Monday, June 29, 2026
Home Blog Page 4696

WhatsApp मैसेजेस से आप भी हैं परेशान, तो ऐसे करें ‘Invisible’

नई दिल्ली। WhatsApp में अब तक ढेर सारे फीचर्स आ चुके हैं लेकिन एक की अब भी जरूरत है और वो है Invisible ऑप्शन की। व्हाट्सएप पर यूं तो लोग सारा दिन बातचीत और मैसेज करते रहते हैं लेकिन कईं बार यह सबकुछ बोरिंग हो जाता है और परेशान करने लगता है। स्थिति यह बन जाती है कि परेशान होकर अपना अकाउंट डिलीट करने तक का मन करता है। लेकिन, अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

जिस तरह स्काइप, फेसबुक और दूसरे सोशल नेटवर्किंग एप्स में चैट से Invisible होने का ऑप्शन होता है लेकिन व्हाट्सएप में ऐसी कोई सुविधा फिलहाल नहीं है। लेकिन, इसका बावजूद आप चाहें तो इस फीचर का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए कुछ स्टेप्स हैं जो आपको फॉलो करने होंगे और इसके बाद आपके फोन में ना तो व्हाट्सएप के नोटिफिकेशन नजर आएंगे और ना ही किसी को पता लगेगा कि आप व्हाट्सएप पर हैं।

इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी साइलेंट रिंगटोन बनानी होगी। दरअसल, व्हाट्एप में रिगटोन की जगह कुछ ना कुछ सिलेक्ट करना होता है। ऐसे में इससे निपटने के लिए आप अपनी साइलेंट रिंगटोन बनाएं। इसके लिए आपको किसी शांत जगह का ऑडियो रिकॉर्ड करना होगा। अब इसे सेटिंग में जाकर व्हाट्सएप की नोटफिकेशन टोन बना दो और हो गया काम।

नए मैसेजेस के लिए नोटिफिकेशन करें बंद
इस तरीके को अपनाने के लिए आपको सबसे पहले सेटिंग में जाना होगा और वहां Apps वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहा आपको व्हाट्सएप को चुनना होगा। जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे आपको नोटिफिकेशन का विकल्प नजर आएगा और यहां आप इसके सभी नोटफिकेशन डिसेबल कर सकते हैं। साथ ही वाइब्रेशन पर भी रोक लगा सकते हैं।

इंटरनेट डेटा और बैकग्राउंड डेटा पर यूं लगाएं रोक
सेटिंग में जाए और यहां व्हाट्सएप को सिलेक्ट करें। इसे खोलते ही सामने Force Stop का विकल्प नजर आएगा इस पर क्लिक कर दें। इसके बाद इसके बैकग्राउंड डेटा को डिसेबल कर दें साथ ही व्हाट्सएप को दी गई सारी परमिशन्स भी छीन लें। यह व्हाट्सएप को हटाए बिना इसे पूरी तरह से बंद देगा। इस बात का ध्यान रखें की सेटिंग में Force Stop पर क्लिक करने के बाद अपना व्हाट्सएप ना खोलें। चाहे तो फोन के होम स्क्रीन पर नजर आने वाला शर्टकट हटा दें।

TCS का मुनाफा 11% बढ़कर 8131 करोड़ रुपए हुआ

मुंबई। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने मंगलवार को जून तिमाही के नतीजे घोषित किए। डिजिटल सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ से कंपनी को अप्रैल-जून में 8,131 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह पिछले साल की जून तिमाही से 10.8% ज्यादा है। रेवेन्यू 11.4% बढ़कर 38,172 करोड़ रुपए हो गया है।

डिविडेंड भुगतान के लिए 17 जुलाई रिकॉर्ड तारीख
कंपनी ने जून तिमाही के लिए 5 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तारीख 17 जुलाई और भुगतान की तारीख 23 जुलाई रहेगी। यानी 17 जुलाई तक जिनके पास शेयर होंगे उन्हें 23 जुलाई को डिविडेंड दिया जाएगा। अप्रैल-जून में टीसीएस की प्रति शेयर कमाई (ईपीएस) 13% बढ़कर 21.67 रुपए रही।

