कोटा। प्रादेशिक सेवारत वैश्य संस्था, कोटा की ओर से बुधवार को नगर निगम कोटा में मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नत होने पर महेश गोयल का अभिनंदन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि कोटा व्यापार महासंघ के महामंत्री अशोक माहेश्वरी थे। कार्यक्रम में समाज के लगभग 86 प्रबुद्ध एवं गणमान्य बंधुओं ने भाग लिया। उपस्थित सभी सदस्यों ने महेश गोयल को पुष्पगुच्छ, साफा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि अशोक माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना संपूर्ण समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने, समाज को एकजुट करने और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत बनाने के प्रयासों पर जोर दिया।
इस मौके पर समाज सेवा में सराहनीय योगदान देने और समाज को जोड़ने के लिए प्रादेशिक सेवारत वैश्य संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के कार्यों की भी सराहना की गई।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हुकम चंद मंगल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के सेवारत सदस्यों का उत्साहवर्धन करना तथा सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना है।
समारोह में राजेंद्र कुमार मित्तल, राजेश कुमार जसोरिया, रमेश विजय, रमेश खंडेलवाल, नरेंद्र मोहन गुप्ता, कन्हैया लाल, गणेश जैन, कैलाश चंद मंगल, सुभाष चंद्र, राजेंद्र जैन, परमानंद गोयल, कुंजबिहारी बिलोदा, कैलाश चंद गुप्ता, कमल गोयल, आरसी गुप्ता, लक्ष्मी नारायण खंडेलवाल, संजय कुमार अग्रवाल, सत्यनारायण विजयवर्गीय, डॉ. राजकुमार महाजन सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

