Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 245

कोटा के मोहित ने अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी चैंपियनशिप में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

मोहित की पोर्टेबल डिवाइस खेत की मिट्टी की गुणवत्ता की त्वरित जांच करने में सक्षम

कोटा। कोटा के मोहित मेहता ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित मेजर टेक्नोलॉजी एक्सपो 2026 की अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड चैंपियनशिप में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

मोहित मेहता वर्तमान में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सोनीपत (IIIT सोनीपत) में बीटेक तृतीय वर्ष (कंप्यूटर साइंस) के छात्र हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कार स्वरूप 1.50 लाख रुपए की राशि भी प्रदान की गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व उनके इसी प्रोजेक्ट का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ था। जहां उन्हें 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई थी।

मोहित मेहता ने बताया कि नव विकसित नवाचारात्मक प्रोजेक्ट किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। यह अत्याधुनिक एवं पोर्टेबल डिवाइस खेत की मिट्टी की गुणवत्ता की त्वरित जांच करने में सक्षम है।

अब किसानों को अपनी फसल के अनुसार मिट्टी की जांच के लिए नमूने दूरस्थ प्रयोगशालाओं में भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। यह डिवाइस खेत में ही कुछ ही मिनटों में मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी या अधिकता का सटीक विश्लेषण कर देती है।

इसके माध्यम से किसानों को यह स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी कि उन्हें किस प्रकार और कितनी मात्रा में उर्वरक अथवा दवाइयों का उपयोग करना चाहिए। जिससे लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि संभव होगी।

AI लोकतंत्र को अधिक पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाएगा: स्पीकर बिरला

एआई फॉर डेमोक्रेसी’ विशेष सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संबोधन

नई दिल्ली। स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के ‘एआई फॉर डेमोक्रेसी’ विशेष सत्र को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संबोधित किया।

भारत सरकार के इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार एवं इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत द्वारा विश्व को दी जा रही नई दिशा पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

अपने संबोधन में ओम बिरला ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और “सर्वजन हिताय–सर्वजन सुखाय” की भावना से प्रेरित होकर मानवता के कल्याण को केंद्र में रखकर कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि एआई शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जन-केंद्रित और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डिजिटल संसद और संसद भाषिनी जैसे नवाचारों ने नागरिकों को अपनी भाषा में संसदीय चर्चाएँ सुनने और समझने की सुविधा देकर लोकतांत्रिक संवाद की पहुँच को व्यापक बनाया है।

संसद और विधानसभाओं की ऐतिहासिक चर्चाओं को एआई की सहायता से व्यवस्थित कर डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को भी मजबूत करता है।

ओम बिरला ने डीपफेक और गलत सूचना को लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि एआई का उपयोग सत्य, विश्वसनीयता और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के लिए होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा कौशल-विकास जैसे क्षेत्रों में एआई का बढ़ता उपयोग विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि तकनीक का विकास सदैव मानवीय संवेदनाओं और नैतिक मूल्यों के साथ समन्वय में होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति, मूल्य-संस्कारों और मानवता के संदेश को विश्वभर में पहुँचाने के लिए गायत्री परिवार तथा देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि भारत का डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर आज विश्व के लिए अनुकरणीय मॉडल है और भारत अपने अनुभव वैश्विक समुदाय के साथ साझा करते हुए मानव-केंद्रित तकनीक के विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

गोदावरीधाम पर गणेश वंदना से होगा आज कोटा महोत्सव का आगाज

कोटा। Kota Mahotsav: कोटा महोत्सव का शुभारंभ आज 21 फरवरी को प्रातः 7:30 बजे गोदावरी धाम पर गणेश वंदना के साथ होगा। इसके बाद आगे होने वाले सभी कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग श्रीमती कृष्णा शुक्ला ने बताया कि कोटा महोत्सव की समस्त तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को सभी जगहों का दौरा किया गया।

उनके साथ दौरे में कोटा विकास प्राधिकरण के सचिव मुकेश चौधरी, सहायक अभियन्ता ललित मीणा, प्रशिशु IAS आराधना चौहान, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विकास पांडे, सहायक निदेशक संदीप श्रीवास्तव, कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी सहित कई अधिकारी शामिल थे।

