सेंसेक्स 115 अंक की गिरावट के साथ 58,568 पर बंद, ऑटो एवं बैंक शेयर्स में तेजी

0
240

मुंबई। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 115 अंक की गिरावट के साथ 58,568 पर बंद हुआ। वहीं NSE का निफ्टी 33 अंको की गिरावट के साथ 17,464 पर बंद हुआ। कल की तरह आज भी ऑटो और बैंक के शेयर्स में तेजी रही।

सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, NTPC, ICICI बैंक, भारतीय एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में तेजी रही। वहीं डॉ रेड्डी, सनफार्मा, रिलायंस के शेयर में गिरावट रही।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 96 पॉइंट की बढ़त के साथ 58,779 पर खुला। वहीं NSE का निफ्टी भी 51 अंको की बढ़त के साथ 17,519 पर खुला था।

फार्मा, IT और PSU बैंक के इंडेक्स में गिरावट निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से फार्मा (-1.35), IT (-0.62), फिन सर्विस, और PSU बैंक (-0.74) सहित 6 इंडेक्स में गिरावट है, बाकी 5 में बढ़त में रहे है। प्राइवेट बैंक, रियलटी, ऑटो, FMCG, मीडिया में बढ़त है।

चार प्रमुख इंडेक्स में से 3 में बढ़त
निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स नेक्स्ट 50, मिडकैप और बैंक में बढ़त हैं। जबकि फाइनेंशियल में गिरावट है, इसके 50 में से केवल 20 शेयर तेजी में और बाकी 30 नीचे रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में JSW स्टील, ब्रीटानिया, महिंद्रा, ITC, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा कंज्यूमर और हिंदुस्तान यूनिलीवर हैं।