Thursday, June 25, 2026
Home Blog Page 4716

इंदौर तेल बाजार : मूंगफली तेल एवं पाम तेल में गिरावट

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बुधवार को मूंगफली तेल के भाव में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। पाम तेल तीन रुपये प्रति 10 किलोग्राम सस्ता बिका। तिलहन में सरसों 25 रुपये और रायडा के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए।

तिलहन सरसों 3550 से 3600 रायडा 3350 से 3400 सोयाबीन 3600 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1110 से 1130, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 752 से 754, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 720, पाम तेल 630 से 632 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1835, बुरहानपुर 1835, अकोला 2825 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 725 से 730, महाराष्ट्र 715 से 720, तथा गुजरात 730 से 735 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर किराना बाजार : खोपरा बूरा के भाव में नरमी

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बुधवार को खोपरा बूरा में ग्राहकी कमजोर होने से भाव में 200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम की कमी हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में बुधवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3350 से 3380 रुपये प्रति क्विंटल। शक्कर एम (मोटी) 3440 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 168 से 190 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2050 से 3600 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 133, निजामाबाद 90 से 105, पिसी 130 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1140 से 1150, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2950 से 3000 तथा बटला बेसन 2750 से 2760 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर मंडी: चना, मूंग, तुअर और उड़द में गिरावट

इंदौर।स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को चना कांटा 25 रुपये, मूंग 50 रुपये, तुअर (अरहर) 50 रुपये एवं उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुईं। मांग घटने से काबुली चना 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बिका। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को दो हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4200 से 4225, चना (देसी) 4050 से 4100, डबल डॉलर 4500 से 4700, मसूर 4125 से 4150, हल्की 3700 से 3800, बटला (मटर) 4100 से 4150, मूंग 5400 से 5500, हल्की 5000 से 5100, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5200, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5700 से 5750, उड़द 5000 से 5100, हल्की 3500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7000 से 7200, तुअर दाल फूल 7400 से 7600, तुअर दाल बोल्ड 7800 से 8000, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400 चना दाल 5400 से 5600, आयातित चना दाल 5500 से 5200 मसूर दाल 5350 से 5450 मूंग दाल 7200 से 7400, मूंग मोगर 8000 से 8200 उड़द दाल 7200 से 7400, उड़द मोगर 7400 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1720 से 1820, गेहूं 147- 1870 से 2070, गेहूं लोकवन 1770 से 2070, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

NEET काउंसलिंग 2019 की तारीख आगे बढ़ी, जानिए डिटेल

नई दिल्ली। मेडिकल काउंसिल कमेटी यानी एमसीसी ने नीट काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग और रजिस्ट्रेशन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। एमसीसी ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी सूचना दी है नोटिफिकेशन का लिंक हम नीचे दे रहे हैं। एमसीसीसी ने यूजी काउंसलिंग 2019 की तारीखों को आगे बढ़ाया है।

नीट काउंसलिंग के लिए आप एमसीसी की ऑफिशल वेबसाइट medicalcounseling.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। एमसीसी की नोटिफिकेशन के मुताबिक दिल्ली स्टेट ओबीसी कोटे से जुड़ा मामला मद्रास हाईकोर्ट में चलने के कारण ऑनलाइन प्रोसेस को बंद नहीं किया जा सकता है इसलिए काउंसलिंग और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।

कोर्ट में केस होने के कारण अब अगले राउंड की तारीखों की घोषणा भी बाद में की जाएगी। बता दें कि 25 जून तक चॉइस लॉकिंग करनी थी जिसे अब टाल दिया गया है। बता दें कि स्टेट कोटा के साथ निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी स्टेट कोटे की लिस्ट जारी हो चुकी है।

हालांकि एमसीसी में अगले आदेश तक चॉइस फिलिंग और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसकी अभी कोई अंतिम तारीख तय नहीं की गई है। इसके साथ ही छात्रों को अभी चॉइस लॉकिंग की सुविधा भी नहीं मिलेगी।

