐप आपके फोन में पहले से है तो ऐप खोलें और माय प्लान वाले ऑप्शन में जाएं।

इसके बाद यहां देंखें कि जियो प्राइम मेंबरशिप लिखा होगा, आपको इस पर क्लिक करना होगा। अगर आपका प्लान रि-एक्टिवेट हो गया है तो यहां इसकी पुष्टि हो जाएगी और इसमें आपको 2020 की डेट दिखाई देगी। अगर नहीं हुआ है तो अब हो जाएगा।

आपको बता दें कि प्राइम मेंबरशिप का रिनुअल प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए फ्री में किया जा रहा है। लेकिन, अगर आप पहले Reliance Jio के प्रीपेड या पोस्टपेड यूजर्स थे और प्राइम मेंबरशिप ली थी तो अन्य ऑपरेटर में जाने के बाद दोबारा Reliance Jio में वापस आने पर आपको प्राइम मेंबरशिप के लिए Rs 99 का भुगतान करना होगा।

अमेरिका और ईरान की लड़ाई में बासमती चावल का निर्यात संकट में

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध का असर जायकेदार चावल बासमती पर पड़ा है। प्रतिबंध की वजह से घरेलू बासमती निर्यातकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। निर्यातक कंपनियां सरकार से मदद कीउम्मीद लगा रही हैं। उन्होंने ईरान को निर्यात किए गए चावल के लिए भुगतान के तरीके पर सरकार से स्पष्टीकरण का आग्रह किया है। इन्हीं आशंकाओं के चलते घरेलू बाजार में बासमती धान की कीमतें घटाकर बोली जाने लगी हैं।

भारत ईरान को अपने कुल बासमती निर्यात का लगभग 30 फीसद भेजता है। लेकिन अमेरिका ने ईरान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। जिससे बासमती चावल निर्यातकों के लिए अब यह मुश्किल खड़ी हो गई है कि ईरान से किस मुद्रा में और किस तरह भुगतान प्राप्त किया जाए। इसे लेकर उन्होंने सरकार ने कुछ दिशानिर्देश देने का आग्रह किया है।

निर्यातकों की मुश्किलों की वजह से घरेलू चावल बाजार असमंजस में है। इसके चलते यहां धान के मूल्य में पांच से सात फीसद तक की गिरावट दर्ज की गई है।हरियाणा की मंडियों में बासमती के साथ 1,121 प्रजाति की लंबे चावल में भी गिरावट का रुख देखा गया है।

मंडियों से जुड़े लोगों को लगता है कि ईरान से निर्यात प्रभावित होने का सीधा असर घरेलू बाजार में पड़ना है। बासमती निर्यातक ईरान से ताजा निर्यात सौदा करने से बच रहे हैं। बासमती धान की खेती हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में प्रमुखता से होती है। चावल निर्यातकों ने वैश्विक बाजार में अब दूसरे ग्राहकों की तलाश शुरू कर दी है।

जितना बासमती, उतना क्रूड का समझौता
अखिल भारतीय चावल निर्यातक संघ के मुताबिक अकेले बासमती चावल के निर्यात से 30 हजार करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है। ईरान सरकार से पिछले साल ही एक निर्यात समझौता हुआ था, जिसके तहत बासमती निर्यात के मूल्य के बराबर भारत को क्रूड ऑयल मिलना था।

JEE एडवांस्ड के एग्जाम से पहले ही 72 हजार स्टूडेंट IIT की दौड़ से बाहर

कोटा। जेईई एडवांस्ड का एग्जाम हाेने से पहले ही करीब 72 हजार स्टूडेंट इसकी दाैड़ से बाहर हाे गए हैं। इन स्टूडेंट्‌स ने एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया, जबकि इसकी अंतिम तारीख 9 मई थी। कई बोर्ड के रिजल्ट आने अभी बाकी हैं। एडवांस्ड क्लियर करने के बाद आईआईटी में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को अपने बोर्ड में 75 प्रतिशत या फिर टॉप 20 पर्सेंटाइल में आना जरूरी है। इस मानदंड काे पूरा नहीं करने वाले स्टूडेंट भी रेस से बाहर हो जाएंगे।

ऐसे में आईईटी की दाैड़ से बाहर हाेने वाले स्टूडेंट्‌स का आंकड़ा और बढ़ सकता है। जेईई एडवांस्ड 27 मई काे हाेगा। जेईई मेन से इस साल 2.45 लाख स्टूडेंट्स को एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया था। इसमें से 1.73 लाख ने ही एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

ओडिसा डोमिसाइल भरने वाले स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन 14 मई तक चलेगा। इससे भी बहुत बड़ा अंतर नहीं आने वाला है। पिछले साल 2.31 लाख को एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया गया था। इनमें से 1.65 लाख स्टूडेंट्स एडवांस्ड के लिए रजिस्टर्ड हुए थे।

