कोटा। सामाजिक सरोकारों और सेवा कार्यों में अग्रणी संस्था लायंस क्लब कोटा साउथ द्वारा आगामी रविवार को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा, आमसभा तथा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
क्लब की प्रेसिडेंट लायन सुधा शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से डकनिया स्टेशन क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया, रोड नंबर 5 के भाग्य टावर स्थित होटल जी-20 में आयोजित होगा।
सुधा शर्मा ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट 3233-बी2 के वर्ष 2026-27 के थीम ‘फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स’ के अंतर्गत आयोजित हो रही इस आमसभा में क्लब की आगामी सेवा गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन डॉ. निशांत जैन होंगे, जो क्लब के कार्यों की समीक्षा करेंगे और सदस्यों का मार्गदर्शन करेंगे। इसके साथ ही पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन राजेंद्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
सेक्रेट्री डॉ. अनामिका ने बताया कि आमसभा के पश्चात सभी सदस्यों और अतिथियों के बीच आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें सांस्कृतिक एवं स्नेह मिलन की गतिविधियां भी शामिल रहेंगी।
इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए सचिव लायन डॉ. अनामिका, कार्यक्रम संयोजक लायन किशन गुप्ता और कोषाध्यक्ष लायन प्रतिभा गुप्ता सहित पूरी कार्यकारिणी तैयारियों में जुटी हुई है।

