नगर निगम चुनाव: बीजेपी का अधिकांश सीटो पर पैनल तय: राकेश जैन

0
6

कोटा। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, कोटा संभाग सहप्रभारी पुखराज पहाडिया, प्रदेश चुनाव प्रतिनिधि श्रीकांत भारतीय, कोटा संभाग चुनाव प्रभारी मेघराज लोहिया व कोटा नगर निगम प्रभारी श्रीचंद कृपलानी के सानिध्य में गुरूवार को चुनाव कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

विधायक संदीप शर्मा तथा विधायक कल्पना देवी ने कहा कि कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र में भाजपा की डबल इंजन की सरकार तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। पार्षद चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी जोश है, भाजपा निश्चित रूप से भारी बहुमत से नगर निगम कोटा चुनाव जीत रही है।

जैन ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पार्षद प्रत्याशी हेतु आवेदन किया, उनके सर्वे हेतु भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर द्वारा वार्ड प्रभारी नियुक्त किये गये।

वार्ड प्रभारियों ने अपने अपने वार्डो में जाकर सभी आवेदको के बारे में वार्ड के प्रमुख कार्यकर्ताओं और आम जन से चर्चा उपरांत, सबकी सहमति से तीन से पाँच नाम तक के पैनल बनाकर जिला कार्यालय भेजे।

आज इन तीन से पाँच नाम के पैनलों की सूची को भाजपा चुनाव कोर कमेटी के समक्ष रखा गया, प्रत्येक नाम पर विस्तृत चर्चा उपरांत, कोटा नगर निगम के अधिकांश सीटो पर पैनल फाइनल कर दिये गये।

जैन ने कहा कि सबकी सहमती से नामो पर चर्चा उपरांत सूची तैयार की गयी है, 28 अगस्त को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक में यह सूची प्रस्तुत की जायेगी, उसके उपरांत उम्मीदवारों के नाम की विधिवत घोषणा प्रदेश से की जायेगी।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता लोकेन्द्र राजावत, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य गोविंद शर्मा, निगम दक्षिण पूर्व महापौर राजीव अग्रवाल, पूर्व महापौर महेश विजय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, नेता प्रतिपक्ष निगम दक्षिण विवेक राजवंशी, नेता प्रतिपक्ष निगम उत्तर लव शर्मा सहित सूचीबद्ध पदाधिकारी उपस्थित रहें।