Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 125

Stock Market: सेंसेक्स 631 अंक गिरकर 77900 के नीचे; निफ्टी 24210 पर

नई दिल्ली। Stock Market Update, April 23, 2026: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (23 अप्रैल) को लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट लेकर खुले। शेयर मार्केट में गिरावट के बीच सेंसेक्स पर केवल पावर ग्रिड, सन फार्मा, टीसीएस, ट्रेंट और बीईएल ही हरे निशान पर हैं। सेंसेक्स 631 अंक नीचे 77884 पर ट्रैंड का रहा है. निफ्टी 167 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 24210 पर है।

होरमुज़ स्ट्रेट में समुद्री यातायात बाधित होने की खबरों का निवेशकों के सेंटीमेंट्स पर नेगेटिव असर पड़ा है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ। साथ ही आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे हैवीवेट शेयरों में बिकवाली ने भी बाजार को नीचे खींचा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 77,983 अंक पर खुला। बुधवार को यह 78,516 पर बंद हुआ था। सुबह 9:22 बजे यह 604.76 अंक या 0.77 फीसदी की गिरावट लेकर 77,911.73 पर ट्रेड कर रहा था।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) करीब 150 अंक की गिरावट लेकर 24,202 पर खुला। बुधवार को यह 24,378 अंक पर बंद हुआ था। सुबह 9:23 बजे यह 167.05 अंक या 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,210 पर कारोबार कर रहा था।

ग्लोबल मार्केट के संकेत
ज्यादातर एशियाई बाजारों ने शुरुआती बढ़त गंवा दी। ट्रेडर पश्चिम एशिया की स्थिति का आकलन कर रहे थे। जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी नए उच्च स्तर पर पहुंचे। हालांकि, निक्केई 225 अपनी बढ़त खोकर 0.47 प्रतिशत गिरावट में रहा, जबकि कोस्पी 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के स्टॉक फ्यूचर्स गुरुवार की शुरुआती ट्रेडिंग में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। ईरान की तरफ से होरमुज़ स्ट्रेट में जहाजों पर फायरिंग करने और दो जहाजों को कब्जे में लेने के बाद तनाव बढ़ गया। वहीं अमेरिका की नाकेबंदी भी जारी रही।

एसएंडपी 500 और डाउ जोन्स के फ्यूचर्स क्रमशः 0.49 प्रतिशत और 0.64 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहे थे। वहीं, एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट नए हाई लेवल पर छूने के बाद बढ़त के साथ बंद हुए। ये इंडेक्स क्रमशः 0.69 प्रतिशत और 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता: 32 विश्वविद्यालयों की 212 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम

कोटा। All India Inter-University Gatka Competition: भारतीय विश्वविद्यालय संघ एवं खेल और युवा मामले विभाग भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में कोटा विश्वविद्यालय में बुधवार को अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय गतका प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत के निर्देशन में आयोजित इस प्रतिष्ठित स्पर्धा की मेजबानी इस वर्ष पहली बार कोटा विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। 22 से 26 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ सहित देशभर के 32 विश्वविद्यालयों की 212 महिला खिलाड़ियाँ तथा 30 कोच व मैनेजर भाग ले रहे हैं।

पंजाब के विश्वविद्यालयों का रहा दबदबा
आयोजन सचिव डा. विजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन फुल स्ट्राइक फटी सोटी टीम इवेंट में गुरु काशी यूनिवर्सिटी, पंजाब ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि श्री गुरु ग्रंथ साहिब यूनिवर्सिटी को रजत पदक प्राप्त हुआ।

पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला एवं डॉ. प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जयपुर संयुक्त रूप से कांस्य पदक विजेता रहीं। हाफ स्ट्राइक सिंगल सोटी स्पर्धा में पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला ने स्वर्ण पदक जीता।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब यूनिवर्सिटी रजत तथा डॉ. प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी एवं देवगढ़ यूनिवर्सिटी, गोबिंदगढ़ संयुक्त रूप से कांस्य पदक पर रहीं। आयोजन सचिव डॉ. विजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता गतका की चार प्रमुख श्रेणियों में आयोजित हो रही है, जिसका संचालन गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के 30 तकनीकी अधिकारियों एवं रेफरी के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है।

युवाओं को खेलों से जोड़ना आवश्यक
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. निमित्त रंजन चौधरी ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए खेल अपरिहार्य हैं और प्रत्येक युवा को किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़ना चाहिए। समारोह में वीर खालसा गतका दल, कोटा द्वारा पारंपरिक गतका का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया, जिसे दर्शकों ने भरपूर सराहा। गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव बलजिंदर सिंह तूर ने कहा कि कोटा में इस स्तर की प्रतियोगिता का यह ऐतिहासिक प्रथम आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। कार्यक्रम का संचालन विजयलक्ष्मी जैन ने किया तथा डॉ. विजय सिंह ने आभार व्यक्त किया।

वीर खालसा गतका दल की आकर्षक प्रस्तुति
उद्घाटन समारोह के दौरान वीर खालसा गतका दल, कोटा द्वारा पारंपरिक गतका का शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधि तरुमीत सिंह बेदी एवं समाजसेवी हरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

ये रहे मंचासीन
कार्यक्रम में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के कुलगुरु प्रो. निमित्त रंजन चौधरी के साथ भारत माता कॉलेज के निदेशक डॉ. मजीद मलिक ‘कमांडो’, प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल जोशी, समाजसेवी प्रेम जे. भाटिया, सर्वोदय कॉलेज के निदेशक ए.जी. मिर्जा, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन प्रो. घनश्याम शर्मा, प्रो. बी.एस. राठौड़ तथा कार्यवाहक कुलसचिव एवं वित्त नियंत्रक भगवान करमचंदानी मंचासीन रहे ।

सनातन संस्कृति रक्षार्थ स्वामी सच्चिदानंद का व्याख्यान कोटा में आज

कोटा। सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं जन-जागरण के उद्देश्य से गुरुवार को कोटा में सायं 3:45 बजे से 5:30 बजे तक पुरुषार्थ भवन, गोबरिया बावड़ी चौराहा पर अंतरराष्ट्रीय क्रांतिकारी संत स्वामी सच्चिदानंद महाराज का व्याख्यान कार्यक्रम होगा।

स्वामी सच्चिदानंद महाराज वैदिक संस्कृति के संवाहक, प्रखर ओजस्वी वक्ता एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जन-जागरण अभियानों के लिए प्रसिद्ध हैं। कोटा में उनका यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित हो रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन महर्षि दयानंद सरस्वती वेद प्रचार समिति, कोटा संभाग द्वारा किया जा रहा है, जबकि द एसएसआई एसोसिएशन कोटा सहयोगी संस्था के रूप में सहभागी है। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

शेरगढ़ सेंचुरी को तीसरे अभ्यारण्य के रूप में विकसित करने के प्रयास होंगे: माहेश्वरी

कोटा। Shergarh Wildlife Sanctuary: होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान की बारां इकाई के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी से मुलाकात कर बारां जिले के पर्यटन विकास एवं हाड़ोती टूर पैकेज में कोटा बूंदी झालावाड़ के साथ-साथ बारां को भी एक दिन के टूर पैकेज में शामिल करने पर चर्चा की।

अग्रवाल ने बताया कि बारां जिले के वन क्षेत्र रणथंभौर टाइगर रिजर्व, कूनो नेशनल पार्क तथा माधव टाइगर रिजर्व से जुड़े हुए हैं, जिससे यह क्षेत्र एक महत्वपूर्ण वन्यजीव कॉरिडोर बनता है। उन्होंने जानकारी दी कि चीता ‘पी-3’ की मूवमेंट शेरगढ़ क्षेत्र में देखी गई है, जो यहां अपना टेरिटरी विकसित कर रहा है। जो यहां पर खरगोश और जंगली सूअर का शिकार कर चुका है। परवन नदी के आसपास इसका मूवमेंट है।

