नई दिल्ली। Stock Market Update : शेयर मार्केट की शुरुआत कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शानदार रही। लेकिन 15 मिनट के अंदर ही यह 83,461.31 अंक पर चला गया जो कि पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 658.89 अंक ऊपर है। लेकिन तब भी आज AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AUBank) का शेयर सुबह साढ़े नौ बजे सात फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया।
सुबह 9:45 बजे बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 502 अंक ऊपर 83317 के लेवल पर पर पहुंच गया है। दूसरी एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 167 अंकों की तेजी के साथ 25739 पर ट्रैंड करता नजर आया।
सेंसेक्स में एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर हैं। जबकि, टॉप लूजर की लिस्ट में इन्फोसिस, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, इंडिगो, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व हैं।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 92 अंक ऊपर 82906 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 107 अंकों की तेजी के साथ 25678 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा। चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 329 अंकों की बढ़त के साथ 83144 के लेवल पर पहुंच गया।
ग्लोबल मार्केट के संकेत
एशियन मार्केट ट्रंप के टैरिफ वाले घटनाक्रम के बीच एशियाई बाजारों में उछाल देखा जा रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.7% की छलांग लगाकर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हांगकांग के हैंग सेंग के फ्यूचर भी तेजी के संकेत दे रहे हैं। चीन और जापान के बाजार छुट्टी के कारण बंद हैं, लेकिन निक्की के फ्यूचर में मजबूती है।
गिफ्ट निफ्टी गिफ्ट निफ्टी भी 25,750 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 167 अंक ज्यादा है। यानी भारतीय बाजार में आज गैप-अप ओपनिंग होने के आसार काफी मजबूत हैं।
वॉल स्ट्रीट अमेरिका की बात करें तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर वहां भी खूब दिखा। डॉऊ जोन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डैक सभी हरे निशान पर बंद हुए। खास बात यह रही कि एनवीडिया, एप्पल, मेटा और अमेजन जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के शेयरों में भी खासी तेजी रही।
नई दिल्ली। अब आपका सेमसंग का फोल्डेबल फोन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सैमसंग का एक पॉपुलर फोल्डेबल फोन मॉडल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy Z Flip 4 5G की। फोन का टॉप वेरिएंट अब अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 55,000 रुपये सस्ता मिल रहा है, जिससे यह अब कई लोगों के बजट में आ गया है। अगर आप भी फ्लिप फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए पैसा वसूल डील साबित हो सकती है। चलिए डिटेल में बताते हैं डील के बारे में सबकुछ…
55,000 रुपये सस्ता बता दें कि लॉन्च के समय भारत में इसकी कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 89,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये थी। लेकिन अब टॉप वेरिएंट सीधे 55,000 रुपये सस्ता मिल रहा है, जिससे यह अब कई लोगों के बजट में आ गया है। दरअसल, Amazon पर फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट मात्र 39,990 रुपये में मिल रहा है। इस कीमत में फोन का Graphite कलर वेरिएंट ही मिल रहा है। देखा जाए तो फोन इस समय अमेजन पर अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 55,009 रुपये सस्ता मिल रहा है।
अमेजन फोन पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है, जिसका लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रहें कि एक्सचेंज बोनस की राशि पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी।
