सेंसेक्स 115 अंकों की बढ़त के साथ 59,100 के पार बंद, निफ्टी 17,400 से नीचे

85

मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 114.92 (0.19%) अंकों की बढ़त के साथ 59,106.44 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 38.30 (0.22%) अंकों की बढ़त के साथ 17,398.05 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

सप्ताह के पहले दिन के कारोबार में हीरो मोटो कॉर्प के शेयरों में चार प्रतिशत की बढ़त दिखी। वहीं दूसरी ओर, अदाणी एंटरप्राइजेस के शेयरों में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी के 32 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 18 शेयरों में गिरावट रही। पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 1,492 अंक या 2.51 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी में 446 अंक या 2.9 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है।

अडाणी ग्रुप के 8 शेयरों में गिरावट
अडाणी ग्रुप के 10 में से 8 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 1.85% की गिरावट रही। अडाणी ट्रांसमिशन और ग्रीन एनर्जी के शेयर 5-5% की गिरावट के साथ बंद हुए।अंबुजा सीमेंट और ACC के शेयरों में बढ़त रही।