उन्होंने बताया कि शेरगढ़ वाइल्ड लाइफ अभ्यारण्य में बाउंड्री वॉल का कार्य लगभग 75% पूरा हो चुका है, जबकि शेष 25% कार्य बजट के अभाव में लंबित है। उन्होंने संभागीय अध्यक्ष से इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने के लिए सरकार तक बात पहुंचाने में सहयोग करने का आग्रह किया जिससे यह क्षेत्र भविष्य में चीता सेंचुरी के रूप में विकसित हो सके।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी अवगत कराया कि बारां जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं होने के बावजूद यहां पर्यटन विभाग का स्थायी कार्यालय नहीं है, जिससे विकास, संरक्षण और प्रचार-प्रसार में बाधाएं आती हैं। यदि यहां पर्यटन कार्यालय स्थापित किया जाता है तो क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

इस अवसर पर कोटा डिवीजन के अशोक माहेश्वरी ने कहा कि बारां जिले में पुरातत्व ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की भरपूर संभावनाएं हैं। शेरगढ़ वाइल्डलाइफ अभ्यारण्य, सोरसन वन क्षेत्र तथा अन्य स्थलों को विकसित कर हाड़ोती क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि यहां चीता पुनर्वास की योजना लागू होती है, तो यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

माहेश्वरी ने आगे कहा कि हाड़ोती के चारों जिलों कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए फेडरेशन लगातार प्रयासरत है। शीघ्र ही बारां में एक संभागीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें हाड़ोती के साथ साथ बारां के पर्यटन विकास पर विस्तृत मंथन होगा।

बैठक के दौरान शेरगढ़ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में देखे गए चीता ‘पी-3’ के फोटो पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र शर्मा (INTACH), मृत्युंजय पंकज एवं मोहम्मद अशफाक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ईरान का बड़ा एक्शन, घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी आतंकवादियों को किया ढेर

तेहरान। ईरानी सेना ने पाकिस्तान से घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों को सीमा पर ही मार गिराया है। यह घुसपैठ तब हुई है, जब पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहा है। ईरानी सेना ने बताया है कि ये आतंकवादी रास्क बॉर्डर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

इनका इरादा ईरान में आतंकी घटनाओं को अंजाम देना और लोगों में दहशत फैलाना था। ईरान ने सीमा पर और अधिक चौकसी बरतने और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि ईरानी सिक्योरिटी फोर्स ने जैश अल-ज़ुल्म टेररिस्ट ग्रुप की एक ऑपरेशनल टीम को तबाह कर दिया, जब वे पाकिस्तान बॉर्डर से रास्क इलाके में घुसे थे, जिसमें कई मिलिटेंट मारे गए।

एजेंसी ने इन आतंकवादियों की राष्ट्रीयता नहीं बताई है, लेकिन इतना जरूर कहा है कि ये सभी पाकिस्तान से होकर ईरान में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद से ईरान ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

ईरान और पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय आतंकवादी समूहों का मुद्दा काफी जटिल है। इन आतंकवादी गुट दोनों देशों की सुरक्षा और कूटनीतिक रिश्तों के लिए एक बड़ी चुनौती रहे हैं। इस कारण ईरान और पाकिस्तान में कई बार सैन्य संघर्ष भी हो चुका है।

ये आतंकवादी गुट ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान और पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक्टिव हैं। ये आतंकवादी गुट ईरान में कई बड़े हमलों को भी अंजाम दे चुके हैं। इनमें जैश-अल-अदल और अंसार अल-फुरकान प्रमुख हैं।

