कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को आवक की कमी से गेहूं मिल 25 रुपये, धान और मक्का 50-50 रुपये तेज़ बिकी। वायदा मंदा रहने से धनिया 400 रुपये लुढ़क गया।
एनसीडीईएक्स पर धनिया का दिसंबर वायदा 298 रुपये गिरकर 16924 रुपये, जनवरी वायदा 128 रुपये टूटकर 16432 रुपये और अप्रैल वायदा 42 रुपये फिसल कर 14400 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब सवा दो लाख कट्टे और लहसुन की 5000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2770 से 2875, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2870 से 2950, बेस्ट टुकड़ी 2950 से 3150, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2300 से 2860, जौ 2500 से 2650, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल।
धान (1509) गीला 3400 से 4200, सूखा 4100 से 4561, धान (1847) 3700 से 4250, धान (1718) 4400 से 4931, धान सुगन्धा 3700 से 4051, धान (पूसा-1) 4200 से 4650, धान (1401) 4300 से 4721 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 5800 से 7291, सरसो 8000 से 9201, अलसी 9500 से 10000, मूंग 6500 से 8000, उड़द 4500 से 8500, चना देशी 6700 से 7100, चना मौसमी नया 6600 से 7051, चना पेप्सी 6600 से 7051, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5400 से 20000, मैथी 5800 से 7000, धनिया बादामी 14000 से 14700, धनिया ईगल 15000 से 15500, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।

