वीवो, रियलमी और ओप्पो 5G स्मार्टफोन की पहली सेल 21 से, जानिए ऑफर्स और कीमत

0
10

नई दिल्ली। Vivo T5 Pro 5G, Realme Narzo 100 Lite 5G, Infinix Note 60 Pro 5G और Oppo F33 Pro 5G फोन की पहली सेल भारत में 21 अप्रैल को शुरू होगी। आइये जानते हैं किस पर क्या ऑफर है-

Vivo T5 Pro 5G
यह फोन भारत में 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Flipkart और Vivo India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन कॉस्मिक ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू कलर्स में उपलब्ध होगा। भारत में Vivo T5 Pro 5G की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है।

इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। हालांकि, कंपनी HDFC Bank, SBI और Axis Bank के कार्ड पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और छह महीने तक की ब्याज-मुक्त EMI का विकल्प दे रही है। इसके अलावा, ग्राहक Vivo T5 Pro 5G को 3,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं।

इस फोन में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है। यह IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट है। फोन में 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा। सेल्फी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सेल कैमरा है। यह आगे और पीछे, दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। Vivo T5 Pro 5G में 9,020mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है। यह फोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

Realme Narzo 100 Lite 5G
यह फोन भारत में 21 अप्रैल को Amazon और Realme India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे दो कलर्स – Frost Silver और Thunder Black में लॉन्च किया गया है। भारत में फोन की कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती है, जो इसके बेस मॉडल (4GB+64GB) के लिए है। इसके 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। टॉप मॉडल (6GB+128GB स्टोरेज) 16,499 रुपये में मिलेगा। लॉन्च के मौके पर कंपनी 1,500 रुपये तक का बैंक ऑफर भी दे रही है।

Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.8-इंच की LCD स्क्रीन है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है। यह IP64 रेटिंग के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है। फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 13-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। सेल्फी के लिए, इस फोन में सामने की तरफ 5-मेगापिक्सेल का कैमरा भी दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बैटरी है जो 15W वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Oppo F33 Pro 5G
यह फोन भारत में 23 अप्रैल को Flipkart, Amazon और Oppo India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन तीन कलर्स – Misty Forest, Passion Red और Starry Blue में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। भारत में फोन के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। कंपनी चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। ग्राहक छह महीने तक की ब्याज-मुक्त EMI सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।

इस स्मार्टफोन में 6.57-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 240 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट करता है। फोन IP66 + IP68 + IP69K रेटिंग के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट लगा है। फोन में 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50-मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन में 7000mAh की बैटरी है, जो 80W सुपरवूक वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Infinix Note 60 Pro 5G
यह नया फोन भारत में 20 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे Flipkart और Infinix के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। भारत में फोन की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट के लिए है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। इसे तीन कलर्स Deep Ocean Blue, Mocha Brown और Solar Orange में लॉन्च किया गया है। ग्राहक SBI, ICICI Bank, Yes Bank, Bank of Baroda और IDFC Bank के कार्ड इस्तेमाल करके 3,000 रुपये की तुरंत छूट पा सकते हैं।

इसके अलावा, कंपनी 12 महीने तक की ब्याज-मुक्त ईएमआई का विकल्प भी दे रही है। कंपनी ने अनुसार, ऑफर्स का लाभ लेकर इसे 25,399 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। जिन लोग इसे प्री-बुक किया है, उन्हें कई एडिशनल बेनिफिट्स मिलेंगे- जैसे कि 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई, 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट, 3,999 रुपये कीमत वाला एक मुफ्त मैगपावर स्पीकर, एक साल का मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट, 18 महीने के लिए मुफ्त गूगल जेमिनी प्रो प्लान का सब्सक्रिप्शन और जियो की ओर से 5000GB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज; इसके साथ ही, ऑर्डर पूरा होने पर 1+1 साल की वारंटी और 2,000 रुपये का वाउचर भी मिलेगा।