लाल निशान पर खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 106 अंकों की बढ़त के साथ 50,470 पर

0
622

मुंबई।शेयर बाजार में लगातार तीन की गिरावट के बाद बुधवार को हल्की बढ़त है। BSE सेंसेक्स 106 अंकों की बढ़त के साथ 50,470.01 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी इंडेक्स भी 22 अंक ऊपर 14,932.50 पर पहुंच गया है।

सेंसेक्स में ONGC और एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा 1-1% की गिरावट है। दूसरी ओर L&T और HCL टेक के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है। BSE पर 2,083 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,150 में बढ़त और 842 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 207.35 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 207.28 लाख करोड़ रुपए था।

दुनियाभर के शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव
US मार्केट में सपाट कारोबार से दुनियाभर के शेयर बाजारों में सुस्ती है। जापान का निक्केई इंडेक्स 46 अंक नीचे 29,875 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 66 अंक गिरकर 28,961 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह चीन के शंघाई कंपोजिट, ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज और कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी बिकवाली है।

कल मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
16 मार्च को शेयर बाजार में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। BSE सेंसेक्स 31 अंकों की गिरावट के साथ 50,363.96 पर और निफ्टी भी 19 पॉइंट नीचे 14,910.45 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,692.31 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,168.59 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।