बेसिक स्पेसिफिकेशन फोन में 6.7 इंच का डायनामिक एमोलेड 2X मेन डिस्प्ले मिलता है, जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 1.9 इंच का सुपर एमोलेड कवर डिस्प्ले भी है, जो इनकमिंग कॉल, मैजेस, नोटिफिकेशन वगैराह की जानकारी दिखाता है। डिसप्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसके हिंज एल्यूमिनियम से बने हैं।। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस है। फोन अलग-अलग स्टोरेज के हिसाब से 128GB और 256GB वेरिएंट में आता है और दोनों में स्टैंडर्ड 8GB रैम मिलती है।
फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 12 मेगापिक्सेल का डुअल-पिक्सेल ऑटोफोकस सेंसर और 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में 10 मेगापिक्सेल का लेंस है।
फोन में 25W फास्ट चार्जिंग, 15W Qi वायरलेस चार्जिंग और 4.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3700mAh बैटरी है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज में फोन 19 घंटे तक का प्लेबैक टाइम या 34 घंटे तक का टॉक टाइम प्रदान करता है। इसकी रिवर्स चार्जिंग से आप कम्पैटिबल ईयरबड्स चार्ज कर सकते हैं। फोन वॉटर रेजिस्टेंट है और दावा है कि यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक काम कर सकता है।
नई दिल्ली। Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में अगले हफ्ते तेजी आने के आसार हैं। एक्सपर्ट ने यह अनुमान जाहिर किया है। उनका मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ बढ़ाने के फैसले और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं।
बाजार की चाल जानने के लिए निवेशक अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक, लोगों के आर्थिक भरोसे, साप्ताहिक बेरोजगारी के दावों और चीन के केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दर के फैसले जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों पर नजर रखेंगे।
चॉइस ब्रोकिंग के अनुसार, ‘बाजार अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक, आवासीय आंकड़े, उपभोक्ता विश्वास, क्षेत्रीय फेडरल रिजर्व संकेतक और चीन के केंद्रीय बैंक के प्रमुख ब्याज दर के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।’ उसने यह भी कहा कि अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का ग्लोबल आयात शुल्क बढ़ाना और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों ने वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता पैदा कर दी है। इससे निवेशक सुरक्षित निवेश (सोना और चांदी) की ओर बढ़े हैं।
बीते हफ्ते बढ़ी थीं सोने-चांदी की कीमतें पिछले हफ्ते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी की कीमतों में 8,584 रुपये यानी 3.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं, सोने की कीमत लगभग 981 रुपये यानी एक फीसदी बढ़ी।
एंजेल वन के शोध विभाग के प्रथमेश माल्या ने बताया कि 20 फरवरी तक सोने की कीमतें सीमित दायरे में रहीं। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 10 ग्राम के हिसाब से 1.5 लाख से 1.6 लाख रुपये के बीच बदलती रही। अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़े और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों ने सोने की कीमतें बढ़ा दीं। साथ ही, निवेशकों ने फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में कटौती की संभावना को भी ध्यान में रखा।
केपीएल जैसे आयोजन खिलाड़ियों का लॉन्च पैड साबित होंगे: ऊर्जा मंत्री नागर
कोटा। KPL 2026: कोटा जिला क्रिकेट संघ द्वारा कोटा के जेके पेवेलियन में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सीनियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता कोटा प्रीमियर लीग (केपीएल) 2026 का रविवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला कोटा डीसीए बनाम बाउण्ड्री ब्रकर्स अजमेर के मध्य खेला गया।