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष एवं कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि कोटा महोत्सव के मुख्य आकर्षण हेरिटेज वॉक, कचोरी पेस्ट, चंबल माता की महा आरती एवं सेलिब्रिटी नाइट शामिल हैं।

इन आयोजनों मे हेरिटेज वॉक एवं कचोरी पेस्ट के लिए कोटा व्यापार महासंघ, होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। मार्ग मे सैकड़ो स्वागत द्वार लगाए गए हैं।

जगह-जगह क्षेत्रीय व्यापार संघों द्वारा भव्य स्वागत एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई है। साथ ही चंबल महा आरती एवं दीपदान को भी भव्यता प्रदान की जा रही है। सेलिब्रिटी नाइट में फिल्म गायक अर्जुन कानूनगो एवं राजस्थानी लोक गायक सीमा मिश्रा भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देगी।

इन कार्यक्रमों में कोटा व्यापार महासंघ होटल फेडरेशन राजस्थान कोटा डिवीजन, कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन सहित कई संस्थाएँ अपनी भागीदारी निभा रही है। फिल्म फेस्टिवल के तहत चंबल फिल्म फेस्टिवल के अध्यक्ष कपिल सिद्धार्थ द्वारा हाड़ोती के पर्यटन स्थलों पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म मुकुंदरा दिखाई जाएगी।

साथ ही प्रसिद्ध गायक क्षितिज तारे का कार्यक्रम होगा। पर्यटन विभाग के उप निदेशक विकास पांडे एवं सहायक निदेशक संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कोटा महोत्सव के आयोजन के तहत 21 फ़रवरी शनिवार को प्रातः 7:30 बजे गोदावरी धाम पर श्री गणेश वंदना के साथ प्रभु श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त कर कोटा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।

आज के प्रमुख कार्यक्रम
इसके बाद चम्बल रिवर फ्रंट के वेस्टर्न घाट पर प्रातः 11:00 बजे लोकल टैलेंट हंट कोटा के उभरते नृत्य प्रतिभागियों का ऊर्जावान मंचन होगा। दोपहर 12:00 बजे मास्टर शेफ प्रतियोगिता, दोपहर 01:30 PM सुरीला कोटा (लाइव सृजन ‘द स्पार्क’), अपरान्ह 04:30 बजे घूमर नृत्य प्रस्तुति, सायं 6:00 बजे म्हारो राजस्थान लोक सांस्कृतिक संध्या, सांय 7:00 बजे विजय श्री रंगमंच दशहरा मैदान पर प्रसिद्ध फिल्मी गायक अर्जुन कानूनगो की सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन होगा।

कल के कार्यक्रम
इसी के साथ रविवार 22 फ़रवरी को प्रातः 7:00 बजे हेरिटेज वॉक श्री मथुराधीश जी मंदिर से प्रारंभ होगी। गढ़ पैलेस पर कचोरी पेस्ट के साथ केथूनीपोल लाल ब्रज सुभाष मार्ग श्रीपुरा, सुंदर धर्मशाला, इन्द्रा मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, विजय मार्केट, अग्रसेन बाजार होते हुए रामपुरा कोतवाली तक जाएगी। इसी के साथ प्रातः 11:00 पेट शो का आयोजन सेवन वंडर्स पार्क पर होगा।

चंबल रिवर फ्रंट पर निरोगी कोटा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिष्ठित चिकित्सकों की सार गर्भित परिचर्चा होगी। कोटा ऑनस्क्रीन – फिल्म फेस्टिवल मे सफेद जैसी फिल्मों और मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व पर आधारित डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से सिनेमा और क्षेत्रीय कथाओं का प्रसारण होगा। दोपहर 1:00 बजे वास्तु वाणी पंडित सतीश शर्मा वास्तु सिध्द्धांतों पर विशेष मार्गदर्शन देंगें।

सांय 4:00 बजे प्रसिद्ध गायक क्षितिज तारे की प्रस्तुति, सांय 5:30 कोटा महोत्सव का विशेष आकर्षण चंबल तट पर दीपों और मंत्रोच्चार से सजी भव्य महा आरती का आयोजन, सांय 7:00 बजे कोटा डोरिया फैशन शो का आयोजन होगा। रात्रि 8 बजे विजय श्री रंगमंच दशहरा मैदान पर प्रसिद्ध राजस्थानी गायक सीमा मिश्रा लोक धुनों से सजी राजस्थान की मन मोहक प्रस्तुति देगी।

