नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बैठक के बाद दोनों नेताओं ने बयान जारी किए।
पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स देशों में दुनिया की आधी आबादी है। इन वर्षों में जहां ग्लोबल जीडीपी करीब ढाई गुना हुई है, वहीं ब्रिक्स देशों की कम्बाइंड जीडीपी साढ़े चार गुना हुई। यानी कि ब्रिक्स की इकोनॉमी दो गुना रफ्तार से बढ़ी है।
वैश्विक अनिश्चितिताओं के बीच भी भारत ग्रोथ का भरोसा दे रहा है। हम एयरपोर्ट, रेलवे आदि का तेजी से विकास कर रहे हैं। साथ ही, सेमीकंडक्टर, बायोटेक आदि क्षेत्रा में में नई क्षमता विस्तार कर रहे हैं। आज भारत में स्टार्टअप रिवॉल्यूशन हो रहा है। दो लाख से अधिक स्टार्टअप और 120 से अधिक यूनिकॉर्न हैं।
बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “जैसे ही BRICS अपने तीसरे दशक में जा रहा है, मैं BRICS बिजनेस काउंसिल से कहना चाहूंगा कि क्या आप BRICS देशों के बीच टॉप दस ट्रेड बैरियर हटाने पर एक रिपोर्ट तैयार कर सकते हैं?
क्या हम हर साल 100 BRICS स्टार्टअप्स को दूसरे BRICS मार्केट में आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं? क्या हम अपने बिजनेस के बीच एक हजार नई पार्टनरशिप बना सकते हैं?
हमें हर साल इन तीन पैरामीटर पर अपनी प्रोग्रेस का रिव्यू करना चाहिए। आइए BRICS के एम्बिशन को एक्शन में और अपनी कलेक्टिव स्ट्रेंथ को ग्लोबल सॉल्यूशन में बदलें। BRICS को आगे बढ़ने दें और दुनिया को भी आगे बढ़ाएं।”
पीएम मोदी ने आगे कहा, “ग्लोबल ट्रेड में तरक्की तभी मुमकिन है जब समुद्री रास्ते सुरक्षित हों, सप्लाई के रास्ते खुले रहें और नाविक सुरक्षित रहें। इसीलिए भारत नेविगेशन की आजादी और नाविकों की सुरक्षा का पक्का सपोर्टर है।
BRICS विमेंस बिजनेस अलायंस भी हमारे विजन का एक अहम हिस्सा है। हम चाहते हैं कि महिला एंटरप्रेन्योर हमारी ग्रोथ स्टोरी को लीड करें। हमें खुशी है कि भारत में हुई इस अलायंस की मीटिंग में करीब 200 महिला बिजनेस लीडर्स ने हिस्सा लिया।”