उद्घाटन के अवसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि कोटा को दुनिया शिक्षा की काशी के नाम से जानती है, लेकिन अब समय आ गया है कि हम इसे ‘स्पोर्ट्स हब’ के रूप में भी स्थापित करें। क्रिकेट हमारे देश की धड़कन है। कोटा प्रीमियर लीग जैसे आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों के लिए लांच पैड’ का काम करते हैं, जो उन्हें आईपीएल और भारतीय टीम तक पहुँचाने का रास्ता दिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि कोटा की धरती पर हो रहे राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन से कोटा के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार होगा एवं कोटा में खिलाड़ियों को अच्छे मुकाबले देखने का अवसर प्राप्त होगा तथा आने वाले समय में खेल सुविधाएं बेहतरीन करने पर जोर दिया।
कोटा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के आयोजन प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कोटा प्रीमियर लीग (केपीएल) 2026 में खेले कोटा डीसीए बनाम बाउंड्री ब्रेकर अजमेर के मध्य खेले गए मुकाबले में कोटा डीसीए के कप्तान दिव्यप्रताप सिंह हाड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 183 रनों का बड़ा स्कोर बनाया जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान दिव्यप्रताप सिंह हाड़ा ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज सचिन काकोड़िया ने 22 गेंद पर एक चौके और चार छक्कों की सहायता से शानदार 44 रन बनाएं तथा हिमांशु नेहरा ने 24 रन का योगदान किया।
बाउंड्री ब्रेकर्स टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सचिन चौधरी और मीरान खान ने दो-दो विकेट लिए तथा रजत गुजराती और कप्तान आकिब खान ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाउंड्री ब्रेकर टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 41 रनों के कुल योग पर पहला विकेट गिरने के बाद टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे तथा पूरी टीम 18.4 ओवर में 109 रनों पर सिमट गई।
टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अजय राज सिंह ने 25 रन मीरान खान ने 23 रन बनाए। कोटा डीसीए टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान दिव्यप्रताप सिंह हाड़ा, हिमांशु नेहरा और निक्की चौहान ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
कोटा डीसीए टीम ने यह मुकाबला 74 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। कोटा डीसीए बनाम बाउंड्री ब्रेकर्स अजमेर टीम के मध्य खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले कोटा टीम के कप्तान दिव्यप्रताप सिंह हाडा को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा, भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कोटा दक्षिण विवेक राजवंशी, गुडविल कंस्ट्रक्शन के एमडी पंकज सेठी, भाजपा कोटा देहात जिला महामंत्री विशाल शर्मा, भाजपा नेता बद्री गोचर, जिला क्रिकेट संघ के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश आनंद नीटू, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, शैलेंद्र ऋषि, जितेंद्र चौधरी, संयुक्त सचिव अजय नंदवाना, अशोक कुमार मीणा तथा कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा दर्शक मौजूद रहे।
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने किया मथुराधीश मंदिर कॉरिडोर के प्रथम चरण का शिलान्यास
कोटा। कोटा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य अतिथ्य में हेरिटेज वॉक का निकली गई। इससे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने श्री मथुराधीश कॉरिडोर का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन, कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल, जिला कलेक्टर पीयूष समारिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल सिंघल, कृष्णा शुक्ला, कोटा विकास प्राधिकरण की आयुक्त ममता तिवारी, सचिव मुकेश चौधरी, नगर निगम के कमिश्नर ओम प्रकाश सहित कोटा व्यापार महासंघ की 170 संस्थाओं के अध्यक्ष महामंत्री एव सेकडो व्यापारी आम नागरिक मौजूद थे।
