हड़ताल के समर्थन में बैंक ऑफ इण्डिया पर होने वाला बैंक कर्मियों का प्रदर्शन स्थगित

0
3

कोटा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस कोटा के बैंक कर्मी एवं अधिकारी नेताओं ने बैंकों में 11, 28, 29 तथा 30 सितंबर 2026 को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने का का आव्हान व्यक्त किया है।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक ऑफ बैंक यूनियंस में शामिल बैंकिंग सेक्टर के प्रमुख कर्मी एवं अधिकारी संगठन एआईबीइए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बेफी, एनबीएफ एवं इनबॉक द्वारा 5 दिवसीय बैंकिंग तथा पीएलआई वापिस लेने तथा तथा इनका क्रियान्वयन स्थगित कर यूनियन से वार्ता के अनुसार संशोधन करने एवं अन्य लंबित मुद्दों का समाधान करने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आव्हान किया है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस कोटा के संयोजक पदम कुमार पाटोदी ने बताया कि हड़ताल से संबंधित कार्यक्रम के समर्थन में गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया एरोड्राम सर्किल शाखा के सामने सायं 5.15 बजे प्रदर्शन आयोजित किया गया था, लेकिन निषेधाज्ञा लागू होने तथा अनुमति नहीं होने के कारण स्थगित कर दिया गया।

बैंक कर्मी एवं अधिकारी पदाधिकारी नेताओं ललित गुप्ता,अशोक ढल, सुहास वर्धन सक्सेना, रमेश सिंह, अरविंद मीणा, दानिश इमरान हाशमी, डीएस साहू, अनिल ऐरन, आर बी मालव, हेमराज सिंह गौड़, नितेश मीणा, यतीश शर्मा, अमित पंचोली, नरेंद्र सिंह, मोहम्मद शाहिद, लोकेश सोनी, छोटू लाल मीणा, अभिषेक सक्सेना, रवि कुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह, चित्रांक अग्रवाल तथा अन्य नेताओं ने एक बयान जारी कर हड़ताल तथा उससे संबंधित कार्यक्रमों को पुरजोर तरीके से सफल बनानेकी अपील की है।