इन कारणों से हो जाते हैं आईआईटी की दौड़ से बाहर

  • जेईई मेन के तीन व एडवांस्ड के लिए दो अटेंप्ट का प्रावधान। इस कारण तीसरी बार मेन देकर एडवांस्ड में क्वालीफाई करने वाला आईआईटी की दौड़ से बाहर हो जाता है।
  • छात्र एडवांस्ड की पढ़ाई पर बहुत अधिक फोकस करता है। इस कारण स्कूल की पढ़ाई पीछे छूट जाती है। इस कारण बोर्ड में 75 प्रतिशत व टॉप 20 पर्सेंटाइल में नहीं आने पर छात्र आईआईटी की रेस से बाहर हो जाता है।
  • एडवांस्ड के लिए 2.45 लाख में जगह बनाने वाले पीछे की रैंक वाले छात्र आईआईटी की जगह एनआईटी में चले जाते हैं। उनको अंदाजा लग जाता है कि पीछे की रैंक के कारण टॉप आईआईटी नहीं मिलेगा। इस कारण बेहतर एनआईटी में चले जाते हैं।
सालक्वालीफाई    रजिस्टर्ड
20192.45  लाख 1.73 लाख
20182.31 लाख 1.65 लाख
20172.21 लाख 1.72 लाख
20161.98 लाख 1.56 लाख

कोटा मंडी : स्टाकिस्टों की लिवाली से धनिया 150 रुपये उछला

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को स्टाकिस्टों की लिवाली से धनिया 100 से 150 रुपये क्विंटल उछल गया। आवक की कमी से सोयाबीन 25 रुपये, सरसो 50 रुपये और चना 50 रुपये प्रति क्विंटल तेज बिका। घरेलू मांग से गेहूं 25 रुपये क्विंटल मजबूत रहा। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर करीब 85,000 बोरी का कारोबार हुआ। धनिया की 1500 बोरी की और नये लहसुन की 8000 कट्टे की आवक हुई।

कारोबारियों के अनुसार एनसीडेक्स पर धनिया का मई वायदा 66 रुपये तेज होकर 7230 रुपये, जून वायदा 75 रुपये सुधर कर 7340 रुपये और जुलाई वायदा 72 रुपये बढकर 7441 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

गेहूं लस्टर 1750 से 1811 गेहूं एवरेज 1825से 1875 लोकवान 1875 से 1950 पीडी 1750 से 1900 गेहूं टुकडी 1875 से 2150 मक्का 2000 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2971पूसा 1 2500 से 2901 पूसा 4 (1121) 3300 से 3831 धान लाजवाब (1509 ) 3000 से 3505 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3825 सरसों 3300 से 3650अलसी 3600 से 4500 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4801 कलौजी 8500 से 11100 धनिया बादामी 5500 से 6200 ईगल 6000 से 6601 रंगदार नया 7200 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।लहसुन नया 1400 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 5200 उड़द 2000 से 4401 चना 3600 से 4320 चना कांटिया 4100 चना काबुली 3500 से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4300 चना मौसमी 3000 से 4250 मसूर 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना : ग्राहकी निकलने से शक्कर में सुधार, खोपरा गोला टूटा

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में सोमवार को ग्राहकी निकलने से शक्कर 10 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। इस बीच शक्कर एम (मोटी) में व्यापार 3500 रुपये प्रति क्विंटल पर हुआ। खोपरा गोला के भाव तीन रुपये (शनिवार की तुलना में) प्रति किलोग्राम कम हुए। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में सोमवार को 12 गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर –गोला: शक्कर 3400 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 190 से 210 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2400 से 4500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी: हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 140 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना: साबूदाना 6700 से 8400, पैकिंग में 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1070 से 1080, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1140 से 1150, रवा 1225 से 1230, चना बेसन 3125 तथा बटला बेसन 2650 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: मूंगफली तेल, सोया रिफाइंड तेल के भाव में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को मूंगफली तेल 10 रुपये और सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव पांच रुपये (शनिवार की तुलना में) प्रति 10 किलोग्राम की तेजी लिए रहे। तिलहन में सोयाबीन के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई।

तिलहन: सरसों 3650 से 3700 रायडा 3250 से 3300 सोयाबीन 3650 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1030 से 1050, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 752 से 755, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 720, पाम तेल 635 से 640 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 1825, देवास 1825, उज्जैन 1825, खंडवा 1810, बुरहानपुर 1810, अकोला 2700 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 705 से 710, महाराष्ट्र 700 से 705, तथा गुजरात 715 से 720 रुपये प्रति दस किलोग्राम।