सेंसेक्स 100 अंक उछल कर 62,394 और निफ़्टी 18,500 के पार

0
114

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ खुले। सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में करीब 277 अंकों तक की गिरावट दिखी। वहीं, निफ्टी भी मामूली रूप से कमजोर होकर 18500 के नीचे पहुंच गया।

फ़िलहाल मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 100.41 अंक उछल कर 62,394.05 और निफ़्टी 22.80 अंक सुधर कर 18,535.55 पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स 277 अंकों की गिरावट के साथ 62016 के स्तर पर, निफ्टी 82 अंकों की गिरावट के साथ 18430 के स्तर पर खुला।

वहीं बैंक निफ्टी में 226 अंकों की गिरावट के साथ 42757 के स्तर पर कारोबार शुरू हुआ। हालांकि शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी दिख रही है। डॉलर के मुकाबले रुपए में भी गिरावट आई और यह 8 पैसे की गिरावट के साथ 81.77 के स्तर पर ओपन हुआ। शुक्रवार को रुपया 81.69 के स्तर पर क्लोज हुआ था।