सेंसेक्स 216 अंक टूटकर 63,168 पर और निफ्टी 18,800 से नीचे बंद

77

मुंबई। शेयर बाजार सोमवार को इतिहास बनाने से चूक गया। सेंसेक्स 216.28 अंक टूटकर 63,168.30 अंक पर और निफ्टी 70.55 अंक के नुकसान से 18,755.45 अंक पर आकर बंद हुआ है।

जहां एक तरफ निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, दूसरी तरफ पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,574.69 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 63,047.83 तक आया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 70.55 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 18,755.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,881.45 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,719.15 तक आया।

टॉप 5 गेनर्स एंड लूजर्स
आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 10 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। बजाज फाइनैंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, TCS और सन फार्मा सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा बजाज फाइनैंस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.24 फीसदी तक चढ़े।

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 20 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, NTPC, HUL और ICICI बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान कोटक बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.72 फीसदी तक गिर गए।