टीसीएस का मुनाफा

तिमाहीप्रॉफिट (रु. करोड़)
अप्रैल-जून 20198,131
जनवरी-मार्च 20198,126
अप्रैल-जून 20187,340

टीसीएस का रेवेन्यू

तिमाहीरेवेन्यू (रु. करोड़)
अप्रैल-जून 201938,172
जनवरी-मार्च 201938,010
अप्रैल-जून 201834,261

डिजिटल रेवेन्यू ग्रोथ 42.1% रही
टीसीएस के कुल रेवेन्यू में डिजिटल सेगमेंट की हिस्सेदारी 32.2% रही। पिछले साल की जून तिमाही के मुकाबले डिजिटल रेवेन्यू में 42.1% इजाफा हुआ है।

12356 नए कर्मचारी जोड़े
टीसीएस की मौजूदा कर्मचारी संख्या 4 लाख 36 हजार 641 हो गई है। जून तिमाही में 12,356 नए कर्मचारी जोड़े। यह संख्या बीते 5 साल में सबसे ज्यादा है।

टीसीएस के सीईओ और एमडी राजेश गोपीनाथन ने कहा कि हमने वित्त वर्ष की संतुलित शुरुआत की है। ग्रोथ और ट्रांसफॉर्मेशन पर ग्राहकों का खर्च लगातार बढ़ रहा है। हमारी मजबूत ऑर्डर बुक और इस तिमाही में होने वाली डील में इसकी झलक दिख रही है।

Excise, सर्विस टैक्स विवाद निपटाने पर बकाया टैक्स पर 40-70% तक छूट

नई दिल्ली। जीएसटी से पहले के एक्साइज और सर्विस टैक्स के विवादों को निपटाने के लिए वित्त मंत्री ने डिस्प्यूट रेज्योलूशन कम एमनेस्टी स्कीम का ऐलान किया। इसके तहत टैक्स में 40% से 70% तक राहत दी जाएगी। यह बकाया टैक्स की रकम के आधार पर तय होगा। ब्याज और पेनल्टी में भी छूट मिलेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी नहीं होगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी से पहले के सर्विस टैक्स और एक्साइज के बहुत से विवाद लंबित हैं। इनमें 3.75 लाख करोड़ रुपए फंसे हुए हैं। इन्हें निपटाने के लिए ‘सबका विश्वास लेगेसी डिस्प्यूट रेजोल्यूशन स्कीम 2019’ का प्रस्ताव किया जा रहा है।

यह स्कीम लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। ऐसे लोग जो पहले दोषी ठहराए जा चुके हैं और वे लोग जो सेटलमेंट कमीशन में अर्जी लगा चुके हैं, इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकेंगे।

नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लोगों को अघोषित आय का ऐलान करने का मौका दिया गया था। सरकार ने कहा था कि कालेधन पर 50% पेनल्टी और टैक्स चुकाकर कार्रवाई से बच सकते हैं। यह स्कीम एक निश्चित समय के लिए थी।

राजस्थान का बजट आज, विधान सभा में सीएम गहलोत करेंगे पेश

जयपुर। केंद्र सरकार के आम बजट के 4 दिन बाद बुधवार काे राज्य सरकार अपना बजट पेश करेगी। राज्य में कांग्रेस की अशाेक गहलाेत सरकार सत्ता में आने से लेकर अब तक के 6 माह में 9 बड़ी घाेषणाएं करने के अलावा पेट्राेल-डीजल पर 4 फीसदी तक भारी टैक्स बढ़ाने के अलावा दाे बार आबकारी शुल्क भी बढ़ा चुकी है।

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि गहलाेत बुधवार काे जनता काे क्या देंगे और क्या लेंगे। यह सवाल इसलिए भी है, क्याेंकि खुद गहलोत कई मंचों पर यह बात कह चुके हैं कि सरकार की वित्तीय स्थिति खराब है। ऐसे में सरकार की मौजूदा वित्तीय स्थिति को देखते हुए पहले हाे चुकी घोषणाओं को ही पूरा कर पानी बड़ी चुनौती है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान किसान कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ता, वृद्धावस्था पेंशन, किसान पेंशन, एक रुपए किलो गेहूं, दूध पर बोनस, स्टार्टअप्स, लड़कियों के लिए निशुल्क उच्च शिक्षा व निशुल्क दवा योजना में कैंसर, हृदय, श्वांस व गुर्दा रोग, की दवाओं को शामिल करने जैसी 9 बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं।