मथुराधीश कॉरिडोर शिलान्यास
चम्बल माता आरती
कोटा व्यापार महासंघ, पाटनपोल व्यापार संघ, नंदग्राम व्यापार समिति, श्री नंदग्राम व्यापार समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हम हाड़ोती के चहुमुखी विकास के लिए कटिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि कोटा महोत्सव जैसे उत्सवों के माध्यम से हम हमारी संस्कृति समृद्धि ऐतिहासिक धरोहर एवं हमारे पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन भी एक बहुत बड़ा पर्यटन का माध्यम है।
आज देश में अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, बद्रीनाथ, केदारनाथ, सोमनाथ, द्वारिका जैसे पर्यटन स्थलों पर करोड़ों की संख्या में प्रतिवर्ष पर्यटक आ रहे हैं। बिरला ने कहा कि राजस्थान में भी सालासर बालाजी, खाटू श्याम जी, सांवरिया सेठ, रामदेवरा, नाथद्वारा, करणी माता जैसे कई धार्मिक स्थलों पर करोड़ों की संख्या में पर्यटन आ रहे हैं।
हमारे हाडोती में मथुराधीश मंदिर, केशोरायपाटन मंदिर, चांदखेड़ी मंदिर, सूर्य मंदिर, गेपरनाथ महादेव मंदिर जैसे धार्मिक पर्यटन स्थल हैं। हमें भी इनको विकसित करके आस्था और श्रद्धा से जुड़े लोगों को कोटा में आमंत्रित किया जाना चाहिए। निश्चित इनका प्रचार प्रसार होने से हमारे यहां पर्यटकों की भरमार होगी।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि कोटा महोत्सव और कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट के बाद भारी मात्रा में हाड़ोती में पर्यटन आने लगे हैं। हम और हमारी सरकार और प्रयास करेगी कि आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या में ओर बढ़ोतरी हो इसके लिए राज्य सरकार पूर्णतया कटिबद्ध है ।
विधायक संदीप शर्मा ने कहा की श्री मथुराधीश कॉरिडोर के शिलान्यास से कोटा की चिर परिचित मांग पूरी हुई है और हमारी सनातनी आस्था का केंद्र बनने से पूरे देश में धार्मिक आस्था से जुड़े लोग अब कोटा में आ पाएंगे।
महासंघ के महासचिव अशोक महेश्वरी ने कहा कि कोटा व्यापार महासंघ की चिर परिचित मांग मथुराधीश कॉरिडोर के शिलान्यास से पूरी हुई है। इसको भव्य बनाया जाएगा। निश्चित ही कॉरिडोर बनने के बाद पर्यटन नगरी के बढ़ते कदम में एक अध्याय और जुड़ जाएगा।
हेरिटेज वॉक के दौरान केथूनीपोल एलिवेटेड रोड एवं रामपुरा की ऐतिहासिक इमारतों पर फसाड़ लाइटों का भी शिलान्यास किया गया। हेरिटेज वॉक मथुराधीश मंदिर से प्रारंभ होकर गढ़ पैलेस पहुंची, जहां पर सभी अतिथियों के साथ सेकडों व्यापारियों एवं अधिकारियों को साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया गया।
कचोरी पेस्ट का आयोजन किया गया, जहां पर हजारों की सख्या में अतिथियो, व्यापारियों, आमजन जनप्रतिनिधियों ने गरमा गरम कचोरी, जलेबी एवं चाय का आनंद उठाया। इसके पश्चात यह हेरिटेज वॉक गढ़ पहले से रवाना हुई जिसमें हजारों की संख्या में आमजन व्यापारी जनप्रतिनिधि सहित पूरे राजस्थान के 160 से अधिक लोक कलाकार शामिल हुए। 4 घंटे तक चली इस हेरिटेज वॉक का रामपुरा कोतवाली पर जाकर समापन हुआ ।
प्रातः 11:00 बजे से चम्बल रिवर फ्रंटके शोर्य घाट पर ऑनस्क्रीन फिल्म फेस्टिवल के तहत सफेद जैसी फिल्मों और मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्में दिखाई गयी। उस के बाद दोपहर 1:00 बजे वास्तु वाणी कार्यक्रम के तहत पंडित सतीश शर्मा ने घर, कार्यालय और शहरी जीवन के लिए व्यवहारिक वास्तु सिध्द्धांतों पर विशेष मार्गदर्शन दिया। सांय 4:00 बजे अनप्लग्ड क्षितिज तारे का गायन का क्रार्यक्रम पेश किया।
चम्बल माता की महाआरती में हजारों श्रद्धालु बने साक्षी सांय 6:30 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य आतिथ्य में चंबल तट पर दीपों और मंत्रोच्चार से चम्बल माता की महाआरती का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान करीब 30 हजार दीपों से चम्बल तट को सजाया गया था। इस आयोजन के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने।
