शोभा यात्रा एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाई महेश नवमी

1238

कोटा।  शहर में शनिवार को माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस महेश जयंती भगवन महेश के अभिषेक,  शोभा यात्रा एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एक शाम, महेश के नाम सहित मनाया गया। टीलेश्वर महादेव मंदिर से शहर के विभिन्न मार्गों पर होकर भगवान महेश की शोभायात्रा निकाली गई । जिसे सांसद ओम बिरला, विधायक संदीप शर्मा और श्रीकृष्ण बिरला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

पाटनपोल चारभुजा दादाबाड़ी सनातन धर्म मंदिर पर भगवान महेश का सुबह समाज बंधुओं ने अभिषेक किया।  इसके बाद निकली गई शोभा यात्रा में  सैकड़ों की संख्या में माहेश्वरी बंधु पारंपरिक परिवेश में नजर आए। अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि शोभायात्रा शॉपिंग सेंटर, फर्नीचर मार्केट, बिनानी सभागार से होकर वापस टीलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां प्रसादी का वितरण हुआ।

एक शाम महेश के नाम, 90 लोगों का हुआ सम्मान
श्रीनाथपुरम स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में शाम को एक शाम महेश के नाम कार्यक्रम हुआ। माहेश्वरी महिला मंडल माहेश्वरी नवोदिता मंडल की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजबंधु भगवान महेश के भजनों पर झूमे। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के 90 लोगों का सम्मान हुआ। 28 मई से चले महेश नवमी महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं के करीब 250 विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।