हाल के रिपोर्टों के अनुसार, जैश अल-अदल ने 2025 के अंत में अन्य बलूच सशस्त्र संगठनों के साथ मिलकर पीपुल्स फाइटर्स फ्रंट का गठन किया है। यह समूह ईरानी सीमा रक्षकों पर हमलों, आत्मघाती धमाकों और अपहरण की घटनाओं को अंजाम देता है।

अंसार अल-फुरकान एक सुन्नी जिहादी समूह है जो ईरान के भीतर सक्रिय है। यह हरकत अल-अंसार और हिज्ब अल-फुरकान के विलय से बना था। यह समूह अल-कायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से वैचारिक रूप से प्रेरित माना जाता है।

Kota Mandi: आवक की कमी से सरसों, सोयाबीन, मैथी के भाव में उछाल

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को आवक की कमी से गेहूं 25 रुपये, सरसों, सोयाबीन 50 रुपये, मैथी 200 रुपये उछल गई। आवक बढ़ने से लहसुन 300 रुपये मंदा बिका। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब दो लाख कट्टे और लहसुन की 12000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया मिल लस्टर 2350 से 2425, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2450 से 2550, बेस्ट टुकड़ी 2550 से 2750, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1800, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 2100 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3801, धान (1509) 3400 से 4450, धान (1847) 3200 से 4401, धान (1718-1885) 4000 से 4670, धान (पूसा-1) 3000 से 4300, धान (1401-1886) 4100 से 4550, धान दागी 1500 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 4500 से 5750, सोयाबीन बीज क्वालिटी 5600 से 5850, सरसों 6200 से 6851, अलसी 6800 से 7600, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7000, उड़द 4500 से 7600, चना देशी 4800 से 5350, चना मौसमी नया 5100 से 5200, चना पेप्सी 5100 से 5301, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 2500 से 14000, मैथी नयी 5800 से 6550, धनिया बादामी 11000 से 12500, धनिया ईगल 12000 से 13500, धनिया रंगदार 13500 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल।

रेलवे ने बढ़ाई ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों की अवधि, मई 2026 तक मिलेगी राहत

कोटा। ग्रीष्मकाल में बढ़ती यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों की अवधि विस्तारित की गई है। ये सभी रेलसेवाएं कोटा मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरती हैं तथा इनके मौजूदा समय, मार्ग, ठहराव एवं संचालन दिवस यथावत रहेंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि विस्तारित अवधि में इन गाड़ियों का संचालन इस तरह होगा-

  • गाड़ी संख्या 04725/04726 — हिसार–खड़की (पुणे)–हिसार स्पेशल को दिनांक 03.05.2026 से 31.05.2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04726 खड़की (पुणे)–हिसार स्पेशल को दिनांक 04.05.2026 से 01.06.2026 तक विस्तारित किया गया है।
  • गाड़ी संख्या 09621/09622 — अजमेर–बांद्रा टर्मिनस–अजमेर स्पेशल को दिनांक 03.05.2026 से 31.05.2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर स्पेशल को दिनांक 04.05.2026 से 01.06.2026 तक विस्तारित किया गया है।
  • गाड़ी संख्या 09625/09626 — अजमेर–दौंड–अजमेर स्पेशल को दिनांक 30.04.2026 से 28.05.2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09626 दौंड–अजमेर स्पेशल को दिनांक 01.05.2026 से 29.05.2026 तक विस्तारित किया गया है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि गाड़ियों की समय-सारणी एवं सीट उपलब्धता की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस ऐप का उपयोग करें।

200MP कैमरे और 7000mAh की बैटरी के साथ Honor 600 फोन सीरीज लॉन्च

नई दिल्ली। Honor ने अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर Honor 600 Series को लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो स्मार्टफोन मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने फिलहाल इन्हें मलेशियाई बाजार में उतारा है। इन फोन्स में फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स देखने को मिलते हैं।