फैशन शो एवं सीमा मिश्रा के गायन ने लुभाया उसके बाद कोटा डोरिया फैशन शो के तहत कोटा डोरिया की पारंपरिक हस्त कला का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। रात्रि को दशहरा मैदान के विजय श्री रंगमंच पर सेलिब्रिटी नाईट के तहत केसरिया बालम और म्हारो गोरबंद नखरालो जैसी लोक धुनों पर राजस्थान की सुर साम्राज्ञी सीमा मिश्रा ने मन मोहक प्रस्तुतियां दी।
कोटा। मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर, त्रिकाल चौबीसी परिसर, आर.के.पुरम के तत्वावधान में गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी एवं विनयश्री माताजी के सान्निध्य में 22 फरवरी से 3 मार्च तक सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य, दिव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन प्रारंभ हुआ।
आयोजन का उद्देश्य आत्मशुद्धि, संयम तथा धर्मभावना को सुदृढ़ करना है। इसके अंतर्गत प्रतिदिन विधिविधानपूर्वक महामंडल विधान, पूजन, ध्यान, भक्ति एवं विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि आयोजन के प्रथम दिन मंगल अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात घटयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष पीले वस्त्र धारण कर भगवान महावीर के जयघोष करते हुए सम्मिलित हुए।
घटयात्रा आर.के.पुरम जैन मंदिर क्षेत्र के समीप निकाली गई। इस अवसर पर सकल जैन समाज के संरक्षक राजमल पाटोदी, विमल जैन नांता, विनोद तोरडी, अध्यक्ष प्रकाश बज, पदम दुगरिया, अंकित जैन, मुकेश पापड़ीवाल, अक्षय जैन, संजय जैन सहित कई लोग उपस्थित रहे।
समिति उपाध्यक्ष लोकेश जैन बरमुंडा ने बताया कि दोपहर में इंद्रो को हल्दी का आयोजन संपन्न हुआ। इसके उपरांत गुरु भक्ति एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समिति निर्देशक विनोद टोरडी एवं संयोजक पदम जैन दुगरिया ने जानकारी दी कि ध्वजारोहण का सौभाग्य एडवोकेट राजेन्द्र कुमार जैन परिवार को प्राप्त हुआ, जबकि मंडप उद्घाटन मधुरानी, मैना एवं दौलत जैन सावला परिवार द्वारा किया गया।
मुख्य मंगल कलश स्थापना विमला, निशांत-शिवांगी जैन परिवार ने की। कार्याध्यक्ष प्रकाश सेठिया ने बताया कि विधान कार्यक्रम में विधानाचार्य पं. जितेन्द्र शास्त्री एवं सह-विधानाचार्य पं. रविन्द्र शास्त्री तथा स्वतंत्र जैन का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।
कोटा। यूजीसी द्वारा हाल ही में लाए गए नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज कोटा की अहम बैठक इंदिरा विहार स्थित जवाहर नगर थाने के सामने आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामान्य वर्गों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में केंद्र सरकार के इस कदम को छात्र हितों के साथ खिलवाड़ बताया।
इसके खिलाफ निर्णायक आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। बैठक में ब्राह्मण, वैश्य, सिंधी और कायस्थ समाज सहित सामान्य वर्ग के 250 से अधिक गणमान्य नागरिक और प्रतिनिधि शामिल हुए।
मुख्य संयोजक हुकुम मंगल ने घोषणा की कि इस कानून के विरोध में 25 फरवरी को नए कोटा में प्रदर्शन किया जाएगा।आंदोलन के तहत जिला प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपने, जनजागरूकता अभियान चलाने और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने पर सहमति बनी है।
बैठक में हुकुम मंगल ने कहा कि यह कानून न केवल सामान्य वर्ग के अधिकारों का हनन है, बल्कि हमारे बच्चों के भविष्य के साथ भी अन्याय है। जब तक सरकार इसे वापस नहीं लेती, हमारा शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सुझाव दिया कि इस मुद्दे को केवल कोटा तक सीमित न रखकर संभाग स्तर पर ले जाया जाए। 25 फरवरी के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए टोलियां बनाई गई हैं। जो घर-घर जाकर समाजबंधुओं को जागरूक करेंगी। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि पूरा आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भीतर रहेगा।
