यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के मार्क्स जारी किए

78

जानें इशिता, गरिमा समेत टॉपरों के कितने-कितने अंक मिले

नई दिल्ली। UPSC CSE Marks 2022: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी करने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। यूपीएससी की ओर से अभ्यर्थियों के मुख्य लिखित परीक्षा के मार्क्स, इंटरव्यू के मार्क्स और फाइनल कुल मार्क्स की डिटेल्स दी गई है।

टॉपर इशिता किशोर जबरदस्त लीड के साथ अव्वल रही हैं। वह सेकेंड टॉपर गरिमा लोहिया से 31 नंबर आगे हैं। रैंक 1 पाने वाली इशिता ने मुख्य लिखित परीक्षा में 901, इंटरव्यू में 193 अंक हासिल किए। उनका टोटल 1094 अंक रहा। सेकेंड टॉपर गरिमा लोहिया ने लिखित परीक्षा में 876 और इंटरव्यू में 187 अंक हासिल किए (कुल 1063 मार्क्स)।

चयनितों के मार्क्स देखने के लिए यहां क्लिक कीजिये

सिविल सेवा परीक्षा में 933 अभ्यर्थी सफल
यह लगातार दूसरा वर्ष है जब महिला उम्मीदवारों ने प्रतिष्ठित परीक्षा में शीर्ष तीन रैंक हासिल की हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2021 में श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था। यूपीएससी ने कहा कि 933 उम्मीदवारों-613 पुरुषों और 320 महिलाओं ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 उत्तीर्ण की है। शीर्ष 25 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों में 14 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं।

यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा सालाना तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिनमें अभ्यर्थियों को प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना होता है। इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।