वजाइना कर सकती है पीनिस को भी ट्रैप, क्या आप जानते हैं

2888

फीमेल बॉडी पार्ट्स में वजाइना बहुत ही पॉवरफुल अंग है। आपको शायद पता नहीं होगा लेकिन आपकी वजाइना काफी हैरान करने वाले काम कर सकती है। क्या आपको पता है कि यह पीनिस को भी ट्रैप कर सकती? यहां कुछ ऐसी ही चीजें जो शायद आपको पता नहीं होंगी।

वजाइना की मसल्स इतनी स्ट्रॉन्ग होती हैं कि इंटरकोर्स के दौरान इनमें पीनिस को पकड़ने की क्षमता होती है। जब पेलविक मसल्स पर नीचे की तरफ दवाब पड़ता है तो वे पीनिस को लगभग ट्रैप कर लेती हैं।

जब आप उत्तेजित होती हैं तो वजाइना की तरफ ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जिससे ब्लड वेसेल्स फैल जाती हैं। इस वजह से जेनाइटोपेल्विक एरिया या जिसे वजाइना का कवरिंग एरिया भी कहते हैं वह फैल जाता है। इसलिए आप जितनी ज्यादा उत्तेजित होंगी, वजाइना का साइज उतना ही बड़ा हो जाएगा।

आपको भले ही वजाइना का इरेक्शन न दिखाई दे लेकिन उत्तेजना के वक्त महिलाओं का शरीर भी उसी तरह से रिस्पॉन्ड करता है जैसे पुरुषों का। हालांकि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को इरेक्शन में वक्त ज्यादा लग जाता है।

यह भी पढ़िए :वजाइना से जुड़े खास रहस्य, जो आप नहीं जानते

महिलाओं की वजाइना में मौजूद क्लिटरिस में एक हिस्सा होता है जिसे कॉर्पस कैवर्नोसा कहते हैं, उत्तेजना के वक्त यह इरेक्ट होता है। इरेक्ट क्लिटरिस स्वेल होकर ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है और इसका साइज बड़ा हो जाता है।