इनकी रहेगी मौजूदगी
गोदावरी धाम पर होने वाली गणेश वंदना में पुलिस महानिदेशक, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोटा विकास प्राधिकरण के समस्त अधिकारी, नगर निगम के समस्त अधिकारी गण, पर्यटन विभाग के उप निदेशक, सहायक निदेशक सहित समस्त अधिकारी कोटा व्यापार महासंघ की 170 संस्थाओं के पदाधिकारी, होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान कोटा डिवीजन के समस्त सदस्य, कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के समस्त सदस्य, दी एस एस आई एसोसियेशन के सदस्य धार्मिक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया यूट्यूबर्स, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सहित कई गणमान्य नागरिक एवं आमजन शामिल होंगे ।

Kota Mandi: आवक की कमी से कोटा मंडी में सोयाबीन 50 रुपये तेज बिकी

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को आवक की कमी से सोयाबीन 25 से 50 रुपये तेज रहा। लिवाली कमजोर रहने से लहसुन 300 रुपये और धान 50 रुपये मंदा रहा। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 50 हजार कट्टे और लहसुन की 1500 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं 2370 से 2450, ज्वार शंकर 1700से 2300, ज्वार सफेद 2800से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1550, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2000 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3251, धान (1509) 3400 से 4000, धान (1847) 3200 से 3751, धान (1718-1885) 3900 से 4380, धान (पूसा-1) 3600से 4200, धान (1401-1846) 3800 से 4300, धान दागी 1500 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 4000 से 5381, सरसो 6200 से 6650, सरसों नयी 5500 से 6700, अलसी 6000 से 6700, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 6900, उड़द 4500 से 8200, चना देशी 4700 से 5151, चना मौसमी 4700 से 5100, चना पेप्सी 4800 से 5151, चना डंकी 3500 से 4700, चना काबुली 5500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल।

नया लहसुन 3500 से 9000, मैथी 4000 से 5200, धनिया बादामी 7500 से 9200, धनिया ईगल 9200 से 9500, धनिया नया गीला 6700 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल।

Motorola का फोन सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका, जानिए ऑफर

नई दिल्ली। मोटोरोला 2026 में अपना पहला Edge-सीरीज स्मार्टफोन, Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लेकिन नया मॉडल आने से पहले मौजूदा मॉडल इस समय बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। हम बात कर रहे हैं Motorola Edge 60 Fusion की।

हाल ही में आया फोन का नया वेरिएंट भी इस समय अपनी सबसे कम कीमत में मिल रहा है। ऑफर में यह फोन 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। फोन वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है और इसमें दमदार डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी भी है। देखें कीमत और खासियत…

नए वेरिएंट की कीमत
Flipkart पर इस समय का नया 8GB+128GB वेरिएंट 19,999 रुपये, 8GB+256GB वेरिएंट 21,999 रुपये में और 8GB+256GB वेरिएंट 23,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर इनकी कीमत को 1,000 रुपये तक कम किया जा सकता है। ऑफर के बाद फोन का बेस 8GB+128GB वेरिएंट 18,999 रुपये की अपनी सबसे कम कीमत में मिलेगा। यह चार कलर्स – पैनटोन अमेजोनाइट, स्लिपस्ट्रीम, जेफ्री और मायकोनोस में उपलब्ध है।

डिस्प्ले
मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में 6.7 इंच का ऑल-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 300 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट, 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, वॉटर टच 3.0 और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलता है। इसे SGS लो ब्लू लाइट और लो मोशन ब्लर सर्टिफिकेशन के साथ-साथ पैनटोन वैलिडेटेड ट्रू कलर सर्टिफिकेशन भी मिला है। यह फोन मजबूत बॉडी के साथ आता है। इसमें MIL-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी बिल्ड है, जिससे यह अचानक गिरने पर टूटता नहीं है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। 180 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 8.2 एमएम है। फोन एंट्री फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ आता है।

रैम और प्रोसेसर
फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर से लैस है, जो 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। लॉन्च के समय यह एंड्रॉयड 15 के साथ आया था। फोन तीन साल के एंड्रॉयड अपग्रेड के साथ-साथ चार साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल है।