मांग घटने से सोना 300 और चांदी 500 रुपये सस्ती, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली कोटा । ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की लिवाली कम होने और कमजोर वैश्विक रुख के चलते राष्ट्रीय राजधानी में आज बुधवार को सोने के भाव में भारी मंदी देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में आज 300 रुपये की मंदी आई और इसके भाव 34,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए।

सोने में मंदी के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज मंदी देखी गई है। चांदी आज 500 रुपये की गिरावट के साथ 38,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली घटने के कारण चांदी के भाव में यह गिरावट हुई है।

वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव घटकर 1,408.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। वहीं चांदी का भाव भी गिरकर 15.22 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले वैश्विक स्तर पर सोने के भाव छह सालों के उच्चतम स्तर पर थे। लाभ कमाने के चक्कर में ग्राहकों की बिकवाली के कारण भाव में यह मंदी बताई जा रही है।

राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 300 रुपये की गिरावट के साथ 34,170 रुपये और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 300 रुपये की गिरावट के साथ 34,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

वहीं गिन्नी सोने की कीमत में भी 100 रुपये की कमी हुई और इसके भाव 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम आ गए। कारोबारियों के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की मांग में कमी आने व वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के कारण सोने की कीमतों में यह मंदी देखी गई।

उधर चांदी में आज 500 रुपये की मंदी देखी गई। इसके भाव आज 38,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी में भी 399 रुपये की मंदी देखी गई और इसका भाव आज 37,734 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसके अलावा चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 38100 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33850 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39480 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 34000 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39660 रुपये प्रति तोला।

सोने की मांग में इस साल 10 फीसद गिरावट की संभावना, जानिए वजह

नई दिल्ली । पिछले साल की तुलना में इस साल भारत में सोने की मांग में 10 फीसद की गिरावट आ सकती है। इससे सोने की मांग तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच जाएगी। स्थानीय कीमतों में रेकॉर्ड तेजी के कारण त्योहारी सीजन में भी खुदरा खरीदारी प्रभावित हुई है। यह बात इंडस्ट्री की एक प्रमुख इकाई ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बतायी है।

चीन के बाद दुनिया के दुसरे सबसे बड़े उपभोक्ता भारत द्वारा कम खरीदारी वैश्विक दामों में तेजी को रोक सकती है जो कि इस सप्ताह 6 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) की अध्यक्ष अनंत पद्मनाभन ने कहा, ‘कीमतों में इस तरह के उछाल की आदत ग्राहको को नहीं है। कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी के कारण वे सोना खरीदने में ज्यादा रूची नहीं दिखा रहे हैं। पिछले साल की तुलना में देश में सोने की मांग 10 फीसद गिर सकती है’

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, भारत में सोने की खपत 2018 में 1.5 फीसद घटकर 760.4 टन हो गई, जो कि 10 साल के औसत 838 टन से कम है। घरेलू बाजार में सोने की कीमत मंगलवार को रेकॉर्ड 35,960 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी। इसने पिछले महीने की तुलना में करीब 10 फीसद की उछाल ली है।

सेंसेक्स 157 अंकों की बढ़त के साथ 39592 पर बंद, निफ्टी 11847 पर

नई दिल्ली। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स दिनभर के कारोबार के बाद 157 अंकों की बढ़त के साथ 39592 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 51 अंकों की बढ़त के साथ 11,808.90 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में 1418 शेयर ने बढ़त दर्ज की, जबकि 1051 शेयर में गिरावट रही। वहीं 170 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ये हैं टॉप लूजर्स
नि
फ्टी के वेदांता, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड कॉर्प, सन फॉर्मा और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल रहें, जबकि ब्रिटैनिया, इंडस्ट्रीज, इंडियाबुल्स हाउसिंग, इंफोसिस और इंडसलैंड बैंक और भारतीय एयरटेल टॉप लूजर शेयर रहे।