वहीं पेट्रोल-डीजल पर वैट में बढ़ोतरी और शराब पर एक्साइज शुल्क भी बजट से पहले ही बढ़ा चुके हैं। ऐसे में बुधवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए गहलोत क्या नई घोषणा करेंगे इस पर सबकी नजरें रहेंगी।

विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक ये घोषणाएं हाे चुकीं हैं
किसान कर्जमाफी : सहकारी सेक्टर के 24 लाख किसानों का 8 हजार करोड़ रु. का कर्जमाफ।
पेंशन : 12 फरवरी को अंतरिम बजट में आयु वर्ग के हिसाब से किसानों को 750 रु. से 1000 रु. तक पेंशन की घोषणा हो चुकी।
बेरोजगारी भत्ता : कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में 3 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान कर चुकी है।
वृद्धावस्था पेंशन : 46 लाख बुजुर्गों के लिए प्रतिमाह पेंशन 500 से बढ़ाकर 750 रु. और 750 रु. से बढ़ाकर 1000 रु. की जा चुकी है।
निशुल्क
दवा योजना : कैंसर, हृदय रोग, श्वांस व गुर्दा रोग में काम आने वाली दवाओं को निशुल्क दवा योजना में शामिल करने का ऐलान हो चुका है।
लड़कियों को निशुल्क शिक्षा: कॉलेज स्तर की शिक्षा फ्री दिए जाने की घोषणा की जा चुकी है।
… और ये भी : एक रुपए किलो गेहूं, दूध पर बोनस, स्टार्टअप्स जैसी घोषणाएं भी अब तक हो चुकी हैं।
आज ये उम्मीदें
{नई उद्योग नीति लाए जाने की घोषणा संभव।
{रिफाइनरी से जुड़े उद्योगों को करों में राहत देने का ऐलान हो सकता है।
{राष्ट्रीयकृत बैंकों के किसानां का कर्ज किया जा सकता है।
{संविदाकर्मियों को नियमित करने का वादा किया था, इसे पूरा किया जा सकता है। नई भर्तियों का ऐलान भी संभव।
{मुफ्त दवा योजना का दायरा और बढ़ाया जा सकता है।
{चुनावाें में रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का वादा किया था। इसे लेकर एलान संभव।
{भामाशाह की जगह राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने का ऐलान संभव।

अनूठी शादी: पहले वृक्षदान, फिर कराया कन्यादान

कोटा। दानबाड़ी में चल रहे विवाह समारोह के दौरान वर वधु के फेरे सम्पन्न ही हुए थे कि वधु के पिता ने पहले गार्डन में चलने को कहा, तो हर कोई चौंक गया। दरअसल फेरों के बाद कन्यादान की रस्म निभाई जानी थी, लेकिन वधु के पिता ने कन्यादान बाद में करने की बात कह दी। पर्यावरण प्रेमी त्रिलोकचन्द जैन की पुत्री ज्योति का विवाह डीसीएम कोटा निवासी दीपक के साथ हुआ है।

पर्यावरण को समर्पित त्रिलोकचन्द जैन ने बेटी का कन्यादान करने से पहले वर वधु के हाथों से विवाह स्थल परिसर में ही पौधारोपण के द्वारा वृक्षदान कराया। इसके बाद ही कन्यादान की परंपरा पूरी हो सकी।

पर्यावरण को समर्पित त्रिलोकचन्द जैन अमृतादेवी पर्यावरण एवं नागरिक संस्थान के कोटा बूंदी विभाग के प्रमुख हैं। त्रिलोकचन्द जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष विवाह की वर्षगांठ और जन्मदिन जैसे अवसरों पर भी पौधरोपण करते हैं तथा इन पौधों की देखभाल के लिए हर वर्ष इनका भी जन्मदिन मनाते हैं।

