कोटा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मी एवं अधिकारी 28, 29 एवं 30 सितंबर को लगातार तीन दिन राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस कोटा ने बुधवार को सायं बैंक ऑफ इंडिया की एरोड्राम सर्किल शाखा यूनाइटेड बैंक यूनियंस की एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बेफी, इनबेफ एवं इनबॉक के पदाधिकारियों की बैठक में हड़ताल को सफल बनाने का निश्चय किया गया।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस कोटा के संयोजक पदम कुमार पाटोदी ने बताया कि 5 दिवसीय बैंकिंग, पीएलआई में भेदभाव समाप्त करने एवं कई अन्य मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है।
बैठक के निर्णयानुसार सभी बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी 28, 29 व 30 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से बैंक ऑफ बड़ौदा की कोटडी पेट्रोल पंप के सामने स्थित शाखा के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे।
उसके बाद हड़ताल के पहले दिन सभी बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी रैली के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा कोटडी गोवर्धनपुरा सर्किल शाखा से छावनी चौराहा होते हुए वापस उसी शाखा पर पहुंचेंगे।
हड़ताल के दूसरे दिन कोटडी चौराहे से गुमानपुरा मार्केट होते हुए छावनी चौराहा तक रैली निकाली जाएगी। तीसरे दिन बैंक ऑफ बड़ौदा कोटडी गोवर्धनपुरा शाखा पर प्रदर्शन करेंगे।
बैंक कर्मी एवं अधिकारी नेता ललित गुप्ता, अरविंद मीणा, रोहिताश्व सक्सेना, अशोक ढल, रमेश सिंह, नितेश मीणा, डीएस साहू, आरबी मालव, अनिल ऐरन, हेमराज सिंह गौड़, अमित पंचोली, लोकेश सोनी, सीएल मीणा, दानिश इमरान हाशमी, नरेंद्र सिंह , शहाबुद्दीन, बृजेश काला, मोहम्मद शाहिद, अभिषेक सक्सेना, करनैल सिंह, विक्रम सिंह रघुवंशी, सौरभ पारिख आदि ने अधिकारी एवं कर्मचारियों से बैंक हड़ताल को सफल बनाने का आव्हान किया है।