कंपनी का कहना है कि ये फोन 200 मेगापिक्सेल तक कैमरा और 7000 एमएएच तक बैटरी के साथ आते हैं। कंपनी इन फोन्स पर आकर्षक प्री-ऑर्डर ऑफर्स की भी पेशकश कर रही है। कितनी है कीमत और इनमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं…

Honor 600 और 600 Pro की खासियत
Honor 600 और 600 Pro, दोनों मॉडल्स में 6.57-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है और इसकी पीक ब्राइटनेस 8000 निट्स तक जाती है। इन दोनों मॉडल में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है; वहीं, प्रो मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि ये दोनों फोन्स एक मजबूती बॉडी के साथ आते हैं। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए ये IP68+IP69 रेटिंग के साथ आते हैं।

200 मेगापिक्सेल का शक्तिशाली कैमरा
ऑनर 600 सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका 200-मेगापिक्सेल मेन कैमरा है, जिसमें 1/1.4-इंच का बड़ा सेंसर लगा है। इसके प्रो वेरिएंट में 50-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 120x तक जूम और बेहतर इमेज स्टेबलाइजेशन की सुविधा देता है। वहीं, इसका स्टैंडर्ड मॉडल 30x तक जूम को सपोर्ट करता है। इन दोनों ही डिवाइस को कम रोशनी में भी बेहतर कलर बैलेंस और एक्सपोजर कंट्रोल के साथ शानदार फोटो खींचने के लिए डिजाइन किया गया है।

नई ऑनर 600 सीरीज MagicOS 10 पर बेस्ड Android 16 के साथ प्री-लोडेड आती है। इस सीरीज में AI Image टू Video 2.0 भी पेश किया गया है, जिससे यूजर्स स्टेबल तस्वीरों को कस्टमाइजेबल प्रॉम्प्ट और टेम्प्लेट की मदद से छोटे वीडियो में बदल सकते हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो, Honor 600 Pro स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर पर चलता है, जो जीपीयू और जीपीयू दोनों की परफॉर्मेंस में जबर्दस्त सुधार देता है। ऑनर 600 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट लगा है, जो रोजमर्रा के कामों और गेमिंग के लिए संतुलित परफॉर्मेंस देता है।

अलग-अलग मॉडल की कीमत
ऑनर 600 प्रो की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए RM3,099 (~$785) और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RM3,299 (~$835) है। स्टैंडर्ड ऑनर 600ऑका बेस 12GB+512GB वेरिएंट RM2,599 (~$660) कीमत में उपलब्ध है। यह सीरीज ऑरेंज, गोल्डन व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में आती है।

प्री-ऑर्डर 29 अप्रैल तक ओपन हैं। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कंपनी कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दे रही है, जैसे कि इंस्टैंट डिस्काउंट, बंडल एक्सेसरीज और बढ़ा हुआ वारंटी कवरेज। इन दोनों फोन की सेल 30 अप्रैल से ऑनर स्टोर्स और पार्टनर रिटेलर्स के जरिए शुरू होगी।

Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन 50MP के तीन कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए फीचर्स

नई दिल्ली। Motorola Edge 70 Pro Launched in India: मोटोरोला ने एज 70 सीरीज का फ्लैगशिप प्रो ग्रेड फोन Motorola Edge 70 Pro को आज बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन निर्माता की एज सीरीज का यह नया हैंडसेट तीन पैंटोन कलर में उपलब्ध है।

Motorola Edge 70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें Sony LYT-710 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल कैमरा है, साथ कंपनी ने इस फोन को लो-लाइट में फोटोग्राफी करने वालो के लिए बेस्ट बताया है।

फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे फोन ओवरहीट नहीं होता। चलिए आपको डिटेल में बताते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में:

भारत में कीमत
भारत में मोटोरोला एज 70 प्रो को कंपनी ने दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। फोन के बेस 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। वहीं, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है। कंपनी एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक की तत्काल बैंक छूट दे रही है। इसके अलावा, ग्राहक 2,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस का लाभ भी उठा सकते हैं।