त्रिलोकचन्द जैन पिछले कुछ वर्षाें में 2 हजार से अधिक पौधे लगवा चुके हैं। उन्होंने अपनी पुत्री ज्योति के विवाह पर अपनी इस परंपरा को नहीं छोड़ा और नवविवाहित जोड़े के हाथों में नीम, कनीर, पीपल, बरगद, केला, तुलसी समेत 11 पौधे लगाकर अपने नए जीवन की सार्थक शुरूआत की।

त्रिलोकचन्द जैन ने बताया कि पर्यावरण में बढते असंतुलन के कारण से आने वाली पीढियों को परेशानी हो सकती है। जिसके लिए हमें आज ही चेतना पड़ेगा। हर शुभ समारोह के अवसर पर पौधरोपण को रीत बनाना होगा, तब ही पर्यावरण सुधर सकता है। इन पौधों को लगाकर शुद्ध हवा और शुभ फल प्राप्त किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि तुलसी, नीम जहां औषधीय पौधा है, वहीं पीपल 24 घण्टे ऑक्सीजन छोड़ने वाला वक्ष है। केले का पौधा सुख समृद्धि का दाता माना गया है। नववधु ज्योति ने बताया कि पिता के पर्यावरण के प्रति समर्पण से घर में सभी परिचित हैं। हर शुभ अवसर पर पौधरोपण अब आदत बन चुकी है। इस परंपरा को नए घर में भी स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

NCDEX में बासमती- पूसा 1121 का वायदा होगा शुरू

नयी दिल्ली।कृषि जिंसों में वायदा कारोबार करने वाले अग्रणी बाजार एनसीडीईएक्स में बुधवार से धान (बासमती)- पूसा 1121 का वायदा कारोबार शुरू होने जा रहा है। एक्सचेंज के यहां जारी वक्तव्य में कहा गया है कि हरियाणा का करनाल इसका मूल डिलीवरी केन्द्र बना रहेगा जबकि ‘धान (बासमती)- पूसा 1121’ वायदा अनुबंध के लिये सोनीपत अतिरिक्त डिलीवरी केन्द्र होगा। इसमें कहा गया है कि अनिवार्य डिलीवरी विकल्प के साथ निवेशक 10 टन तक कारोबार कर सकते हैं।

एनसीडीईएक्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय कुमार ने कहा, ‘‘अनाज उद्योग के लगातार समर्थन से हम उत्साहित हैं और वायदा अनुबंध की सफल शुरुआत की हम उम्मीद कर रहे हैं।’’ एनसीडीईएक्स में पहले से ही गेहूं और मक्का का वायदा उसके मंच पर है।

धान (बासमती)- पूसा 1121 के भी इससे जुड़ने से मूल्य श्रंखला में निर्णय प्रक्रिया में सुधार आयेगा। देश में कुल मिलाकर 11.60 करोड़ टन चावल उत्पादन होता है जिसमें से बासमती का उत्पादन करीब 55 लाख टन है। यह वैश्विक स्तर पर होने वाले कुल उत्पादन का 70 प्रतिशत से अधिक है। शेष 30 प्रतिशत बासमती पाकिस्तान में होता है।

इंदौर किराना बाजार : रवा, मैदा और बेसन के भाव में तेजी

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को रवा 20 रुपये, मैदा 20 रुपये, गेहूं आटा बोरी 20 रुपये और चना बेसन के भाव में 50 रुपये प्रति 50 किलोग्राम (सोमवार की तुलना में) की तेजी दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को पांच गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला:शक्कर 3350 से 3380 रुपये प्रति क्विंटल।शक्कर एम (मोटी) 3400 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 165 से 184 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2050 से 3500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी:हल्दी खड़ी सांगली 130 से 133, निजामाबाद 95 से 105, पिसी 135 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना:साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा:गेहूं आटा 1130 से 1140, मैदा 1160 से 1170, रवा 1260 से 1270, चना बेसन 3000 से 3025 तथा बटला बेसन 2650 से 2675 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर अनाज मंडी: चना, मसूर, मूंग, एवं तुअर में गिरावट