ब्रिटैनिया के गिरे शेयर
ब्रिटैनिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण बेरी के इस्तीफ की खबर आई, जिसके बाद कंपनी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बाद में इस खबर को गलत करार दिया गया।

ज्यादातर शेयरों में रही तेजी
आईटी और एमसीजी को छोड़कर सभी अन्य सेक्टोरियल इंडेक्स हरे रंग पर बंद हुए। इसमें से फॉर्मा, मेटल, इंफ्रा, बैंक और एनर्जी लीड पर रहे। मिडकैप शेयर में 0.8 प्रतिशत की बढ़त रही। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

जियो के फिक्स्ड लाइन नंबर से कर सकेंगे विडियो कॉल

नई दिल्ली।रिलायंस जियो ने भारत में रिच कम्यूनिकेशन सर्विसेज देने के लिए अपने Jio4GVoice ऐप को अपग्रेड कर के JioCall कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी जियो फिक्स्ड लाइन सर्विस का सपॉर्ट भी लेकर आ रही है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी फिक्स्ड लाइन से स्मार्टफोन की मदद से विडियो कॉल्स कर सकेंगे। साथ ही Jio Call ऐप में यूजर्स को वे सभी फीचर्स मिलते रहेंगे, जो Jio4GVoice ऐप में मिलते थे।

नया ऐप फिक्स्ड लाइन नंबर की मदद से विडियो कॉल्स सपॉर्ट लेकर आया है। इसके लिए यूजर को अपने 10 डिजिट के जियो फिक्स्ड-लाइन नंबर को Jio Call ऐप में डालना होगा और फिक्स्ड प्रोफाइल चुनना होगा। इसके बाद यूजर्स अपने स्मार्टफोन की मदद से फिक्स्ड लाइन नंबर पर आने वाले विडियो कॉल रिसीव कर सकेंगे और दूसरों को भी विडियो कॉल कर सकेंगे। बताते चलें, जियो फिक्स्ड लाइन सर्विस भी जियो गीगा फाइबर सर्विस के साथ ही रोलआउट की जा सकती है।

Jio Call ऐप के साथ ही भारत में आरसीएस की इंट्री भी होने जा रही है। इसकी मदद से एसएमएस, ग्रुप चैट, फाइल शेयर, लोकेशन शेयर, डूडल्स, स्टिकर और बाकी फीचर्स एकसाथ यूजर्स को मिलेंगे। रिच कम्यूनिकेशन सर्विस या आरसीएस से मिलने वाले रिच कॉल फीचर में कस्टमाइज्ड मेसेजिंग, फोटोज और लोकेशन रिसीवर की स्क्रीन्स पर दिख सकती हैं। इसमें मिलने वाले इन-कॉल शेयर फीचर की मदद से कॉल के दौरान ही यूजर चैट कर सकेंगे और फोटो या डूडल भी भेज पाएंगे।

आरसीएस फीचर्स का फायदा उठाने के लिए यूजर्स के पास जियो का ऐक्टिव सिम होना जरूरी है, जिसपर वे अपना मोबाइल प्रोफाइल बना सकेंगे। बेहतर एक्सपीरियंस के लिए बाकी कॉन्टैक्ट्स के पास भी आरसीएस इनेबल होना चाहिए। इस ऐप में Jio4GVoice के सभी फीचर्स भी मिल रहे हैं।

ऐसे में अपने मौजूदा 2G, 3G या 4G स्मार्टफोन से यूजर्स पहले की तरह एचडी VoLTE कॉल्स भी कर पाएंगे। साथ ही नॉन-VoLET 4G स्मार्टफोन से भी जियोफाई डिवाइस से कनेक्ट होने पर सभी सेवाओं का फायदा मिलेगा।

