सिम्बा’ की दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 350 करोड़ पार

876

मुंबई। रणवीर सिंह और सारा अली ख़ान की फ़िल्म ‘सिम्बा’ तीसरे हफ़्ते में चल रही है। इस हफ़्ते में फ़िल्म को विक्की कौशल की ‘उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक’ और अनुपम खेर की ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ से चुनौती मिल रही है, मगर फिर भी सिम्बा डटी हुई है। फ़िल्म इस हफ़्ते में शाह रुख़ ख़ान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को पीछे छोड़ देगी।

‘सिम्बा’ 11 जनवरी को तीसरे हफ़्ते में दाख़िल हो गयी। तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 2.0 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि शनिवार को आंकड़ों में उछाल आया और 4.51 करोड़ ‘सिम्बा’ की झोली में आ गये। इसके साथ फ़िल्म का 16 दिनों का नेट कलेक्शन 219.54 करोड़ हो गया है।

ट्रेड जानकार मान रहे हैं कि ‘उरी द सर्जीकल स्ट्राइक’ और ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की रिलीज़ से सिम्बा के कलेक्शंस प्रभावित हुए हैं। वर्ल्डवाइड ‘सिम्बा’ 350 करोड़ से अधिक जमा कर चुकी है। सिम्बा तीसरे हफ़्ते में शाह रुख़ ख़ान की चेन्नई एक्सप्रेस को पीछे छोड़ देगी, जिसने 227 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफ़िस पर किया था।

इस फ़िल्म को रोहित शेट्टी ने ही डायरेक्ट किया था। सिम्बा रोहित की भी सबसे कामयाब फ़िल्म बन जाएगी। ‘पद्मावत’ के बाद ‘सिम्बा’ रणवीर की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। 2018 में रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों में भी ‘सिम्बा’ तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म भी बन चुकी है।

संजू– ₹341 करोड़
पद्मावत– ₹300.26 करोड़
सिम्बा- ₹219.54 करोड़
रेस 3- ₹169 करोड़
बाग़ी2– ₹165 करोड़
दूसरे हफ़्ते में मिले 62 करोड़

4 जनवरी को फ़िल्म दूसरे हफ़्ते में प्रवेश कर गयी थी। दूसरे शुक्रवार को इसने ₹9.02 का कलेक्शन किया। शनिवार को ₹13.32 करोड़ बटोर लिये और रविवार को ₹17.49 करोड़ का छप्परफाड़ कलेक्शन किया। दूसरे सोमवार को फ़िल्म ने ₹6.16 करोड़ का कलेक्शन किया।

मंगलवार (8 जनवरी) को फ़िल्म ने ₹6.03 करोड़ जमा किये, जबकि बुधवार (9 फरवरी) को फ़िल्म ने 5.31 करोड़ का कलेक्शन किया था। गुरुवार (10 जनवरी) को फ़िल्म ने लगभग 4.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 61.62 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया।

सिम्बा ने दूसरे वीकेंड में ₹39.83 करोड़ जमा किये। दूसरे वीकेंड में कमाई के मामले में सिम्बा 2018 की तीसरी फ़िल्म है। दूसरे वीकेंड में संजू ने सबसे अधिक ₹63.15 करोड़ और पद्मावत ने ₹46 करोड़ जमा किये थे।

12वें दिन सिम्बा ने सलमान ख़ान की एक था टाइगर को पीछे छोड़ा, जिसने 198 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था, जबकि 13वें दिन फ़िल्म ने अजय देवगन की गोलमाल अगेन और शाह रुख़ की हैप्पी न्यू ईयर के लाइफ़ टाइम कलेक्शंस को मात दी। इन दोनों फ़िल्मों के कलेक्शंस क़रीब 205 करोड़े थे।