कैमरा, फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी
फोन में OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT700C प्राइमरी सेंसर, 13-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड सेंसर और एक डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर है। सेल्फी के लिए, फ्रंट में 32-मेगापिक्सेल कैमरा है। यह 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। फोन में टाइप-सी पोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी है, जो 68W वायर्ड टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

AI फीचर्स
फोन मोटो एआई फीचर्स को सपोर्ट करता है, जिसमें इमेजिंग और प्रोडक्टिविटी टूल्स जैसे फोटो एन्हांसमेंट, एडाप्टिव स्टेबिलाइजेशन, मैजिक इरेजर और बहुत कुछ शामिल हैं। यह स्मार्टफोन गूगल के सर्किल टू सर्च और मोटो सिक्योर 3.0, स्मार्ट कनेक्ट 2.0, फैमिली स्पेस 3.0 और मोटो जेस्चर जैसे अन्य फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स लगे हैं। इसके कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एजीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, एनएफसी शामिल हैं। सेफ्टी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

रियलमी का नया 5G फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, कीमत जानकार चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली। Realme C83 5G India Price: रियलमी तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी Realme C83 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है। हालांकि, रियलमी ने अभी तक इसके आने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक नई लीक से आने वाले फोन की कीमत, रैम और स्टोरेज कॉम्बिनेशन के बारे में पता चला है।

यह रियलमी C-सीरीज स्मार्टफोन बजट ऑफरिंग के तौर पर लॉन्च हो सकता है। Realme C83 5G के तीन रैम और स्टोरेज ऑप्शन और दो अलग-अलग कलर में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

अपकमिंग फोन के Realme C73 5G का सक्सेसर होने की उम्मीद है, जिसे पिछले साल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था।

Realme C83 5G की कीमत
एक्सपर्टपिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी C83 5G अलग-अलग रैम और स्टोरेज के हिसाब से तीन कॉन्फिगरेशन – 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB में मिलेगा।

देश में इन वेरिएंट की मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस (MOP) क्रमशः 13,499 रुपये, 14,499 रुपये और 17,499 रुपये बताई जा रही है। रियलमी C83 5G, जिसका मॉडल नंबर RMX5256 है, ब्लूमिंग पर्पल और स्प्राउटिंग ग्रीन कलर ऑप्शन में मिल सकता है।

आने वाले रियलमी C83 5G की कीमत मार्केट में रियलमी C85 5G से नीचे रहने की उम्मीद है, जिसे नवंबर 2025 में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वर्जन के लिए 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। कहा जा रहा है कि पिछले साल के रियलमी C73 5G की तुलना में नए मॉडल में कई सारे अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

Realme C73 5G की कीमत
बता दें कि रियलमी C73 5G को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। इसके 4GB+64GB वेरिएंट को 10,499 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था। 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये थी। यह क्रिस्टल पर्पल, जेड ग्रीन और ओनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलता है। रियलमी C73 5G में 6.67-इंच का एचडी प्लस (720×1,604 पिक्सेल) डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है और यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट पर चलता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 32-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर है। इसमें 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा और 6,000mAh की बैटरी है जिसमें 15W वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है। धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए यह IP64 रेटिंग के साथ आता है।

JEE Main 2026 Paper 2 की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी, ऐसे दर्ज करें आपत्ति

0

नई दिल्ली। JEE Main 2026 Paper 2 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन (JEE Main 2026) के ‘पेपर 2’ (बी.आर्क और बी.प्लानिंग) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है।

जो छात्र बी.आर्क या बी.प्लानिंग में दाखिले के लिए इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आंसर-की के साथ-साथ एनटीए ने प्रश्न पत्र और छात्रों द्वारा दी गई रिस्पॉन्स शीट भी पोर्टल पर उपलब्ध करा दी है।

कैसे करें उत्तरों का मिलान
यह ‘प्रोविजनल’ आंसर-की है। यदि किसी छात्र को लगता है कि एनटीए द्वारा दिए गए किसी उत्तर में गलती है, तो वह उसे चुनौती दे सकता है।

JEE Main 2026 Paper 2 Answer Key Link

इन बातों का ध्यान रखना होगा

  • शुल्क: प्रत्येक प्रश्न को चुनौती देने के लिए छात्रों को 200 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा।
  • समय सीमा: आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 (रात 11:00 बजे तक) है।
  • भुगतान: शुल्क का भुगतान केवल क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ही किया जा सकता है। याद रखें कि शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