नई दिल्ली। India US Trade Deal: भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए वाशिंगटन में अपने मुख्य वार्ताकारों की प्रस्तावित बैठक को नए सिरे से तय करने का फैसला किया है।
सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। भारतीय दल 23 फरवरी से तीन दिन की बैठक शुरू करने वाला था। कॉमर्स मिनिस्ट्री में ज्वाइंट सेक्रेटरी दर्पण जैन इस समझौते के लिए भारत के लिए मुख्य वार्ताकार हैं।
एक सूत्र ने कहा, “भारत-अमेरिका व्यापार करार के लिए भारतीय वार्ताकारों की अमेरिका यात्रा के संदर्भ में दोनों पक्षों का मानना है कि अब यह बैठक तब होनी चाहिए जबकि दोनों पक्ष ताजा घटनाक्रमों और उसके प्रभाव का आकलन कर लें। इसके लिए दोनों पक्षों को समय चाहिए। अब इस बैठक की तारीख दोनों पक्षों की सुविधा के हिसाब से नए सिरे से तय की जाएगी।”
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के पहले के बड़े टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण हो जाता है। ट्रंप ने शुक्रवार को भारत समेत सभी देशों पर 24 फरवरी से 150 दिन के लिए 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। हालांकि, शनिवार को उन्होंने टैरिफ बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा की।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को बताया गैरकानूनी ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में उनके आर्थिक एजेंडा को एक बड़ा झटका देते हुए अमेरिकी शीर्ष अदालत ने उनके द्वारा दुनिया के विभिन्न देशों पर लगाए गए शुल्कों को गैरकानूनी करार दिया है। अदालत ने कहा कि राष्ट्रपति ने 1977 के अंतरराष्ट्रीय आपात आर्थिक अधिकार कानून (आईईईपीए) का इस्तेमाल करके अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल किया है। बता दें, अमेरिका ने अगस्त, 2025 में भारत पर 25 प्रतिशत का जवाबी शुल्क लगाया था। बाद में, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया। इससे भारत पर कुल शुल्क दर 50 प्रतिशत हो गई थी।
इस महीने हुई थी अमेरिका और भारत की डील भारत और अमेरिका इस महीने की शुरुआत में एक अंतरिम व्यापार करार को अंतिम रूप देने के लिए रूपरेखा पर सहमत हुए। इसके तहत अमेरिका शुल्क को घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। साथ ही रूस से तेल खरीद के लिए लगाए गए 25 प्रतिशत के अतिरिक्त शुल्क को भी हटाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने फिर से इन शुल्क को बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का ऐलान किया है। अगर यह शुल्क अधिसूचित होता है, तो यह अमेरिका में मौजूदा एमएफएन या आयात शुल्क के अलावा होगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी उत्पाद पर पांच प्रतिशत एमएफएन शुल्क लगता है, तो 15 प्रतिशत और जोड़कर यह 20 प्रतिशत हो जाएगा।
हालांकि, इस बारे में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है कि 150 दिन के समय के बाद भारत जैसे देशों पर अमेरिकी शुल्क क्या होगा। भारत के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी लगभग 18 प्रतिशत और आयात में 6.22 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2024-25 में, दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 186 अरब डॉलर था।
नई दिल्ली। Stock Market this Week : घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही तेजी के बाद अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा आयात शुल्क में कमी के कारण अगले सप्ताह भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में पिछले साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर लगाये गये ऊंचे आयात शुल्कों प्रशासनिक आदेशों को रद्द कर दिया।
इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने 20 फरवरी को 150 दिन के लिए सभी देशों पर एक समान 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसके लिए जारी आदेश में कहा गया है कि यह दर 24 फरवरी से लागू होगी।
ट्रंप ने 21 फरवरी को सोशल मीडिया पर बताया कि 10 प्रतिशत को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है, हालांकि इसके लिए अबतक कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।
यह देखते हुए कि भारत के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते में अमेरिका ने 18 प्रतिशत की दर से आयात शुल्क लगाने का प्रावधान किया है, दरों में और कमी से निवेशक बाजार में लिवाल रह सकते हैं। बीते सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 187.95 अंक (0.23 फीसदी) की साप्ताहिक बढ़त के साथ 25,571.25 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 100.15 अंक यानी 0.39 फीसदी चढ़कर 25,571.25 अंक पहुंच गया।
मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में गिरावट रही। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.28 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.18 प्रतिशत फिसल गया। ऑटो, आईटी और मीडिया समूहों में साप्ताहिक गिरावट रही जबकि बैंकिंग, एफएमसीजी, फार्मा, स्वास्थ्य, धातु और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक हरे निशान में रहे। खासकर सार्वजनिक बैंकों में जबरदस्त तेजी रही।
सेंसेक्स की कंपनियों में सप्ताह के दौरान एलएंडटी का शेयर सबसे अधिक 4.97 प्रतिशत चढ़ा। आईटीसी में 4.27 फीसदी, पावर ग्रिड में चार प्रतिशत, एनटीपीसी में 2.78 फीसदी, एशियन पेंट्स में 2.71 फीसदी, एक्सिस बैंक में 2.58 फीसदी और टाटा स्टील में 2.49 फीसदी की बढ़त रही।
बजाज फिनसर्व का शेयर 1.67 प्रतिशत, सनफार्मा का 1.55, भारतीय स्टेट बैंक का 1.45, बीईएल का 1.32 और टाइटन का 1.30 प्रतिशत की तेजी में रहा। एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी बढ़त में रहे।
इटरनल में सबसे ज्यादा 5.70 प्रतिशत की गिरावट रही। टेक महिंद्रा का शेयर 5.09 प्रतिशत, ट्रेंट का 3.82, महिंद्रा एंड महिंद्रा का 3.42, मारुति सुजुकी का 1.58, इंडिगो और अल्ट्राटेक सीमेंट दोनों का 1.54, आईसीआईसीआई बैंक का 1.47, भारती एयरटेल का 1.34, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 1.23 और इंफोसिस का 1.22 प्रतिशत टूट गया। अडानी पोर्ट्स और टीसीएस ने भी साप्ताहिक नुकसान उठाया।
भारत से प्रभावित है पूरी दुनिया, ‘मन कि बात’ में क्या बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। ग्लोबल एआई इंपैक्ट समिट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनियाभर के उद्योग जगत के दिग्गज, इनोवेटर और स्टार्टअप सेक्टर से जु़ड़े लोग भारत मंडपम में इकट्ठे हुए हैं जो कि भारत के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि यह समिट एआई को सकारात्मक दिशा में ले जाने और इसके उपयोग को लेकर एक टर्निंग पॉइंट साबित हुई है। पीएम मोदी ने कहा ‘एआई इम्पैक्ट’ शिखर सम्मेलन में दुनिया के नेता पशुओं के उपचार और किसानों को 24 घंटे सहायता प्रदान करने में एआई की अभूतपूर्व प्रगति से प्रभावित हुए।
भारत ने दिखाई अपनी क्षमता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ग्लोबल एआई इंपैक्ट समिट में दुनिया को एआई के क्षेत्र में भारत की अद्भुत क्षमताएँ देखने को मिली हैं और इस दौरान भारत ने तीन मेड इन इंडिया एआई माडल भी लांच किए। PM मोदी ने कहा देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म है।
