लाल निशान में खुले बाजार, सेंसेक्स 155 अंक गिरा, निफ्टी 12,250 के नीचे

0
713

मुंबई। शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 155 अंक गिरकर 41,525.85 पर आ गया। निफ्टी में 42 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 12,229.30 का स्तर छुआ। हालांकि, दोनों इंडेक्स में काफी रिकवरी हो गई।
सेंसेक्स के 30 में से 12 और निफ्टी के 50 में से 20 शेयरों में नुकसान देखा गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2% लुढ़क गया।

भारती एयरटेल और पावर ग्रिड में 0.5-.05 फीसदी गिरावट आ गई। एसबीआई और एचडीएफसी बैंक 0.3-0.3 फीसदी नीचे आ गए। दूसरी ओर टाइटन के शेयर में 2% उछाल आया। टाटा स्टील में 1% तेजी आई।

अल्ट्राटेक सीमेंट और ओएनजीसी 0.8-0.8% ऊपर आ गए। एचसीएल टेक और टीसीएल 0.5-.05 फीसदी चढ़े। इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, और इंडसइंड बैंक में 0.3% से 0.5% तक बढ़त दर्ज की गई।