ऐसे दर्ज करें आपत्ति

  • सबसे पहले एनटीए की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • JEE Main 2026 Paper 2 Answer Key Challenge लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग-इन करें।
  • आपको प्रश्न पत्र दिखाई देगा। जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें और अपना सही विकल्प दर्ज करें।
  • यदि आवश्यक हो, तो अपने तर्क के समर्थन में डॉक्यूमेंट या प्रूफ अपलोड करें।
  • अंत में, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन दबाएं।

इसके बाद क्या होगा
छात्रों द्वारा भेजी गई सभी आपत्तियों पर विषय एक्सपर्ट की एक टीम विचार करेगी। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर-की में सुधार किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी, और उसी के आधार पर जेईई मेन पेपर 2 का अंतिम परिणाम तैयार होगा। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि एक्सपर्ट का निर्णय अंतिम होगा और उसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह
यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, क्योंकि आपकी एक सही चुनौती आपके स्कोर में बड़ा बदलाव ला सकती है। इसलिए, किसी भी प्रश्न को चुनौती देने से पहले अपनी एनसीईआरटी (NCERT) की किताबों या प्रामाणिक संदर्भ पुस्तकों से उत्तर की दोबारा जांच जरूर कर लें। 22 फरवरी की समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

Chinese walnut: क्या हम अफगानी की जगह चाइनीज अखरोट खा रहे हैं

मुम्बई। भारतीय कस्टम विभाग के अधिकारियों ने मुम्बई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर सूखे मेवे के एक कंटेनर शिप को पकड़ा है जिस पर अफगानिस्तान के माल के तौर पर चीन का अखरोट लदे होने का संदेह है। समझा जाता है कि इस अखरोट के बारे में भ्रामक जानकारी दी गई है।

चूंकि दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार संधि (साफ्टा) के अंतर्गत अफगानिस्तान से आयात होने वाले अखरोट पर कोई सीमा शुल्क नहीं लगता है इसलिए इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आयातक चीन के अखरोट को अफगानी मूल का बता रहे हैं।

न्हावा शेवा पोर्ट पर जिस जहाज- डब्ल्यू आई बी रेयफा को रोककर रखा गया है उस पर कोमोरोस का झंडा लगा हुआ है और कम से कम 46 कंटेनरों में माल लदा हुआ है। ऐसी सूचना मिल रही है कि इन कंटेनरों में चीन का अखरोट है जबकि इसे अफगानिस्तान का अखरोट बताने की कोशिश हो रही है। पहले इसे ईरानी अखरोट माना जा रहा था।

इस जहाज पर कुल मिलाकर 310 कंटेनर मौजूद है। इसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह जहाज ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह से माल लेकर रवाना हुआ था लेकिन भारतीय बंदरगाह पर पहुंचने के बाद कस्टम अधिकारियों ने इसे रोक लिया।

पिछले करीब दो सप्ताह से यह जहाज न्हावा शेवा का बंदरगाह पर खड़ा है और इस पर लदे माल के लिए पेश किए गए दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की जा रही है। समझा जाता है कि इस दस्तावेज के आधार पर आयातक लगभग 50 करोड़ रुपए के सीमा शुल्क की बचत करने में सफल हो सकते है। दिलचस्प तथ्य यह है कि इस खेप की पहचान करने के लिए अभी तक कोई आयातक सामने नहीं आया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इन 46 कंटेनरों की वजह से समूचे जहाज को रोककर रखा गया है। हैरत की बात है कि अखरोट से लदे सारे बॉक्स चीन से आये हैं और निर्यातकों ने पैकेज पर चीनी भाषा में लिखे विवरण को बदला भी नहीं है।

इस तरह की घटना पिछले कई वर्षों से लगातार हो रही है। अमरीका तथा चिली से आयातित अखरोट को अफगानी मूल का बता दिया जाता है ताकि शुल्क में छूट का लाभ मिल सके।

अमेरिकी नेतृत्व वाले पैक्स सिलिका गठबंधन में शामिल हुआ भारत, जानें क्या होगा फायदा

नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को अमेरिका के नेतृत्व वाले पैक्स सिलिका (Pax Silica) गठबंधन में शामिल होने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस गठबंधन का उद्देश्य क्रिटिकल मिनरल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए एक मजबूत और सुरक्षित सप्लाई चेन बनाना है। यह समझौता नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान एक समारोह में साइन किया गया।