देश ने ऐसी ही उपलब्धि अभी दिल्ली में हुई ग्लोबल एआई इंपैक्ट समिट के दौरान देखी। कई देशों के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इन्नोवेटर्स और स्टार्ट अप क्षेत्र से जुड़े लोग, एआई इंपैक्ट समिट के लिये भारत मंडपम में एकत्र हुए। आने वाले समय में एआई की शक्ति का उपयोग दुनिया किस प्रकार करेगी, इस दिशा में यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण बिन्दु साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में मुझे विश्व के नेताओं और टेक सीईओ से मिलने का भी अवसर मिला। एआई समिट की प्रदर्शनी में मैंने विश्व नेताओं को ढ़ेर सारी चीजें दिखाई। मैं दो बातों का विशेष रूप से उल्लेख करना चाहता हूँ। सम्मिट में इन दो उत्पादों ने दुनिया भर के नेताओं को बहुत प्रभावित किया। पहला उत्पाद अमूल के बूथ पर था। इसमें बताया गया कि कैसे एआई जानवरों का इलाज करने में हमारी मदद कर रही है और कैसे 24×7 एआई की मदद से किसान अपनी डेयरी और जानवर का हिसाब रखते हैं।
प्राचीन ग्रंथों को देखकर हैरान रह गए लोग प्रधानमंत्री ने कहा कि दूसरा उत्पाद हमारी संस्कृति से संबंधित था। दुनिया भर के नेता ये देखकर हैरत में पड़ गए कि कैसे एआई की मदद से हम हमारे प्राचीन ग्रंथों को, हमारे प्राचीन ज्ञान को, हमारी पांडुलिपियों को संरक्षित कर रहे हैं, आज की पीढी के अनुरूप ढ़ाल रहे हैं। प्रदर्शनी के दौरान प्रदर्शन के लिये सुश्रुत संहिता का चयन किया गया। पहले चरण में दिखाया गया कि कैसे तकनीक की मदद से हम पांडुलिपियों की तस्वीर की गुणवत्ता सुधारकर उन्हें पढ़ने लायक बना रहे हैं। दूसरे चरण में इस तस्वीर को मशीन के पढ़ने लायक मूलपाठ में बदला गया। अगले चरण में मशीन से पढने लायक मूलपाठ को एक एआई अवतार ने पढ़ा। और फिर, अगले चरण में हमने ये भी दिखाया कि कैसे तकनीक से ये अनमोल भारतीय ज्ञान भारतीय भाषाओं और विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया जा सकता है। भारत के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक अवतार के माध्यम से जानने में विश्व नेताओं ने बहुत दिलचस्पी दिखाई।
उन्होंने कहा कि इस समिट में दुनिया को एआई के क्षेत्र में भारत की अद्भुत क्षमताएँ देखने को मिली हैं। इस दौरान भारत ने तीन मेड इन इंडिया एआई माडल भी लांच किए। यह अपने आप में अब तक की सबसे बड़ी एआई समिट रही है। इस समिट को लेकर युवाओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। मैं सभी देशवासियों को इस समिट की सफलता की बधाई देता हूं।
टी-20 विश्वकप पर क्या बोले पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा खेल हमें जोड़ता भी है। आजकल आप टी-20 विश्व कप के मैच देख रहे होंगे और मुझे पक्का विश्वास है कि मैच देखते हुए कई बार आँखें किसी खास खिलाड़ी पर टिक जाती होंगी। जर्सी किसी और देश की होती है लेकिन नाम सुनकर लगता है कि अरे, ये तो अपने देश का है। तब दिल के किसी कोने में एक हल्की सी खुशी आती है। क्योंकि वो खिलाड़ी भारतीय मूल का होता है और वो उस देश के लिये खेल रहा होता है जहां उसका परिवार बस गया है। वे अपने-अपने देशों की जर्सी पहनकर मैदान में उतरते हैं, पूरे मन से उस देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।
उन्होंने कहा कि कनाडा की टीम में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। नवनीत धालीवाल चंडीगढ़ के हैं। इस सूची में हर्ष ठाकर, श्रेयस मोवा जैसे कई नाम हैं, जो कनाडा के साथ-साथ भारत का भी गौरव बढ़ा रहे हैं। अमेरिका की टीम में कई चेहरे भारत के घरेलू क्रिकेट से निकले हुए हैं। अमेरिकी टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात की अंडर-16 और अंडर-18 टीम के लिये भी खेल चुके हैं। मुंबई के सौरभ, हरमीत सिंह, दिल्ली के मिलिंद कुमार, ये सब अमेरिकी टीम की शान हैं। ओमान की टीम में आज कई चेहरे हैं जो पहले भारत के अलग-अलग राज्यों में खेल चुके हैं। जतिंदर सिंह, विनायक शुक्ला, करन, जय, आशीष जैसे खिलाड़ी ओमान क्रिकेट की मजबूत कड़ी हैं। न्यूजीलैंड, यूएई और इटली की टीमों में भी भारतीय मूल के खिलाड़ी अपनी जगह बना रहे हैं।
पीएम मोदी ने ”आजादी के अमृत महोत्सव” में लिए गए ”पंच प्राण” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि देश अब गुलामी की मानसिकता से मुक्ति