टेन्ट व्यवसायियों के महाधिवेशन मे देशभर के 15 हजार प्रतिभागी होंगे शामिल

0
2
  • 300 से अधिक स्टाले एवं 100 स्टाले सोलर ईवी की भी लगेगी
  • 120 बाइक राइडर्स भी उद्घाटन समारोह करेंगे विशेष राइडिंग

कोटा। राजस्थान टेंट किराया व्यवसायी समिति एवं हाड़ोती व कोटा टेंट डीलर्स समिति के संयुक्त तत्वावधान में 6 से 8 सितंबर तक दशहरा मैदान में होने वाले 16वें प्रांतीय महाधिवेशन की तैयारियों का गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवि जिंदल, जयपुर मैरिज गार्डन एसोसियेशन के अध्यक्ष रजनीश कुमार, जयपुर संभाग टेंट डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल शर्मा, कोषाध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, संगठन मंत्री विनोद शर्मा सहित कई पदाधिकारियों ने जायजा लिया ।

कोटा टेंट डीलर्स समिति के अध्यक्ष सौरभ पोरवाल, आयोजन संयोजक दीपक सिंघल, महामंत्री गुरमीत सिंह सन्नी एवं कोषाध्यक्ष मोहरमन सिंह ने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवि जिंदल एवं प्रदेश पदाधिकारियों कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव एवं होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी के साथ ने पूरे आयोजन स्थल पर लगाये जा रहे 18 डोम का भ्रमण कर एक-एक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। इस आयोजन में आने वाले पूरे देश के 10 से 15 हजार प्रतिभागियों के ठहरने एवं भोजन आदि की व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप प्रदान किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवि जिन्दल ने बताया कि यह कोटा शहर के लिए ऐतिहासिक आयोजन है, जिसके माध्यम से हम हाड़ोती के पर्यटन व्यवसाय, टेंट व्यवसाय, डेस्टिनेशन वेडिंग का राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि 20 राज्यों से आने वाले इन प्रतिभागियों को 9 सितम्बर को कोटा शहर की सुंदरता, यहां के पर्यटन स्थलों बाजारो का भी भ्रमण करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारी कोटा टीम द्वारा देश के सभी राज्यों में घूम कर 300 से अधिक स्टॉल्स की बुकिंग की गई थी, जिसमें वेडिंग प्लानर, टेंट, फर्नीचर, टेन्ट मेटेरियल, कैटरिंग, क्रोकरी, फ्लावर्स, इलेक्ट्रिकल डेकोरेशन सहित पूरे देश भर से इस महाधिवेशन में अपने पंडाल लगाएगी।

इसी के साथ इस आयोजन में एक बडा पांडाल डोम का सोलर एवं ईवी व्हीकल एक्पो का भी लगाया जा रहा है जिसमें सोलर और ईवी व्हीकल से संबंधित 100 से अधिक स्टॉल लगाई जाएगी।

इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव एवं होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने कहा कि कोटा व्यापार महासंघ के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण आयोजन कोटा में आयोजित हो रहा है। इस आयोजन के साथ ही कोटा में देश भर के सोलर उत्पादक ईवी व्हीकल भी इसमें शामिल होंगे।

इस महाधिवेशन में 5 से 7 सितंबर को राजस्थान के प्रतिष्ठित मोटर साइकिल एवं एडवेंचर फेस्टिवल रणोत्सवका भी आयोजन कोटा में हो रहा है जिसका शुभारंभ 5 सितंबर को चंबल रिवर फ्रंट के बैराज साइट पर किया जाएगा। इस आयोजन में देश भर के 120 बाइक राइडर्स भाग ले रहे हैं। माहेश्वरी ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य हाड़ोती के पर्यटन को बढ़ाना डेस्टिनेशन मैरिज हब बनाने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है।

इस अवसर अध्यक्ष सोरभ पोरवाल ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य आतिथ्य में होगा, जिसमें बाइक राइडर्स अपना प्रदर्शन करेंगे।

इसी के साथ-साथ आयोजन स्थल पर 6-7 की शाम को शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम होगे एवं 7 सितम्बर को प्रातः 9 बजे AC. वाले गणेश मंदिर से 11 बग्गियो और विंटेज कार के साथ आयोजन स्थल तक एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।

इस आयोजन के लिए कोटा शहर के सभी चौराहो को सजाया जाएगा, जगह- जगह स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। महाधिवेशन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को कोटा एवं हाड़ोती की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विरासत से परिचित करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।