पहले हफ़्ते में 151 करोड़ की कमाई
28 दिसम्बर को रिलीज़ हुई ‘सिम्बा’ को लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच काफ़ी हाइप थी, जिसके चलते जिसके चलते फ़िल्म ने ₹20.72 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। शनिवार और रविवार को ₹23.33 करोड़ और ₹31 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। ओपनिंग वीकेंड में ही ‘सिम्बा’ का बॉक्स कलेक्शन ₹75 करोड़ हो चुका था।

वर्किंग वीक शुरू होने के बाद फ़िल्मों के कलेक्शंस गिरते हैं, मगर सिम्बा ने पहले सोमवार (31 दिसम्बर) को ओपनिंग डे से भी अधिक ₹21.24 करोड़ का कारोबार किया था। ध्यान रहे कि साल का आख़िरी दिन होने की वजह से देशभर में लोग न्यू ईयर के जश्न में डूबे रहते हैं, मगर सिम्बा के कलेक्शंस बढ़े।

वहीं मंगलवार (एक जनवरी) को रिकॉर्ड ₹28.19 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि बुधवार को फिल्म ने ₹14.49 करोड़ बटोरे थे।गुरुवार को फ़िल्म की कमाई ₹11.78 करोड़ रही थी, जिसे मिलाकर सिम्बा ने पहले हफ़्ते में ₹150.81 करोड़ का बिज़नेस कर लिया।

रणवीर सिंह का यह पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड है। इससे पहले 2018 के जनवरी महीने में आयी ‘पद्मावत’ ने पहले हफ़्ते में 150 करोड़ जमा किये थे। हालांकि ‘पद्मावत’ को 8 दिनों का ओपनिंग वीक मिला था।
ओवरसीज़ में दमदार प्रदर्शन
ओवरसीज़ में भी सिम्बा बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में ₹77.38 करोड़ जमा कर लिये हैं। अगर ओवरसीज़ में दिनवार फ़िल्म के कलेक्शंस देखें तो इस प्रकार हैं-

28 दिसम्बर- ₹12 करोड़
29 दिसम्बर- ₹11 करोड़
30 दिसम्बर- ₹10 करोड़
31 दिसम्बर– 6 करोड़
01 जनवरी– ₹11 करोड़
02 जनवरी- 5 करोड़
03 जनवरी- 4 करोड़
04 जनवरी- 4.7 करोड़
05 जनवरी- 5.5 करोड़
06 जनवरी- 4.08 करोड़
07 जनवरी- 1.70 करोड़
08 जनवरी- 2.1 करोड़
(करेंसी परिवर्तन की वजह से लगभग राशि दी गयी है)

‘सिम्बा’ देशभर में 4020 स्क्रींस पर चल रही है, वहीं ओवरसीज़ में इसे 900 से अधिक स्क्रीन पर उतारा गया है।

2018 की तेहरवीं 100 करोड़ी फ़िल्म
सिम्बा रिलीज़ के 5वें दिन 100 करोड़ क्लब में पहुंच गयी थी। 2018 की 13वीं फ़िल्म है, जो ₹100 करोड़ क्लब में पहुंची है। 2018 में जिन फ़िल्मों ने ₹100 करोड़ के पड़ाव को पार किया है, वो इस प्रकार हैं-

पद्मावत- रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर- ₹300.25 करोड़
सोनू के टीटू की स्वीटी- कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुसरत भरूचा- ₹108.71 करोड़
रेड- अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज़- ₹101.54 करोड़
बाग़ी2- टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी- ₹165 करोड़
राज़ी- आलिया भट्ट, विक्की कौशल- ₹123.17 करोड़
रेस3- सलमान ख़ान- ₹169 करोड़-
संजू- रणबीर कपूर- ₹341.22 करोड़
गोल्ड- अक्षय कुमार, मौनी रॉय- ₹107.37 करोड़
स्त्री- राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर- ₹129.67 करोड़
बधाई हो- आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा- ₹136.80 करोड़
ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान- आमिर ख़ान, अमिताभ बच्चन- ₹151.19 करो