Motorola Edge 70 Pro को भारत में 29 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। मोटोरोला एज 70 प्रो पैंटोन लिली व्हाइट, पैंटोन टी और पैंटोन टाइटन रंगों में उपलब्ध है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: मोटोरोला का डिजाइन काफी प्रीमियम रखा गया है। फोन में 6.8 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसकी ब्राइटनेस 5200 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
  • ट्रिपल कैमरा सेटअप: फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है।सेल्फी के लिए भी इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस के साथ आता है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा AI फीचर्स की मदद से लो-लाइट फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट शॉट्स पहले से बेहतर मिलते हैं।
  • प्रोसेसर: Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह फोन 8GB और 12GB RAM ऑप्शन के साथ आता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है।
  • बैटरी: फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन के साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।
  • वाटर प्रूफ: Motorola Edge 70 Pro में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है, जिससे यह फोन ज्यादा मजबूत बनता है। फोन में Dolby Atmos, Hi-Res ऑडियो और Android 16 आधारित सॉफ्टवेयर मिलता है।

Stock Market: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 757 अंक लुढ़ककर 78516 पर बंद

नई दिल्ली। Stock Market Closed April 22, 2026: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 756.84 अंक यानी 0.95% गिरावट के साथ 78,516.49 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 198.50 अंक यानी 0.81% लुढ़ककर 24,378.10 अंक पर आ गया।

अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार को समझौता नहीं हो पाने के बाद निवेशकों को डर है कि यह भू-राजनीतिक तनाव लंबे समय तक चल सकता है। इसका असर बाजार की चाल पर पड़ा। इसके अलावा एचसीएल टेक के नेतृत्व में आईटी शेयरों में बिकवाली ने बाजार को नीचे खींचा। रुपये में गिरावट ने भी बाजार पर दबाव डाला।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 79,019 पर खुला। कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था, अंत में 756.84 अंक या 0.95 फीसदी की गिरावट लेकर 78,516.49 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) 24,470 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 24,352 अंक के इंट्रा-डे लो और 24,515 अंक के इंट्रा-डे हाई तक गया। अंत में 198.50 अंक या 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,378 पर बंद हुआ।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ”युद्धविराम बढ़ने के बावजूद वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने (रिस्क-ऑफ) का रुख बना रहा। अमेरिका–ईरान वार्ता को लेकर अनिश्चितता और शिपिंग में जारी बाधाओं ने निवेशकों को सतर्क रखा। कच्चे तेल की कीमतें फिर से करीब 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और भू-राजनीतिक अनिश्चितता बने रहने से, निवेशकों ने हालिया निचले स्तरों से शेयर बाजार में आई करीब 10 प्रतिशत की तेजी के बाद मुनाफावसूली की।”

उन्होंने कहा, ”निफ्टी आईटी इंडेक्स कमजोर रहा, जिसका कारण सतर्क प्रबंधन टिप्पणी और वित्त वर्ष 2027 के लिए सीमित गाइडेंस रहा, जो कमजोर मांग और निकट अवधि की अनिश्चितता को दर्शाता है। इसके बावजूद, व्यापक बाजार ने मजबूती दिखाई, जिसे आकर्षक वैल्यूएशन और निचले स्तरों पर चुनिंदा खरीदारी का समर्थन मिला।”

टॉप लूजर्स एंड गेनर्स
सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक सबसे ज्यादा टूट गया। इसमें 10.76 फीसदी की गिरावट आई। इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएफ़सी बैंक सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, इटरनल, ट्रेंट और रिलायंस में बढ़त रही।

ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क इंडेक्स के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.19 प्रतिशत और 1.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टोरल आधार पर निफ्टी आईटी सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा। इसके अलावा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी ऑटो इंडेक्स ने भी कमजोर प्रदर्शन किया।