प्रिया प्रकाश को इस मामले में पीछे छोड़ सकती हैं टीना डाबी, देखिये वीडियो

आईएएस टॉपर टीना डाबी खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाथ में मेहंदी लगाते हुए दिख रही हैं। टीना के इस विडियो की खास बात यह है कि वह इसमें वायरल गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर की तरह आंखों से इशारे करती नजर आ रही हैं। टीना का यह विडियो काफी वायरल हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि वह प्रिया को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

गौरतलब है कि 2018 में वायरल हुए इस विडियो के चलते प्रिया को गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाली पर्सनाॉलिटी बना दिया था और फिर वह रातोंरात सिले‍ब्रिटी बन गईं थी। गौरतलब है कि मलयालम ऐक्ट्रेस प्रिया प्रकाश अपने एक विडियो के चलते सोशल मीडिया पर काफी पॉप्‍युलर हो गई थीं। इस विडियो में प्रिया आंखों से इशारे करती हुई दिखी थीं।

https://www.instagram.com/p/BzBQ9HpnC7y/?utm_source=ig_web_copy_link

अब टीना के हाथ में मेहंदी लगे इस विडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसे अब तक 184,707 बार देखा जा चुका है और फैंस ने इस पर बहुत अच्छे कमेंट्स भी किए हैं। टीना इस बढ़ती फैन फॉलोइंग से प्रिया प्रकाश को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। टीना ने यह विडियो कुछ समय पहले पोस्ट किया था लेकिन अभी भी इस विडियो पर फैंस के लाइक और कॉमेंट्स आ रहे हैं।

बता दें कि 24 साल की टीना डाबी ने साल 2015 में यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था। टीना ने उसी साल आईएएस परीक्षा में दूसरे नंबर पर रहे आमिर अतहर खान से शादी करके सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों अक्सर अपने फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

लोकसभा स्पीकर बिरला ने बनाया रिकॉर्ड, प्रश्नकाल के एक दिन में लिए 10 सवाल

कोटा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पहले ही सप्ताह में एक रिकॉर्ड कायम किया है। पहली बार किसी एक दिन में प्रश्नकाल में 10 सवाल लिए गए हैं, जबकि आम तौर पर प्रश्नकाल का औसत 4 से 5 सवाल तक रहता था। असल में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दोपहर में एक घंटा प्रश्नकाल के लिए होता है, जिसमें सांसद सीधे मंत्रियों से सवाल करते हैं और सदन में ही मंत्री उनके जवाब देते हैं।

एक घंटे में अब तक अधिकतम 4 से 5 सवाल लिए जाते थे और इतने ही सवालों के जवाब मंत्री दे पाते थे। लेकिन, सोमवार को नया रिकॉर्ड बना और 10 सवाल लिए जा सके। इसकी वजह यह रही कि स्पीकर ने पहले दिन ही सभी सांसदों को आग्रह कर दिया था कि वे सीधे सवाल करें और मंत्री सीधे जवाब दें।

आम तौर पर सवाल पूछने से पहले सांसद लंबी भूमिका बांधने लगते थे और ऐसा ही जवाब देने में भी होता था। इस तरह मुद्दे से ज्यादा समय दूसरी बातों पर खत्म हो जाता था। लोकसभा के अधिकारी खुद इस बात को मान रहे हैं कि किसी एक प्रश्नकाल में 10 सवाल अब तक कभी नहीं लिए गए, यह सोमवार को ही संभव हो सका। यदि यही रफ्तार रही तो लोकसभा की कार्यवाही का सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नकाल और ज्यादा प्रभावी होगी और ज्यादा सांसद अपने सवालों के जवाब ले पाएंगे।

6 जुलाई को कोटा आ सकते हैं स्पीकर बिरला : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला 6 जुलाई को कोटा आ सकते हैं। अभी उनका अधिकृत कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि 5 जुलाई को बजट पेश होने के बाद वे 6 जुलाई को कोटा आ जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि वे हवाई मार्ग से पहले जयपुर आएंगे और वहां से सड़क मार्ग से कोटा पहुंचेंगे।