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को कमजोर उठाव से चना कांटा 25 रुपये, मसूर 25 रुपये, मूंग 50 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को 5000 बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4250 से 4275, चना (देसी) 4150 से 4175, डबल डॉलर 4500 से 5000, मसूर 4150 से 4200, हल्की 3800 से 3900, मूंग 5600 से 5650, हल्की 5000 से 5200, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5300 से 5400, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5950 से 6000, उड़द 5100 से 5200, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7100 से 7300, तुअर दाल फूल 7500 से 7700, तुअर दाल बोल्ड 7900 से 8100, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5450 से 5650, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7350 से 7550, मूंग मोगर 8050 से 8250 उड़द दाल 7200 से 7400, उड़द मोगर 7400 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

Infinix Hot 7 चार कैमरे के साथ लॉन्च, कीमत 7,999 रुपये

नई दिल्ली। Infinix Hot 7 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में ड्यूल रियर कैमरे और फ्रंट कैमरे दिए गए हैं यानी कुल मिलाकर इसमें 4 कैमरे हैं। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी और 6.19 इंच की बड़ी स्क्रीन जैसी भी कई खूबियां दी गई हैं।

भारत में इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। फ्लिपकार्ट पर 15 जुलाई से यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि फोन की बिक्री किसी फ्लैश सेल के जरिए नहीं, बल्कि ओपन सेल में होगी। भारत में यह मिडनाइट ब्लैक, ऐक्वा ब्लू और मोका ब्राउन कलर में उपलब्ध होगा। जानें, इनफिनिक्स हॉट 7 की सारी खूबियां…

इनफिनिक्स हॉट 7 के स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स हॉट 7 स्मार्टफोन में 6.19 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन की स्क्रीन पर 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। वाइड नॉच के साथ आने वाले इस फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बात की जाए डिजाइन की तो फोन काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए इनफिनिक्स हॉट 7 प्रो वेरियंट की तरह नजर आता है।

इनफिनिक्स हॉट 7 फोन ऐंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित एक्सओएस 5.0 पर चलता है और इसमें 2.39 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा शामिल है। रियर कैमरे में कंपनी ने ड्यूल एलईडी फ्लैश, एआई पोर्ट्रेट, एआई एचडीआर, फेजस डिटेक्शन ऑटो फोकस और स्पोर्ट्स जैसे कई फीचर दिए गए हैं। सेल्फी के लिए फोन में 2 फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। इसमें एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश सपॉर्ट और एआई ब्यूटी मोड जैसे फीचर से लैस है।

फोन को पावर देने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके बारे में कंपनी दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर 36 घंटे तक टॉक टाइम देगी। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

सोने में भारी गिरावट, चांदी भी फिसली, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा। मजबूत डॉलर के बीच कमजोर वैश्विक रुझान और स्थानीय ज्वैलर्स की मांग में गिरावट आने से आज मंगलवार को सोने में भारी गिरावट दर्ज की गई। सराफा बाजार में सोने की कीमत में 600 रुपये की गिरावट आई जिससे इसकी कीमत 34,870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी में भी आज मंदी देखी गई है। चांदी आज 48 रुपये कि गिरावट आई जिसके बाद इसके भाव घटकर 38,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए।

वहीं, वैश्विक स्तर की बात करें तो सोना गिरावट के साथ 1,394.39 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि न्यूयॉर्क में चांदी गिरावट के साथ 15.08 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने में 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई जिससे इसके भाव क्रमश: 34,870 रुपये प्रति दस ग्राम और 34,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। हालांकि, गिन्नी सोने की कीमत 27,300 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही।

वहीं, चांदी की बात करें तो चांदी में आज 48 रुपये की मंदी देखी गई है, जिससे इसके भाव घटकर 38,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। उधर, साप्ताहिक-डिलिवरी बेस्ड चांदी में 93 रुपये की गिरावट आई और इसके भाव घटकर 38,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही। कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों द्वारा लिवाली कम होने से चांदी की कीमतों में यह मंदी देखी गई।

कोटा सर्राफा
चांदी 38000रुपये प्रति किलोग्राम
सोना केटबरी 34000 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39960 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 34170 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39850 रुपये प्रति तोला।