भारत सरकार की ओर से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रतिनिधित्व किया, जबकि अमेरिका की ओर से आर्थिक मामलों के अवर सचिव जैकब हेलबर्ग मौजूद थे। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी इस मौके पर उपस्थित थे।

समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान हेलबर्ग ने कहा, “Pax Silica एक घोषणा है कि भविष्य उन्हीं का है जो निर्माण करते हैं और जब स्वतंत्र लोग मिलकर काम करते हैं।” अमेरिकी राजदूत गोर ने कहा कि 21वीं सदी की आर्थिक और तकनीकी व्यवस्था को आकार देने के लिए एक रणनीतिक गठबंधन बनाया जा रहा है, जो क्रिटिकल मिनरल्स और चिप निर्माण से लेकर AI तैनाती तक पूरे सिलिकॉन स्टैक को सुरक्षित करेगा।

‘Pax Silica’ का मकसद दबाव आधारित निर्भरताओं को भरोसेमंद औद्योगिक साझेदारियों से बदलना है, जो मुक्त बाजारों को मजबूत करें। भारत की भागीदारी को रणनीतिक और आवश्यक बताया गया है, क्योंकि भारत के पास इंजीनियरिंग टैलेंट, खनिज प्रसंस्करण में प्रगति और अमेरिका-भारत टेक सहयोग को मजबूत करने की भूमिका है। यह साझेदारी वैश्विक स्तर पर भरोसेमंद AI को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखती है और इस बात पर जोर देती है कि शांति ताकत के जरिए आती है।

घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर के दौरान वैष्णव ने कहा कि आज हमारे प्रतिभाशाली इंजीनियर भारत में ही दुनिया की सबसे जटिल और उन्नत 2-नैनोमीटर चिप डिजाइन कर रहे हैं। हम जानते हैं कि सेमीकंडक्टर उद्योग को करीब 10 लाख और कुशल लोगों की जरूरत होगी। यह प्रतिभा कहां से आएगी? यह यहीं से आएगी।

उन्होंने कहा, “आज छात्रों को दुनिया के सबसे बेहतरीन सेमीकंडक्टर डिजाइन टूल्स तक पहुंच है और वे बिल्कुल मुफ्त हैं। इसके नतीजे भी मिल रहे हैं… जब हम चिप्स की बात करते हैं तो कुछ लोग आलू के चिप्स समझते हैं।

उन्हें भूल जाइए, वे रोते रहेंगे। कभी संसद में रोते हैं, कभी कहीं और। यह सब चलता रहेगा, हमें आगे बढ़ना है। देश के पास स्पष्ट दिशा और लक्ष्य है और हमें सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में वैश्विक नेतृत्व लेना है।”

पैक्स सिलिका क्या है?
अमेरिका ने दिसंबर 2025 में पैक्स सिलिका पहल की शुरुआत की थी। इसका मकसद AI से जुड़ी तकनीकों- क्रिटिकल मिनरल्स, ऊर्जा इनपुट, उन्नत सेमीकंडक्टर निर्माण और AI इंफ्रास्ट्रक्चर- की ग्लोबल सप्लाई चेन को मजबूत और सुरक्षित बनाना है। इसमें शुरुआती भागीदार देशों में अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, नीदरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, इजराइल, संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया शामिल थे।

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील मार्च में साइन होने की संभावना: गोयल

0

नई दिल्ली। India US Trade Deal: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर मार्च में साइन होने की संभावना है और इसे अप्रैल से लागू किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत का ब्रिटेन और ओमान के साथ मुक्त व्यापार समझौता भी अप्रैल में लागू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड के साथ समझौता सितंबर में लागू हो सकता है।

भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए 23 फरवरी से अमेरिका में तीन दिन की बैठक शुरू होगी। इस महीने की शुरुआत में दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान जारी कर बताया था कि अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा तय कर लिया गया है।

भारत के दौरा करेंगे रुबियो
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले कुछ महीनों में भारत का दौरा करेंगे। यह जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द ही साइन होने वाला है। गोर ने क्वाड समूह को सदस्य देशों के बीच सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका अपने आपसी संबंधों को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं।